Shuru
Apke Nagar Ki App…
कुल्लू में उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, न्यायालय द्वारा 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया * आज दिनांक 16.04.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा शिकायत न० 611-1/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी खीम चंद (41 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी गाँव बाशिंग डाकघर बबेली तहसील व ज़िला कुल्लू को भूतनाथ ब्रिज, कुल्लू के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है । उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा दिनांक 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
Budhi Singh Thakur
कुल्लू में उद्घोषित अपराधी की गिरफ्तारी, न्यायालय द्वारा 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया * आज दिनांक 16.04.2026 को उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम द्वारा शिकायत न० 611-1/2020 धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू में वांछित उद्घोषित अपराधी खीम चंद (41 वर्ष) पुत्र श्री बालक राम, निवासी गाँव बाशिंग डाकघर बबेली तहसील व ज़िला कुल्लू को भूतनाथ ब्रिज, कुल्लू के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप से गिरफ्तार किया गया है । उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू द्वारा दिनांक 30.03.2026 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था । अभियुक्त के विरुद्ध आगामी वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Munishkoundal1
- बल्ह मंडल कांग्रेस अध्यक्ष बने पवन ठाकुर 🔥 | संगठन मजबूत करने का संकल्प | Himachal Congress News1
- Post by Dev Raj Thakur1
- सोलन में NH 5 पर मौ**त का खेल , यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां, अपनी और दूसरों की जान जोकिंग में डालता हुआ वाहन चालक का वीडियो हो रहा वायरल,1
- कांग्रेस ने नारी शक्ति से किया विश्वासघात, महिला आरक्षण बिल पर चेहरा बेनकाब: राजेंद्र गर्ग -बिल के विरोध में पूर्व मंत्री ने घेरी कांग्रेस, हिमाचल में 1500 रुपये वादे को लेकर भी साधा निशाना घुमारवीं। महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बिल का विरोध कर उसने महिलाओं के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का विरोध कर कांग्रेस का चेहरा पूरी तरह बेनकाब हो गया है। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल का विरोध कर देश की महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी देने की दिशा में एक बड़ा कदम था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। इससे नारी शक्ति के प्रति कांग्रेस की मानसिकता भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि देश की नारी शक्ति अब जागरूक है और वह समझ रही है कि उसके हितों के रास्ते में कौन बाधा बन रहा है। आने वाले समय में महिलाएं इसका करारा जवाब देंगी। हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए गर्ग ने कहा कि यहां भी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है। चुनाव से पहले 18 से 59 वर्ष की महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं। गर्ग ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल घोषणाओं और वादों तक सीमित है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पारित होने से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत होती तथा महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलती। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने वालों को जनता समय आने पर जवाब जरूर देगी।1
- Post by Lalankumar1
- सुजानपुर सुजानपुर टीहरा में 18 से 22 अप्रैल तक अखिल भारतीय सैनिक स्कू लों की प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिता (ग्रुप 'A') का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के सात सैनिक एवं अन्य विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी, जिनमें मेज़बान सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा सहित कपूरथला, कुंजपुरा, नगरोटा, वुड्स पार्क हमीरपुर, दयानंद पब्लिक स्कूल पटियाला तथा रॉयल इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल फतेहाबाद शामिल हैं। लगभग 256 खिलाड़ी और 17 अधिकारी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। प्रधानाचार्या ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी। आयोजन को लेकर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। स्कूल प्राचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले तमाम खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं2
- Post by Munishkoundal1