logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद की किल्लत समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 2,000 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ भोपाल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें होशंगाबाद रोड पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया और वहीं डेरा डाल दिया। किसानों का कहना है कि वे इस बार आंदोलन अधूरा छोड़कर वापस नहीं लौटेंगे। वे अपने साथ एक सप्ताह का राशन, बर्तन और अन्य जरूरी सामान लेकर आए हैं, ताकि लंबे आंदोलन की स्थिति में भी डटे रह सकें। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं और बुजुर्ग किसानों की भी बड़ी संख्या मौजूद है। आंदोलन की मुख्य मांगें ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता, समय पर भुगतान और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि सीमित खरीदी के कारण उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, राजधानी में आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण समाधान का भरोसा दिया है तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

11 hrs ago
user_Deepak ojha
Deepak ojha
Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
11 hrs ago

भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद की किल्लत समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 2,000 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ भोपाल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें होशंगाबाद रोड पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया और वहीं डेरा डाल दिया। किसानों का कहना है कि वे इस बार आंदोलन अधूरा छोड़कर वापस नहीं लौटेंगे। वे अपने साथ एक सप्ताह का राशन, बर्तन और अन्य जरूरी सामान लेकर आए हैं, ताकि लंबे आंदोलन की स्थिति में भी डटे रह सकें। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं और बुजुर्ग किसानों की भी बड़ी संख्या मौजूद है। आंदोलन की मुख्य मांगें ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता, समय पर भुगतान और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि सीमित खरीदी के कारण उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, राजधानी में आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण समाधान का भरोसा दिया है तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    1
    गुना एम पी रसूखदारों ने की करोड़ों की राशि की रॉयल्टी चोरी अवैध रूप से करोड रुपए की बेस  कीमती की संपत्ति पर किया अतिक्रमण जिला प्रशासन कार्यवाही करने में असमर्थ नजर आ रहा है आखिर क्या कारण है कि  प्रशासन इनके आगे नर्मस्तक नजर आ रहा है
    user_Suriya yadav media
    Suriya yadav media
    Photographer Guna, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0": गुना पुलिस की विशाल जनजागरूकता रैली, युवाओं को नशामुक्त समाज का दिया संदेश गुना। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत बुधवार को गुना पुलिस ने अभियान के 15वें दिन विशाल जनजागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ व्यापक संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। इस दौरान जागरूकता रथ, लाउडस्पीकर, पोस्टर और नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सीएम राइज स्कूल फतेहगढ़ में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो स्वस्थ, अपराधमुक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई। गुना पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज में नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सके।
    1
    "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0": गुना पुलिस की विशाल जनजागरूकता रैली, युवाओं को नशामुक्त समाज का दिया संदेश
गुना। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत बुधवार को गुना पुलिस ने अभियान के 15वें दिन विशाल जनजागरूकता रैली निकालकर नशे के खिलाफ व्यापक संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। 
रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से गुजरी। इस दौरान जागरूकता रथ, लाउडस्पीकर, पोस्टर और नारों के माध्यम से नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई। 
पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने सीएम राइज स्कूल फतेहगढ़ में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल, नवाचार और सकारात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो स्वस्थ, अपराधमुक्त और आत्मनिर्भर समाज का निर्माण संभव होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलाया। 
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर नशे के सामाजिक, मानसिक और आर्थिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दर्शाया। जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में भी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे से होने वाली हानियों की जानकारी दी गई। 
गुना पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल जागरूकता कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज में नशे के विरुद्ध जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा ताकि प्रत्येक नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सके।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
    1
    आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कई जगह हुए धार्मिक कार्यक्रम जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा अपने गुरुओं को गुरु दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया
    user_Devesh Ojha patrakaar
    Devesh Ojha patrakaar
    Local News Reporter शाढ़ोरा, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है। रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
    1
    एक 'NO' आपके सपनों और भविष्य की सुरक्षा कर सकती है।

रुकिए... सोचिए... और नशे को पहली बार ही 'ना' कहिए

सुरक्षित युवा... सशक्त मध्यप्रदेश
    user_रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    रीड न्यूज मीडिया एजेंसी
    पत्रकार अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • neet -ug और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित, NEET-UG और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित छात्रों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक निकला कैंडल मार्च अशोकनगर। NEET-UG तथा अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की गंभीर अनियमितताओं ने देश भर के होनहार छात्र-छात्राओं को गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया है। इस अवसाद और निराशा के कारण कई मासूम विद्यार्थियों द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। इन दिवंगत होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर में तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक एक मौन एवं अनुशासित कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी आवाज तुलसी पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और माता-पिता के सपनों का बोझ उठाकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और पारदर्शी व्यवस्था के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह केवल एक परीक्षा की असफलता नहीं, बल्कि हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था के प्रति युवाओं के टूटते विश्वास का प्रतीक है। प्रमुख रूप से उपस्थित जन इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की: विधायक: इंजीनियर हरी बाबू राय कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह कुशवाहा नगर अध्यक्ष: राहुल शर्मा पंडा NSUI जिला अध्यक्ष: अभिजीत रघुवंशी शाडोरा ब्लॉक अध्यक्ष: सोनू रघुवंशी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष: आनंद शर्मा पार्षद: किरण कुशवाहा अन्य प्रमुख पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि: रितेश जैन, दशरथ रघुवंशी, सचिन त्यागी, रामकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, अजय अहिरवार, रामप्रकाश रघुवंशी, मनोज शर्मा भैया, श्री कांत नायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा। पारदर्शी व्यवस्था और न्याय की मांग गांधी पार्क में सभा के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि: प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व सहायता राशि दी जाए। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी होनहार छात्र को निराश होकर ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।
    1
    neet -ug और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित,
NEET-UG और प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक से व्यथित छात्रों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक निकला कैंडल मार्च
अशोकनगर। NEET-UG तथा अन्य राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही पेपर लीक और धांधली की गंभीर अनियमितताओं ने देश भर के होनहार छात्र-छात्राओं को गहरे मानसिक तनाव में धकेल दिया है। इस अवसाद और निराशा के कारण कई मासूम विद्यार्थियों द्वारा अपनी जीवनलीला समाप्त कर लेने की हृदयविदारक घटनाएं सामने आई हैं। इन दिवंगत होनहार छात्र-छात्राओं की स्मृति में और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से शहर में तुलसी पार्क से गांधी पार्क तक एक मौन एवं अनुशासित कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के खिलाफ उठी आवाज
तुलसी पार्क में एकत्रित होकर कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, NSUI कार्यकर्ताओं और युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दिवंगत छात्रों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैंडल मार्च तुलसी पार्क से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचा, जहां दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मार्च के दौरान वक्ताओं ने कहा कि सालों की कड़ी मेहनत, आर्थिक तंगी और माता-पिता के सपनों का बोझ उठाकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। लेकिन बार-बार पेपर लीक होने और पारदर्शी व्यवस्था के अभाव में उनकी मेहनत पर पानी फिर जाता है। यह केवल एक परीक्षा की असफलता नहीं, बल्कि हमारी पूरी शिक्षा व्यवस्था के प्रति युवाओं के टूटते विश्वास का प्रतीक है।
प्रमुख रूप से उपस्थित जन
इस श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की:
विधायक: इंजीनियर हरी बाबू राय
कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह कुशवाहा
नगर अध्यक्ष: राहुल शर्मा पंडा
NSUI जिला अध्यक्ष: अभिजीत रघुवंशी
शाडोरा ब्लॉक अध्यक्ष: सोनू रघुवंशी
ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष: आनंद शर्मा
पार्षद: किरण कुशवाहा
अन्य प्रमुख पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि: रितेश जैन, दशरथ रघुवंशी, सचिन त्यागी, रामकुमार लोधी, सुधीर शर्मा, लक्ष्मी प्रजापति, अजय अहिरवार, रामप्रकाश रघुवंशी, मनोज शर्मा भैया, श्री कांत नायक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व युवा।
पारदर्शी व्यवस्था और न्याय की मांग
गांधी पार्क में सभा के समापन पर उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की कि:
प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली रोकने के लिए कठोरतम कानून बनाए जाएं और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
पीड़ित परिवारों को उचित न्याय व सहायता राशि दी जाए।
छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की काउंसलिंग और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी होनहार छात्र को निराश होकर ऐसा आत्मघाती कदम न उठाना पड़े।
    user_Neeraj sharma
    Neeraj sharma
    Local News Reporter अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प छीपाबड़ौद/बारां विद्या भारती से संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अभिभावकों ने विधिवत गुरु पूजन कर गुरु परम्परा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उत्सव के जयंती प्रमुख शानू प्रकाश चक्रधारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार माना गया है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान कर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुल्तान गुर्जर, नितेश सेन, मयंक नागर एवं हर्षिता अहीर ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बने सिंह, सह सचिव हरिप्रसाद गुप्ता तथा सदस्य बाबूलाल वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय में संस्कारमय शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में गुरु वंदना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से गुरुजनों का सम्मान किया गया। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणामय बना रहा। विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में नमन कर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    4
    केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न,विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में अर्पित किए पुष्प, लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प
छीपाबड़ौद/बारां
विद्या भारती से संचालित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलखेड़ी में गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं भारतीय संस्कृति के गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अभिभावकों ने विधिवत गुरु पूजन कर गुरु परम्परा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
उत्सव के जयंती प्रमुख शानू प्रकाश चक्रधारी ने बताया कि भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, संस्कार और जीवन मूल्यों का आधार माना गया है। गुरु ही जीवन को सही दिशा प्रदान कर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, अनुशासन एवं समर्पण का भाव रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुल्तान गुर्जर, नितेश सेन, मयंक नागर एवं हर्षिता अहीर ने गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही राष्ट्र एवं समाज का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष बने सिंह, सह सचिव हरिप्रसाद गुप्ता तथा सदस्य बाबूलाल वैष्णव विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय में संस्कारमय शिक्षा एवं राष्ट्रनिर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में गुरु वंदना, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पुष्प अर्पण के माध्यम से गुरुजनों का सम्मान किया गया। सम्पूर्ण वातावरण आध्यात्मिक एवं प्रेरणामय बना रहा। विद्यार्थियों ने गुरु चरणों में नमन कर श्रेष्ठ चरित्र निर्माण एवं राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_User10561
    User10561
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • विदिशा के प्रसिद्ध सागर गैरे में छोले-कुलचे में निकलीं इल्लियां, ग्राहक ने की शिकायत मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के ऑर्डर में मिलीं इल्लियां, खाद्य सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
    2
    विदिशा के प्रसिद्ध सागर गैरे में छोले-कुलचे में निकलीं इल्लियां, ग्राहक ने की शिकायत
मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर के ऑर्डर में मिलीं इल्लियां, खाद्य सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
    user_Shubham soni
    Shubham soni
    Court reporter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद की किल्लत समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 2,000 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ भोपाल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें होशंगाबाद रोड पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया और वहीं डेरा डाल दिया। किसानों का कहना है कि वे इस बार आंदोलन अधूरा छोड़कर वापस नहीं लौटेंगे। वे अपने साथ एक सप्ताह का राशन, बर्तन और अन्य जरूरी सामान लेकर आए हैं, ताकि लंबे आंदोलन की स्थिति में भी डटे रह सकें। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं और बुजुर्ग किसानों की भी बड़ी संख्या मौजूद है। आंदोलन की मुख्य मांगें ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता, समय पर भुगतान और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि सीमित खरीदी के कारण उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उधर, राजधानी में आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण समाधान का भरोसा दिया है तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    1
    भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान
भोपाल में किसानों का महाहल्लाबोल: सड़क पर बनी दाल-बाटी, हफ़्तेभर का राशन लेकर डटे 2,000 से अधिक किसान
भोपाल। मध्य प्रदेश में मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद की किल्लत समेत विभिन्न मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन राजधानी भोपाल में निर्णायक दौर में पहुंच गया है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 2,000 से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ भोपाल पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें होशंगाबाद रोड पर बैरिकेडिंग कर रोक दिया। इसके बाद किसानों ने सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियां खड़ी कर दाल-बाटी बनाना शुरू कर दिया और वहीं डेरा डाल दिया। 
किसानों का कहना है कि वे इस बार आंदोलन अधूरा छोड़कर वापस नहीं लौटेंगे। वे अपने साथ एक सप्ताह का राशन, बर्तन और अन्य जरूरी सामान लेकर आए हैं, ताकि लंबे आंदोलन की स्थिति में भी डटे रह सकें। प्रदर्शन स्थल पर महिलाओं और बुजुर्ग किसानों की भी बड़ी संख्या मौजूद है। 
आंदोलन की मुख्य मांगें ग्रीष्मकालीन मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीद, पर्याप्त मात्रा में खाद की उपलब्धता, समय पर भुगतान और किसानों से जुड़े अन्य लंबित मुद्दों का समाधान हैं। किसान संगठनों का आरोप है कि सीमित खरीदी के कारण उन्हें अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। 
उधर, राजधानी में आंदोलन के चलते होशंगाबाद रोड सहित कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और किसानों से लगातार बातचीत की जा रही है। कृषि मंत्री ने किसान प्रतिनिधियों से मुलाकात कर शांतिपूर्ण समाधान का भरोसा दिया है तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.