logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026

2 hrs ago
user_We News 24
We News 24
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
2 hrs ago

सिमडेगा नगर परिषद चुनाव 2026

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
    1
    मंगलवार की शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम कुरकुंगा में जेसीबी से घर तोड़ने की कोशिश और परिवार के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 की रात प्रार्थी राजकुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे, तभी आरोपियों ने जेसीबी के साथ घर में घुसकर मारपीट की और प्रधानमंत्री आवास को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में प्रार्थी, उसके परिजन और बीच-बचाव करने आए ग्रामीण भी घायल हुए।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकर राम (65) और लूनेश्वर यादव (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस ने चिन्हित कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • गुमला *टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
    3
    गुमला
*टांगीनाथ धाम से सिमडेगा लौट रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम सहित दो की मौत, 12 से अधिक लोग जख्मी* 
गुमला जिला के ऐतिहासिक टांगीनाथ धाम से मुंडन कार्यक्रम के बाद लौट रही सवारी बस रायडीह थाना क्षेत्र के माझाटोली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बीती रात्रि करीब 8:00 बजे की है। इस हादसे में 5 वर्षीय मासूम शिवम केसरी और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि सिमडेगा के ठेठईटांगर से यात्री बस रिजर्व कर एक ही परिवार के रिश्तेदार टांगीनाथ धाम मुंडन कार्यक्रम में गए थे। सभी सिमडेगा के लिए लौट रहे थे, इसी दौरान माझाटोली पुराना शंख मोड़ के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई। तत्काल लोगों ने एक दूसरे के मदद से घायलों को नजदीक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए गुमला भेजा गया जबकि अन्य का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • गुमला: जिले में नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में हैबिट चेंज अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों की रोजमर्रा की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव रखना है।उपायुक्त के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं स्वास्थ्यकर दिनचर्या को व्यवहार में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह माना गया है कि आदतों में सुधार से ही बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर रूप से संभव हो पाता है।हैबिट चेंज अभियान के पहले चरण की सफलता के पश्चात इसका दूसरा चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से जारी है, जो 15 फरवरी तक चलाई जाएगी। लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन LS, CDPO एवं समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण कर केंद्र की स्वच्छता, बच्चों की आदतों में बदलाव तथा अभिभावकों की सहभागिता की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों के साथ संवाद, व्यवहारिक गतिविधियाँ एवं अभिभावकों को परामर्श के माध्यम से स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ बचपन हर बच्चे का अधिकार है। बच्चों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर आदतों का विकास तभी संभव है, जब घर और आंगनबाड़ी केंद्र दोनों स्तरों पर समान रूप से प्रयास किए जाएँ।इस क्रम में उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से संवेदनशील अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए घर में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ आदतें अपनाएँ एवं बच्चों को भी नियमित रूप से अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करें। आपकी छोटी-सी पहल आपके बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकती है।क्योंकि आदत बदलेगी, तभी तो भविष्य बदलेगा।
    1
    गुमला: जिले में नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल से आंगनवाड़ी केंद्रों में हैबिट चेंज अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मूल उद्देश्य बच्चों एवं अभिभावकों की रोजमर्रा की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव रखना है।उपायुक्त के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता, साफ-सफाई, हाथ धोने की आदत, व्यक्तिगत स्वच्छता, सुरक्षित भोजन एवं स्वास्थ्यकर दिनचर्या को व्यवहार में लाने पर विशेष बल दिया जा रहा है। यह माना गया है कि आदतों में सुधार से ही बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है और उनका शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर रूप से संभव हो पाता है।हैबिट चेंज अभियान के पहले चरण की सफलता के पश्चात इसका दूसरा चरण जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से जारी है, जो 15 फरवरी तक चलाई जाएगी। लगभग 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रतिदिन LS, CDPO एवं समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा एक-एक आंगनवाड़ी केंद्र का भ्रमण कर केंद्र की स्वच्छता, बच्चों की आदतों में बदलाव तथा अभिभावकों की सहभागिता की स्वयं मॉनिटरिंग की जा रही है। बच्चों के साथ संवाद, व्यवहारिक गतिविधियाँ एवं अभिभावकों को परामर्श के माध्यम से स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा  कि स्वस्थ बचपन हर बच्चे का अधिकार है। बच्चों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्यकर आदतों का विकास तभी संभव है, जब घर और आंगनबाड़ी केंद्र दोनों स्तरों पर समान रूप से प्रयास किए जाएँ।इस क्रम में उपायुक्त ने सभी अभिभावकों से संवेदनशील अपील की है कि वे अपने बच्चों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए घर में साफ-सफाई रखें, स्वच्छ आदतें अपनाएँ एवं बच्चों को भी नियमित रूप से अच्छी आदतों के लिए प्रेरित करें। आपकी छोटी-सी पहल आपके बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकती है।क्योंकि आदत बदलेगी, तभी तो भविष्य बदलेगा।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    13 min ago
  • सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर में प्रखंड कार्यालय से संबंधित कल 25 आवेदन जमा हुए। जिसमें से 17 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मुख्य रूप से पेंशन के 11,मईया योजना के 03,जन्म प्रमाण पत्र 06,मृत्यु प्रमाण पत्र 02,आवास 02, मनरेगा से संबंधित -01 अन्य 8 आवेदन को अग्रेत्तर करवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया हैं।
    1
    सिसई प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविर में प्रखंड कार्यालय से संबंधित कल 25 आवेदन जमा हुए। जिसमें से 17 आवेदन का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। मुख्य रूप से पेंशन के 11,मईया योजना के 03,जन्म प्रमाण पत्र  06,मृत्यु प्रमाण पत्र 02,आवास 02, मनरेगा से संबंधित -01 अन्य 8 आवेदन को अग्रेत्तर करवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित किया गया हैं।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 min ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर सिसई में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर का आयोजन किया गया। जहां आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गयी और तत्काल उसका निवारण किया गया। शिविर के माध्यम से प्रखंड से कुल 25 शिकायत प्राप्त किये गए। पेंशन से संबंधित- 11, मईया सम्मान से संबंधित- 03, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित- 06, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित- 02, आवास से संबंधित- 02 एवं मनरेगा से संबंधित- 01 थे जिसमें से 17 शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर निष्पादन किया गया और 08 शिकायतों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। वहीं अंचल से कुल 53 शिकायत प्राप्त किये गए। जाति प्रमाण पत्र के 22, आवासीय प्रमाण पत्र के 12, आय प्रमाण पत्र के 08 एवं अन्य - 11 थे। जिसमें से 29 शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया और 24 शिकायतों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। मौके पर अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, कर्मचारी चंदरू उरांव, प्रकाश उरांव, मुनेश्वर् सिंह, सुशीला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग साहु, संजय पांडेय सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर सिसई में प्रखंड विकास पदाधिकारी रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस शिविर का आयोजन किया गया। 
जहां आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गयी और तत्काल उसका निवारण किया गया। 
शिविर के माध्यम से प्रखंड से कुल 25 शिकायत प्राप्त किये गए। पेंशन से संबंधित- 11, मईया सम्मान से संबंधित- 03, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित- 06, मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित- 02, आवास से संबंधित- 02 एवं मनरेगा से संबंधित- 01 थे जिसमें से 17 शिकायत पर तत्काल कार्रवाई कर निष्पादन किया गया और 08 शिकायतों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। 
वहीं अंचल से कुल 53 शिकायत प्राप्त किये गए। जाति प्रमाण पत्र के 22, आवासीय प्रमाण पत्र के 12, आय प्रमाण पत्र के 08 एवं अन्य - 11 थे। जिसमें से 29 शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया और 24 शिकायतों को अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया गया। 
मौके पर अंचल अधिकारी अशोक बड़ाईक, अंचल निरीक्षक रजनीश कुमार, कर्मचारी चंदरू उरांव, प्रकाश उरांव, मुनेश्वर् सिंह, सुशीला देवी, कंप्यूटर ऑपरेटर बजरंग साहु, संजय पांडेय सहित प्रखंड सह अंचल कर्मी उपस्थित थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    पत्रकार सिसई, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......
    1
    गुमला जिले की चैनपुर पुलिस ने मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवती को राजस्थान से और दूसरी किशोरी को दिल्ली से रेस्क्यू किया है.......
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by We News 24
    1
    Post by We News 24
    user_We News 24
    We News 24
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • आटापाठ के समीप मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, केरे निवासी अर्जुन राम (40) अपने साथियों बुधनाथ और अवधेश के साथ जशपुर से गांव लौट रहे थे। वहीं, किनकेल निवासी अजेश्वर राम अपने साथी दिलीप के साथ दूसरी दिशा से आ रहा था। आटापाठ के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सवार सड़क पर दूर जा गिरे। अर्जुन राम और अजेश्वर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दिलीप सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो को मृत घोषित किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। गांव में शोक का माहौल है।
    1
    आटापाठ के समीप मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बुधवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार, केरे निवासी अर्जुन राम (40) अपने साथियों बुधनाथ और अवधेश के साथ जशपुर से गांव लौट रहे थे। वहीं, किनकेल निवासी अजेश्वर राम अपने साथी दिलीप के साथ दूसरी दिशा से आ रहा था। आटापाठ के पास दोनों बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि सवार सड़क पर दूर जा गिरे।
अर्जुन राम और अजेश्वर राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दिलीप सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो को मृत घोषित किया गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। गांव में शोक का माहौल है।
    user_सच आप तक
    सच आप तक
    Local News Reporter जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
    1
    चैनपुर: प्रखंड बाल विकास कार्यालय में आयोजित दिव्यांग आकलन शिविर मैनेजमेंट की कमी के कारण अव्यवस्था का शिकार हो गया। जानकारी देते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा और मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहा। हालात ऐसे रहे कि व्यवस्था संभालने के लिए जिला परिषद सदस्य और प्रखंड विकास पदाधिकारी को खुद मैदान में उतरना पड़ा, जिससे आयोजन करने वाली कंपनी की तैयारी पर सवाल उठने लगे।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    पत्रकार चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.