logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से तीस बीघा की फसल जली, अनुमानित लागत आठ लाख रुपये सुमेरपुर हमीरपुर । सोमवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।

4 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

हमीरपुर :हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से तीस बीघा की फसल जली, अनुमानित लागत आठ लाख रुपये सुमेरपुर हमीरपुर । सोमवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुमेरपुर हमीरपुर । सोमवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
    1
    सुमेरपुर हमीरपुर । सोमवार को सुबह क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में गेहूं की फसल काटते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने देखते ही विकराल रुप धारण कर लिया और चंद मिनटों में 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी आगोश में लेकर फूंक डाला। आग से करीब 8 लाख रुपए की फसल जल जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने एकत्र होकर आग को आगे बढ़ने से रोका और खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोतकर आग बुझाई। किसान का आरोप है कि सूचना के एक घंटे बाद फायर दस्ता मौके पर पहुंचा तब तक आग कंट्रोल हो चुकी थी। 
सोमवार को सुबह करीब 10 बजे टेढ़ा गांव निवासी रामकिशोर सिंह के खेत में गेहूं की फसल की कटाई करते समय हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने तेज हवा पाकर विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते 30 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल को खाक कर दिया। किसान का आरोप है कि सूचना देने के बाद कस्बे से फायर दस्ता 1 घंटा 5 मिनट बाद घटना स्थल पर पहुंचा तब तक किसानों ने एकत्र होकर आग पर नियंत्रण कर लिया था। आग से किसानों को करीब आठ लाख की क्षति हुई है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मौदहा। हमीरपुर।13 अप्रैल मौदहा कस्बा में चौदह अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है। अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई यह बाइक रैली कस्बा के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा,थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होकर बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से वापस फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट से होकर स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुई है। बाइक रैली में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।यह पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। फोटो - बाइक रैली में शामिल चेयरमैन रजा मोहम्मद सहित अन्य लोग
    4
    मौदहा। हमीरपुर।13 अप्रैल मौदहा कस्बा में चौदह अप्रैल को मनाए जाने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया है।
अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर निकाली गई यह बाइक रैली कस्बा के स्टेशन रोड स्थित अंबेडकर पार्क से शुरू होकर देवी चौराहा,थाना चौराहा, मली कुआं चौराहा, तहसील मार्ग होकर बड़ा चौराहा पहुंची। यहां से वापस फत्तेपुर मोहल्ला, कोतवाली गेट से होकर स्टेशन रोड पर सम्पन्न हुई है। बाइक रैली में मुख्य रूप से नगरपालिका अध्यक्ष रजा मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। इन्होंने बताया कि डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।यह पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। फोटो - बाइक रैली में शामिल चेयरमैन रजा मोहम्मद सहित अन्य लोग
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बांदा में सेवारत शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता के विरोध में संयुक्त शिक्षक महासंघ ने निकाला मशाल जुलूस निकाला।
    1
    बांदा में सेवारत शिक्षकों
ने टेट अनिवार्यता के विरोध
में संयुक्त शिक्षक महासंघ ने 
निकाला मशाल जुलूस निकाला।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 12.04.2026 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज घटना में शामिल एक अभियुक्त को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
    2
    बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्ण कांत त्रिपाठी के निकट पर्यवेक्षण में थाना नरैनी पुलिस द्वारा व्यक्ति का अपहरण कर मारपीट करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 12.04.2026 को कस्बा नरैनी के रहने वाले राजाराम गर्ग ने थाना नरैनी पर अपने पुत्र के कुछ लोगों द्वारा अपहरण कर मारपीट करने के सम्बन्ध में सूचना दी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज घटना में शामिल एक अभियुक्त को कस्बा नरैनी से गिरफ्तार किया गया । घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है ।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांदा, 1 मार्च 2026। डिस्ट्रिक्ट टीचर्स सोसाइटी, बांदा में रविवार दोपहर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने ट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का बिल्कुल एकजुट होकर टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता के विरोध में व्यापक आंदोलन का ऐलान किया। यह बैठक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (JTFI) की बांदा इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक में अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा, वी.बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), टीएससीटी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल अधिकारी शिक्षक विकास परिषद, परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संघ और शिक्षामित्र संघ सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिषदीय शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में देशभर के लगभग दो दर्जन शिक्षक संगठनों ने मिलकर “अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक मोर्चा” का गठन किया है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।आंदोलन की प्रमुख रणनीति इस प्रकार तय की गई—09 से 15 मार्च 2026 तक: “शिक्षक की पाती अभियान” चलाया जाएगा।13 अप्रैल 2026 को: जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।03 मई 2026 को: राजधानी लखनऊ में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी।बैठक में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई और सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।,शिक्षकों का यह आंदोलन उनके सेवा सुरक्षा और पेशेवर सम्मान से जुड़ा हुआ है। जब पहले से कार्यरत शिक्षकों पर नई शर्तें लागू की जाती हैं, तो यह उनके अनुभव और योगदान की अनदेखी के रूप में देखा जाता है। वहीं साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में, यह संघर्ष उस चेतना का प्रतीक है, जहां शिक्षा के दीप जलाने वाले स्वयं अपने अधिकारों की रोशनी तलाशने को विवश हैं।बैठक में प्रमुख रूप से अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र पटेल, संयोजक जयनारायण श्रीवास, महामंत्री धीरेंद्र सिंह, यूटा के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती, जिला संयोजक कुलदीप क्रांतिकारी, वीबीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डी.सी. श्रीवास्तव, टीएससीटी के सहसंयोजक कुलदीप राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलिक मंत्री अच्छेलाल, कार्यवाहक अध्यक्ष जे.पी. वर्मा, मंत्री रामदेव सिंह, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री मोहनलाल, ऑल अधिकारी कर्मचारी विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार राजा, परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन पटेल सहित रामप्रकाश यादव, अवनीश प्रजापति, अकरम खान, जुल्फिकार अहमद, मोहम्मद नसीम अंसारी, श्यामबाबू, कृष्णा पाल सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    बांदा, 1 मार्च 2026। डिस्ट्रिक्ट टीचर्स सोसाइटी, बांदा में रविवार दोपहर आयोजित बैठक में शिक्षकों ने ट अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का बिल्कुल एकजुट होकर टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता के विरोध में व्यापक आंदोलन का ऐलान किया। यह बैठक अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (JTFI) की बांदा इकाई के तत्वावधान में संपन्न हुई, जिसमें जनपद के विभिन्न शिक्षक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।बैठक में अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, अटेवा, वी.बी.टी.सी. शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा), टीएससीटी, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन, ऑल अधिकारी शिक्षक विकास परिषद, परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक संघ और शिक्षामित्र संघ सहित कई संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिषदीय शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता थोपना उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। इसी के विरोध में देशभर के लगभग दो दर्जन शिक्षक संगठनों ने मिलकर “अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक मोर्चा” का गठन किया है, जिसके माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।आंदोलन की प्रमुख रणनीति इस प्रकार तय की गई—09 से 15 मार्च 2026 तक: “शिक्षक की पाती अभियान” चलाया जाएगा।13 अप्रैल 2026 को: जिला मुख्यालयों पर मशाल जुलूस निकाला जाएगा।03 मई 2026 को: राजधानी लखनऊ में विशाल महारैली आयोजित की जाएगी।बैठक में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई और सभी संगठनों ने सामूहिक रूप से आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।,शिक्षकों का यह आंदोलन उनके सेवा सुरक्षा और पेशेवर सम्मान से जुड़ा हुआ है। जब पहले से कार्यरत शिक्षकों पर नई शर्तें लागू की जाती हैं, तो यह उनके अनुभव और योगदान की अनदेखी के रूप में देखा जाता है। वहीं साहित्यिक परिप्रेक्ष्य में, यह संघर्ष उस चेतना का प्रतीक है, जहां शिक्षा के दीप जलाने वाले स्वयं अपने अधिकारों की रोशनी तलाशने को विवश हैं।बैठक में प्रमुख रूप से अटेवा के प्रदेश संयुक्त मंत्री वीरेंद्र पटेल, संयोजक जयनारायण श्रीवास, महामंत्री धीरेंद्र सिंह, यूटा के प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती, जिला संयोजक कुलदीप क्रांतिकारी, वीबीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक डी.सी. श्रीवास्तव, टीएससीटी के सहसंयोजक कुलदीप राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलिक मंत्री अच्छेलाल, कार्यवाहक अध्यक्ष जे.पी. वर्मा, मंत्री रामदेव सिंह, एससी/एसटी वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री मोहनलाल, ऑल अधिकारी कर्मचारी विकास परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार राजा, परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति के अध्यक्ष चंद्रसेन पटेल सहित रामप्रकाश यादव, अवनीश प्रजापति, अकरम खान, जुल्फिकार अहमद, मोहम्मद नसीम अंसारी, श्यामबाबू, कृष्णा पाल सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता, अधिनियम लागू होने के बाद महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण, अधिनियम को लेकर लाइव प्रसारण के माध्यम से महिलाओं ने सुनी प्रधानमंत्री जी की बात, नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से दी जायेगी अधिनियम की जानकारी, विधानसभा स्तर पर निकाली जाएगी नारी शक्ति पदयात्रा, जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष और राठ विधायक ने की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।
    4
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता,
अधिनियम लागू होने के बाद महिलाओं को मिलेगा 33 प्रतिशत आरक्षण,
अधिनियम को लेकर लाइव प्रसारण के माध्यम से महिलाओं ने सुनी प्रधानमंत्री जी की बात,
नारी शक्ति सम्मेलन के माध्यम से दी जायेगी अधिनियम की जानकारी,
विधानसभा स्तर पर निकाली जाएगी नारी शक्ति पदयात्रा,
जिलाध्यक्ष,जिला पंचायत अध्यक्ष और राठ विधायक ने की प्रेस वार्ता कर दी जानकारी,
जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय का मामला।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *खोया मोबाइल व पैसा पुलिस ने कराया वापस* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    2
    *खोया मोबाइल व पैसा पुलिस ने कराया वापस*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर मेविस टॉक के नेतृत्व में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा टीम द्वारा व्यक्ति को खोए हुए मोबाइल फोन से यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के खाते से निकाले गये कुल 20 हजार रुपये व खोया हुआ मोबाइल फोन वापस कराया गया। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद कुमार शुक्ला ने साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा को सूचना दी कि उनका लड़का अहमदाबाद में रहकर काम करता है उसका मोबाइल फोन कहीं खो गया है। तथा किसी के द्वारा उनके खोए हुए मोबाइल का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से उनके बैंक खाते से 20 हजार रुपए निकाल लिए गए । थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम द्वारा कुशलता एवं सक्रियता से कार्य करते हुए पीड़ित के बैंक खाते में 20 हजार रुपये वापस कराये गए तथा खोया हुए मोबाइल फोन भी बरामद कर आवेदक/पीड़ित को सुपुर्द किया गया  । आवेदक द्वारा पैसा व मोबाइल फोन वापस मिलने पर थाना साइबर क्राइम बांदा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया।बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल अथवा संदिग्ध लेन-देन के संबंध में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें या साइबर थाने/नजदीकी थानें में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। आमतौर पर जहाँ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है तो वहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होना भी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को बधाईयां दी जा रही हैं। मौदहा विकास खण्ड के ग्राम छिरका स्थित प्राथमिक विद्यालय के अनिकेत और सत्यम ने आश्रम पद्धति विद्यालय तथा छात्रा माही जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जहाँ विद्यालय का नाम रोशन कर दिया वहीं परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा के स्तर पर सवाल उठाने वालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होने से विद्यालय के नामांकन में भी आशातीत वृद्धि हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि बच्चों की सफलता में सभी अध्यापको का सहयोग और बच्चों की मेहनत है जबकि वह खुद स्कूल समय के पहले बच्चों को आकर तैयारी कराते थे। जबकि उन्होंने सभी अध्यापकों के सहयोग को बच्चों की सफलता का श्रेय दिया है और कहा है कि, भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
    2
    मौदहा हमीरपुर। आमतौर पर जहाँ परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर दिन ब दिन गिरता जा रहा है तो वहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होना भी गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है और ग्रामीणों द्वारा शिक्षकों को बधाईयां दी जा रही हैं।
मौदहा विकास खण्ड के ग्राम छिरका स्थित प्राथमिक विद्यालय के अनिकेत और सत्यम ने आश्रम पद्धति विद्यालय तथा छात्रा माही जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर जहाँ विद्यालय का नाम रोशन कर दिया वहीं परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा के स्तर पर सवाल उठाने वालों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं एक साथ तीन छात्रों का चयन होने से विद्यालय के नामांकन में भी आशातीत वृद्धि हुई है।विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखदेव प्रसाद ने बताया कि बच्चों की सफलता में सभी अध्यापको का सहयोग और बच्चों की मेहनत है जबकि वह खुद स्कूल समय के पहले बच्चों को आकर तैयारी कराते थे। जबकि उन्होंने सभी अध्यापकों के सहयोग को बच्चों की सफलता का श्रेय दिया है और कहा है कि, भविष्य में और बेहतर परिणाम देने का प्रयास करेंगे।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.