logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तालाब में मिला लापता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव, हत्या की आशंका, एएसपी-सीओ समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का शव मिला। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि राहुल कुमार पिछले शनिवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश करने के बाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोनवल गांव के तालाब में उनका शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई रौनक ने बताया कि राहुल पिछले सात-आठ वर्षों से जिले में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वह व्यवहार कुशल थे और क्षेत्र में लोगों से उनका अच्छा मेलजोल था। अचानक उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तालाब से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

1 hr ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

तालाब में मिला लापता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव, हत्या की आशंका, एएसपी-सीओ समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का शव मिला। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि राहुल कुमार पिछले शनिवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश करने के बाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोनवल गांव के तालाब में उनका शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई रौनक ने बताया कि राहुल पिछले सात-आठ वर्षों से जिले में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वह व्यवहार कुशल थे और क्षेत्र में लोगों से उनका अच्छा मेलजोल था। अचानक उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तालाब से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *आज दिनांक 11.09.2026 को थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम सोनवल के तालाब में शव मिलने के सम्बन्ध में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की वीडियो बाइट । आज दिनांक 11.09.2026 को थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम सोनवल के तालाब में शव मिलने के सम्बन्ध में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की वीडियो बाइट ।
    1
    *आज दिनांक 11.09.2026 को  थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम सोनवल के तालाब में शव मिलने के सम्बन्ध में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की वीडियो बाइट ।
आज दिनांक 11.09.2026 को  थाना जोगिया उदयपुर के ग्राम सोनवल के तालाब में शव मिलने के सम्बन्ध में प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर की वीडियो बाइट ।
    user_Jai Govind Sahu
    Jai Govind Sahu
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • @*₹💐💙₹*"!.-==#(&%)!®am£€€¥π>©$¿\;;{°•`€£}_®^g&#@1430
    1
    @*₹💐💙₹*"!.-==#(&%)!®am£€€¥π>©$¿\;;{°•`€£}_®^g&#@1430
    user_🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    City Star डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्माजी
    1
    यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी 

बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी

IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्मा 


यूपी के दो वायरल अधिकारी भाइयों की जोड़ी 
बड़ा भाई IPS अधिकारी,छोटा भाई IAS अधिकारी
IPS अजय पाल शर्मा और IAS अमित पाल शर्माजी
    user_मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    मीडिया सुदर्शन न्यूज़ चैनल
    BPO Placement Agency शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Inter Locking Road बिस्कोहर रोड नियर माता प्रसाद जयसवाल इंटर कालेज का ये इंटर लॉकिंग रोड पिछले 5 सालों से जर्जर हालत में है 1 + 1 फीट का गड्ढा है पूरा जमीन में धंस चुका है जिससे पानी जाने का कोई रास्ता नहीं है पूरा पानी हमारे बेसमेंट में आता है बारिश के समय बहुत परेशानी होती है कोई सुनने वाला नहीं है अब तो 3 साल से अपना इटवा नगर पंचायत भी है अब अगर नहीं हुआ तो कब सही होगा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विकास जायसवाल जी और सभासद आप इसपर ध्यान दें बहुत कृपा होगी आपकी
    1
    Inter Locking Road 
बिस्कोहर रोड नियर माता प्रसाद जयसवाल इंटर कालेज का ये इंटर लॉकिंग रोड पिछले 5 सालों से जर्जर हालत में है 1 + 1 फीट का गड्ढा है पूरा जमीन में धंस चुका है जिससे पानी जाने का कोई रास्ता नहीं है पूरा पानी हमारे बेसमेंट में आता है बारिश के समय बहुत परेशानी होती है कोई सुनने वाला नहीं है अब तो 3 साल से अपना इटवा  नगर पंचायत भी है अब अगर नहीं हुआ तो कब सही होगा नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विकास जायसवाल जी और सभासद आप इसपर ध्यान दें बहुत कृपा होगी आपकी
    user_Aasif Raza Khan
    Aasif Raza Khan
    Herbal Medicine Practitioner इटवा, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में जागरूकता की पाठशाला, डीआईजी बस्ती ने बताए सुरक्षा के उपाय मिशन शक्ति अभियान 5.0 साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। 📍 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल कॉल करें: 1930 महिला हेल्पलाइन: 1090 | आपातकालीन सहायता: 112
    1
    सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौदा मसीना में जागरूकता की पाठशाला, डीआईजी बस्ती ने बताए सुरक्षा के उपाय
मिशन शक्ति अभियान 5.0
साइबर जागरूकता एवं महिला सुरक्षा कार्यक्रम
डीआईजी बस्ती श्री संजीव त्यागी
एवं एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन
द्वारा छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
📍 सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, करौंदा मसिना
थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर
साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल कॉल करें: 1930
महिला हेल्पलाइन: 1090 | आपातकालीन सहायता: 112
    user_Pramod Kumar Gupta
    Pramod Kumar Gupta
    Local News Reporter नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पैतृक मकान से मां-बेटी को निकालने का आरोप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिया सिद्धार्थनगर जिले की नगरपालिका क्षेत्र के सिविल लाइंस, तेतरी बाजार निवासी शैलजा पुत्री स्व. रामकरन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी पर संपत्ति हड़पने, बुजुर्ग बीमार मां और उसे पैतृक मकान से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी मां को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित मां-बेटी को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। शैलजा के अनुसार उनके पिता सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से मंझले भाई बृजेश गुप्ता को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। पीड़िता का कहना है कि उस समय बृजेश ने शपथ पत्र देकर पूरे परिवार की देखभाल करने की बात कही थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें थीं। पीड़िता के मुताबिक बड़े भाई राम बेलास की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। वहीं छोटे भाई बब्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का कथित रूप से फायदा उठाकर उनकी संपत्ति भाभी कमला गुप्ता द्वारा बेच दिए जाने का आरोप है। शैलजा का कहना है कि बब्लू के बारे में भी लंबे समय से कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मंझले भाई बृजेश गुप्ता की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी नौकरी से मिलने वाले वित्तीय लाभ उनकी पत्नी कमला गुप्ता को मिलने लगे। आरोप है कि इसके बावजूद करीब 20 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित उनकी मां प्रभावती की समुचित देखभाल और इलाज नहीं कराया जा रहा है। शैलजा का आरोप है कि भाभी ने पैतृक मकान पर कब्जा कर उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ पैतृक मकान में रहने का प्रयास करती हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने मकान को बेचने की तैयारी किए जाने की आशंका भी जताई है। प्रार्थना पत्र में शैलजा ने अपने दिवंगत भाई के स्थान पर उनके नाबालिग पुत्र को भविष्य में नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि भतीजे के बालिग होने तक परिवार की सुरक्षा और भरण-पोषण सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी भाभी नौकरी संबंधी लाभ मिलने के बाद दूसरा विवाह कर सकती हैं, जिससे वह, उसकी मां और भतीजा बेसहारा हो सकते है। सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्वयं पीड़ित मां-बेटी के साथ तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा मां-बेटी को जो भी सरकारी सहायता नियमानुसार मिल सकती है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित मां-बेटी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    1
    पैतृक मकान से मां-बेटी को निकालने का आरोप, एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर न्याय का भरोसा दिया

सिद्धार्थनगर जिले की नगरपालिका क्षेत्र के सिविल लाइंस, तेतरी बाजार निवासी शैलजा पुत्री स्व. रामकरन गुप्ता ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना पत्र देकर अपनी भाभी पर संपत्ति हड़पने, बुजुर्ग बीमार मां और उसे पैतृक मकान से निकालने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई करते हुए उसे और उसकी मां को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और पीड़ित मां-बेटी को हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। शैलजा के अनुसार उनके पिता सिद्धार्थनगर पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार की सहमति से मंझले भाई बृजेश गुप्ता को मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। पीड़िता का कहना है कि उस समय बृजेश ने शपथ पत्र देकर पूरे परिवार की देखभाल करने की बात कही थी। परिवार में तीन भाई और तीन बहनें थीं। पीड़िता के मुताबिक बड़े भाई राम बेलास की वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई। वहीं छोटे भाई बब्लू की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का कथित रूप से फायदा उठाकर उनकी संपत्ति भाभी कमला गुप्ता द्वारा बेच दिए जाने का आरोप है। शैलजा का कहना है कि बब्लू के बारे में भी लंबे समय से कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में मंझले भाई बृजेश गुप्ता की भी मृत्यु हो गई। इसके बाद उनकी नौकरी से मिलने वाले वित्तीय लाभ उनकी पत्नी कमला गुप्ता को मिलने लगे। आरोप है कि इसके बावजूद करीब 20 वर्षों से पैरालिसिस से पीड़ित उनकी मां प्रभावती की समुचित देखभाल और इलाज नहीं कराया जा रहा है। शैलजा का आरोप है कि भाभी ने पैतृक मकान पर कब्जा कर उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर कर दिया। इसके बाद दोनों मां-बेटी किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं। उनका आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ पैतृक मकान में रहने का प्रयास करती हैं तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। पीड़िता ने मकान को बेचने की तैयारी किए जाने की आशंका भी जताई है। प्रार्थना पत्र में शैलजा ने अपने दिवंगत भाई के स्थान पर उनके नाबालिग पुत्र को भविष्य में नौकरी दिए जाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि भतीजे के बालिग होने तक परिवार की सुरक्षा और भरण-पोषण सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसकी भाभी नौकरी संबंधी लाभ मिलने के बाद दूसरा विवाह कर सकती हैं, जिससे वह, उसकी मां और भतीजा बेसहारा हो सकते है।  सदर एसडीएम रेनू मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वह स्वयं पीड़ित मां-बेटी के साथ तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगी। उन्होंने कहा कि प्रकरण में तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी तथा मां-बेटी को जो भी सरकारी सहायता नियमानुसार मिल सकती है, उसे उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित मां-बेटी के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • तालाब में मिला लापता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव, हत्या की आशंका, एएसपी-सीओ समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का शव मिला। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि राहुल कुमार पिछले शनिवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश करने के बाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोनवल गांव के तालाब में उनका शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई रौनक ने बताया कि राहुल पिछले सात-आठ वर्षों से जिले में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वह व्यवहार कुशल थे और क्षेत्र में लोगों से उनका अच्छा मेलजोल था। अचानक उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तालाब से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    1
    तालाब में मिला लापता मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का शव, हत्या की आशंका, एएसपी-सीओ समेत फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच

सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया थानाक्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) का शव मिला। मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई। शव मिलने की सूचना पर एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, सीओ समेत पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि राहुल कुमार पिछले शनिवार से लापता थे। परिजनों ने उनकी तलाश करने के बाद सदर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस भी उनकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच सोनवल गांव के तालाब में उनका शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के भाई रौनक ने बताया कि राहुल पिछले सात-आठ वर्षों से जिले में रहकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के रूप में कार्य कर रहे थे। वह व्यवहार कुशल थे और क्षेत्र में लोगों से उनका अच्छा मेलजोल था। अचानक उनके लापता होने के बाद परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है।घटनास्थल पर जांच करने पहुंचे एएसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि तालाब से शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के सभी पहलुओं की जांच के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है और मृतक के परिजनों तथा आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है। पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था। दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते - जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना। दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा - माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा - अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो। जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ। पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    संतकबीरनगर- दहेज के भूखे भेड़ियों ने ली नवविवाहिता की जान हैवानियत: 4 लाख, बाइक, सोने के बाद भी नहीं भरा पेट, कार-जमीन के लिए नवविवाहिता को मारकर टांगा।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे के बीच जनपद से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। मेंहदावल थाना क्षेत्र के बरईपुर गांव की एक मां ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी बेटी के दहेज हत्यारों को फांसी पर लटकाने की मांग की है।
पीड़िता उर्मिला पत्नी सुभाष ने बताया कि उसकी बेटी वन्दना की शादी 2 नवंबर 2025 को चिउट्ठना, थाना दुधारा निवासी सूरज पुत्र जितेन्द्र के साथ हिन्दू रीति रिवाज से हुई थी। मां ने अपनी हैसियत से बढ़कर 4,00,000 रुपये नकद, सोने की अंगूठी, सोने की चैन, मोटरसाइकिल और घर गृहस्थी का पूरा सामान देकर बेटी को विदा किया था।
दो महीने तक ससुराल में सब ठीक रहा, फिर शुरू हुआ दहेज लोभियों का असली खेल। वन्दना के पति सूरज ने 2 लाख रुपये व चार पहिया गाड़ी के लिए और ससुर जितेन्द्र ने जमीन खरीदने के लिए 1 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति, ससुर, सास और ननद रोशनी व सुमन मिलकर वन्दना को गाली-गलौज, आवारा-बदचलन कहकर प्रताड़ित करते, मारते-पीटते, खाना-पीना बंद कर कमरे में बंद कर देते और कहते - जब दहेज लेकर आना तभी इस घर में रहना।
दिनांक 10.09.2026 को दोपहर 1:30 बजे वन्दना ने फोन कर अपनी मां से कहा - माँ, मैं यहाँ ठीक नहीं हूँ, मेरे साथ कभी भी कोई घटना हो सकती है। मां ने समझा-बुझाकर वहीं रहने को कहा। थोड़ी देर बाद ही दामाद सूरज ने फोन कर कहा - अपनी बेटी से आखिरी बार मिल लो।
जब परिवार दौड़ते हुए ससुराल पहुंचा तो बेटी का शव गायब था। आरोप है कि पति सूरज, ससुर जितेन्द्र, सास, ननद रोशनी, सुमन ने मिलकर उसका स्त्रीधन छीनकर दहेज के लिए जान से मारकर टांग दिया। थाने पर जाने पर पुलिस ने सिर्फ इतना बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित मां को न तो बेटी का शव दिखाया गया और न ही कोई मुकदमा दर्ज हुआ।
पीड़ित परिवार ने एसपी संतकबीर नगर से पति, ससुर, सास और दोनों ननदों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.