logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन से वार्ता बेनतीजा खरीफ-2025 की बकाया बीमा क्लेम राशि, आपदा राहत मुआवजा और गेहूं तुलाई के भुगतान की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश भी किसानों के हौसलों को नहीं डिगा पाई और वे रातभर धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति न बनने के कारण चर्चा बेनतीजा रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि सीधे खातों में नहीं आएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Pradeep Nagar
Pradeep Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago

खानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन से वार्ता बेनतीजा खरीफ-2025 की बकाया बीमा क्लेम राशि, आपदा राहत मुआवजा और गेहूं तुलाई के भुगतान की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश भी किसानों के हौसलों को नहीं डिगा पाई और वे रातभर धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति न बनने के कारण चर्चा बेनतीजा रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि सीधे खातों में नहीं आएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • खानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन से वार्ता बेनतीजा खरीफ-2025 की बकाया बीमा क्लेम राशि, आपदा राहत मुआवजा और गेहूं तुलाई के भुगतान की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश भी किसानों के हौसलों को नहीं डिगा पाई और वे रातभर धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति न बनने के कारण चर्चा बेनतीजा रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि सीधे खातों में नहीं आएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    खानपुर में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी, प्रशासन से वार्ता बेनतीजा
खरीफ-2025 की बकाया बीमा क्लेम राशि, आपदा राहत मुआवजा और गेहूं तुलाई के भुगतान की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के बाहर चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मूसलाधार बारिश भी किसानों के हौसलों को नहीं डिगा पाई और वे रातभर धरना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान उपखंड अधिकारी और तहसीलदार ने किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई सहमति न बनने के कारण चर्चा बेनतीजा रही। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक बकाया राशि सीधे खातों में नहीं आएगी, तब तक धरना समाप्त नहीं होगा और मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में कोटा की अरुंधती चौधरी ने जीता स्वर्ण, इंग्लैंड की मुक्केबाज को 5-0 से हराया कोटा। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा की मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को एकतरफा 5-0 से हराकर भारत का तिरंगा विदेशी धरती पर लहराया। अरुंधती महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा की खिलाड़ी हैं। उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि यह सीनियर वर्ग में अरुंधती का लगातार छठा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्सो कप और एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत अरुंधती के लिए इस उपलब्धि के बाद राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनने का अवसर भी खुल गया है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति का अवसर दिया जाता है। साथ ही स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती आगामी एशियन गेम्स में भी भाग लेना चाहती हैं, लेकिन 70 किलोग्राम भार वर्ग शामिल नहीं होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दूसरे भार वर्ग में खेलने की इच्छा जताई है, जिस पर अंतिम निर्णय बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा लिया जाएगा। अरुंधती की इस उपलब्धि पर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा बॉक्सिंग संघ तथा खेल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, बहन डॉ. चारुलता चौधरी और भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।
    2
    कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग में कोटा की अरुंधती चौधरी ने जीता स्वर्ण, इंग्लैंड की मुक्केबाज को 5-0 से हराया
कोटा। ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित कॉमनवेल्थ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कोटा की मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने इंग्लैंड की बॉक्सर चेटल रेड को एकतरफा 5-0 से हराकर भारत का तिरंगा विदेशी धरती पर लहराया।
अरुंधती महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा की खिलाड़ी हैं। उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि यह सीनियर वर्ग में अरुंधती का लगातार छठा अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। इससे पहले वह फेडरेशन कप, वर्ल्ड कप, नेशनल चैंपियनशिप, बॉक्सो कप और एशियन चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत अरुंधती के लिए इस उपलब्धि के बाद राजस्थान सरकार की आउट ऑफ टर्न नियुक्ति नीति के तहत पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बनने का अवसर भी खुल गया है। राज्य सरकार की नीति के अनुसार कॉमनवेल्थ या एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को डीएसपी पद पर नियुक्ति का अवसर दिया जाता है। साथ ही स्वर्ण पदक विजेता को एक करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 60 लाख रुपये तथा कांस्य पदक विजेता को 30 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती आगामी एशियन गेम्स में भी भाग लेना चाहती हैं, लेकिन 70 किलोग्राम भार वर्ग शामिल नहीं होने के कारण उन्हें अवसर नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दूसरे भार वर्ग में खेलने की इच्छा जताई है, जिस पर अंतिम निर्णय बॉक्सिंग फेडरेशन द्वारा लिया जाएगा।
अरुंधती की इस उपलब्धि पर महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी, कोटा बॉक्सिंग संघ तथा खेल जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके पिता सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, बहन डॉ. चारुलता चौधरी और भाई शिवाजी आनंद चौधरी ने भी उनकी सफलता पर खुशी जताई।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • श्मशान रिकॉर्ड में, अंतिम संस्कार दूसरी जगह... बारिश में तिरपाल के नीचे अंतिम विदाई को मजबूर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजूरना के उरना गांव में श्मशान घाट की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव में वर्तमान में जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं, वहां टीनशेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। बारिश के दौरान ग्रामीणों को तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज पुराना श्मशान घाट गांव से दूर स्थित है। वहां पहुंचने के रास्ते में खाल होने और बारिश में एनिकट के कारण जलभराव होने से शव वाहन या अर्थी ले जाना मुश्किल हो जाता है। चारों ओर खेत होने से भी पहुंच बाधित रहती है। इसी कारण ग्रामीण पिछले करीब पांच वर्षों से गांव के पास स्थित दूसरी जगह पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं। ग्रामीण भरत गुर्जर ने बताया कि बरसात में पुराने श्मशान तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता है। मजबूरी में नई जगह का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन वहां किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। वहीं ग्राम विकास अधिकारी रितेश आचार्य ने बताया कि रिकॉर्ड में दर्ज पुराने श्मशान घाट पर पहले से चबूतरा और टीनशेड बने हुए हैं। ग्रामीण जिस नई जगह का उपयोग कर रहे हैं, वह चारागाह भूमि में आती है और राजस्व रिकॉर्ड में श्मशान घाट के रूप में दर्ज नहीं है। इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आधिकारिक स्वीकृति नहीं मिलने से वहां सुविधाएं विकसित नहीं की जा सकीं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में उपयोग हो रही जगह को आधिकारिक श्मशान घाट घोषित कर वहां टीनशेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और पहुंच मार्ग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सके।
    1
    श्मशान रिकॉर्ड में, अंतिम संस्कार दूसरी जगह... बारिश में तिरपाल के नीचे अंतिम विदाई को मजबूर ग्रामीण
क्षेत्र के  ग्राम पंचायत खजूरना के उरना गांव में श्मशान घाट की सुविधा को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव में वर्तमान में जिस स्थान पर अंतिम संस्कार किए जा रहे हैं, वहां टीनशेड, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। बारिश के दौरान ग्रामीणों को तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत रिकॉर्ड में दर्ज पुराना श्मशान घाट गांव से दूर स्थित है। वहां पहुंचने के रास्ते में खाल होने और बारिश में एनिकट के कारण जलभराव होने से शव वाहन या अर्थी ले जाना मुश्किल हो जाता है। चारों ओर खेत होने से भी पहुंच बाधित रहती है। इसी कारण ग्रामीण पिछले करीब पांच वर्षों से गांव के पास स्थित दूसरी जगह पर अंतिम संस्कार कर रहे हैं।
ग्रामीण भरत गुर्जर ने बताया कि बरसात में पुराने श्मशान तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता है। मजबूरी में नई जगह का उपयोग किया जा रहा है, लेकिन वहां किसी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
वहीं ग्राम विकास अधिकारी रितेश आचार्य ने बताया कि रिकॉर्ड में दर्ज पुराने श्मशान घाट पर पहले से चबूतरा और टीनशेड बने हुए हैं। ग्रामीण जिस नई जगह का उपयोग कर रहे हैं, वह चारागाह भूमि में आती है और राजस्व रिकॉर्ड में श्मशान घाट के रूप में दर्ज नहीं है। इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन आधिकारिक स्वीकृति नहीं मिलने से वहां सुविधाएं विकसित नहीं की जा सकीं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि वर्तमान में उपयोग हो रही जगह को आधिकारिक श्मशान घाट घोषित कर वहां टीनशेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और पहुंच मार्ग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि लोगों को सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार की सुविधा मिल सके।
    user_कुलदीप नागर
    कुलदीप नागर
    सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • समस्याओं की सुनवाई नही होने पर टंकी पर जा चढा युवक हरनावदाशाहजी का है मामला - हरनावदाशाहजी.कस्बे में सोमवार को पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एक युवक टंकी पर चढ़ गया। जिसे बाद में थानाधिकारी, बिजली अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने समझाइश कर नीचे उतारा। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर को उमरिया निवासी राहुल उपतहसील कार्यालय के समीप स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। और बिजली विभाग व पुलिस विभाग पर सुनवाई नही करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने लगा। सूचना पर पुलिस थानाधिकारी बीएस जाखड, नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी,बिजली सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर युवक को नीचे उतारा। तथा उसकी समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाया। युवक की शिकायत थी कि एक विद्युत पोल को हटवाने की शिकायत उसने बिजली विभाग को तथा पडौसी की शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें कोई सुनवाई नही की और कांस्टेबल ने भी उसे ऐसे ही लौटा दिया था। थानाधिकारी ने बताया कि युवक को समझाइश कर टंकी से उतार लिया तथा समस्या सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    2
    समस्याओं की सुनवाई नही होने पर टंकी पर जा चढा युवक
हरनावदाशाहजी का है मामला -
हरनावदाशाहजी.कस्बे में सोमवार को पुलिस प्रशासन एवं बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए एक युवक टंकी पर चढ़ गया। जिसे बाद में थानाधिकारी, बिजली अधिकारी एवं नायब तहसीलदार ने समझाइश कर नीचे उतारा। प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार दोपहर को उमरिया निवासी राहुल उपतहसील कार्यालय के समीप स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। और बिजली विभाग व पुलिस विभाग पर सुनवाई नही करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग करने लगा। सूचना पर पुलिस थानाधिकारी बीएस जाखड, नायब तहसीलदार राधेश्याम लववंशी,बिजली सहायक अभियंता ने मौके पर पहुंचकर समझाइश कर युवक को नीचे उतारा। तथा उसकी समस्या समाधान करने का भरोसा दिलाया। युवक की शिकायत थी कि एक विद्युत पोल को हटवाने की शिकायत उसने बिजली विभाग को तथा पडौसी की शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें कोई सुनवाई नही की और कांस्टेबल ने भी उसे ऐसे ही लौटा दिया था। थानाधिकारी ने बताया कि युवक को समझाइश कर टंकी से उतार लिया तथा समस्या सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • माँ जोगणियाँ भाग -22.......A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA 🙏.
    1
    माँ जोगणियाँ भाग -22.......A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA 🙏.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. Ramganj Mandi, Kota•
    5 hrs ago
  • मोड़क पुलिस ने पेश कि मानवता कि मिसाल जिसकी आमजन ने कि दिल से सराहना मोड़क पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल जिसकी आमजन ने की दिल से सराहना पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा द्वारा वरिष्ठ जनो के लिए वरिष्ठ जन सम्भल योजना (Senior's Not Alone) चलाई जा रही है इसके अंतर्गत अकेले रह रहे बुजुर्गों की सहायता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला कोटा ग्रामीण के प्रत्येक वृताधिकारीगण, थाना अधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है थाना मोड़क पुलिस को आज दिनांक 04.08.26 को सुचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मोडक बाईपास ब्रिज के पास सडक के किनारे बेहोशी हालात में पडा हुआ है इस पर श्री राजेन्द्र प्रसाद उनि थानधिकारी थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण मय जाप्ता श्री डोरी सिंह हैड कानि 378 श्री अबरार कानि 657 द्वारा त्वरित कार्यवाही व सहायता उपलब्ध कराने हेतु रोड पर पड़े बुजुर्ग के पास पहुंचे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण व बेहोशी हालात में होने के कारण ईलाज हेतु तत्काल थाने के सरकारी वाहन से नजदीकी मोड़क गांव सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और श्रीमान एमओ साहब से मिलकर लकर बुजुर्ग का चेकअप करवाकर ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया व आवश्यक जांचे करवायी जाकर बुजुर्ग व्यक्ति का ईलाज करवाया व बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाकर बुजुर्ग व्यक्ति से आत्मीयता से नाम व पता पुछा तो अपना नाम नारायण लाल पुत्र श्री गोपाललाल जाति ब्राह्मण उम्र 75 साल निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश हाल छापेडा मोडक स्टेशन थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया एवं करीब 40 साल से परिजन कस्तुरी बाई निवासी छापेडा मोडक स्टेशन के साथ रहना बताया इस पर बुजुर्ग का उसके साथ रह रही परिजन कस्तूरी बाई से संपर्क कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया एवं उनको बताया कि जब भी पुलिस की किसी भी प्रकार से आपको सहायता की जरूरत हो तो आप पुलिस थाना मोडक से संपर्क कर सकते हो। आमजन से अपीलः- यदि जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र मे कोई भी बुजुर्ग दंपति अकेले रहते है तो उनको किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह तुंरत संबंधित थाने के हेल्पलाईन नम्बर व पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क कर सकते है।
    4
    मोड़क पुलिस ने पेश कि मानवता कि मिसाल जिसकी आमजन ने कि दिल से सराहना 
मोड़क पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल जिसकी आमजन ने की दिल से सराहना
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर जिला कोटा ग्रामीण ने बताया कि पुलिस
मुख्यालय जयपुर द्वारा द्वारा वरिष्ठ जनो के लिए वरिष्ठ जन सम्भल योजना (Senior's Not Alone) चलाई जा रही है इसके अंतर्गत अकेले रह रहे बुजुर्गों की सहायता, सुरक्षा और स्वास्थ्य की देखभाल के लिए जिला कोटा ग्रामीण के प्रत्येक वृताधिकारीगण, थाना अधिकारीगण को निर्देशित किया हुआ है
थाना मोड़क पुलिस को आज दिनांक 04.08.26 को सुचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति मोडक बाईपास ब्रिज के पास सडक के किनारे बेहोशी हालात में पडा हुआ है इस पर श्री राजेन्द्र प्रसाद उनि थानधिकारी थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण मय जाप्ता श्री डोरी सिंह हैड कानि 378 श्री अबरार कानि 657 द्वारा त्वरित कार्यवाही व सहायता उपलब्ध कराने हेतु रोड पर पड़े बुजुर्ग के पास पहुंचे। बुजुर्ग की हालत गंभीर होने के कारण व बेहोशी हालात में होने के कारण ईलाज हेतु तत्काल थाने के सरकारी वाहन से नजदीकी मोड़क गांव सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया और श्रीमान एमओ साहब से मिलकर लकर बुजुर्ग का चेकअप करवाकर ईलाज हेतु अस्पताल मे भर्ती करवाया व आवश्यक जांचे करवायी जाकर बुजुर्ग व्यक्ति का ईलाज करवाया व बुजुर्ग व्यक्ति को खाना खिलाकर बुजुर्ग व्यक्ति से आत्मीयता से नाम व पता पुछा तो अपना नाम नारायण लाल पुत्र श्री गोपाललाल जाति ब्राह्मण उम्र 75 साल निवासी सुसनेर मध्यप्रदेश हाल छापेडा मोडक स्टेशन थाना मोडक जिला कोटा ग्रामीण का होना बताया एवं करीब 40 साल से परिजन कस्तुरी बाई निवासी छापेडा मोडक स्टेशन के साथ रहना बताया इस पर बुजुर्ग का उसके साथ रह रही परिजन कस्तूरी बाई से संपर्क कर उनको सकुशल सुपुर्द किया गया एवं उनको बताया कि जब भी पुलिस की किसी भी प्रकार से आपको सहायता की जरूरत हो तो आप पुलिस थाना मोडक से संपर्क कर सकते हो।
आमजन से अपीलः- यदि जिला कोटा ग्रामीण क्षेत्र मे कोई भी बुजुर्ग दंपति अकेले रहते है तो उनको किसी भी सहायता की आवश्यकता हो तो वह तुंरत संबंधित थाने के हेल्पलाईन नम्बर व पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोटा ग्रामीण से संपर्क कर सकते है।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    1 day ago
  • झालावाड़ एवं झालरापाटन में 85.48 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजनाओं पर हुआ ‘आरयूआईडीपी संवाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया गया जोर। झालावाड़,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत झालावाड़ शहर में लगभग 79.97 करोड़ रुपये तथा झालरापाटन शहर में लगभग 5.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कुल 85.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय के सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। संवाद के दौरान पंचम चरण में प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए। एशियाई विकास बैंक के वित्तपोषण से झालावाड़ एवं झालरापाटन शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन (सीवरेज) से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 85.48 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य दोनों शहरों में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था विकसित कर नागरिकों को बेहतर शहरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही झालावाड़ एवं झालरापाटन में सीवरेज कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित निष्पादन किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि शहरी विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, स्थानीय निकायों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकायों के सहयोग को परियोजना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा व नगर परिषद् के पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत सहित जनप्रतिनिधियों ने सीवरेज परियोजना को झालावाड़ एवं झालरापाटन शहरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी बताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों की ओर से परियोजना के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय से परियोजना का लाभ शीघ्र ही आमजन तक पहुंचेगा। जनप्रतिनिधियों ने वार्ड स्तर पर नागरिकों को योजना की जानकारी देने एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
    4
    झालावाड़ एवं झालरापाटन में 85.48 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजनाओं पर हुआ ‘आरयूआईडीपी संवाद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं हितधारकों से लिए गए सुझाव, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया गया जोर।
झालावाड़,राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के अंतर्गत झालावाड़ शहर में लगभग 79.97 करोड़ रुपये तथा झालरापाटन शहर में लगभग 5.51 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित कुल 85.48 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के संबंध में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में मिनी  सचिवालय के सभागार में ‘आरयूआईडीपी संवाद’ का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने भाग लिया। संवाद के दौरान पंचम चरण में प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई तथा प्रतिभागियों से सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किए गए।
एशियाई विकास बैंक के वित्तपोषण से झालावाड़ एवं झालरापाटन शहरों में अपशिष्ट जल प्रबंधन (सीवरेज) से संबंधित कार्य कराए जाएंगे। इस परियोजना पर लगभग 85.48 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य दोनों शहरों में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था विकसित कर नागरिकों को बेहतर शहरी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आमजन को न्यूनतम असुविधा हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही झालावाड़ एवं झालरापाटन में सीवरेज कार्यों का गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित निष्पादन किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि शहरी विकास परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आरयूआईडीपी, स्थानीय निकायों एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निकायों के सहयोग को परियोजना की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा व नगर परिषद् के पूर्व सभापति प्रदीप सिंह राजावत सहित जनप्रतिनिधियों ने सीवरेज परियोजना को झालावाड़ एवं झालरापाटन शहरों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी बताते हुए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों एवं शहरवासियों की ओर से परियोजना के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।आरयूआईडीपी, नगर परिषद एवं संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय से परियोजना का लाभ शीघ्र ही आमजन तक पहुंचेगा। जनप्रतिनिधियों ने वार्ड स्तर पर नागरिकों को योजना की जानकारी देने एवं जनसहभागिता सुनिश्चित करने की अपील भी की।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.