Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर थाना क्षेत्र के पथर्रा नारायण गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने शनिवार दोपहर 12 वजे मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पथर्रा नारायण गांव निवासी मृतका महिला समीक्षा दोहरे पत्नी अनुरुद्ध दोहरे उम्र 23 वर्ष दोपहर को कमरे में लगे पंखे कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल भांडेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। महिला ने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है
Shahid Qureshi
भांडेर थाना क्षेत्र के पथर्रा नारायण गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसको लेकर भांडेर पुलिस ने शनिवार दोपहर 12 वजे मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पथर्रा नारायण गांव निवासी मृतका महिला समीक्षा दोहरे पत्नी अनुरुद्ध दोहरे उम्र 23 वर्ष दोपहर को कमरे में लगे पंखे कुंदे से साड़ी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों ने तत्काल भांडेर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पंचनामा कार्रवाई कर सबको पीएम के लिए भांडेर अस्पताल भेजा। महिला ने यह कदम क्यों उठाया है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। झूठा प्रकरण दर्ज कराने के गंभीर मामले में न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाते हुए फरियादिया वैभवी सनोरिया को 10 वर्ष के कारावास एवं 10,500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला 16 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेश भंडारी की अदालत द्वारा सुनाया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करते हुए अतिरिक्त लोक अभियोजक अरुण कुमार लिटोरिया ने बताया कि मामला थाना बड़ोनी का है। फरियादिया वैभवी सनोरिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 सितंबर 2021 की रात करीब 10:30 बजे उसके पड़ोसी कालीचरण ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450, 376 भारतीय दंड संहिता एवं एससी/एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच पूरी कर न्यायालय में पेश किया। हालांकि, विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की अदालत में विचारण के दौरान फरियादिया अपने बयान से पलट गई और बताया कि रुपये के लेन-देन के विवाद के चलते उसने आरोपी कालीचरण के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कराया था। इसके बाद न्यायालय ने कालीचरण को दोषमुक्त कर दिया। साथ ही, न्यायालय ने झूठा प्रकरण दर्ज कराने के आरोप में वैभवी सनोरिया के खिलाफ परिवाद प्रस्तुत करने के आदेश दिए थे। इसी परिवाद पर सुनवाई करते हुए अदालत ने भारतीय दंड संहिता की धारा 182, 195 और 211 के तहत उसे दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायालय ने अपने निर्णय में यह भी टिप्पणी की कि वर्तमान में झूठे मामलों के पंजीकरण की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे न्यायिक प्रणाली पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और आम जनता में न्याय के प्रति नकारात्मक धारणा बनती है। ऐसे मामलों पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है।1
- मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने पंडोखर धाम पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भगवान बालाजी महाराज और हाथीवान महाराज के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंत्री सारंग ने शुक्रवार रात साढ़े 09 बजे पंडोखर धाम के पीठाधीश्वर गुरु चरण महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पीठाधीश्वर गुरुशरण महाराज ने उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री के आगमन को लेकर धाम परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए, जहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं में मंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।1
- झाँसी। सामाजिक सरोकारों की सजीव मिसाल प्रस्तुत करते हुए जनपद के प्रख्यात समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने एक जरूरतमंद परिवार की बेटी के विवाह अवसर पर मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत सहयोग प्रदान किया। उन्नाव गेट अंदर निवासी संजना कुशवाहा, पुत्री भगवान दास कुशवाहा एवं माता सुनीता कुशवाहा, का विवाह संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में वधु को आशीर्वाद स्वरूप फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी एवं अन्य उपयोगी उपहार भेंट कर समाज में सहयोग और सहकारिता की भावना को सशक्त किया। इतना ही नहीं, वधु को विवाह के लिए सुसज्जित करने की व्यवस्था भी संदीप सरावगी द्वारा ही कराई गई, जिसमें कलर्स ब्यूटी पार्लर से उसे स्नेहपूर्वक तैयार कराया गया। यह सहयोग केवल भौतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक संबल का भी प्रतीक बना, जिसने एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता और सहयोग का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर वीर सिंह, ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, धर्मेंद्र खटीक, मास्टर मुन्नालाल, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, भावना अग्रवाल, मीना मसीह, रानी वर्मा, नीता सिंह, कुसुम साहू, धर्मेंद्र सिंह, पवन सिंह, रतिराम यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज में मानवीय मूल्यों को जीवित रखते हैं और यह संदेश देते हैं कि बेटी के विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर समाज एक परिवार की तरह साथ खड़ा है। डॉ. संदीप सरावगी का यह कार्य न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनकर उभरता है।4
- खूंखार सांड ने तीन लोगों को किया घायल दो झांसी रेफर ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पकड़ा झांसी पूंछ पूंछ नगर में करीब 15 दिनों से एक खूंखार सांड राहगीरो को दौड़ा-दौड़ा कर मार रहा था आज सुबह पूछ निवासी संतोष साहू मुन्ना यादव एवं मानसिंह कुशवाहा को गंभीर रूप से मारकर घायल कर दिया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया कई दिनों से ग्रामीण वन विभाग एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दूरभाष पर सूचना देकर सांड को रेस्क्यू करने की बात कर रहे थे लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की बात को अनसुना कर दिया और आज इस खूंखार सांड ने तीन राहगीरों को गंभीर रूप से घायल कर दिया स्थानीय पुलिस एवं पूँछ के ग्रामीणों ने हिम्मत जुटाकर बड़ी मशक्कत के बाद खूंखार सांड को पकड़ कर एक पेड़ से बांध दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम भी पहुंच चुकी हैं4
- Post by Mohammad Irshad2
- संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर धूमधाम से मना भाजपा मीडिया प्रभारी का जन्मदिन झाँसी। संघर्ष सेवा समिति के कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी (सदर कैंट मंडल) के मीडिया प्रभारी किशन त्रिपाठी का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी ने किशन का तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर स्वागत किया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर केक काटा। कार्यक्रमके दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने किशन त्रिपाठी को आशीर्वाद देते हुए कहा, "किशन न केवल भारतीय जनता पार्टी के एक ऊर्जावान मीडिया प्रभारी हैं, बल्कि वे समाज के प्रति भी अत्यंत संवेदनशील युवा हैं। एक जागरूक मीडिया प्रभारी के रूप में वे जनता और संगठन के बीच सेतु का कार्य बखूबी कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु प्रदान करें और वे इसी तरह सेवा भाव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर रहें।" इस दौरान मुख्य रूप से अमन कान्त, मोहित मिश्रा, कुंज बिहारी श्रीवास, राघवेन्द्र गुप्ता, चार्ली, आकाश रॉबट, संदीप नामदेव, अनुज प्रताप सिंह, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, सुशांत गैंडा, बसंत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, प्रवेंद्र सिंह, साहिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। सभी ने किशन त्रिपाठी को मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- दतिया में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चन्द्र द्वारा शासकीय विधि महाविधालय में महाविद्यालय/नेशनल स्तर पर आयोजित मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी। न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को विधि की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया की यह व्यवसाय सर्वश्रेष्ठ व्यवसायों में से एक है इस व्यवसाय में सतत अध्ययन की आवश्यकता है बड़े बड़े राजनेता, राष्ट्रपिता एवं राष्ट्रपति इस व्यवसाय से जुड़े रहे। उन्होंने अपने तीस वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम जेठ मलानी का उदाहरण दिया की लोग उनके तर्कों को सुनते हैं लेकिन उस तर्क के पीछे की रात्रि 2 बजे तक की गई तैयारी को नहीं देखते हैं। साथ ही चीफ जस्टिस ऑफ़ इंडिया 2005 श्री रमेश चन्द्र लाहोटी के प्रतिदिन जर्नल सुप्रीम कोर्ट केसेस का 1 घंटा अध्ययन करने का जिक्र करते हुए छात्र-छात्राओं को सतत अध्ययन के लिए प्रोत्साहित किया। इसी तारतम्य में महाविद्यालय में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत महिलाओं के कानूनी अधिकार विषय पर संविधान, स्त्रीधन, तीन तलाक, भरण पोषण, उत्तराधिकार, विधायिकाओं में प्रतिनिधित्व इत्यादि पर प्राचार्य डॉ आशुतोष राय द्वारा व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी एवं महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- दतिया। जिले की भांडेर तहसील स्थित प्रसिद्ध पंडोखर धाम में बीती रात आयोजित कार्यक्रम अव्यवस्थाओं के कारण बवाल में बदल गया। देशभर में आस्था के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले इस धाम में भोजपुरी कलाकार आम्रपाली दुबे के कार्यक्रम के दौरान हालात बिगड़ गए। दिन में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के चलते सुबह से ही भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। रात होते-होते भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि कार्यक्रम स्थल छोटा पड़ गया। आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से पहुंचे, जिससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि भीड़ नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस ने बल प्रयोग किया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी सख्ती किए जाने के आरोप लगे हैं। पुलिस कार्रवाई से नाराज भीड़ उग्र हो गई और पंडाल में रखी कुर्सियां, एलईडी स्क्रीन समेत कई सामान को नुकसान पहुंचाया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना प्रभारी के व्यवहार को लेकर पहले से ही नाराजगी थी, जो इस घटना के बाद खुलकर सामने आ गई। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब दिन में ही भारी भीड़ मौजूद थी, तो रात के कार्यक्रम के लिए पहले से पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए? हालांकि, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गनीमत रही कि स्थिति और ज्यादा नहीं बिगड़ी, वरना यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी।3
- झांसी वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4- 5 पर लगी रेलवे लिफ्ट में 6 लोग फंस गए जिसमें दो बच्चे भी थे।, आधे घंटे बाद मौके पहुंचे रेलवे का स्टाफ और लिफ्ट टेक्नीशियन ने रेस्क्यू कर लेट में फंसे सभी लोगों को एक-एक करके सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा, बताया जा रहा है जैसे ही यात्री अंदर लिफ्ट के अंदर गया तभी उस यात्री का बैग फस गया जिस वजह से चलती लिफ्ट बीच में फस गई, अंदर मौजूद टी टी ई स्टाफ ने इनफॉरमेशन रेलवे के अधिकारियों को दी, इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पहुंची और बीच में फांसी लिफ्ट की चादर को काटकर सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, फिर डॉक्टर की टीम ने घबराये यात्री और रेलवे कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया और उन्हें जरूरत के हिसाब से दवाइयां देकर सभी को जाने दिया गया। वही लिफ्ट में फंसी महिला यात्री मंजू ने बताया कि जब हम लोगों की लिफ्ट चलती हुई बंद हो गई और बार-बार पंखा चालू बंद हो रहा था जिससे घबराहट हो गई और आधे घंटे ज्यादा लिफ्ट में फंसे रहे।1