ग्राम सभा जोगिया के ग्राम धौरहरी में विकास न रोड, नाली निर्माण के संबंध में श्रीमान जी मेरा घर ग्राम सभा जोगिया के अन्तर्गत ग्राम धौरहरी में पड़ता है आज 10 साल के ऊपर बीतने को है लेकिन कोई भी प्रधान गांव के अंदर जाने के लिए न नलिन रोड निर्माण कार्य कराया है और हमारे गांव में न कोई सरकारी सुविधा जैसे स्ट्रीट लाइट नाली, पानी चक रोड आने जाने के लिए कोई सड़क आज तक बनी बारिश आने वाली है कच्ची सड़क होने की वजह से घर आने जाने बहुत समस्या होती है और जो कच्चा रास्ता है उसको भी कुछ लोगों ने औरुद्ध किया हुआ है जितनी सरकारी जमीन है उसको भी कब्जा किए हुए है कुछ कहो तो लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है जो भी बंजर जमीन है उसको भी कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे है कृपा संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही कराने का कष्ट करें जिससे सभी ग्राम वासियों को आने जाने और कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके
ग्राम सभा जोगिया के ग्राम धौरहरी में विकास न रोड, नाली निर्माण के संबंध में श्रीमान जी मेरा घर ग्राम सभा जोगिया के अन्तर्गत ग्राम धौरहरी में पड़ता है आज 10 साल के ऊपर बीतने को है लेकिन कोई भी प्रधान गांव के अंदर जाने के लिए न नलिन रोड निर्माण कार्य कराया है और हमारे गांव में न कोई सरकारी सुविधा जैसे स्ट्रीट लाइट नाली, पानी चक रोड आने जाने के लिए कोई सड़क आज तक बनी बारिश आने वाली है कच्ची सड़क होने की वजह से घर आने जाने बहुत समस्या होती है और जो कच्चा रास्ता है उसको भी कुछ लोगों ने औरुद्ध किया हुआ है जितनी सरकारी जमीन है उसको भी कब्जा किए हुए है कुछ कहो तो लड़ाई झगड़ा करने पर आमादा हो जाते है जो भी बंजर जमीन है उसको भी कब्जा करके निर्माण कार्य करा रहे है कृपा संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही कराने का कष्ट करें जिससे सभी ग्राम वासियों को आने जाने और कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके
- देश में गर्मी तेज गति से पड़ रही है मानव जीवन कष्ट से जी रहा है लेकिन पशु पक्षी भी गर्मी से परेशान1
- (ब्यूरो संतकबीरनगर) ग्राम स्वराज्य संतकबीरनगर जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।4
- डीएम व एसपी द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट - 2025 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआरपीजी कालेज सहित अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुँचकर डीएम व एसपी द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधि0/कर्मचारीगण को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सघन निगरानी की व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनपदीय कंट्रोल रूम तथा डायल-112 को भी पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारीद्वय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि परीक्षा ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । जनपद पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों से अपील की गयी है कि वे समय से अपने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे तथा परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।4
- शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना कोतवाली बांसी में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा सुना गया। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण करायें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष बांसी, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- बांदा जनपद के थाना बबेरू क्षेत्र में देर शाम एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पर उसके पूर्व परिचित द्वारा कहासुनी के बाद फायरिंग कर दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बबेरू ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने शराब की बोतल सहित अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की है, जिसकी जांच फोरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। घटना के खुलासे और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की थीं। सक्रिय कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री पलाश बंसल द्वारा विस्तृत जानकारी साझा की गई है।1
- Post by Janta ki awaz 6471
- Post by Janta ki awaz 6471
- चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों में आक्रोश अम्बेडकरनगर। नगर पंचायत जहांगीरगंज क्षेत्र के चंदनपुर विरतियाँ मोहल्ला के निवासियों को आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों से टूटी सड़कों, जलभराव और गंदगी की समस्या से जूझते हुए उनका जीवन अत्यंत कठिन हो गया है। मोहल्ले में पक्की सड़क और नालियों का अभाव होने के कारण बारिश के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों पर लगातार पानी जमा रहता है, जिससे आवागमन बाधित होता है। साथ ही, जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने से दुर्गंध फैल रही है, जो आसपास के वातावरण को प्रदूषित कर रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत के गठन के बाद भी क्षेत्र में विकास कार्य अपेक्षित स्तर पर नहीं हो सके हैं। न तो पक्की नालियों का निर्माण कराया गया और न ही सड़कें दुरुस्त की गईं। इसके चलते लोगों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका विशेष प्रभाव पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या के समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।1
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1