भाजपा महिला मोर्चा का शिमला में महिला संवाद कार्यक्रम, बजट 2026-27 पर विस्तृत चर्चा महिलाओं की शिक्षा, स्वरोजगार और रोजगार अवसर बढ़ाने वाला विजनरी बजट — रणधीर शर्मा.... शिमला, भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शिमला स्थित पार्टी कार्यालय दीपकमल, चक्कर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संसदीय क्षेत्र भर से 30 से अधिक महिला मंडलों की सहभागिता रही और प्रतिभागियों द्वारा बजट से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे गए, जिनका उत्तर मुख्य वक्ता के माध्यम से विस्तार से दिया गया। महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम विशेष रूप से केंद्रीय बजट 2026-27 में महिलाओं के लिए किए गए प्रावधानों और योजनाओं को लेकर आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए बजट के विभिन्न पहलुओं पर जिज्ञासाएं रखीं और पार्टी की ओर से सभी प्रश्नों का तथ्यात्मक उत्तर दिया गया। संवाद को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत बजट लगातार नौवां बजट है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह सुधारवादी और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने वाला बजट है, जिससे देश की आर्थिक प्रगति को नई गति मिलेगी और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में और मजबूत स्थान हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि बजट में रक्षा और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को विशेष बढ़ावा दिया गया है, ताकि भारत में ही रक्षा उपकरण, सेमीकंडक्टर और अन्य औद्योगिक उत्पादों का निर्माण हो। रक्षा बजट में उल्लेखनीय वृद्धि और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान देशभर में सड़क, रेल, जलमार्ग, हवाई अड्डों और आधुनिक रेलवे स्टेशनों के विकास को गति देगा, जिसका सीधा लाभ महिलाओं को भी मिलेगा। रणधीर शर्मा ने बताया कि बजट में महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिनमें प्रत्येक जिला मुख्यालय पर महिला छात्रावास स्थापित करने की योजना शामिल है, जिससे पढ़ाई और रोजगार के लिए बाहर जाने वाली महिलाओं को सुविधा मिलेगी। स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए लखपति दीदी योजना को आगे बढ़ाते हुए “शी-मार्ट” स्थापित करने का प्रावधान किया गया है, ताकि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रभावी मार्केटिंग हो सके। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, मातृशक्ति योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ सहित महिलाओं से जुड़ी चल रही योजनाओं को भी आगे जारी रखने का प्रावधान बजट में है। कृषि क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को किसान क्रेडिट कार्ड के तहत बढ़ी हुई ऋण सीमा का लाभ मिलेगा। ग्रामीण और मजदूर वर्ग की महिलाओं को ग्रामीण रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा हब, केमिकल पार्क और टेक्सटाइल हब जैसे नए औद्योगिक निवेश से युवा महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। कुल मिलाकर यह बजट देशहित, जनहित और महिला सशक्तिकरण को समर्पित बजट है, जो आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

- हिमाचल के बागवानों को अब एमआईएस का पैसा सीधे खातों में मिलेगा। एचपीएमसी सेब खरीद के बाद बागवानों को उसके बदले दवाई खाद अन्य औजार देते थे लेकिन अब सीधे खाते में पैसा देने का फैसला सरकार ने लिया है।एमआईएस के तहत 115 करोड़ अभी एचपीएमसी द्वारा बागवानों का देना है। बागवानी मंत्री जगत कहा कि प्रदेश में एमआईएस स्कीम के तहत केश के बदले दवाईयां या औजार देते आया है लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से बागवानों को सेब का भुगतान किया जाएगा। पहले छोटे बागवानों को प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद बड़े बागवानों को भुगतना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एमआईएस योजना केंद्र सरकार की थी लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा इस योजना को खत्म कर दिया जिससे हिमाचल को काफी नुक्सान हुआ है। इस योजना के तहत 154 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है और 115 करोड़ की देनदारी रही है जिसे जल्द भुगतान किया जाएगा। वही विदेशों से सेब पर आयात शुल्क बढाने को लेकर भी जगत नेगी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा ओर कहा कि भाजपा सरकार कुछ बोलती है और करती कुछ है।पीएम मोदी हिमाचल जब जब हिमाचल आते है तो हिमाचल के सेब की बात करते है और सेब पर आयात शुल्क बढाने की बाते करते है लेकिन आयात शुल्क बढाने के बजाय केंद्र सरकार शुल्क बढाने का काम कर रही है। न्यूजीलैंड के साथ करार कर आयात शुल्क कम कर दिया और अब ट्रम्प के दवाब में आ कर आयात शुल्क जीरो कर दिया इससे हिमाचल की आर्थिकी पर काफी असर पड़ेगा। और आने वाले समय मे सेब बागवान कठिन दौर से गुजरना पड़ेगा। बाईट। जगत नेगी। बागवानी मंत्री1
- दाड़लाघाट के नौणी गांव में तेंदुए की दहशत - घर के बाथरूम में घुसा, कुत्ते के साथ रही रातभर आमने-सामने की स्थिति कसौली : ग्राम पंचायत दाड़लाघाट के नौणी गांव में वीरवार रात्रि करीब दो बजे उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक खतरनाक तेंदुआ छलांग लगाकर कुलदीप नामक व्यक्ति के घर की छत पर पहुंच गया। तेंदुए ने वहां मौजूद कुत्ते पर हमला किया और उसे दौड़ाते हुए घर के बाथरूम में जा घुसा। घटना के समय मकान मालिक कुलदीप ने बाहर से तेज आवाजें सुनीं। जब वह बाहर निकला तो उसने बाथरूम के अंदर तेंदुए और कुत्ते के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए कुलदीप ने जान जोखिम में डालकर बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और तुरंत पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। इसके बाद पुलिस टीम के साथ वन विभाग के रेंज अधिकारी अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि न हो, इसके लिए वन्यजीव बचाव दल (रेस्क्यू टीम) कुल्लू को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित किया गया। प्रातःकाल डॉ. विपिन की अगुवाई में वन्यजीव रेस्क्यू टीम दाड़लाघाट पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित काबू में करने का अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद बाथरूम के दरवाजे में छेद कर तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद तेंदुए और कुत्ते दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की सबसे खास बात यह रही कि तेंदुआ और कुत्ता पूरी रात एक ही बाथरूम में आमने-सामने रहे। दोनों एक-दूसरे को देखकर गुर्राते रहे, लेकिन बंद कमरे में किसी ने भी दोबारा हमला नहीं किया। करीब दोपहर 12:30 बजे दोनों को जीवित और सुरक्षित बाहर निकाला गया।1
- जिला हमीरपुर के तहत तरक्वाड़ी से संबधित एक दंपत्ति के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। लेकिन इस दंपत्ति ने हमीरपुर जिला की पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पीडि़त का कहना है कि एक ओर वह घायल अवस्था में लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन यहां पर इन्हें कोई सहयोग नहीं मिला बल्कि भोरंज थाना भेजा गया तो वहां पर भी उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। पांच दिन तक मैडिकल ही हो पाया। अब इस पीडि़त दंपत्ति ने प्रदेश सरकार, प्रशासन, पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को बिलासपुर सर्किट हाऊस में पीडि़त सुनील कुमार व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान इनके साथ बेटी साक्षी ठाकुर, सुनील कुमार, राजेश कुमार भी मौजूद रहे। पीडि़त सुनील कुमार ने मीडिया के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान के सामने हर रोज शराब की खाली बोतलें रखी जाती थी, जिसका उन्होंने विरोध किया और उनके ऊपर कुछ लोगों की ओर से जानलेवा हमला किया गया। इस बारे में पुलिस प्रशासन की ओर से भी उनके साथ कोई भी सहयोग नहीं कियाा गया, बल्कि उन्हें उलझाए रखा। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान बिलासपुर जिला के तहत है। उनके साथ मारपीट होने के बाद वह तुरंत लदरौर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस प्रशासन से उन्होंने भराड़ी पुलिस थाना भेजने की गुहार लगाते रहे लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। भोरंज पुलिस थाना भेजा गया। इसके अलावा बस्सी अस्पताल में भेजा गया लेकिन कोई मैडिकल नहीं करवाया गया। उक्त लोगों ने आरोप लगाया कि रसूखदार की शह पर यह रवैया अपनाया गया है, जिसके चलते इस मामले को लेकर सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मारपीट की घटना को बीते सात दिन तक का समय बीत चुका है। अब यह मामला भराड़ी थाना में भेजा गया है और भराड़ी पुलिस द्वारा मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर पुलिस की ओर से उनके हितों की अनदेखी की गई है। पुलिस को इस मामले को लेकर उचित कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन उन्हें पुलिस का सहयोग नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ ही मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में तैनात चिकित्सक की ओर से भी कोताही की गई है और उनकी सहमति के बिना ही उन्हें डिस्चार्ज ऑन रिक्केस्ट (डीओआर) लिख दिया गया। सुनील कुमार ने कहा कि उनकी पत्नी की हालत अभी भी गंभीर है। वहीं, उन्हें अब जान का खतरा बना हुआ है। जिसके चलते उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि उन्हें न्याय दिलाया जाए। वहीं उन्होंने आग्रह किया है कि इस मामले को लेकर सख्त कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना सामने ना आए।2
- जीवन में जब दुःख आवे तो किसी दूसरे पर आरोप मत लगाना क्योंकि हर दुःख के जिम्मेदार....1
- खेड़ा वाली बबाड़ गोदाम लिंक रोड पर अज्ञात ट्रक टिप्पर का कहर, हाई टेंशन लाइन के दो बिजली के खंबे टूटे, कई गांवों की बिजली ठप हुई, लोग परेशान1
- हर एक जान कीमती है, चाहे वह इंसान की हो या बेजुबान जानवर की। हिमाचल प्रदेश के 15/20 क्षेत्र से इंसानियत और बहादुरी की एक ऐसी मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल होमगार्ड के जांबाज़ जवान विक्रम सदानी की, जो न सिर्फ वर्दी में अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाते हैं, बल्कि समाज के लिए भी हर वक्त आगे खड़े नजर आते हैं। बीते दिनों 15/20 क्षेत्र के कूट इलाके में, ज्यूरी और मंगराड के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भेड़ पालक अपनी भेड़-बकरियों को चारा खिला रहे थे। इसी दौरान उनका एक बकरा करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हालात ऐसे थे कि बकरे को बाहर निकालना किसी के बस की बात नहीं थी। मजबूर होकर भेड़ पालकों ने ज्यूरी चौकी से मदद मांगी। सूचना मिलते ही हिमाचल होमगार्ड के जवान विक्रम सदानी मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना खतरनाक खाई में उतर गए। करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने बकरे को जिंदा और सुरक्षित बाहर निकालकर भेड़ पालकों को सौंप दिया। यह सिर्फ एक रेस्क्यू नहीं था, बल्कि इंसानियत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की जीती-जागती मिसाल थी। इससे पहले भी विक्रम सदानी गानवी के काऊनू मोड़ में हुए एक हत्या कांड के दौरान सैकड़ों मीटर गहरी खाई से शव निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन में अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा वे ज्यूरी चौक में यातायात व्यवस्था संभालने, नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने, सफाई अभियानों और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने जैसे कार्यों में लगातार सक्रिय रहते हैं। आज के समय में जब युवा वर्ग गलत रास्तों की ओर भटक रहा है, ऐसे में विक्रम सदानी जैसे जांबाज़ जवान समाज के लिए प्रेरणा हैं। 15/20 क्षेत्र को अपने इस वीर सिपाही पर गर्व है। ऐसे लोग ही समाज को बेहतर और मजबूत बनाते हैं। #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu1
- रिपोर्ट –7 फ़रवरी, बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। पुलिस थाना सैंज के एस.एच.ओ छज्जू राम ने टैक्सी यूनियन के साथ एक बैठक की। थाना सैंज में शनिवार को आयोजित बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों तथा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर ट्रैफिक नियमों को सही तरीके से पालन करने का आग्रह किया गया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यातायात नियमों पालन करना सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है तथा वाहन चालकों को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।1
- इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस के संगठनात्मक जिले शिमला शहरी के अध्यक्ष का पदभार सम्भाल लिया है।शनिवार को कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण का कार्यकाल का आयोजन किया गया, जहाँ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, शहरी विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान की मौजूदगी में पदभार संभाला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला इंदरजीत को बधाई दी और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि उन्हें संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता के साथ आगे आना है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में शिमला शहर में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने उन्हें सलाह दी कि पार्टी हित व जनहित में उन्हें कार्य करना होगा। शिमला शहर के नागरिक होने के नाते संगठन या लोगों के हित में जब भी उन्हें उनके किसी भी सहयोग की कोई जरूरत होगी, वह उनके साथ खड़े होंगे। बाइट -- विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण मंत्री हिमाचल सरकार VO -- शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा ने इंद्रजीत सिंह को इस पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते शिमला शहर में कांग्रेस संगठन की मजबूती की बहुत बड़ी जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि राह कठिन है, संघर्ष करना है, आगे बढ़ना है। बाइट -- हरीश जनारथा, विधायक शिमला शहरी इंद्रजीत सिंह ने सभी नेताओं, केंद्रीय आलाकमान व प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित सभी नेताओं व पार्टी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि वह उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे व जो भरोसा पार्टी हाईकमान ने उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्दी जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। बाइट -- इंद्रजीत सिंह, जिला अध्यक्ष शिमला शहर3