logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत के इस कदम के बाद अब यह सवाल और चिंता खड़ी हो गई है कि आगे जनता का क्या हाल होगा।

2 hrs ago
user_SAGAR HINDUSTANI
SAGAR HINDUSTANI
Local News Reporter Un, Shamli•
2 hrs ago

सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत के इस कदम के बाद अब यह सवाल और चिंता खड़ी हो गई है कि आगे जनता का क्या हाल होगा।

More news from Shamli and nearby areas
  • सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत के इस कदम के बाद अब यह सवाल और चिंता खड़ी हो गई है कि आगे जनता का क्या हाल होगा।
    1
    सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के संबंध में दायर की गई जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। सर्वोच्च अदालत के इस कदम के बाद अब यह सवाल और चिंता खड़ी हो गई है कि आगे जनता का क्या हाल होगा।
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    2 hrs ago
  • सूफ़ीज़्म इस्लाम की वह आध्यात्मिक धारा है जो बाहरी रस्मों से ऊपर उठकर दिल की सच्चाई और इंसानियत को सबसे ऊँचा स्थान देती है। सूफ़ी दर्शन का मूल मंत्र "इंसानियत सबसे ऊपर" है। सूफ़ी संतों का मानना था कि ईश्वर की खोज नाम, रूप या धर्म की दीवारों में नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानव सेवा में छिपी है। हज़रत रूमी के अनुसार जब मनुष्य अपने अंदर के झूठे अहंकार को तोड़ देता है, तब वह पूरे ब्रह्मांड से जुड़ जाता है। सूफ़ी सिलसिलों में ज़िक्र, ध्यान और समा (संगीत) के माध्यम से साधक स्वयं को भूलकर ईश्वर और सृष्टि में विलीन हो जाता है, जिससे हिंदू-मुस्लिम या ऊँच-नीच का भेद समाप्त होकर केवल इंसानियत रह जाती है। भारत में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, निज़ामुद्दीन औलिया, बुल्ले शाह और शाह लतीफ़ जैसे महान सूफ़ियों ने मज़हब की संकीर्णता को तोड़कर लोगों को सिखाया कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही है। उनकी दरगाहें आज भी बिना किसी जात-पात या पूजा-पाठ के बंधन के हिंदू और मुस्लिम सभी के लिए शरणस्थली बनी हुई हैं। आज के विभाजित और तनावपूर्ण समय में सूफ़ी संतों की यह शिक्षा और भी प्रासंगिक हो जाती है कि अपने दिल को इतना चौड़ा करो कि सारी दुनिया उसमें समा जाए। सूफ़ीज़्म हमें याद दिलाता है कि धर्म का अंतिम लक्ष्य मनुष्य को मानव बनाना है, न कि उसे किसी खांचे में कैद करना।
    1
    सूफ़ीज़्म इस्लाम की वह आध्यात्मिक धारा है जो बाहरी रस्मों से ऊपर उठकर दिल की सच्चाई और इंसानियत को सबसे ऊँचा स्थान देती है। सूफ़ी दर्शन का मूल मंत्र "इंसानियत सबसे ऊपर" है। सूफ़ी संतों का मानना था कि ईश्वर की खोज नाम, रूप या धर्म की दीवारों में नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और मानव सेवा में छिपी है। हज़रत रूमी के अनुसार जब मनुष्य अपने अंदर के झूठे अहंकार को तोड़ देता है, तब वह पूरे ब्रह्मांड से जुड़ जाता है। सूफ़ी सिलसिलों में ज़िक्र, ध्यान और समा (संगीत) के माध्यम से साधक स्वयं को भूलकर ईश्वर और सृष्टि में विलीन हो जाता है, जिससे हिंदू-मुस्लिम या ऊँच-नीच का भेद समाप्त होकर केवल इंसानियत रह जाती है।

भारत में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती, निज़ामुद्दीन औलिया, बुल्ले शाह और शाह लतीफ़ जैसे महान सूफ़ियों ने मज़हब की संकीर्णता को तोड़कर लोगों को सिखाया कि सबसे बड़ा धर्म इंसानियत ही है। उनकी दरगाहें आज भी बिना किसी जात-पात या पूजा-पाठ के बंधन के हिंदू और मुस्लिम सभी के लिए शरणस्थली बनी हुई हैं। आज के विभाजित और तनावपूर्ण समय में सूफ़ी संतों की यह शिक्षा और भी प्रासंगिक हो जाती है कि अपने दिल को इतना चौड़ा करो कि सारी दुनिया उसमें समा जाए। सूफ़ीज़्म हमें याद दिलाता है कि धर्म का अंतिम लक्ष्य मनुष्य को मानव बनाना है, न कि उसे किसी खांचे में कैद करना।
    user_IND HAWK
    IND HAWK
    Social Media Manager Shamli, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना भवन में छात्रों का तिलक और कलावा हटवाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज के मुस्लिम योगा टीचर द्वारा छात्र-छात्राओं का तिलक और कलावा हटवाने की घटना से नाराज एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। मामले के बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुस्लिम योगा टीचर को हटा दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना भवन में छात्रों का तिलक और कलावा हटवाए जाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। कॉलेज के मुस्लिम योगा टीचर द्वारा छात्र-छात्राओं का तिलक और कलावा हटवाने की घटना से नाराज एबीवीपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। मामले के बढ़ते विरोध और हंगामे को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत एक्शन लेते हुए मुस्लिम योगा टीचर को हटा दिया है।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • करनाल के गांव दादूपुर में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अलमारी से कपड़े निकालते वक्त करंट लगने से नेहा नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम करवाया है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थी और अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। उसी समय अचानक इनवर्टर की तार से अलमारी में करंट आ गया, जिससे महिला की जान चली गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार बेहद सदमे में है।
    1
    करनाल के गांव दादूपुर में बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अलमारी से कपड़े निकालते वक्त करंट लगने से नेहा नाम की महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में पोस्टमार्टम करवाया है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि महिला सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने की तैयारी कर रही थी और अलमारी से कपड़े निकाल रही थी। उसी समय अचानक इनवर्टर की तार से अलमारी में करंट आ गया, जिससे महिला की जान चली गई। इस हादसे के बाद से पीड़ित परिवार बेहद सदमे में है।
    user_KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    KL MEDIA 24 - KARNAL LOCAL NEWS
    Local News Reporter करनाल, करनाल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • गंगोह के ग्राम सलारपुरा के ग्रामीणों के लिए दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने बताया कि करीब सात माह पहले प्रशासन और हाईवे अधिकारियों ने कट देने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। किसान नेताओं का कहना है कि हाईवे पर कट न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कट निर्माण का कार्य प्रत्यक्ष रूप से शुरू नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अनिश्चितकालीन धरने में प्रेम सिंह राणा, कुलवीर सिंह, महिपाल सिंह खटाना, हारून खटाना, इरफान, विजय पाल और राजिंदर रावल समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
    1
    गंगोह के ग्राम सलारपुरा के ग्रामीणों के लिए दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कट बनाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन नई क्रांति ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा ने बताया कि करीब सात माह पहले प्रशासन और हाईवे अधिकारियों ने कट देने का लिखित आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है।

किसान नेताओं का कहना है कि हाईवे पर कट न होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक कट निर्माण का कार्य प्रत्यक्ष रूप से शुरू नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस अनिश्चितकालीन धरने में प्रेम सिंह राणा, कुलवीर सिंह, महिपाल सिंह खटाना, हारून खटाना, इरफान, विजय पाल और राजिंदर रावल समेत अनेक किसान मौजूद रहे।
    user_मिस सोनिया
    मिस सोनिया
    Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मगरमच्छ द्वारा एक बच्चे को जिंदा निगल जाने की घटना पर योगी आदित्यनाथ बेहद आहत दिखे हैं। इस दुखद हादसे के सामने आने के बाद उन्होंने बरसात के मौसम में लोगों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।
    1
    मगरमच्छ द्वारा एक बच्चे को जिंदा निगल जाने की घटना पर योगी आदित्यनाथ बेहद आहत दिखे हैं। इस दुखद हादसे के सामने आने के बाद उन्होंने बरसात के मौसम में लोगों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है।
    user_P7tv
    P7tv
    शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Delhi
    2
    Delhi
    user_Masoom gujjar
    Masoom gujjar
    Farmer शामली, शामली, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.