निरसा जामताड़ा रोड पर गिरे हाईटेंशन तार की मरम्मत, दो दिन में लगेगा ग्रिड गार्ड निरसा 26 अगस्त की देर रात जामताड़ा रोड पर डीवीसी का हाईटेंशन बिजली तार अचानक गिर गया था। तार सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना तत्काल विभाग को दी गई थी। इसके बाद 27 अगस्त को झामुमो के जिला सहसचिव तपन तिवारी ने डीवीसी प्रबंधन से वार्ता कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन तार की जल्द मरम्मत कराने की पहल की। डीवीसी प्रबंधन ने वार्ता के अनुरूप कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत करा दी। तपन तिवारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए डीवीसी प्रबंधन ने दो दिनों के भीतर जाली/ग्रिड गार्ड लगाने का आश्वासन दिया है। जनहित से जुड़े इस मामले में त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए डीवीसी प्रबंधन का आभार जताया गया।
निरसा जामताड़ा रोड पर गिरे हाईटेंशन तार की मरम्मत, दो दिन में लगेगा ग्रिड गार्ड निरसा 26 अगस्त की देर रात जामताड़ा रोड पर डीवीसी का हाईटेंशन बिजली तार अचानक गिर गया था। तार सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना तत्काल विभाग को दी गई थी। इसके बाद 27 अगस्त को झामुमो के जिला सहसचिव तपन तिवारी ने डीवीसी प्रबंधन से वार्ता कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन तार की जल्द मरम्मत कराने की पहल की। डीवीसी प्रबंधन ने वार्ता के अनुरूप कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत करा दी। तपन तिवारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए डीवीसी प्रबंधन ने दो दिनों के भीतर जाली/ग्रिड गार्ड लगाने का आश्वासन दिया है। जनहित से जुड़े इस मामले में त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए डीवीसी प्रबंधन का आभार जताया गया।
- ईसीएल बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप चोरों का तांडव देखने को मिला ईसीएल सकतोड़िया हेडक्वार्टर अंतर्गत बराकर इंजीनियरिंग & फाउंड्री वर्कशॉप (BE&FW) में 30 से 40 की संख्या में चोरों के द्वारा सिक्योरिटी सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। चोरों की संख्या 30-40 बीती रात्रि सुरक्षा कर्मियों को मारपीट कर घायल और बंधक बनाया1
- निरसा जामताड़ा रोड पर गिरे हाईटेंशन तार की मरम्मत, दो दिन में लगेगा ग्रिड गार्ड निरसा 26 अगस्त की देर रात जामताड़ा रोड पर डीवीसी का हाईटेंशन बिजली तार अचानक गिर गया था। तार सड़क पर गिरने के कारण कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। घटना की सूचना तत्काल विभाग को दी गई थी। इसके बाद 27 अगस्त को झामुमो के जिला सहसचिव तपन तिवारी ने डीवीसी प्रबंधन से वार्ता कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन तार की जल्द मरम्मत कराने की पहल की। डीवीसी प्रबंधन ने वार्ता के अनुरूप कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत करा दी। तपन तिवारी ने बताया कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, इसके लिए डीवीसी प्रबंधन ने दो दिनों के भीतर जाली/ग्रिड गार्ड लगाने का आश्वासन दिया है। जनहित से जुड़े इस मामले में त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए डीवीसी प्रबंधन का आभार जताया गया।5
- प्रेम और भाईचारे के रंग में रंगा सेंट एंथोनी विद्यालय, हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन। Uday Kishor Singh जामताड़ा। शहर के प्रतिष्ठित सेंट एंथोनी विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाई-बहन के प्रेम, स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन के महत्व को समझा तथा आपसी भाईचारे की भावना को आत्मसात किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के मुख्य संरक्षक डॉ. दुर्गादास भंडारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और आपसी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सहयोग और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के त्योहार नई पीढ़ी तक संस्कार और मानवीय मूल्यों को पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से रिश्तों की गरिमा समझने तथा परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द एवं संवेदनशीलता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने बालकों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने प्रेम, सम्मान और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य लारेब खान ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से रक्षाबंधन के संदेश को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। मौके पर विजन-ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी, उप प्राचार्य उत्पल मंडल, रिंकू घोष, सुलेखा कुमारी, अनीश रंजन समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे।1
- SIR-2026 के तहत सुनवाई अभियान शुरू, नोटिस प्राप्त मतदाताओं से घबराने की अपील जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में नोटिस प्राप्त मतदाताओं की सुनवाई का अभियान 24 अगस्त से शुरू हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनवाई करते हुए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का निर्देश दिया है। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में पंचायत सचिवालय, विद्यालयों, प्रखंड-अंचल कार्यालय सभागार और मतदान केंद्रों पर क्लस्टरवार सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के दौरान नोटिस प्राप्त मतदाताओं को अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया जा रहा है। दस्तावेजों और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि नोटिस मिलना मताधिकार समाप्त होने का संकेत नहीं है। नोटिस का उद्देश्य मतदाताओं को अपनी पात्रता साबित करने का अवसर देना है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं और निर्धारित तिथि व स्थान पर संबंधित पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित हों। सुनवाई के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज प्रस्तुत किया जा सकता है। इनमें जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, मैट्रिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि/मकान आवंटन प्रमाण-पत्र सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड इन 12 सूचीबद्ध दस्तावेजों में शामिल नहीं है। इसलिए आधार कार्ड के साथ सुनवाई में पहुंचने वाले मतदाताओं को सूची में शामिल कोई एक वैध दस्तावेज भी प्रस्तुत करना होगा। उपायुक्त ने अधिकारियों और बीएलओ समेत निर्वाचन कार्य से जुड़े कर्मियों को मतदाताओं के बीच व्यापक जागरूकता फैलाने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि SIR का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को प्रक्रिया से बाहर करना नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है।1
- जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost जामताड़ा जिले के कर्माटॉड थाना के थंडराडीह घटना पर भाजपा का प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप। थंडराडीह घटना पर भाजपा का हमला, नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही और केस कमजोर करने का आरोप लगाया, निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग । #highlightseveryone #sirfsuchnews #SachKiAwaaz #जामताड़ा #JharkhandNews #NewsUpdate #हाइलाइट #रिपोर्टर Yogesh Kumar #facebookpost1
- ईद मिलादुन्नबी के जशन में डूबा मारगोमुण्डा क्षेत्र, निकला भव्य जुलूस जिला के मार्गोमुण्डा प्रखण्ड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी अकीदत व बड़े ही जश्न के साथ मनाया गया।जिसको लेकर गांव के चौक चौराहों गालियों को रंग बिरंगे इस्लामिक झंडा के साथ आकर्षक और भव्य रूप से सजावट किया गया था।ओर इस्लामिक झंडा के साथ जुलूस निकाला गया।जिसमे सैकड़ों की संख्या में युवा बच्चे, बच्चियां, पुरुष व बुजुर्ग जुलूस में शामिल होकर अकीदत के साथ रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा आदि के नारे एवं मोहम्मद साहब के शान को बुलंद करते हुए अपने अपने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए जुलूस ईदगाह व मस्जिद में पहुंचे।वहीं इस अवसर पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन विभाग के मंत्री हफिजूल हसन अंसारी विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों से मिले और ईद मिलादुन्नबी की दिली मुबारकबाद दी1
- ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनूठा राखी महोत्सव, पेड़ों और सैनिकों पर तैलिक साहु सभा अध्यक्ष ने भी बांधी राखी गया। गया जी के ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में मॉर्निंग वॉकर्स की ओर से ‘हमारा पेड़, हमारा पर्यावरण’ अभियान के तहत अनूठा राखी महोत्सव आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावे समाज सेवी अजय साव तैलिक साहु सभा के जिलाअध्यक्ष ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है। इस अवसर पर बच्चों और तैलिक साहु सभा जिलाअध्यक्ष अजय साव एवं स्थानीय लोगों ने पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। वहीं, देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में उन्हें भी राखी बांधी गई है। पेड़ों को परिवार के सदस्य की तरह मानते हुए उनकी रक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश अजय साव और लोगों ने दिया है । आयोजकों ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पेड़ों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। इस कार्यक्रम में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भावनात्मक और यादगार बना दिया है। राखी के इस अनूठे पर्व के माध्यम से लोगों ने प्रकृति और देश की रक्षा करने वालों के प्रति सम्मान का संदेश दिया है।5
- धनबाद झरिया: तेल मिल में मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ कटकर दो हिस्से में, स्थिति गंभीर झरिया। झरिया सब्जी पट्टी स्थित लाइफ लाइन के समीप संचालित ' तेल मिल' में मंगलवार को एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। मिल में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से एक मजदूर का हाथ बुरी तरह कटकर दो हिस्सों में अलग हो गया। घटना के बाद इलाके में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया। घायल मजदूर की पहचान लट्टू सोनकर के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से तेल मिल मालिक सुरेंद्र जी के यहां मजदूरी का काम करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, लट्टू सोनकर रोजाना की तरह मंगलवार को भी तेल मिल में मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके हाथ में पहना हुआ धातु का कड़ा अचानक चलती हुई मशीन के पुर्जों में फंस गया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते या मशीन बंद की जाती, उनका हाथ तेजी से मशीन के अंदर खिंच गया। हादसा इतना भयानक था कि उनका हाथ गंभीर रूप से कटकर दो भागों में बंट गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग और मिल मालिक आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में कटे हुए हाथ को एक कैरी बैग में सुरक्षित रखा गया, ताकि डॉक्टरों द्वारा उसे दोबारा जोड़ने का प्रयास किया जा सके। आसपास के लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में लट्टू सोनकर को तुरंत पास के स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को बेहद नाजुक पाया और कटे हुए हाथ की जटिलता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र (बड़े अस्पताल) के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद तेल मिल के मालिक सुरेंद्र ने घायल मजदूर के इलाज का पूरा जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा कि लट्टू उनके परिवार के सदस्य की तरह हैं और उनके इलाज में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। चिकित्सा का पूरा खर्च मिल प्रबंधन उठाएगा।1