logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरहन में शिव मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया भूमि पूजन मुरहन में शिव मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया भूमि पूजन

3 hrs ago
user_Ajit Singh public app reporter
Ajit Singh public app reporter
Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
3 hrs ago

मुरहन में शिव मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया भूमि पूजन मुरहन में शिव मंदिर निर्माण कार्य को लेकर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर किया गया भूमि पूजन

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Aman Baba
    1
    Post by Aman Baba
    user_Aman Baba
    Aman Baba
    Media house कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • मेला का सबसे चर्चा का दुकान बेहतर मिठाई और फास्ट फूड का भंडार झारखंड के गोड्डा जिला के मथुरा मेला का सबसे चर्चित दुकान
    1
    मेला का सबसे चर्चा का दुकान बेहतर मिठाई और फास्ट फूड का भंडार झारखंड के गोड्डा जिला के मथुरा मेला का सबसे चर्चित दुकान
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    14 min ago
  • बिहार के सुल्तानगंज में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य झांकी निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़री इस झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। झांकी में भगवान की सुंदर प्रतिमाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लिया, जिससे पूरा सुल्तानगंज भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। रिपोर्ट: प्रवेश कुमार | सुल्तानगंज, भागलपुर
    4
    बिहार के सुल्तानगंज में धार्मिक आस्था और उत्साह के बीच भव्य झांकी निकाली गई। शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर गुज़री इस झांकी में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों, भक्ति गीतों और आकर्षक सजावट ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
झांकी में भगवान की सुंदर प्रतिमाएं, पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकार और आकर्षक लाइटिंग लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ इस आयोजन में भाग लिया, जिससे पूरा सुल्तानगंज भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 
रिपोर्ट: प्रवेश कुमार | सुल्तानगंज, भागलपुर
    user_Pravesh kumar
    Pravesh kumar
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    19 min ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • गोड्डा, झारखंड में सियासत की नई इबारत, जो अखबार बांटते थे, वही साइकिल पर सवार होकर बने बदलाव की सबसे बड़ी सुर्खी !झारखंड की माटी में जब सियासत का बीज बोया जाता है, तो अक्सर उम्मीद की जाती है कि उसे सींचने के लिए नोटों की बारिश होगी, रसूख का खाद डलेगा और सफेद लग्जरी गाड़ियों का एक ऐसा अभेद्य किला खड़ा होगा जिसके भीतर झांकना भी आम आदमी के बस की बात नहीं होगी। हमारे इस राज्य में राजनीति का 'नेट' कुछ ऐसा बुना गया है कि यहाँ नेता वही कहलाता है जिसकी एक दहाड़ पर हूटर बजाती गाड़ियों का काफिला सड़कों की धूल उड़ा दे और जिसके रसूख की चमक देखकर गरीब अपनी आंखें चुराने पर मजबूर हो जाए। अमूमन माना यह जाता है कि जिसके पास पैसा है, रसूख है और बंद शीशों वाली बड़ी गाड़ियाँ हैं, वही सत्ता के सिंहासन का असली हकदार है, लेकिन गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत में इस बार लोकतंत्र ने एक ऐसी करवट ली है कि इन तमाम 'हवा-हवाई' रसूखदारों के चश्मे का नंबर ही बदल गया है। यहाँ की फिजाओं में इन दिनों एक ऐसी संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली खबर तैर रही है जो उन सफेदपोशों पर सबसे करारा व्यंग्य है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। महागामा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है और इस चुनावी समर में एक ऐसा चेहरा उभरा है जिसने रसूख के 'वीआईपी कल्चर' की हवा निकाल दी है। मिलिए दुर्गा सोरेन से, जो भूगोल शास्त्र में एम.ए. (MA) की डिग्री हाथ में लिए पिछले 20 सालों से महागामा की गलियों में अपनी पुरानी साइकिल की घंटी बजाकर 'अखबार' बांटने का काम कर रहे हैं। यह कितनी बड़ी विडंबना और व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष है कि जो शख्स दो दशकों से लोगों की चौखट पर दुनिया भर की खबरें और बड़े-बड़े नेताओं के भाषण पहुंचाता था, आज वह खुद झारखंड की सबसे बड़ी 'सुर्खी' बन गया है। जब बड़े-बड़े प्रत्याशी अपने नामांकन के लिए गाड़ियों के लंबे रेले और धनबल का प्रदर्शन कर रहे थे, तब दुर्गा सोरेन ने अपनी उसी जर्जर साइकिल पर सवार होकर नामांकन कार्यालय पहुंचकर साबित कर दिया कि जनसेवा के लिए बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ाव चाहिए। उनके पीछे उमड़ा सैकड़ों समर्थकों का हुजूम किसी लालच या 'पेट्रोल-मुर्गा' के दम पर नहीं, बल्कि उस सादगी और मृदुभाषी स्वभाव के कारण खड़ा था जिसने महागामा के हर घर में अपनी जगह बनाई है। संवेदनशील पहलू यह है कि एम.ए. पास होने के बावजूद दुर्गा ने श्रम को छोटा नहीं समझा और आज भी हर सुबह 5 बजे उठकर तकरीबन 300 घरों में अखबार बांटते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि शहर की असली समस्याएं एसी कमरों में नहीं, बल्कि उन कीचड़ भरी गलियों में छिपी हैं जहाँ से उनकी साइकिल रोज गुजरती है। जिस दिन उन्होंने अपने ही बांटे हुए अखबार में पढ़ा कि महागामा की सीट एसटी (ST) के लिए आरक्षित हुई है, उसी दिन इस शिक्षित युवा ने ठान लिया कि अब दूसरों की खबरें बांटने के बजाय खुद अपनी और अपने समाज की बदहाल किस्मत बदलने का समय आ गया है। नक्षत्र न्यूज़ से बातचीत में दुर्गा का वह भोलापन और आत्मविश्वास उन नेताओं के लिए एक चेतावनी है जो समझते हैं कि जनता को केवल झूठे वादों के जाल में फंसाया जा सकता है। दुर्गा सोरेन की यह चुनावी जंग केवल एक पद की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन रसूखदारों के खिलाफ एक आम आदमी का शंखनाद है जो विकास के नाम पर केवल अपनी तिजोरियां भरते आए हैं। महागामा की सड़कों पर दुर्गा की साइकिल का हर फेरा उन सफेदपोशों को यह याद दिला रहा है कि लोकतंत्र का असली मालिक वही है जो जनता के सुख-दुख की धूल में सना हुआ है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या महागामा के लोग इस बार रसूख के 'पावर गेम' को धता बताकर एक अखबार वाले की सादगी पर अपनी मुहर लगाएंगे, लेकिन फिलहाल तो दुर्गा की इस 'साइकिल क्रांति' ने बड़े-बड़े सूरमाओं का पॉलिटिकल माइलेज पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
    1
    गोड्डा, झारखंड में सियासत की नई इबारत, जो अखबार बांटते थे, वही साइकिल पर सवार होकर बने बदलाव की सबसे बड़ी सुर्खी !झारखंड की माटी में जब सियासत का बीज बोया जाता है, तो अक्सर उम्मीद की जाती है कि उसे सींचने के लिए नोटों की बारिश होगी, रसूख का खाद डलेगा और सफेद लग्जरी गाड़ियों का एक ऐसा अभेद्य किला खड़ा होगा जिसके भीतर झांकना भी आम आदमी के बस की बात नहीं होगी। हमारे इस राज्य में राजनीति का 'नेट' कुछ ऐसा बुना गया है कि यहाँ नेता वही कहलाता है जिसकी एक दहाड़ पर हूटर बजाती गाड़ियों का काफिला सड़कों की धूल उड़ा दे और जिसके रसूख की चमक देखकर गरीब अपनी आंखें चुराने पर मजबूर हो जाए। अमूमन माना यह जाता है कि जिसके पास पैसा है, रसूख है और बंद शीशों वाली बड़ी गाड़ियाँ हैं, वही सत्ता के सिंहासन का असली हकदार है, लेकिन गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत में इस बार लोकतंत्र ने एक ऐसी करवट ली है कि इन तमाम 'हवा-हवाई' रसूखदारों के चश्मे का नंबर ही बदल गया है। यहाँ की फिजाओं में इन दिनों एक ऐसी संवेदनशील और दिल को छू लेने वाली खबर तैर रही है जो उन सफेदपोशों पर सबसे करारा व्यंग्य है जो राजनीति को अपनी जागीर समझते हैं। महागामा नगर पंचायत में पहली बार चुनाव होने जा रहा है और इस चुनावी समर में एक ऐसा चेहरा उभरा है जिसने रसूख के 'वीआईपी कल्चर' की हवा निकाल दी है। मिलिए दुर्गा सोरेन से, जो भूगोल शास्त्र में एम.ए. (MA) की डिग्री हाथ में लिए पिछले 20 सालों से महागामा की गलियों में अपनी पुरानी साइकिल की घंटी बजाकर 'अखबार' बांटने का काम कर रहे हैं। यह कितनी बड़ी विडंबना और व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष है कि जो शख्स दो दशकों से लोगों की चौखट पर दुनिया भर की खबरें और बड़े-बड़े नेताओं के भाषण पहुंचाता था, आज वह खुद झारखंड की सबसे बड़ी 'सुर्खी' बन गया है। जब बड़े-बड़े प्रत्याशी अपने नामांकन के लिए गाड़ियों के लंबे रेले और धनबल का प्रदर्शन कर रहे थे, तब दुर्गा सोरेन ने अपनी उसी जर्जर साइकिल पर सवार होकर नामांकन कार्यालय पहुंचकर साबित कर दिया कि जनसेवा के लिए बैंक बैलेंस नहीं, बल्कि जमीन से जुड़ाव चाहिए। उनके पीछे उमड़ा सैकड़ों समर्थकों का हुजूम किसी लालच या 'पेट्रोल-मुर्गा' के दम पर नहीं, बल्कि उस सादगी और मृदुभाषी स्वभाव के कारण खड़ा था जिसने महागामा के हर घर में अपनी जगह बनाई है। संवेदनशील पहलू यह है कि एम.ए. पास होने के बावजूद दुर्गा ने श्रम को छोटा नहीं समझा और आज भी हर सुबह 5 बजे उठकर तकरीबन 300 घरों में अखबार बांटते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि शहर की असली समस्याएं एसी कमरों में नहीं, बल्कि उन कीचड़ भरी गलियों में छिपी हैं जहाँ से उनकी साइकिल रोज गुजरती है। जिस दिन उन्होंने अपने ही बांटे हुए अखबार में पढ़ा कि महागामा की सीट एसटी (ST) के लिए आरक्षित हुई है, उसी दिन इस शिक्षित युवा ने ठान लिया कि अब दूसरों की खबरें बांटने के बजाय खुद अपनी और अपने समाज की बदहाल किस्मत बदलने का समय आ गया है। नक्षत्र न्यूज़ से बातचीत में दुर्गा का वह भोलापन और आत्मविश्वास उन नेताओं के लिए एक चेतावनी है जो समझते हैं कि जनता को केवल झूठे वादों के जाल में फंसाया जा सकता है। दुर्गा सोरेन की यह चुनावी जंग केवल एक पद की लड़ाई नहीं है, बल्कि उन रसूखदारों के खिलाफ एक आम आदमी का शंखनाद है जो विकास के नाम पर केवल अपनी तिजोरियां भरते आए हैं। महागामा की सड़कों पर दुर्गा की साइकिल का हर फेरा उन सफेदपोशों को यह याद दिला रहा है कि लोकतंत्र का असली मालिक वही है जो जनता के सुख-दुख की धूल में सना हुआ है। यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या महागामा के लोग इस बार रसूख के 'पावर गेम' को धता बताकर एक अखबार वाले की सादगी पर अपनी मुहर लगाएंगे, लेकिन फिलहाल तो दुर्गा की इस 'साइकिल क्रांति' ने बड़े-बड़े सूरमाओं का पॉलिटिकल माइलेज पूरी तरह बिगाड़ दिया है।
    user_Anuj Jha jilla johar news
    Anuj Jha jilla johar news
    गोड्डा, गोड्डा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे। शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    1
    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को अजगैवीनाथ मंदिर से नगर भ्रमण के लिए भव्य शिव बारात निकाली गई। दोपहर बाद जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण से बाहर निकली, उसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई बाबा अजगैवीनाथ की एक झलक पाने को आतुर नजर आया। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि बारात के साथ चलते हुए श्रद्धालुओं को आशीर्वाद व प्रसाद प्रदान करते रहे।
शिव बारात में दर्जनों सजे-धजे घोड़े, घड़िघंट, नगाड़े और गाजे-बाजे शामिल थे। बाबा अजगैवीनाथ के स्वरूप को दूल्हा बनाकर आकर्षक शिव प्रतिमा सजाई गई थी। बारात अजगैवीनाथ मठ से निकलकर स्टेशन रोड, कृष्णगढ़ मोड़, अपर रोड, थाना रोड होते हुए अबजूगंज तक गई और देर शाम पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। भूत प्रेत,शिव नृत्य, कृष्ण-राधा, विभिन्न भगवानों के स्वरूप और भगवान शिव की चलंत झांकियों ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।
शिव बारात के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिटी एसपी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विधि व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार, सुल्तानगंज थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार तथा नगर सभापति राजकुमार गुड्डू स्वयं बारात के साथ चलकर मॉनिटरिंग करते रहे। जगह-जगह भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिसने भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित किया।
वहीं स्थानीय लोगों द्वारा बारात में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, ठंडा पानी, खीर, पूरी और हलुआ आदि की व्यवस्था की गई। श्रद्धा, उल्लास और अनुशासन के साथ निकली यह शिव बारात नगरवासियों के लिए आस्था का यादगार दृश्य बन गई।
    user_राकेश साहुवंशी
    राकेश साहुवंशी
    Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    1 hr ago
  • Post by Swapana.malakar
    3
    Post by Swapana.malakar
    user_Swapana.malakar
    Swapana.malakar
    बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार बांका) जिला में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किया। #वीडियोシ゚viralシfypシ゚viralシalシfollowers #BiharNews
    1
    बिहार बांका) जिला में महाशिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। जलाभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किया।
#वीडियोシ゚viralシfypシ゚viralシalシfollowers #BiharNews
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.