Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। *कानपुर देहात* रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतगंज रजऊ में दबंगई और दुखद घटना! कानपुर देहात शुक्रवार समय 11:00 बजे रसूलाबाद कोतवाली अंतर्गत असालतगंज रजऊ गांव में लोधी समाज के साथ अन्याय का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। इस अचानक हुई भीषण आग और भारी नुकसान के गहरे सदमे को शोभरन लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अग्निकांड के बाद पीड़िता की मृत्यु से पूरे गांव और लोधी समाज में भारी आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। पीड़ित परिवार और समाज प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।
Pinki devi
पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। *कानपुर देहात* रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतगंज रजऊ में दबंगई और दुखद घटना! कानपुर देहात शुक्रवार समय 11:00 बजे रसूलाबाद कोतवाली अंतर्गत असालतगंज रजऊ गांव में लोधी समाज के साथ अन्याय का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। इस अचानक हुई भीषण आग और भारी नुकसान के गहरे सदमे को शोभरन लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अग्निकांड के बाद पीड़िता की मृत्यु से पूरे गांव और लोधी समाज में भारी आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। पीड़ित परिवार और समाज प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सचेंडी में पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में 24 सितंबर की देर रात पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप चालक और ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सचेंडी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पुलिस के अनुसार, मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है। बाइट: सहायक पुलिस आयुक्त पनकी अमित चौरसिया।1
- मंदिर जाते हमय नाबालिग लड़की को वाहन में खीचने का प्रयास। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। दिनांक 14.09.2026 को थाना चौबेपुर क्षेत्र के कंजती गांव में नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ एवं जबरन वाहन में खींचने के प्रयास के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई।शिकायत के अनुसार, गांव के कुछ युवकों द्वारा बालिका का स्कूल एवं मंदिर जाने के दौरान पीछा कर छेड़छाड़ करने, अश्लील हरकत एवं गलत इशारे करने तथा जबरन शादी करने व उठा ले जाने की धमकी देने का आरोप है। दिनांक 14.09.2026 को बालिका को जबरन वाहन में खींचने का प्रयास किए जाने की बात भी शिकायत में कही गई है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है। *बाइट - सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर श्री अंकित कुमार*1
- ग्रामीण भारत न्यूज़ से संवाददाता हरिश्चंद्र निषाद की रिपोर्ट खबर का असर: दूध से भरा ऑटो पलटने की खबर पर जागा PWD विभाग , सड़क सुधार शुरू तीन दिन पहले हादसे में चार कुंटल दूध बह गया था, खबर प्रकाशित होते ही जेसीबी से शुरू कराया गया मरम्मत कार्य परियर, उन्नाव। बाढ़ से कटी सड़क पर दूध से भरा ऑटो पलटने की खबर प्रकाशित होते ही पीडब्ल्यूडी विभाग हरकत में आ गया। गुरुवार को मरौंदा सूचित के पंनपथा गांव के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर जेसीबी पहुंची और गड्ढों व कटे हिस्से को मिट्टी डालकर दुरुस्त कराने का काम शुरू कराया गया। तीन दिन पहले इसी बदहाल सड़क से गुजरते समय पंनपथा निवासी दीपक निषाद का दूध से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया था। हादसे में ऑटो में लदा करीब चार कुंतल दूध बाढ़ के पानी में बह गया था। ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग उठाई थी। मामला खबर के माध्यम से सामने आने के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग ने संज्ञान लिया। गुरुवार को विभाग की ओर से जेसीबी भेजकर सड़क के गड्ढों और बाढ़ से कटे हिस्से में मिट्टी डलवाकर रास्ते को आवागमन योग्य बनाने का काम शुरू कराया गया। मौके पर मरौंदा सूचित के प्रधान प्रतिनिधि अमरकांत निषाद भी मौजूद रहे। खबर का असर दिखा, ग्रामीणों को मिली राहत। सड़क सुधार कार्य शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। हालांकि बाढ़ से सड़क के अन्य हिस्से भी प्रभावित हैं, जिनकी मरम्मत की जरूरत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्सों को समय रहते पूरी तरह दुरुस्त कराया जाए, ताकि दोबारा कोई हादसा न हो। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार द्वारा खबर का संज्ञान लेते हुए तत्काल जेसीबी भेजकर सड़क के गड्ढों में मिट्टी डलवाकर सुधार कार्य शुरू कराना सराहनीय पहल है।1
- गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा सैलाब गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा ठठिया, भव्य विसर्जन यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब कन्नौज संवाददाता। इन्द्रेश्वर नगर ठठिया खेड़ा में गणेश बप्पा कमेटी की ओर से आयोजित नौवें गणेश महोत्सव का गुरुवार को गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में समापन हुआ। इससे पहले बुधवार को कमेटी की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम आरती के साथ पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता रहा। गुरुवार को गणपति प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाकर भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। डीजे की धुनों पर युवा और महिलाएं नाचते-गाते हुए चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने गणपति की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भक्तों की ओर से कई स्थानों पर भंडारे और खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई। विसर्जन यात्रा से पहले कार्यक्रम आयोजक डॉ. राधेश्याम कुशवाहा ने यात्रा में शामिल 101 कन्याओं को एक-एक स्टील की बाल्टी और हरपाल कुशवाहा ने एक-एक लोटा भेंट किया। इस दौरान बच्चों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद विधि-विधान और श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा की विदाई के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह के साथ भावुकता भी देखने को मिली। समिति के पदाधिकारियों ने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. राधेश्याम कुशवाहा, शैलेन्द्र उर्फ टिंकू, शनि कश्यप, आनंद, कपिल राठौर, ओपी, जीतू, दिलीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- बिल्हौर में बड़े शांति पूर्वक शान ओ शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया बिल्हौर में बड़े शांति पूर्वक शान ओ शौकत से निकला जुलूस-ए-गौसिया दरगाह नौगज़ापीर मे चादरपोशी के बाद शहर काजी ने हरी झंडी दिखा किया जुलूस को रवाना बिल्हौर में आज गुरुवार को ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर जुलूस-ए-गौसिया बड़ी शानो-शौकत के साथ निकाला गया। 24 सितंबर गुरुवार को बाबा इब्राहिम शहीद नौगज़ापीर की दरगाह पर चादरपोशी की गई। शहर काजी अनिसुर्र रहमान, मौलाना राकिम कादरी, मौलाना मुशर्रफ रज़ा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सलमान TTS एडवोकेट मोहम्मद रफीक सयुंक्त मंत्री प्रेस क्लब बिल्हौर ने चादर पेश की। इसके बाद शहर काजी अनिसुर्र रहमान ने हरी झंडी दिखाकर जुलूस-ए-गौसिया को रवाना किया। आपको बता दें कि ग्यारहवीं शरीफ सूफी इस्लाम के सबसे बड़े पीर, पीराने-पीर हज़रत अब्दुल शेख क़ादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह की याद में मनाई जाती है। हर इस्लामी महीने की 11 तारीख को उनका उर्स मनाया जाता है, जो अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता है। हज़रत गौस-ए-पाक का आस्ताना इराक के बगदाद में स्थित है। इसी मौके पर बिल्हौर में उलमा-ए-अहले सुन्नत की मौजूदगी में दिलावरगंज नूरानी मस्जिद के पास मौलाना राकिमुल कादिरी ने तकरीर की और बताया कि गौस-ए-आज़म ने भूखों को खाना खिलाने और यतीमों की मदद का पैगाम दिया। मोहल्ला गुमटा में काजी ए शहर अनिसुर्र रहमान व मौलाना मुशर्रफ रज़ा ने देश कि तरक्की अमन चैन की दुआ की। इस मौके पर टीम मोदी सपोर्टर के पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष सलमान TTS एडवोकेट मोहम्मद रफीक पत्रकार ने बिल्हौर शहर काजी अनिसूल रहमान वा चेयरमैन इखलाक खान व मौलाना राकिमुल कादिरी मौलाना मुशर्रफ रजा वा बिल्हौर प्रशासन, पत्रकारों, सभी कमेटी हजरात व उलमा-ए-अहले सुन्नत को अवार्ड देकर सभी का हौसला अफजाई किया। यह जुलूस ज़ेरे सरपरस्ती उलमा-ए-अहले सुन्नत बिल्हौर की निगरानी में हर साल की तरह इस साल भी अमन के साथ संपन्न हुआ।4
- पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। *कानपुर देहात* रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम असालतगंज रजऊ में दबंगई और दुखद घटना! कानपुर देहात शुक्रवार समय 11:00 बजे रसूलाबाद कोतवाली अंतर्गत असालतगंज रजऊ गांव में लोधी समाज के साथ अन्याय का एक और मामला सामने आया है। पीड़ित शोभरन लाल राजपूत (लोधी) के बंगले में गांव के ही सौरभ तिवारी द्वारा आग लगा दी गई। इस अचानक हुई भीषण आग और भारी नुकसान के गहरे सदमे को शोभरन लाल की पत्नी लक्ष्मी देवी बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। अग्निकांड के बाद पीड़िता की मृत्यु से पूरे गांव और लोधी समाज में भारी आक्रोश एवं शोक व्याप्त है। पीड़ित परिवार और समाज प्रशासन से आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहा है।1
- सत्या क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात की मौत का आरोप, परिजनों ने FIR के लिए दी तहरीर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। नवजात की मां ने क्लीनिक संचालक व स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने और जबरन प्रसव कराने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए बांगरमऊ कोतवाली में FIR दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के अनुसार, पूर्विया टोला, बांगरमऊ निवासी शबा पत्नी आरिफ गर्भवती थीं। 20 सितंबर 2026 को लेबर पेन बढ़ने पर उन्हें नानामऊ स्थित सत्या क्लीनिक ले जाया गया। आरोप है कि क्लीनिक में मौजूद संचालक व स्टाफ ने बच्चा फंसा होने की बात कहकर उन्हें भर्ती कर लिया। परिजनों के मुताबिक इलाज के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए और करीब दो घंटे बाद 14 हजार रुपये और लिए गए, जबकि छह हजार रुपये बाद में देने की बात कही गई। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रात करीब दो बजे क्लीनिक स्टाफ ने बताया कि बच्चा पेल्विस की हड्डी में फंस गया है। परिजनों द्वारा मरीज को कहीं और ले जाने की बात कहने पर संचालक ने सुरक्षित प्रसव कराने की जिम्मेदारी लेने की बात कही। इसके बाद कथित तौर पर जबरन प्रसव कराने का प्रयास किया गया, जिससे नवजात के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजनों के अनुसार रातभर प्रसव नहीं हो सका और करीब चार बजे क्लीनिक कर्मियों ने जवाब दे दिया। आरोप है कि बच्चा आधा गर्भाशय में फंसा हुआ छोड़कर परिजनों से बकाया छह हजार रुपये लेकर मरीज को दूसरे अस्पताल ले जाने को कहा गया। इसके बाद परिजन महिला और नवजात को निर्मला हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर ऑपरेशन किया। तहरीर के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत बेहद नाजुक है और उसे कहीं अन्य अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी बच्ची की हालत गंभीर बताई। तहरीर में कहा गया है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन बड़े अस्पताल में भर्ती नहीं करा सके। इसी दौरान गंभीर चोट के कारण नवजात ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची की मौत सत्या क्लीनिक में कथित लापरवाही के कारण हुई और इलाज के दौरान करीब 50 हजार रुपये खर्च हो गए। पीड़िता शबा पत्नी आरिफ ने आज गुरुवार दोपहर एक बजे बांगरमऊ कोतवाली प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले में FIR दर्ज कर आरोपों की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप,बुलोरो से कुचला हुई मौत. दो पक्षो में बहस से सुरु हुए विबाद ने लिया ख़ूनी रूप, बिबाद के दौरान कार सवार दो युवकों ने 4 लोगो को रौंदा, इलाज के दौरान आशीष उर्फ़ भोलू की हुई मौत, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिसमे एक महिला भी शामिल, घायलों की हालत गंभीर होने के चलते जिलाअस्पताल से हायर सेंटर रेफर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल, जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार पहुंचे जिला अस्पताल पीड़ित परिजनों से ली घटना की जानकारी, सदर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर पैठ का मामला। वाइट पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार वाइट -अर्पित मृतक का भाई4