रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप दतिया। रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।घटना की सत्यता जानने के उद्देश्य से कुछ पत्रकार मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचे और संबंधित समयावधि का सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह हैं या वास्तविक घटना पर आधारित हैं।पत्रकारों का आरोप है कि फुटेज दिखाने के बजाय मंदिर प्रबंधन से जुड़े बाबा परिहार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है पत्रकारों का कहना है कि यदि कोई वीडियो मौजूद है तो उसे सक्षम प्रशासनिक* *अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और आमजन के सामने सत्य स्थिति स्पष्ट हो। उनका मानना है कि इससे अफवाहों पर भी विराम लगेगा और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी।
रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप दतिया। रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।घटना की सत्यता जानने के उद्देश्य से कुछ पत्रकार मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचे और संबंधित समयावधि का सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह हैं या वास्तविक घटना पर आधारित हैं।पत्रकारों का आरोप है कि फुटेज दिखाने के बजाय मंदिर प्रबंधन से जुड़े बाबा परिहार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है पत्रकारों का कहना है कि यदि कोई वीडियो मौजूद है तो उसे सक्षम प्रशासनिक* *अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और आमजन के सामने सत्य स्थिति स्पष्ट हो। उनका मानना है कि इससे अफवाहों पर भी विराम लगेगा और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी।
- कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर सेवढ़ा में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई पत्रिका संवाददाता, सेवढ़ा। दतिया के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत पर सेवढ़ा नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देशराज कुशवाहा के नेतृत्व में बस स्टैंड सेवढ़ा पर आतिशबाजी की गई तथा कार्यकर्ताओं और आमजन का मुंह मीठा कराकर खुशी साझा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड पहुंचे, जहां विजय का उत्सव मनाते हुए जोरदार आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "कांग्रेस जिंदाबाद", "घनश्याम सिंह जिंदाबाद" तथा पार्टी के समर्थन में विभिन्न नारे लगाए। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। ब्लॉक अध्यक्ष देशराज कुशवाहा ने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों और विकास के प्रति विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों और जनविश्वास की जीत है तथा पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने सभी मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए जीत की खुशी साझा की।1
- भाजपा मंडल मौ की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संत रविदास जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ (भिंड)। भारतीय जनता पार्टी मंडल मौ द्वारा स्थानीय भगवान नरसिंह मंदिर परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती एवं हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपने जीवन से सामाजिक समरसता, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संत रविदास जयंती को पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रमों से जोड़ने का आह्वान किया।बैठक में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान एवं सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने, युवाओं को राष्ट्रभक्ति से जोड़ने तथा आमजन को अभियान में सहभागी बनाने की रूपरेखा तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाए।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम अख्तर गुर्जर, रघुवीर सिंह पवैया, उदयवीर यादव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश भारद्वाज, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष धोरी यादव, जिला मंत्री फरेंद्र सिकरवार जी, रामकुमार शास्त्री, पार्षद सुल्तान मौर्य, नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज कुशवाहा, पार्षद मायाराम यादव, पार्षद प्रमोद यादव, मंडल के दोनों महामंत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को गति देने का संकल्प लिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों एवं राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।1
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर आलमपुर में जश्न,ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी दतिया विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत की घोषणा के बाद आलमपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया आलमपुर नगर के विजय मंच पर वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े एव आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई! नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह कौरव ने कहा कि है जीत केवल एक प्रत्याशी की नहीं है बल्कि कांग्रेस की विचारधारा कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है उन्होंने इसे जनता का जनादेश बताया है विजय उत्सव में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे1
- भाजपा में अंदरूनी असंतोष कथित भितरघात की चर्चा बूथ स्तर पर मजबूत माइक्रो मैनेजमेंट भाजपा में अंदरूनी असंतोष कथित भितरघात की चर्चा बूथ स्तर पर मजबूत माइक्रो मैनेजमेंट जातीय—सामाजिक समीकरणों का पक्ष में जाना कांग्रेस का युवाओं तक बेहतर पहुंच बनाना एकजुट होकर कांग्रेस ने किया चुनाव प्रचार जीतू पटवारी का बूथ तक पहुंचे स्थानीय मुद्दों—सहानुभूति फैक्टर का कांग्रेस को लाभ1
- इंदरगढ़ मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली गयी शीतला माता की रथयात्रा इंदरगढ़ मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली गयी शीतला माता की रथयात्रा अमरदीप सुरेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट ✍️ शीतला माता की रथयात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली इस दौरान माता के मंदिर से निकलती ही गायत्री माता मंदिर के बाद बाबड़ी सरकार के बाद शीतला माता मंदिर मे पहुंची इस नगर मे माता का भव्य और जोरदार स्वागत हुआ इस दौरान दंदरौआ धाम श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज के महाराज दूधखोय के महाराज श्री श्री 1008 गणेश महाराज रतनगढ़ माता के महाराज श्री श्री 1008 राजेश महाराज एवं श्री श्री 1008धुमेश्वर धाम के महाराज महामंडलेश्वर अनिरुद्धवन महाराज एवं अन्य संत बच्चे महिलाये एवं समस्त व्यापारी भी उपस्थित रहे!!1
- रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप रतनगढ़ माता धाम में कथित सीसीटीवी वीडियो को लेकर विवाद, पत्रकारों ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप दतिया। रतनगढ़ माता धाम में 2 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे से 3:00 बजे के बीच की एक कथित घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के अंदर एक महिला के प्रवेश कर माला पहनने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।घटना की सत्यता जानने के उद्देश्य से कुछ पत्रकार मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचे और संबंधित समयावधि का सीसीटीवी फुटेज देखने का अनुरोध किया, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि सोशल मीडिया पर चल रही बातें अफवाह हैं या वास्तविक घटना पर आधारित हैं।पत्रकारों का आरोप है कि फुटेज दिखाने के बजाय मंदिर प्रबंधन से जुड़े बाबा परिहार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और संतोषजनक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस घटना के बाद पत्रकारों में नाराजगी व्याप्त है पत्रकारों का कहना है कि यदि कोई वीडियो मौजूद है तो उसे सक्षम प्रशासनिक* *अधिकारियों की मौजूदगी में जांच के लिए उपलब्ध कराया जाए, जिससे पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके और आमजन के सामने सत्य स्थिति स्पष्ट हो। उनका मानना है कि इससे अफवाहों पर भी विराम लगेगा और मंदिर की गरिमा बनी रहेगी।1