logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

22 hrs ago
user_Irshad khan
Irshad khan
Farmer कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार देर रात करीब 8 बजे वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें मांस के टुकड़े रखे गए हैं। जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार रात को राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में देखा गया था। इससे पहले भी यह तेंदुआ दिबैर और बिजहरा गांव में देखे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बीते कई दिनों से आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अमरौधा और राजपुर ब्लॉक की दो टीमों को गांव में तैनात किया है। वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसके अंदर मांस रखा गया है, ताकि तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर सके। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों द्वारा तेंदुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। सोमवार देर रात करीब 8 बजे वन विभाग की टीम ने गांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया, जिसमें मांस के टुकड़े रखे गए हैं।
जानकारी के अनुसार तेंदुआ रविवार रात को राजपुर थाना क्षेत्र के जल्लापुर सिकंदरा गांव में देखा गया था। इससे पहले भी यह तेंदुआ दिबैर और बिजहरा गांव में देखे जाने की पुष्टि हो चुकी है। बीते कई दिनों से आसपास के गांवों में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण भयभीत हैं और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने अमरौधा और राजपुर ब्लॉक की दो टीमों को गांव में तैनात किया है। वन रेंजर स्वामीदीन ने बताया कि तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है और उसके अंदर मांस रखा गया है, ताकि तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर सके। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है। गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    2
    सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नैप्लापुर गांव निवासी 23 वर्षीय गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल के रूप में हुई है।
गोपाल रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव से औरैया जा रहा था। गांव के पास औरैया से हवाशपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन से उसकी मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले हवाशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    2
    कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    News Anchor Ghatampur, Kanpur Nagar•
    14 min ago
  • औरैया में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्रा का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को साइबर थाना औरैया की टीम एनसीआरपी और प्रतिबंधित पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर रही थी। शिकायतें गुजरात के भरूच, तेलंगाना, लखनऊ, नई दिल्ली और मुंबई से संबंधित थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय (100 शैय्या अस्पताल) के पास से आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1,19,400 रुपये नकद, दो लैपटॉप, दस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा “टूर एड ट्रैवल्स” का कार्ड बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी निवासी रूरूआ सांफर, थाना अजीतमल, औरैया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।
    1
    औरैया में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा तथा क्षेत्राधिकारी बिधूना पी. पुनीत मिश्रा के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम टीम ने सस्ती और लुभावनी पर्यटन यात्रा का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 10 फरवरी 2026 को साइबर थाना औरैया की टीम एनसीआरपी और प्रतिबंधित पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच कर रही थी। शिकायतें गुजरात के भरूच, तेलंगाना, लखनऊ, नई दिल्ली और मुंबई से संबंधित थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने जिला संयुक्त चिकित्सालय (100 शैय्या अस्पताल) के पास से आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 1,19,400 रुपये नकद, दो लैपटॉप, दस एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन तथा “टूर एड ट्रैवल्स” का कार्ड बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ ओमजी निवासी रूरूआ सांफर, थाना अजीतमल, औरैया के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा बड़ा खुलासा किया गया है।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    35 min ago
  • थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के अचानक गायब हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट ।
    2
    थाना फफूंद क्षेत्रान्तर्गत एक लडकी के अचानक गायब हो जाने के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गयी बाईट ।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • *मैनपुरी स्कूल में एलबेंडाजोल दवा से 55-60 बच्चों की हालत बिगड़ी, 108 एम्बुलेंस ने बचाई जान* मैनपुरी, 10 फरवरी 2026: मैनपुरी जिले के काशीराम कॉलोनी, नगला कीरत स्थित कंपोजिट स्कूल में आज बच्चों को कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल देने के बाद हड़कंप मच गया। करीब 55-60 बच्चों को अचानक उल्टी, दस्त और बेहोशी जैसी गंभीर तकलीफें होने लगीं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई। उपस्थित शिक्षकों ने फौरन 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। महज 10 मिनट में एम्बुलेंस यूपी 32एफजी 2430 और यूपी 32एफजी 2494 घटनास्थल पर पहुंचीं। ईएमटी विमलेश व धीरज ने पायलट उत्कर्ष पाठक व श्याम जी की मदद से बच्चों को एम्बुलेंस में लादा और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। ईएमटी ने ईआरसीपी डॉक्टर अरविंद कुमार व डॉ. राकेश से फोन पर सलाह ली तथा उनके निर्देशों का पालन करते हुए सभी बच्चों को जिला अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है। अस्पताल स्टाफ व चिकित्सकों ने 108/102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी, पायलटों व पूरी टीम की तारीफ की। यह सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता से जानें बचाईं।
    4
    *मैनपुरी स्कूल में एलबेंडाजोल दवा से 55-60 बच्चों की हालत बिगड़ी, 108 एम्बुलेंस ने बचाई जान*
मैनपुरी, 10 फरवरी 2026: मैनपुरी जिले के काशीराम कॉलोनी, नगला कीरत स्थित कंपोजिट स्कूल में आज बच्चों को कीड़े मारने की दवा एलबेंडाजोल देने के बाद हड़कंप मच गया। करीब 55-60 बच्चों को अचानक उल्टी, दस्त और बेहोशी जैसी गंभीर तकलीफें होने लगीं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई।
उपस्थित शिक्षकों ने फौरन 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। महज 10 मिनट में एम्बुलेंस यूपी 32एफजी 2430 और यूपी 32एफजी 2494 घटनास्थल पर पहुंचीं। ईएमटी विमलेश व धीरज ने पायलट उत्कर्ष पाठक व श्याम जी की मदद से बच्चों को एम्बुलेंस में लादा और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया।
ईएमटी ने ईआरसीपी डॉक्टर अरविंद कुमार व डॉ. राकेश से फोन पर सलाह ली तथा उनके निर्देशों का पालन करते हुए सभी बच्चों को जिला अस्पताल सुरक्षित पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है।
अस्पताल स्टाफ व चिकित्सकों ने 108/102 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी, पायलटों व पूरी टीम की तारीफ की। यह सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता से जानें बचाईं।
    user_Rohit Chandra
    Rohit Chandra
    Teacher Auraiya, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • झींझक विकास खंड क्षेत्र के मदारपुर व बहादुरपुर गांवों से करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लोधेश्वर धाम के लिए रविवार की शाम करीब 6: 30बजे रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत श्याम सुंदर राजपूत, कल्लू राजपूत, सर्वेश राजपूत, सुरेश राजपूत, ठेकेदार राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, अजब सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, विक्रम राजपूत, रिंकू राजपूत, सत्येंद्र राजपूत व सोमनाथ राजपूत सहित सभी शिवभक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। ग्रामीण रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवभक्त ट्रैक्टर से बिठूर पहुंचेंगे। वहां से गंगा जल भरकर पदयात्रा करते हुए लोधेश्वर बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिवभक्त लोधेश्वर से पुनः बिठूर लौटेंगे और वहां से जल भरकर कानपुर देहात के ऐतिहासिक बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।. 50 सेकण्ड ki खबर लिखो
    1
    झींझक विकास खंड क्षेत्र के मदारपुर व बहादुरपुर गांवों से करीब दो दर्जन शिवभक्त कांवड़ियों का जत्था महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर लोधेश्वर धाम के लिए रविवार की शाम करीब 6: 30बजे रवाना हुआ। कांवड़ यात्रा के शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कांवड़ लेकर जा रहे महंत श्याम सुंदर राजपूत, कल्लू राजपूत, सर्वेश राजपूत, सुरेश राजपूत, ठेकेदार राजपूत, पुष्पेंद्र राजपूत, अजब सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, विक्रम राजपूत, रिंकू राजपूत, सत्येंद्र राजपूत व सोमनाथ राजपूत सहित सभी शिवभक्तों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इसके पश्चात भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था रवाना हुआ। ग्रामीण रामवीर सिंह राजपूत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के चलते शिवभक्त ट्रैक्टर से बिठूर पहुंचेंगे। वहां से गंगा जल भरकर पदयात्रा करते हुए लोधेश्वर बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद शिवभक्त लोधेश्वर से पुनः बिठूर लौटेंगे और वहां से जल भरकर कानपुर देहात के ऐतिहासिक बाणेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।.
50 सेकण्ड ki खबर लिखो
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • डेरापुर थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास कृष्णा होटल के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रामनरेश अपने परिवार के साथ औरैया जनपद के हदरुख गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया जा रहा है।
    1
    डेरापुर थाना क्षेत्र के कानपुर–औरैया नेशनल हाईवे पर मवई गांव के पास कृष्णा होटल के सामने सोमवार शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में पलट गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों को मामूली चोटें आईं।
जानकारी के अनुसार कानपुर नगर निवासी रामनरेश अपने परिवार के साथ औरैया जनपद के हदरुख गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह से लौटते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पार कर पलट गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित बताया जा रहा है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी जानकारी।
    2
    औरैया साइबर थाना पुलिस टीम द्वारा टूर एंड ट्रैवेल्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले 01 अन्तर्राज्यीय साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गयी जानकारी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.