Shuru
Apke Nagar Ki App…
JSSC-CGL भर्ती घोटाले के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, जामताड़ा समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन। जामताड़ा न्यूज: जामताड़ा में कथित JSSC-CGL भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रवीन्द्र राय ने किया। भाजपा ने भर्ती मामले की सीबीआई जांच समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखी हैं।
यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
JSSC-CGL भर्ती घोटाले के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, जामताड़ा समाहरणालय पर जोरदार प्रदर्शन। जामताड़ा न्यूज: जामताड़ा में कथित JSSC-CGL भर्ती घोटाले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. रवीन्द्र राय ने किया। भाजपा ने भर्ती मामले की सीबीआई जांच समेत तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखी हैं।
More news from झारखंड and nearby areas
- बैंक कर्मचारियों की हड़ताल से थमा कामकाज, मांगों को लेकर यूनियन ने बुलंद की आवाज गिरिडीह। विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मचारी संगठनों की ओर से आज एकदिवसीय हड़ताल का आह्वान किया गया है। हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाओं पर असर देखने को मिला और कई शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा। हड़ताल के दौरान बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल्द समाधान किया जाए। इस दौरान अमलेश कुमार, अशोक कुमार चौरसिया, जकी अहमद खान, रवि जायसवाल, सायमा कांत झा, विवेक कुमार सिन्हा, टुप्लाल बैठा, विकास सिन्हा समेत बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी मौजूद रहे। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर आंदोलन आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया जा सकता है। हड़ताल के चलते बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।5
- 5-डे बैंकिंग और पीएलआई विसंगतियों को लेकर यूएफबीयू के आह्वान पर झारखंडभर में बैंककर्मी हड़ताल पर रहे ।धनबाद में 200 से अधिक शाखाएं बंद रहने के कारण लगभग 250 से 300 करोड़ रुपये का व्यवसाय प्रभावित हुआ। हीरापुर, बैंक मोड़ और सरायढेला समेत कई प्रमुख इलाकों में कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी की। ग्राहकों की असुविधा से बचने के लिए एटीएम और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से चालू रखी गईं। केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन के साथ दो दिवसीय वार्ता विफल होने के बाद, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर शुक्रवार को धनबाद समेत पूरे झारखंड में बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। आंदोलनकारियों का मुख्य आरोप है कि दो साल पहले हुए समझौते के बावजूद 5-डे बैंकिंग को अब तक लागू नहीं किया गया है, और केवल "मामला विचाराधीन है" का आश्वासन दिया जा रहा है। इसके अलावा, एलआईसी की तर्ज पर बैंकों में 5-डे बैंकिंग लागू करने और पीएलआई (परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव) की विसंगतियों को दूर करने की मांग की गई है। इस हड़ताल में एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और केनरा बैंक समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सात प्रमुख यूनियनें शामिल रहीं। यूनियनों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो वे तीन दिवसीय और फिर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे।1
- लोकेशन धनबाद झारखंड रिपोर्ट नीरज कुमार *बिना नंबर का मिनी हाइवा अवैध बालू के साथ जब्त। पुलिस की कार्रवाई जारी धनबाद। अवैध बालू के कारोबार पर रोक लगाने को लेकर बरवाअड्डा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट के महिंद्रा कंपनी के मिनी हाइवा को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड से पकड़ा। वाहन में बालू लदा हुआ था और जांच के दौरान चालक के पास बालू परिवहन से संबंधित परमिट और चालान समेत अन्य जरूरी कागजात नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, वाहन को रोककर चालक से बालू से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह किसी तरह का कागजात नहीं दिखा सका। जांच में वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी मिली। इसके बाद पुलिस ने मिनी हाइवा को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।4
- जमुआ रोड के सेनादोनी में भूमिहीन गरीबों की परेशानी, खतियान-रसीद नहीं होने से जाति व आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में दिक्कत जमुआ रोड़ के सेनादोनी पंचायत अंतर्गत तिगोजोरी गांव में भूमिहीन गरीबों के पास जमीन का कोई खतियान और रसीद नहीं होने के कारण उनका जाति/आवासीय नहीं बन पा रहा है। गुरुवार को 2 बजे ग्रामीणों ने अपनी परेशानी बयां की। इनके पास सरकार का दिया हुआ भूमिहीन/ गृहविहीन आधारित जमीन मिलने का प्रमाण पत्र मौजूद है। बताया वे जाति-आवासीय बनाने के लिए आयोजित किए गए कैंप में भी गए थे, लेकिन उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।1
- धनबाद में भानु प्रताप शाही का इरफान अंसारी पर बड़ा हमला बोले- ‘बहुत मोटी चमड़ी के हैं इरफान’, CM हेमंत से शिक्षा मंत्री बनाने की मांग1
- जामताड़ा से उदय किशोर सिंह की रिपोर्ट। कैशबैक और क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर करते थे साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार बड़ी खबर: जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित पुलिस टीम ने नारायणपुर और कर्माटांड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन और 13 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस इंस्पेक्टर सह साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में इंस्पेक्टर नीतीश कुमार, कृष्ण कुमार एवं सब इंस्पेक्टर हीरालाल महतो की टीम ने पहले नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुखियाडीह स्थित क्रेशर के पीछे जोरिया के समीप पलाश के झुरमुट में छापेमारी की। यहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के मतदान तालाब के बगल स्थित आम बागान में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तस्लीम अंसारी (20), पिता मुस्तकीम अंसारी, मनाजिर अंसारी (21), पिता निजाम अंसारी, दोनों निवासी चिरुड़ीह, थाना नारायणपुर; अब्दुल लतीफ (27), पिता इतवारी मियां, निवासी बाकुडीह, थाना नारायणपुर; उस्मान गनी (25), पिता सफाऊल अंसारी, निवासी अलगचूहा तथा जितेंद्र मंडल (43), पिता विशेश्वर मंडल, निवासी मटटांड, दोनों थाना कर्माटांड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फोन-पे पर 999 रुपये कैशबैक मिलने का फर्जी संदेश भेजकर लोगों को लिंक अथवा रिक्वेस्ट स्वीकार करने के लिए कहते थे। जैसे ही ग्राहक इसे स्वीकार करता था, रकम फर्जी खाते में ट्रांसफर हो जाती थी। इसके अलावा आरोपी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित अन्य बैंकों के क्रेडिट कार्ड बंद होने और नया कार्ड जारी करने का झांसा देकर लोगों से मोबाइल में फर्जी APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके माध्यम से क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों का कार्यक्षेत्र देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था। इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/2026, दिनांक 11 सितंबर 2026 दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। 2026 में अब तक 122 साइबर अपराधी गिरफ्तार एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 से 11 सितंबर 2026 तक जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 122 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 304 मोबाइल, 370 सिम कार्ड, 22 एटीएम कार्ड, सात पासबुक, तीन लैपटॉप, आठ आधार कार्ड, तीन पैन कार्ड, 14 लाख 7 हजार रुपये नकद और 11 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।1
- बीसीसीएल दहीबाडी कोल वाशरी से निकाल बाहर किए गए पांच मजदूर भूख हड़ताल पर बैठे स्थल पर 10 सितम्बर को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से माले नेता नागेन्द्र कुमार उपस्थित थे। उन्होंने नेहा कि निकाले गए स्थानीय मजदूरों के 25 अगस्त से 6 सितंबर तक चले धरने के बावजूद भी कोई संज्ञान नही लिया गया तो,7 सितम्बर से 5 मज़दूरों के भूख हड़ताल के 4 दिन गुजर जाने के बाद भी बीसीसीएल,एसीबी आउटसोर्सिंग कंपनी व जिला प्रशासन को कोई प्रवाह नही है।भूख हड़ताल पर बैठे पाँचों मज़दूरों की स्थिती बिगड रही है,लेकिन कोई शुध्द देने वाला नही है।अभी तक कोई मेडिकल जांच तक नही हुआ है।लगता है कि अंधेर नगरी,चौपट राजा वाली व्यव्स्था कायम है। आज देश,प्रदेश के असंगठित मजदूरों की हालत बद से बदतर हो गई है।ठेकाकरण,आउटसोर्सिंग में काम करने वाले मजदूरों को बंधुआ मजदूर जैसे व्यवहार हो रहा है। दहीबाडी कोल वाशरी के एसीबी कंपनी भी इसी नक्शेकदम पर चल रही है।लेकिन इसके खिलाफ में स्थानीय मजदूरों,उनके परिवार के लोग व अन्य लोग माले के नेतृत्व में इस बार आर पार की लड़ाई लडने की तैयारी कर लिए है। बैठक के माध्यम से निरसा के माले विधायक कॉमरेड अरूप चटर्जी से संपर्क कर निर्णय लिया गया कि 11 सितम्बर तक कोई समझौता नही हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठे मजदूरों के पक्ष में 12 सितम्बर से कंपनी का ट्रासपोर्टिंग व डिस्पैच बंद किया जायेगा। एक बार फिर से जिला प्रशासन,बीसीसीएल प्रबंधन व एसीबी प्रबंधन से अपील है कि मजदूरों के पक्ष में विचार करें।नही तो मरता क्या न कर्ता वाली कहावत चरितार्थ करनें को मजबूर हो जायेगें। मौके भूख हड़ताल पर बैठे उमेश चौहान,बैद्यनाथ रविदास,ज्यंतो मंडल,सिकंदर चौहान,उपक कुमार मंडल माले नेता नागेन्द्र कुमार,अभय प्रसाद,तपन मलिक, शंकर प्रमाणित,साधु चौहान,गौरी प्रामाणिक,जोशना मंडल,नीतू मंडल,संता देवी,समपतिया देवी,संजीव चौहान,विजय नोनिया,अमरदीप चौहान,विधुत मंडल आदि लोग उपस्थित थे।3
- बैंक मोड़ में सड़क हादसे के बाद जमकर हंगामा घायल महिला के परिजनों ने पुलिस से की धक्का-मुक्की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट का आरोप वार्ड पार्षद ने मौके पर पहुंचकर कराया मामला शांत1
- पबिया पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पांच युवक गंभीर घायल जामताड़ा। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया पेट्रोल पंप के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक का पैर बुरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 एएस 4159 पर सवार तीन युवक जामताड़ा की ओर से आ रहे थे। इनकी पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के गोंदलीपहाड़ी गांव निवासी सिद्धेश्वर सोरेन, प्रेम सोरेन और गोपी राय के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक इग्नू की परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे थे। वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल संख्या जेएच 10 वाई 9520 पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी अजय मंडल और प्रकाश मंडल सवार थे। दोनों युवक जामताड़ा कॉलेज में परीक्षा देने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पबिया पेट्रोल पंप के सामने दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक हेलमेट पहने हुए थे, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए। दोनों बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची, राहगीर एंबुलेंस से भेजे गए अस्पताल हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सूचना देने के करीब 20 मिनट बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसी दौरान रास्ते से गुजर रही एक अन्य एंबुलेंस को रोककर घायलों को उसमें बैठाया गया और सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा गया। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1