logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खिमलासा के नारायणी मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे बदमाशों द्वारा की गई चोरी से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और आक्रोशित जनता ने नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, चोर कटर लेकर आए थे और उसी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से 500 ग्राम चांदी और माता जी के सोने के कान, नाक के आभूषण व मंगलसूत्र चुरा ले गए। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने खिमलासा पुलिस की निष्क्रियता के कारण लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भारी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा के बीच गांव के बीजासेन मंदिर के बाद अब नारायणी मंदिर में हुई चोरी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही टीआई राधेश्याम पटेल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान ग्राम के सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को ज्ञापन सौंपा। बाद में एसडीओपी बीना और टीआई राधेश्याम पटेल की समझाइश व सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद ही जाम हटाया जा सका। हालांकि, अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

15 hrs ago
user_Sanjay kumar sen
Sanjay kumar sen
खुरई, सागर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

खिमलासा के नारायणी मंदिर में बीती रात करीब 2 बजे बदमाशों द्वारा की गई चोरी से स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इस घटना के विरोध में दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और आक्रोशित जनता ने नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। मंदिर के पुजारी के अनुसार,

चोर कटर लेकर आए थे और उसी से चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर से 500 ग्राम चांदी और माता जी के सोने के कान, नाक के आभूषण व मंगलसूत्र चुरा ले गए। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों ने खिमलासा पुलिस की निष्क्रियता के कारण लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भारी

नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा के बीच गांव के बीजासेन मंदिर के बाद अब नारायणी मंदिर में हुई चोरी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। घटना की सूचना मिलते ही टीआई राधेश्याम पटेल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शन के दौरान

ग्राम के सैकड़ों लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल को ज्ञापन सौंपा। बाद में एसडीओपी बीना और टीआई राधेश्याम पटेल की समझाइश व सुरक्षा का भरोसा मिलने के बाद ही जाम हटाया जा सका। हालांकि, अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी स्थानीय लोग पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का ऐसा चौथा राज्य बन गया है जिसने यूसीसी लागू करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है। इस नए कानून के लागू होने के बाद प्रदेश में कई बड़े बदलाव होंगे। कानून के तहत बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और एक से अधिक विवाह गैरकानूनी माने जाएंगे। तीन तलाक और निकाह हलाला को भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। आदिवासी समाज को छोड़कर सभी धर्मों के लोगों के लिए विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भी सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसके तहत लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और बिना रजिस्ट्रेशन साथ रहने पर कानूनी कार्रवाई तथा तीन महीने तक की सजा का प्रावधान किया गया है। हालांकि इस रिश्ते से जन्मी संतान को पूरा कानूनी अधिकार और वैधानिक दर्जा मिलेगा। संपत्ति के बंटवारे, उत्तराधिकार और बच्चा गोद लेने के मामलों में अब महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार मिलेंगे। अनुसूचित जनजातियों की परंपराओं और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों को संरक्षण मिलेगा और यह नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा। वहीं, विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने बिल को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने इसे अस्वीकार करते हुए विधेयक पास करा लिया।
    1
    मध्यप्रदेश विधानसभा में भारी हंगामे के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक ध्वनि मत से पारित हो गया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश देश का ऐसा चौथा राज्य बन गया है जिसने यूसीसी लागू करने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया है।

इस नए कानून के लागू होने के बाद प्रदेश में कई बड़े बदलाव होंगे। कानून के तहत बहुविवाह पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और एक से अधिक विवाह गैरकानूनी माने जाएंगे। तीन तलाक और निकाह हलाला को भी दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है। आदिवासी समाज को छोड़कर सभी धर्मों के लोगों के लिए विवाह और तलाक का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके अलावा लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर भी सख्त नियम बनाए गए हैं, जिसके तहत लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को एक महीने के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और बिना रजिस्ट्रेशन साथ रहने पर कानूनी कार्रवाई तथा तीन महीने तक की सजा का प्रावधान किया गया है। हालांकि इस रिश्ते से जन्मी संतान को पूरा कानूनी अधिकार और वैधानिक दर्जा मिलेगा। संपत्ति के बंटवारे, उत्तराधिकार और बच्चा गोद लेने के मामलों में अब महिलाओं और पुरुषों को समान अधिकार मिलेंगे।

अनुसूचित जनजातियों की परंपराओं और उनके संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें इस कानून के दायरे से पूरी तरह बाहर रखा गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश की महिलाओं के अधिकारों को संरक्षण मिलेगा और यह नारी सशक्तिकरण की मिसाल बनेगा। वहीं, विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने बिल को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग उठाई थी, लेकिन सरकार ने इसे अस्वीकार करते हुए विधेयक पास करा लिया।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    1
    सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सागर जिले के बंडा स्थित गनयारी गांव में खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव करने के तुरंत बाद एक किसान की 4 से 5 एकड़ में लगी मक्का की फसल पूरी तरह सूखकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान सीताराम लोधी का आरोप है कि बंडा के 'बालाजी कृषि सेवा केंद्र' से खरीदी गई दवा के कारण उनकी महीनों की मेहनत और पूरी पूंजी डूब गई है। किसान सीताराम लोधी ने उक्त कृषि सेवा केंद्र से छिड़काव के लिए ₹12,750 की खरपतवारनाशक एवं अन्य दवाएं खरीदी थीं। किसान का कहना है कि नियमानुसार खेत में छिड़काव करने के कुछ ही समय बाद खड़ी फसल अचानक सूखने लगी और पूरी तरह बर्बाद हो गई। जब पीड़ित किसान शिकायत लेकर कृषि सेवा केंद्र पहुंचा, तो सामने आया कि दिए गए पक्के बिल पर संचालक या विक्रेता के हस्ताक्षर ही नहीं थे। बिना हस्ताक्षर का बिल देकर टालमटोल करने पर दुकानदार द्वारा फर्जीवाड़ा करने और अमानक दवा बेचने की आशंका जताई जा रही है। फसल तबाह होने से आर्थिक संकट में पड़े किसान ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने कृषि सेवा केंद्र पर बेची जा रही दवाओं के सैंपलों की जांच करने, हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और बिना हस्ताक्षर के बिल जारी करने वाले संबंधित विक्रेता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में बंडा के कृषि विस्तार अधिकारी यू. एस अहिरवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
    2
    सागर जिले के बंडा स्थित गनयारी गांव में खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव करने के तुरंत बाद एक किसान की 4 से 5 एकड़ में लगी मक्का की फसल पूरी तरह सूखकर नष्ट हो गई। पीड़ित किसान सीताराम लोधी का आरोप है कि बंडा के 'बालाजी कृषि सेवा केंद्र' से खरीदी गई दवा के कारण उनकी महीनों की मेहनत और पूरी पूंजी डूब गई है।

किसान सीताराम लोधी ने उक्त कृषि सेवा केंद्र से छिड़काव के लिए ₹12,750 की खरपतवारनाशक एवं अन्य दवाएं खरीदी थीं। किसान का कहना है कि नियमानुसार खेत में छिड़काव करने के कुछ ही समय बाद खड़ी फसल अचानक सूखने लगी और पूरी तरह बर्बाद हो गई। जब पीड़ित किसान शिकायत लेकर कृषि सेवा केंद्र पहुंचा, तो सामने आया कि दिए गए पक्के बिल पर संचालक या विक्रेता के हस्ताक्षर ही नहीं थे। बिना हस्ताक्षर का बिल देकर टालमटोल करने पर दुकानदार द्वारा फर्जीवाड़ा करने और अमानक दवा बेचने की आशंका जताई जा रही है।

फसल तबाह होने से आर्थिक संकट में पड़े किसान ने पुलिस थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने कृषि सेवा केंद्र पर बेची जा रही दवाओं के सैंपलों की जांच करने, हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिलाने और बिना हस्ताक्षर के बिल जारी करने वाले संबंधित विक्रेता पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले में बंडा के कृषि विस्तार अधिकारी यू. एस अहिरवार ने बताया कि मामला संज्ञान में आ गया है और पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी(जगथर)बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी(जगथर)बंडा
    Media and information sciences faculty बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • विदिशा जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 और 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू व सिगरेट बेचने पर 21 दुकानों के खिलाफ कुल ₹14,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 05 मामलों में COTPA Act की धारा 6(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 100 से 500 मीटर के दायरे में संचालित 73 दुकानों के दुकानदारों को विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त समझाइश दी गई। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुड़िया, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर सूचना दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
    1
    विदिशा जिले में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। 21 और 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन निरीक्षण किया गया।

कार्रवाई के दौरान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के प्रतिबंधित क्षेत्र में तंबाकू व सिगरेट बेचने पर 21 दुकानों के खिलाफ कुल ₹14,500 की चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही 05 मामलों में COTPA Act की धारा 6(बी) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं 100 से 500 मीटर के दायरे में संचालित 73 दुकानों के दुकानदारों को विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पाद न बेचने की सख्त समझाइश दी गई।

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने शैक्षणिक संस्थानों के आसपास पुड़िया, गांजा, तंबाकू, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। विदिशा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शैक्षणिक संस्थानों के पास नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस, हेल्पलाइन नंबर 7587637635 या डायल-112 पर सूचना दें, जहां सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • विदिशा के मुखर्जी नगर 20 सेक्टर के पीछे स्थित मालवीय नगर और विट्ठल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में विट्ठल नगर और मुखर्जी नगर में बारिश के पानी की निकासी उनके घरों के पास से होकर होती थी। लेकिन आगे चलकर माधव सिटी के लोगों ने खेत खरीद कर वहां कॉलोनी बसा ली और पानी निकासी का पुराना रास्ता बंद कर दिया। रास्ता बंद होने के कारण पूरी कॉलोनी में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, तब जल निकासी के लिए एक वैकल्पिक रास्ता शुरू कराया गया था। हालांकि, इस बार माधव सिटी के लोगों ने उस वैकल्पिक रास्ते को भी बंद कर दिया है, जिससे कॉलोनी में स्थिति बेहद खराब हो गई है।
    4
    विदिशा के मुखर्जी नगर 20 सेक्टर के पीछे स्थित मालवीय नगर और विट्ठल नगर कॉलोनी के रहवासियों ने जलभराव की समस्या को लेकर कलेक्टर से लिखित शिकायत की है। रहवासियों का कहना है कि पूर्व में विट्ठल नगर और मुखर्जी नगर में बारिश के पानी की निकासी उनके घरों के पास से होकर होती थी। लेकिन आगे चलकर माधव सिटी के लोगों ने खेत खरीद कर वहां कॉलोनी बसा ली और पानी निकासी का पुराना रास्ता बंद कर दिया।

रास्ता बंद होने के कारण पूरी कॉलोनी में पानी भर गया है, जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है और बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। रहवासियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की गई थी, तब जल निकासी के लिए एक वैकल्पिक रास्ता शुरू कराया गया था। हालांकि, इस बार माधव सिटी के लोगों ने उस वैकल्पिक रास्ते को भी बंद कर दिया है, जिससे कॉलोनी में स्थिति बेहद खराब हो गई है।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सागर जिले के बीना तहसील स्थित खिमलासा के प्रसिद्ध नारायणी मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर माता की प्रतिमा के सोने के कान, नाक के आभूषण, मंगलसूत्र और करीब 500 ग्राम चांदी के गहने पार कर दिए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। चोरी की इस वारदात के विरोध में व्यापारियों ने स्वेच्छा से पूरा बाजार बंद रखा और नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धार्मिक स्थलों और बाजारों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। इस चक्काजाम के कारण बीना, खुरई और मालथौन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत और खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और जाम खत्म किया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी और रामनारायण सोनी सहित अन्य नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। चित्तर सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में दो दुकानों, बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा के पास बीजासेन मंदिर में भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने बाजारों व धार्मिक स्थलों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    4
    सागर जिले के बीना तहसील स्थित खिमलासा के प्रसिद्ध नारायणी मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर माता की प्रतिमा के सोने के कान, नाक के आभूषण, मंगलसूत्र और करीब 500 ग्राम चांदी के गहने पार कर दिए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया।

चोरी की इस वारदात के विरोध में व्यापारियों ने स्वेच्छा से पूरा बाजार बंद रखा और नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धार्मिक स्थलों और बाजारों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। इस चक्काजाम के कारण बीना, खुरई और मालथौन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत और खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और जाम खत्म किया।

प्रदर्शन के दौरान मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी और रामनारायण सोनी सहित अन्य नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। चित्तर सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में दो दुकानों, बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा के पास बीजासेन मंदिर में भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने बाजारों व धार्मिक स्थलों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मेन मार्केट में पीएनबी बैंक के पास सिंघई मार्केट स्थित दुकान के शटर के ताले तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये कीमत के महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और नकदी समेटकर फरार हो गए। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों की सूचना पर जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचा, तो शटर के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा मिला। कीमती सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। थाने के इतने नजदीक चोरी होने पर व्यापारियों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    4
    ललितपुर के मड़ावरा कस्बे में कोतवाली से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक मोबाइल दुकान में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मेन मार्केट में पीएनबी बैंक के पास सिंघई मार्केट स्थित दुकान के शटर के ताले तोड़कर घुसे चोर लाखों रुपये कीमत के महंगे मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और नकदी समेटकर फरार हो गए।

बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदारों की सूचना पर जब दुकान संचालक मौके पर पहुंचा, तो शटर के ताले टूटे और अंदर सामान बिखरा मिला। कीमती सामान गायब देखकर हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। थाने के इतने नजदीक चोरी होने पर व्यापारियों में गहरा आक्रोश है और उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्त पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से घटना का शीघ्र खुलासा करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के विदिशा में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच संगठन एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताड़ना व दबाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। संगठनों ने घोघरा पंचायत के सचिव राम सिंह विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के लिए जिला पंचायत प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति व आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है। संगठन का कहना है कि सचिव राम सिंह विश्वकर्मा 18 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे अधिकारियों के दबाव में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का समाधान कराने शिकायतकर्ता के घर पहुंचे थे। शिकायत बंद करवाकर अधिकारियों को सूचना देने के बाद लौटते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि अधिकारियों का अत्यधिक दबाव न होता तो यह हादसा नहीं होता। कर्मचारियों पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हर हाल में 'संतुष्टिपूर्वक बंद' कराने के लिए दिन-रात घर जाने का दबाव बनाया जाता है और कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें मानसिक तनाव में रखा जाता है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा प्रणाली में तत्काल बदलाव किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा शासन स्तर पर लंबित रहता है, लेकिन इसकी जवाबदेही सचिवों और रोजगार सहायकों पर डाल दी जाती है, जो पूरी तरह से अनुचित है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पूरे राज्य में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    4
    मध्य प्रदेश के विदिशा में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और सरपंच संगठन एकजुट होकर जिला मुख्यालय पहुंचे और अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रताड़ना व दबाव के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। संगठनों ने घोघरा पंचायत के सचिव राम सिंह विश्वकर्मा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के लिए जिला पंचायत प्रशासन को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इस मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति व आर्थिक सहायता देने की मांग उठाई है।

संगठन का कहना है कि सचिव राम सिंह विश्वकर्मा 18 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे अधिकारियों के दबाव में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का समाधान कराने शिकायतकर्ता के घर पहुंचे थे। शिकायत बंद करवाकर अधिकारियों को सूचना देने के बाद लौटते समय सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने जिला पंचायत सीईओ ओमप्रकाश सनोडिया की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि अधिकारियों का अत्यधिक दबाव न होता तो यह हादसा नहीं होता। कर्मचारियों पर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को हर हाल में 'संतुष्टिपूर्वक बंद' कराने के लिए दिन-रात घर जाने का दबाव बनाया जाता है और कार्रवाई की धमकी देकर उन्हें मानसिक तनाव में रखा जाता है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा प्रणाली में तत्काल बदलाव किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं का पैसा शासन स्तर पर लंबित रहता है, लेकिन इसकी जवाबदेही सचिवों और रोजगार सहायकों पर डाल दी जाती है, जो पूरी तरह से अनुचित है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे पूरे राज्य में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से अगवा हुई 8 माह की मासूम बच्ची चंचल को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर इटारसी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया और वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जबलपुर जिले के गोसलपुर (वर्तमान निवासी सूखी सेवनिया, भोपाल) की रहने वाली 25 वर्षीय सखीना ने बताया कि वह 19 जुलाई को अपनी बेटी चंचल के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल से जबलपुर जा रही थी। बीना स्टेशन पर भोजन करने के बाद वह रात करीब 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-3 स्थित लॉबी के पास सो गई थी। 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे नींद खुलने पर बच्ची गायब मिली। आसपास के लोगों से पता चला कि एक महिला बच्ची को लेकर गई है, जिसके बाद जीआरपी बीना में मामला दर्ज कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी बीबीएस परिहार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम और इटारसी रेलवे स्टेशनों के करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इटारसी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध महिला बच्ची के साथ दिखाई दी, जिसके बाद जीआरपी इटारसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर अपहरण के उद्देश्य और किसी गिरोह या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।
    4
    मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से अगवा हुई 8 माह की मासूम बच्ची चंचल को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर इटारसी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया और वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में जबलपुर जिले के गोसलपुर (वर्तमान निवासी सूखी सेवनिया, भोपाल) की रहने वाली 25 वर्षीय सखीना ने बताया कि वह 19 जुलाई को अपनी बेटी चंचल के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल से जबलपुर जा रही थी। बीना स्टेशन पर भोजन करने के बाद वह रात करीब 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-3 स्थित लॉबी के पास सो गई थी। 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे नींद खुलने पर बच्ची गायब मिली। आसपास के लोगों से पता चला कि एक महिला बच्ची को लेकर गई है, जिसके बाद जीआरपी बीना में मामला दर्ज कराया गया।

जीआरपी थाना प्रभारी बीबीएस परिहार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम और इटारसी रेलवे स्टेशनों के करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इटारसी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध महिला बच्ची के साथ दिखाई दी, जिसके बाद जीआरपी इटारसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर अपहरण के उद्देश्य और किसी गिरोह या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.