logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक ने ग्रामीणों के साथ मनाया मजदूर दिवस जलडेगा:- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, मजदूर एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों के सम्मान के साथ की गई, दीपक चीक बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है, इसलिए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे कहा कि मिशन बदलाव का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है, खासकर मजदूर एवं गरीब तबके के लोगों को सशक्त बनाना। इस अवसर पर श्रमिकों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मजदूर दिवस के महत्व को समझते हुए एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।अंत में सभी ने एक साथ मिलकर मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर डोमा प्रधान, लक्षमन बड़ाईक, बिक्रम बिलुग, अघनु प्रधान, जोसफ आईद छोटू साहू अर्जुन प्रधान ललन साहू, रघु सिंह, लालमोहन सिंह, सूरज पति, रामु सिंह,जूवेल खड़िया, बरनावास करकेट्ट, पूरन साहू, मंजू सिंह, फेकू आलम के साथ काफ़ी ग्रामीण मौजूद थे

17 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
17 hrs ago

मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक ने ग्रामीणों के साथ मनाया मजदूर दिवस जलडेगा:- अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर जलडेगा प्रखंड मुख्यालय में मिशन बदलाव के प्रखण्ड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ सादगीपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मजदूर दिवस मनाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, मजदूर एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत मजदूरों के सम्मान के साथ की गई, दीपक चीक बड़ाईक ने अपने संबोधन में कहा कि मजदूर समाज की रीढ़ होते हैं और देश के विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि मजदूरों के बिना किसी भी क्षेत्र का विकास संभव नहीं है, इसलिए उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।उन्होंने आगे कहा कि मिशन बदलाव का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाना है, खासकर मजदूर एवं गरीब तबके के लोगों को सशक्त बनाना। इस अवसर पर श्रमिकों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मजदूर दिवस के महत्व को समझते हुए एकजुट होकर समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।अंत में सभी ने एक साथ मिलकर मजदूरों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। मौके पर डोमा प्रधान, लक्षमन बड़ाईक, बिक्रम बिलुग, अघनु प्रधान, जोसफ आईद छोटू साहू अर्जुन प्रधान ललन साहू, रघु सिंह, लालमोहन सिंह, सूरज पति, रामु सिंह,जूवेल खड़िया, बरनावास करकेट्ट, पूरन साहू, मंजू सिंह, फेकू आलम के साथ काफ़ी ग्रामीण मौजूद थे

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by SHAMBHU. S. CHAUHAN
    1
    Post by SHAMBHU. S. CHAUHAN
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
    1
    सिसई प्रखंड भदौली पंचायत अंतर्गत प्राचीन बूढ़ा महादेव मंदिर पोटरो का पुनर्निर्माण किया गया हैं। जिसमें स्थापित नंदी महाराज और बजरंग बली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा हेतु 3 मई रविवार को  1100 कलश का भव्य कलश यात्रा निकाला जा रहा हैं। पूजा समिति के द्वारा मंदिर परिसर में कलश और नारियल का वितरण किया जाएगा। सुबह 6 बजे कलश यात्रा निकाला जाएगा।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    9 hrs ago
  • गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है। कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    2
    गुमला: आज गुरुवार को गुमला स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज में आयोजित लैंप लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग समारोह में उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि नर्सिंग पेशा सेवा, समर्पण एवं संवेदनशीलता का प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं को निष्ठा एवं मानवीय मूल्यों के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल कौशल विकास का केंद्र है, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम भी है। ज्ञात हो कि इस संस्थान की स्थापना राज्य सरकार के प्रयासों से की गई थी, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर रोजगार से जोड़ना है। विगत वर्षों में यहां से प्रशिक्षित लगभग 500 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है, जबकि कुछ छात्राओं का चयन विदेशों में भी हुआ है। कॉलेज में नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता एवं जीवन कौशल से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है, जिसमें प्रथम वर्ष संस्थान में प्रशिक्षण एवं द्वितीय वर्ष ऑन जॉब ट्रेनिंग शामिल है।
कार्यक्रम में संबंधित पदाधिकारी, संस्थान के प्रतिनिधि एवं छात्राएं उपस्थित थीं।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    1
    चैनपुर: पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे चैनपुर के निवासियों को आज प्रकृति ने दोहरी सौगात दी। अचानक बदले मौसम के मिजाज से जहाँ एक तरफ लोगों को तपती धूप से निजात मिली, वहीं दूसरी ओर आसमान से गिरे ओलों ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • राँची अप्रैल के आखिरी हफ्ते से दोपह बाद हर रोज हो रही वर्षा, और वर्षा होने राजधानी राँची वासियों को गर्मी से राहत मिलने लगा है,लेकिन वर्षा होने के बाद रांची के कई इलाके में जल जमाव की भी समस्या देखने को मिलने लगा है अरगोड़ा चौक से कटहल मोड की ओर जाने वाली रास्ते में चांपुटोली चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रोड में इस भीषण गर्मी के मौसम में भी जल जमाव की समस्या देखने को मिल रह है जो कि राँची की जनता ओर राँची नगर निगम की पोल खोल देने वाली सच्चाई है ,इस प्रकार की समस्या राँची के कई में देखने को जरूर मिलेंगे।
    1
    राँची अप्रैल के आखिरी हफ्ते से दोपह बाद हर रोज हो रही वर्षा, और वर्षा होने राजधानी राँची वासियों को गर्मी से राहत मिलने लगा है,लेकिन वर्षा होने के बाद रांची के कई इलाके में जल जमाव की भी समस्या देखने को मिलने लगा है अरगोड़ा चौक से कटहल मोड की ओर जाने वाली रास्ते में चांपुटोली चौक से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रोड में इस भीषण गर्मी के मौसम में भी जल जमाव की समस्या देखने को मिल रह है जो कि राँची की जनता ओर राँची नगर निगम की पोल खोल देने वाली सच्चाई है ,इस प्रकार की समस्या राँची के कई में देखने को जरूर मिलेंगे।
    user_Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    Brajesh Gope (एलआइसी अभिकर्ता)
    लापुंग, रांची, झारखंड•
    2 hrs ago
  • शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता। खुंटी। अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को खुंटी में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में असंगठित कामगार, मोटिया मजदूर, किसान संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डालसा के सहायक एल ए डी सी अमरदीप कुमार ने कहा हमें मजदूरों की हक के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए और मजदूर हित की रक्षा के लिए काम करना चाहिए। डलसा के एडवोकेट मदन कुमार गंजू ने विस्तार से बताते हुए कहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अमेरिका में 14 घंटा काम कराया जाता था उसके विरुद्ध में 8 घंटा की मांग करने की मजदूरों ने मांग उठाई तब वहां की सरकार दमन कार्य करते हुए इन पर गोलियां चला दी जिससे कई लोगों की जान चली गई उसी दिन से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि वार्ड 9 के पार्षद विनय नायक ने कहा जिस तरह से मोटिया रिक्शा चालक अपने शारीरिक ताकत से मेहनत करते हैं लेकिन उनका मेहनत का फल सही रूप में नहीं मिल रहा इसको सुधार करना होगा और सरकारी लाभ से परिपूर्ण करना होगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा 1 मई 1886 को अमेरिका आंदोलन के बाद पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के कार्यक्रम में रेजा कुली मजदूरों को अंग वस्त्र देकर गमछा और गंजी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डाक बंगला खूंटी से एक जुलूस निकाला गया जो स्थानीय नेताजी चौक होते ऊपर चौक पेट्रोल पंप से वापस नेताजी चौक मेंन रोड होते हुए भगत सिंह चौक से पुणे डाक बंगला रोड होते हुए डाक बंगला परिसर में पहुंचकर समापन हुआ । मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र मांझी, विक्रम महतो, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कोंगडी, प्रखंड युवा अध्यक्ष डेविड हमसोए, साथ में रांची जिला के अध्यक्ष का घोषणा किया गया जिसका नाम हरीश हसन उर्फ राजा को रांची जिला का संंघ के अध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद आरिफ, इमरान अंसारी, शाहबाज अंसारी, आमिर कुरैशी, सुशांति डांग, रेखा देवी, पूसो देवी, झालो देवी, करीना कुमारी, आशा कुमारी, अरविंद कुमार, अशोक मुंडा, सोम मुंडा, गणेश उरांव, रमेश महतो, दुर्गा चरण मुंडा एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर किसान उपस्थित थे।
    1
    शुरू एप्प न्यूज़ संवाददाता।
खुंटी।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस शुक्रवार को खुंटी में धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में असंगठित कामगार, मोटिया मजदूर, किसान संघ के अध्यक्ष सयूम अंसारी की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर  मुख्य अतिथि डालसा के सहायक एल ए डी सी अमरदीप कुमार ने कहा हमें मजदूरों की हक के लिए आवाज बुलंद करना चाहिए और मजदूर हित की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।
डलसा के एडवोकेट मदन कुमार गंजू ने विस्तार से बताते हुए कहा 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय दिवस इसलिए मनाया जाता है कि अमेरिका में 14 घंटा काम कराया जाता था उसके विरुद्ध में 8 घंटा की मांग करने की मजदूरों ने मांग उठाई तब वहां की सरकार दमन कार्य करते हुए इन पर गोलियां चला दी जिससे कई लोगों की जान चली गई उसी दिन से 1 मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। 
विशिष्ट अतिथि वार्ड  9 के पार्षद विनय नायक ने कहा जिस तरह से मोटिया रिक्शा चालक अपने शारीरिक ताकत से मेहनत करते हैं लेकिन उनका मेहनत का फल सही रूप में नहीं मिल रहा इसको सुधार करना होगा और सरकारी लाभ से परिपूर्ण करना होगा। अध्यक्ष सयूम अंसारी ने कहा 1 मई 1886 को अमेरिका आंदोलन के बाद पूरे विश्व में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के कार्यक्रम में रेजा कुली मजदूरों को अंग वस्त्र देकर गमछा और गंजी देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर डाक बंगला खूंटी से एक जुलूस निकाला गया जो स्थानीय नेताजी चौक होते ऊपर चौक पेट्रोल पंप से वापस नेताजी चौक मेंन रोड होते हुए भगत सिंह चौक से पुणे डाक बंगला रोड होते हुए डाक बंगला परिसर में पहुंचकर समापन हुआ । मौके पर मजदूर नेता धर्मेंद्र मांझी, विक्रम महतो, प्रखंड अध्यक्ष आनंद कोंगडी, प्रखंड युवा अध्यक्ष डेविड हमसोए, साथ में रांची जिला के अध्यक्ष का घोषणा किया गया जिसका नाम हरीश हसन उर्फ राजा को रांची जिला का संंघ के अध्यक्ष बनाया गया। मोहम्मद आरिफ, इमरान अंसारी, शाहबाज अंसारी, आमिर कुरैशी, सुशांति डांग, रेखा देवी, पूसो देवी, झालो देवी, करीना कुमारी, आशा कुमारी, अरविंद कुमार, अशोक मुंडा, सोम मुंडा, गणेश उरांव, रमेश महतो, दुर्गा चरण मुंडा एवं सैकड़ो की संख्या में मजदूर किसान उपस्थित थे।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    20 hrs ago
  • सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन कुल 14 मैच खेले गए। प्रतियोगिता न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और पूर्व निर्मित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई।दिनभर चले मुकाबलों में यूसी रेंगारी, एसटीसी लचरागढ़, एसटीसी सिमडेगा, लोबोई, करंगागुड़ी, बरवाडीह, प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो, पीएम श्री विद्यालय बासेन और बांसजोर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में यूसी रेंगारी ने सीनी को 1-0 से हराया, जबकि एसटीसी लचरागढ़ ने टेंसर को 7-0 से पराजित किया। एसटीसी सिमडेगा ने समसेरा को 4-0 से मात दी, वहीं करंगागुड़ी ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया।अन्य मुकाबलों में पीएम श्री विद्यालय बासेन ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 2-0, प्रोजेक्ट विद्यालय बानो ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 4-0 तथा बांसजोर ने बासेन को 5-0 से पराजित किया। लोबोई ने खूंटी टोली को 11-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैचों का शुभारंभ हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
    2
    सिमडेगा:- जिला स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला प्रशासन (खेल शाखा) और हॉकी सिमडेगा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं सब जूनियर सिमडेगा जिला महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के दूसरे दिन कुल 14 मैच खेले गए। प्रतियोगिता न्यू अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम और पूर्व निर्मित एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से शुरू हुई।दिनभर चले मुकाबलों में यूसी रेंगारी, एसटीसी लचरागढ़, एसटीसी सिमडेगा, लोबोई, करंगागुड़ी, बरवाडीह, प्रोजेक्ट हाई स्कूल बानो, पीएम श्री विद्यालय बासेन और बांसजोर की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पहले मैच में यूसी रेंगारी ने सीनी को 1-0 से हराया, जबकि एसटीसी लचरागढ़ ने टेंसर को 7-0 से पराजित किया। एसटीसी सिमडेगा ने समसेरा को 4-0 से मात दी, वहीं करंगागुड़ी ने केवीएस सिमडेगा को 3-0 से हराया।अन्य मुकाबलों में पीएम श्री विद्यालय बासेन ने ग्रीन गार्डेन खूंटी टोली को 2-0, प्रोजेक्ट विद्यालय बानो ने आरसीपीएस कोचेडेगा को 4-0 तथा बांसजोर ने बासेन को 5-0 से पराजित किया। लोबोई ने खूंटी टोली को 11-0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।प्रतियोगिता के दौरान प्रत्येक मैच के बाद सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैचों का शुभारंभ हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोणबेगी एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा और बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे। घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।
    2
    रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रेंगाई पंचायत के काठो गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में नहाने के दौरान एक वृद्ध की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दुर्गा मांझी (उम्र लगभग 60 वर्ष) के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे दुर्गा मांझी गांव के कुछ लोगों के साथ तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान तैरते समय अचानक वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में नहा रहे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वे पूरी तरह पानी में समा चुके थे।
घटना के बाद से ही ग्रामीणों द्वारा शव की खोजबीन जारी है, लेकिन तालाब अधिक गहरा होने के कारण करीब 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शव बरामद नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि शव तालाब के अंदर ही है इसे लेकर ग्रामीण लगातार प्रयास कर रहे हैं घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द शव को बाहर निकालने के लिए गोताखोरों की मदद लेने की मांग की है।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Altamas Rja
    1
    Post by Altamas Rja
    user_Altamas Rja
    Altamas Rja
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.