रौंसी में खेत में मिले जंगली बिल्ली के तीन बच्चो को समझा तेंदुए के बच्चे सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों से कि समझाइश नादौती पंचायत रौंसी में किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने रविवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।
रौंसी में खेत में मिले जंगली बिल्ली के तीन बच्चो को समझा तेंदुए के बच्चे सोशल मीडिया पर फैली अफवाह पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगों से कि समझाइश नादौती पंचायत रौंसी में किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने रविवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।
- नादौती पंचायत रौंसी में किसान को खेत में जंगली बिल्ली के तीन बच्चे दिखाई दिए। शुरुआत में इन्हें तेंदुए के शावक समझा गया, लेकिन बाद में वन विभाग ने स्पष्ट किया कि ये जंगली बिल्ली के बच्चे हैं।यह घटना तब हुई जब किसान सुबह बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने खेत पर गया था। इसी दौरान उसकी नजर खेत के बीच खेल रहे बच्चों पर पड़ी। उन्हें देखकर वह घबरा गया और तुरंत ग्रामीणों को फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना और वन विभाग को दी गई। सूचना पर गुढ़ाचन्द्रजी पुलिस थाना से एएसआई प्रेम सिंह गुर्जर अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहीं, गुढ़ाचन्द्रजी वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोइया भी टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जांच के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की कि ये तेंदुए के शावक नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली के बच्चे हैं। इस स्पष्टीकरण के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के फोरेस्टर राजेन्द्र सिरोड्या ने रविवार दोपहर 3:00 बजे ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि बच्चों को वहीं रहने दिया जाए, ताकि उनकी मां आकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा सके।1
- आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणी, करौली की भवन की छत काफी समय से खराब स्थिति में है और बरसात या पानी आने पर छत से पानी टपकता है। इस कारण केंद्र में आने वाले छोटे बच्चों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छत टपकने के कारण बच्चों के बैठने की व्यवस्था भी प्रभावित होती है तथा इससे बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर भी खतरा बना रहता है। इस समस्या के बारे में पहले भी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है।1
- ब्रेकिंग न्यूज... हिंडौन में फिर दिखाई दी पैंथर की हलचल ... जाट की सराय बस्ती में सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिया पैंथर... सूचना पर वन कर्मी लोकेश बेनीवाल और अर्जुन सिंह पहुंचे मौके पर... वन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी जूटे पैंथर की तलाश में......1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- गंगापुर सिटी से रिपोर्ट: गंगापुर सिटी में इन दिनों बाजार में बिक रही आइसक्रीम को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर मिल रही कई सस्ती आइसक्रीम में असली दूध और क्रीम की जगह पोम ऑयल (Palm Oil) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, पोम ऑयल का अधिक सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिससे दिल की बीमारियों, मोटापा और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों में इसका असर और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है। शहर के कई इलाकों में सस्ती आइसक्रीम खुलेआम बेची जा रही है, जिन पर न तो किसी तरह की ब्रांडिंग है और न ही सामग्री की सही जानकारी दी जाती है। यह आइसक्रीम देखने में आकर्षक और स्वाद में मीठी जरूर होती है, लेकिन अंदर से यह सेहत के लिए “धीमा जहर” साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच में ढिलाई बरती जा रही है, जिससे ऐसे उत्पाद आसानी से बाजार में बिक रहे हैं। नागरिकों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।1
- गंगापुर सिटी मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की बाल शाखा ने वार्षिक उत्सव मनाया। गंगापुर सिटी मे आज विश्व हिन्दू परिषद के नेता भानु पारीक जी मार्गदर्शन मे पुरानी नगरपरिषद के पास पारीक थानेदार के मकान के पास आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक की पुरानी नगरपरिषद के पास लगनी वाली बाल शाखा का वार्षिक उत्सव मनाया गया।बाल शाखा का वार्षिक उत्सव पांच बजे शुरू हुआ। इसमें वक्ता के रुप मे भगवान शर्मा ने अपना उदबोधन दिया। उन्होंने प्रकृति के बारे मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक की जीवनी हेडगेवार की जीवनी बताई उन्होंने कहा कि आर एस एस शाखा मे आने वाले लोगों को संस्कार व राष्ट्रभक्ति उत्पन्न करता है उन्होंने वार्षिक उत्सव मे शामिल महिलाओं से निवेदन किया कि अपने बच्चों को नियमित शाखा मे भेजे। इस कार्यक्रम मे पुरानी नगरपरिषद के पास लगने वाली शाखा के बालक शामिल हुए।इस कार्यक्रम मे मुकेश सोनी सीता अग्रवाल सुनिता बंसल मधु जैन राजेश रशिम पारीक किशन जी घनश्याम सोनी हर्षित जितेन्द्र आदि अनेकों लोग शामिल हुए।1
- श्री महावीर जी। कस्बा स्थित मा चम्पा लाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी मंडल श्री महावीर जी की पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारत माता पंडित श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं ने सात विषयों पर चर्चा की, सात वक्ताओं ने सात विषय पर प्रकाश डाला, सोशल मीडिया विषय पर जिला अध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन ने , केंद्रीय में राज्य सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां एवं विशेषज्ञ पर पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव साथ ही पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान पर पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र मीणा ने साथ ही पार्टी की कार्य पद्धति पर पूर्व विधायक रमेश मीणा ने , भाजपा का इतिहास व विकास पर भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य धर्मा डागुर ने, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि पर जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता ने , बूथ प्रबंधन टिफिन बैठक पर विभांशु मोदी ने प्रकाश डाला। साथ ही सभी सत्रों में एक-एक विषय पर कार्यकर्ताओं ने सत्र की अध्यक्षता की, इस दौरान मंडल अध्यक्ष कपलेश शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह, मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह युवराज बोहरा, रमेश प्रेमी, सुरेश लक्षकर मंडल उपाध्यक्ष वैद्य विजय कृष्ण शर्मा , मुंशी गुर्जर,रूप सिंह,मंत्री कमल जांगिड़, अजय योगी पीपलहेड़ा आशीष चौधरी जगदीश जांगिड़ वीरेंद्र प्रजापत महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष जोली गोयल पूजा जाटव अभिलाषा शर्मा अनिता कुमारी, पारुल शर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- श्रीमहावीरजी स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के चंद्रावली सिद्धोमल अस्पताल एवं प्रसूति केंद्र में आधुनिक नेत्र चिकित्सा उपकरणों का समर्पण और उद्घाटन किया गया।यह पहल महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रबंधन और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत की गई है। पंडित मुकेश शास्त्री ने शाम 4:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में फेको इमल्सिफिकेशन मशीन, ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप, स्लिट लैम्प, ऑटो-रिफ्रैक्टर और केरेटोमीटर जैसे अत्याधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। इन नई सुविधाओं से क्षेत्र के मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर और सटीक नेत्र चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें मोतियाबिंद जैसी सर्जरी के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर IRCTC के वरिष्ठ अधिकारी, दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र के पदाधिकारी और महावीर इंटरनेशनल दिल्ली के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1