logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बीसलपुर में पीलीभीत मार्ग स्थित मानसी पब्लिक स्कूल के निकट गेहूं की फसल में लगी भीष्ण आग पूरी फसल जलकर हुई बर्बाद

3 hrs ago
user_Pankaj gupta
Pankaj gupta
Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बीसलपुर में पीलीभीत मार्ग स्थित मानसी पब्लिक स्कूल के निकट गेहूं की फसल में लगी भीष्ण आग पूरी फसल जलकर हुई बर्बाद

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • पीलीभीत जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी मां को सांप काटने के बाद न सिर्फ उन्हें अस्पताल ले गया, बल्कि उस जहरीले सांप को भी पकड़कर साथ ले आया। अस्पताल में हाथ में सांप का डिब्बा देख डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी दंग रह गए। क्या है पूरा मामला? घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव मधईया की है। यहाँ की रहने वाली गंगादेवी घर के काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन गंगादेवी के बेटे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उस सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में कैद कर लिया। अस्पताल में मची अफरा-तफरी बेटा अपनी मां को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। जैसे ही उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां को सांप ने काटा है और सबूत के तौर पर सांप भी साथ लाया है, तो वहां मौजूद लोग और स्टाफ अचंभे में पड़ गए। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांप को एक तरफ सुरक्षित रखवाया और तत्काल महिला का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने क्या कहा? अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अक्सर मरीज यह नहीं बता पाते कि उन्हें किस सांप ने काटा है, जिससे इलाज (Anti-venom) में थोड़ी देरी या दुविधा होती है। हालांकि, सांप को साथ लाना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इस मामले में इससे सांप की प्रजाति पहचानने में मदद मिली। "महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया।" चर्चा का विषय बनी घटना सोशल मीडिया और स्थानीय इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बेटे के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
    1
    पीलीभीत जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी मां को सांप काटने के बाद न सिर्फ उन्हें अस्पताल ले गया, बल्कि उस जहरीले सांप को भी पकड़कर साथ ले आया। अस्पताल में हाथ में सांप का डिब्बा देख डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी दंग रह गए।
क्या है पूरा मामला?
घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव मधईया की है। यहाँ की रहने वाली गंगादेवी घर के काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन गंगादेवी के बेटे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उस सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में कैद कर लिया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी
बेटा अपनी मां को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। जैसे ही उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां को सांप ने काटा है और सबूत के तौर पर सांप भी साथ लाया है, तो वहां मौजूद लोग और स्टाफ अचंभे में पड़ गए। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांप को एक तरफ सुरक्षित रखवाया और तत्काल महिला का उपचार शुरू किया।
डॉक्टरों ने क्या कहा?
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अक्सर मरीज यह नहीं बता पाते कि उन्हें किस सांप ने काटा है, जिससे इलाज (Anti-venom) में थोड़ी देरी या दुविधा होती है। हालांकि, सांप को साथ लाना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इस मामले में इससे सांप की प्रजाति पहचानने में मदद मिली।
"महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया।"
चर्चा का विषय बनी घटना
सोशल मीडिया और स्थानीय इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बेटे के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रूरिया सलेमपुर में गैस सिलेंडर ब्लॉक होने से ग्रामीण परेशान, एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप जिला पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के रूरिया सलेमपुर (पिन कोड 262122) में स्थित राज इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी गैस आईडी बार-बार ब्लॉक कर दी जाती है, जिससे उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी में जानबूझकर गैस ब्लॉक में बेचने की शिकायत भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जाता, जबकि कुछ लोगों को सीधे ब्लॉक में गैस दी जा रही है। इस कारण गांव की महिलाओं और परिवारों को खाना बनाने में भारी परेशानी हो रही है और कई लोगों को मजबूरी में लकड़ी व अन्य ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    1
    रूरिया सलेमपुर में गैस सिलेंडर ब्लॉक होने से ग्रामीण परेशान, एजेंसी पर लगाए गंभीर आरोप
जिला पीलीभीत की तहसील कलीनगर क्षेत्र के रूरिया सलेमपुर (पिन कोड 262122) में स्थित राज इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गांव के कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उनकी गैस आईडी बार-बार ब्लॉक कर दी जाती है, जिससे उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा।
ग्रामीणों का आरोप है कि गैस एजेंसी में जानबूझकर गैस ब्लॉक में बेचने की शिकायत भी सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जाता, जबकि कुछ लोगों को सीधे ब्लॉक में गैस दी जा रही है।
इस कारण गांव की महिलाओं और परिवारों को खाना बनाने में भारी परेशानी हो रही है और कई लोगों को मजबूरी में लकड़ी व अन्य ईंधन का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
    user_Devendra Puri
    Devendra Puri
    Teacher कलीनगर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने क्राॅप कटिंग के माध्यम से जांची गेहूं की उत्पादकता पीलीभीत सूचना विभाग 10 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत चंदोई में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने चंदोई के कृषक राजा तोमर जी व सुभाष चन्द्र जी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें दो गाटों का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। उत्पादकता 18.160 किलो ग्राम व 15.230 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने क्षेत्र के चंदोई गांव में क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान फसल नपाई, कटाई, सीसीई एग्री ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी अपर सांख्यिकी अधिकारी से ली। जिलाधिकारी द्वारा किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी जमीन की फॉर्मर रजिस्ट्री,फसलों का बीमा व किसान पंजीकरण अवश्य कराए जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय कानूनगो तेज बहादुर गंगवार, लेखपाल कृष्ण मुरारी, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत इफको टोकियो कंपनी के जिला प्रतिनिधि महेन्द्र भारती, तहसील समन्वयक महेन्द्र वर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    4
    जिलाधिकारी ने क्राॅप कटिंग के माध्यम से जांची गेहूं की उत्पादकता
पीलीभीत सूचना विभाग 10 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की देखरेख में फसलों की औसत उपज और उत्पादन के आंकड़ों के संकलन को लेकर विकासखण्ड मरौरी के ग्राम पंचायत चंदोई में गेहूं की फसल कटाई की स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्रीय लेखपाल ने चंदोई के कृषक राजा तोमर जी व सुभाष चन्द्र जी के खेत में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के 10×10×10 मीटर का समबाहु त्रिभुज का प्लाॅट बनावाकर सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से फसल की क्रॉप कटिंग कराई। इसके बाद उन्होंने गेहूं की पिटाई कराकर उसकी तौल भी कराई, जिसमें दो गाटों का क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया गया। उत्पादकता 18.160 किलो ग्राम व 15.230 किलो ग्राम की फसल प्राप्त हुई। 
जिलाधिकारी ने क्षेत्र के चंदोई गांव में क्रॉप कटिंग के निरीक्षण के दौरान फसल नपाई, कटाई, सीसीई एग्री ऐप पर ऑनलाइन फीडिंग आदि बिंदुओं की जानकारी अपर सांख्यिकी अधिकारी से ली। जिलाधिकारी द्वारा किसान बन्धुओं से आग्रह किया कि किसान अपनी जमीन की फॉर्मर रजिस्ट्री,फसलों का बीमा व किसान पंजीकरण अवश्य कराए जिससे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कानूनगो तेज बहादुर गंगवार, लेखपाल कृष्ण मुरारी, अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रमोद सिंह, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत इफको टोकियो कंपनी के जिला प्रतिनिधि महेन्द्र भारती, तहसील समन्वयक महेन्द्र वर्मा व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by यूपी समाचार
    1
    Post by यूपी समाचार
    user_यूपी समाचार
    यूपी समाचार
    Media house पूरनपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। पूरनपुर, ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक मे लोगो ने बिजली की समस्या रखी, बिजली बिल ब स्मार्ट मीटर को लेकर प्रधान ने समस्या रखी तभी अपूर्व सिंह ने बिजली बिभाग के जे ई से सवाल किया जनता की समस्या क्यों नहीं सुनी जा रही है अपूर्व सिंह गरजे जे ई को हिदायत दीं की जनता के काम करो, ब्लॉक सभागार मे बैठे लोगो ने अपूर्ब सिंह की बात का समर्थन किया.
    1
    बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह।
बिजली समस्या को लेकर ब्लॉक सभागार मे गरजे गन्ना राज्यमंत्री प्रतिनिधि - अपूर्व सिंह। पूरनपुर, ब्लॉक सभागार मे क्षेत्र पंचायत सदस्य बैठक मे लोगो ने बिजली की समस्या रखी, बिजली बिल ब स्मार्ट मीटर को लेकर प्रधान ने समस्या रखी तभी अपूर्व सिंह ने बिजली बिभाग के जे ई से सवाल किया जनता की समस्या क्यों नहीं सुनी जा रही है अपूर्व सिंह गरजे जे ई को हिदायत दीं की जनता के काम करो, ब्लॉक सभागार मे बैठे लोगो ने अपूर्ब सिंह की बात का समर्थन किया.
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पीलीभीत। जनपद की होनहार खिलाड़ी तनिष्का राणा ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाते हुए सीबीएसई की अंडर-17 भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। बेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में गूँजा तनिष्का का गौरव सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने तनिष्का को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा: "तनिष्का की सफलता न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए, बल्कि पूरे पीलीभीत जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और तनिष्का ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।" खाकी का मान: कांस्टेबल पिता का अहम योगदान तनिष्का की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट संघर्ष और सहयोग रहा है। उनके पिता, आकाश, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, अपनी बेटी की उपलब्धि पर भावुक और गौरवान्वित नजर आए। एक पुलिसकर्मी की चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, उन्होंने तनिष्का के प्रशिक्षण और खेल की जरूरतों में कभी कमी नहीं आने दी। स्कूल और खेल जगत में खुशी की लहर बेनहर गुरुकुल स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अपनी छात्रा की जीत का जश्न मनाया। शिक्षकों के अनुसार, तनिष्का केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनका चयन उनकी वर्षों की कड़ी तपस्या का परिणाम है। लक्ष्य: देश के लिए पदक जीतना सम्मान पाकर उत्साहित तनिष्का राणा ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना और पदक जीतना है। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा मिले प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनका मनोबल दोगुना हो गया है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी, तनिष्का के परिजन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर भी जनपद वासियों द्वारा तनिष्का को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    1
    पीलीभीत। जनपद की होनहार खिलाड़ी तनिष्का राणा ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाते हुए सीबीएसई की अंडर-17 भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। बेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया।
कलेक्ट्रेट में गूँजा तनिष्का का गौरव
सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने तनिष्का को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा:
"तनिष्का की सफलता न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए, बल्कि पूरे पीलीभीत जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और तनिष्का ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।"
खाकी का मान: कांस्टेबल पिता का अहम योगदान
तनिष्का की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट संघर्ष और सहयोग रहा है। उनके पिता, आकाश, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, अपनी बेटी की उपलब्धि पर भावुक और गौरवान्वित नजर आए। एक पुलिसकर्मी की चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, उन्होंने तनिष्का के प्रशिक्षण और खेल की जरूरतों में कभी कमी नहीं आने दी।
स्कूल और खेल जगत में खुशी की लहर
बेनहर गुरुकुल स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अपनी छात्रा की जीत का जश्न मनाया। शिक्षकों के अनुसार, तनिष्का केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनका चयन उनकी वर्षों की कड़ी तपस्या का परिणाम है।
लक्ष्य: देश के लिए पदक जीतना
सम्मान पाकर उत्साहित तनिष्का राणा ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना और पदक जीतना है। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा मिले प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनका मनोबल दोगुना हो गया है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी, तनिष्का के परिजन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर भी जनपद वासियों द्वारा तनिष्का को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।
    user_Journalist Amit Dixit
    Journalist Amit Dixit
    Court reporter Pilibhit, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • Post by Pankaj gupta
    1
    Post by Pankaj gupta
    user_Pankaj gupta
    Pankaj gupta
    Local News Reporter पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by समाचार Crime News
    1
    Post by समाचार Crime News
    user_समाचार Crime News
    समाचार Crime News
    Media Consultant पीलीभीत, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.