logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बांसवाड़ा: गिरवी सोने को लेकर महिला का हाई वोल्टेज हंगामा, पुलिस थाने तक पहुंचा मामला बांसवाड़ा शहर में एक व्यापारी के यहां जेवरात गिरवी रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक महिला व्यापारी की दुकान पर पहुंची और आरोप लगाया कि उसका गिरवी रखा गया सोना वापस नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर महिला ने दुकान पर जमकर हंगामा किया और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद सूचना पर पुलिस और कलिका यूनिट की टीम पहुंची।पुलिस ने महिला को समझाइश कर राज तालाब थाने लेकर आई, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं संबंधित व्यापारी को भी थाने बुलाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या जेवरात गिरवी रखने का यह कारोबार नियमों के तहत हो रहा है या बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं महिला ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं

on 21 March
user_Dharmendra Soni
Dharmendra Soni
Kushalgarh, Banswara•
on 21 March

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी बांसवाड़ा: गिरवी सोने को लेकर महिला का हाई वोल्टेज हंगामा, पुलिस थाने तक पहुंचा मामला बांसवाड़ा शहर में एक व्यापारी के यहां जेवरात गिरवी रखने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जानकारी के अनुसार एक महिला

व्यापारी की दुकान पर पहुंची और आरोप लगाया कि उसका गिरवी रखा गया सोना वापस नहीं दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर महिला ने दुकान पर जमकर हंगामा किया और हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा

हो गई, जिसके बाद सूचना पर पुलिस और कलिका यूनिट की टीम पहुंची।पुलिस ने महिला को समझाइश कर राज तालाब थाने लेकर आई, जहां पूरे मामले की जांच की जा रही है। वहीं संबंधित व्यापारी को भी थाने बुलाया गया है। अब सवाल उठ

रहा है कि क्या जेवरात गिरवी रखने का यह कारोबार नियमों के तहत हो रहा है या बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं महिला ने थाना पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!) जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?
    1
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी 
(।कुशलगढ़ ,,, धिक्कार है इंसान,साफ सफाई के अभाव में गंदा क्यु शमशान ,आखीर कौन करे समाधान!)
जीस रस्ते सारी दुनिया जाती तुझे उसी पर जाना है,आंख खोल कर देख बावंरे जगत मुसाफिर खाना है,जी हां आज हम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ नगर में बने मुक्ति धाम पर नजर डालें तो यह चंद कड़वी सच्चाई दिखाईं देती नजर आईं, कुशलगढ़ में बने मुक्ति धाम में इन दिनों गंदगी का आलम है, मुक्ति धाम पर इन दिनों काफी गंदगी फैली है पर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है यहां जगह जगह बगुलों का बीट बास मारता है! वहीं विक्रांत भैरव की चौकी भी एक पालिए से ढकी हुई सी लगतीं हैं,और तो और जब अंतिम संस्कार के लिए मुर्दे को अंतिम विश्राम देने वहां भी गंदगी का आलम है, देखना यह होगा कि क्या कौई इस और ध्यान देगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा?
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    कुशलगढ़, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है। रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा। जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    1
    राजस्थान में 5 एवं 6 अप्रैल को होने वाली राजस्थान पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर बांसवाड़ा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कुशलगढ़ सहित जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया गया है।
रिजर्व पुलिस लाइन बांसवाड़ा में आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखने और हर ड्यूटी को गंभीरता से निभाने को कहा।
जिले के सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, उड़नदस्ते, मोबाइल पेट्रोलिंग और साइबर सेल सक्रिय किए गए हैं, ताकि नकल, अफवाह या किसी भी अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो सके।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि परीक्षा निष्पक्ष, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏
    6
    जय गुरु देव आश्रम उज्जैन 🙏🙏
    user_Kelash Ninama
    Kelash Ninama
    बांसवाड़ा•
    20 hrs ago
  • नवनियुक्त जिला कलक्टर देशलदान ने किया उपखंड क्षेत्र आसपुर-साबला दौरा, पंचायत समिति साबला में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश सभी गांवों में समय पर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर देशलदान  डूंगरपुर, 4 अप्रैल। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को आसपुर उपखंड क्षेत्र के सोमकमला आबा बांध का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईएन से बांध की कुल जलधारण क्षमता, वर्तमान जल स्तर, नहर प्रणाली, कुल सिंचित क्षेत्र एवं जल वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देशप्रदान किए। उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक किसान तक निर्धारित समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नहरों के रखरखाव, जल रिसाव रोकने, तथा सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।  इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति साबला के बैठक कक्ष में उपखंड आसपुर एवं साबला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने ब्लॉक साबला में जन कल्याणकारी योजना, फ्लैगशिप योजना ऑनलाइन नामांकन, राजस्व कार्य के संपादन, बेणेश्वर धाम स्थल पर विकास कार्य की प्रगति तथा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया। बैठक में उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी से पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास,अब तक पूर्ण किए गए आवास तथा शेष रहे आवास की जानकारी लेते हुए उनको समय पर पूर्ण करने के लिए साथ ही उन्होंने स्वच्छता के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए हर घर नल कनेक्शन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए  हेडपंप तथा खराब हेडपंप की जानकारी लेते हुए जो खराब है  उनको समय पर ठीक करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की सभी गांव में पेयजल सप्लाई को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी पालनहार योजना में लाभान्वित, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नामांकन, जर्जर भवनों की स्थिति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की जानकारी,  कृषि विभाग के अंतर्गत फसलों के उत्पादन की जानकारी, एमएसपी पर खरीद केंद्र, फसलों के लिए खाद्य उपलब्ध करवाने की जानकारी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लॉक में पीएससी एवं सीएससी की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों , निशुल्क दवा योजना सभी सीएससी ऑनलाइन कार्य आयुष्मान योजना केवाईसी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जो वंचित है उनका समय पर जुड़वा कर तथा समय पर जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें। बैठक में उपखंड अधिकारी समल श्रीमती अभिलाषा तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव तहसीलदार, तहसीलदार साबला मोहनलाल बारिया, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वाल सिंह राणा सहित उपखंड आसपुर एवं साबला के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उन्होंने पर्यटन स्थल बेणेश्वर धाम का अवलोकन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने बेणेश्वर धाम पर पर्यटन के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने बेणेश्वर धाम स्थल पर हरि मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    1
    नवनियुक्त जिला कलक्टर देशलदान ने किया उपखंड क्षेत्र आसपुर-साबला दौरा, पंचायत समिति साबला में ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश
सभी गांवों में समय पर पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करें : जिला कलक्टर देशलदान 
डूंगरपुर, 4 अप्रैल। नवनियुक्त जिला कलक्टर श्री देशलदान ने शनिवार को आसपुर उपखंड क्षेत्र के सोमकमला आबा बांध का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित एईएन से बांध की कुल जलधारण क्षमता, वर्तमान जल स्तर, नहर प्रणाली, कुल सिंचित क्षेत्र एवं जल वितरण की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देशप्रदान किए।
उन्होंने जल वितरण की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जल प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक किसान तक निर्धारित समय पर पानी पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने नहरों के रखरखाव, जल रिसाव रोकने, तथा सिंचाई तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
इसी क्रम में उन्होंने पंचायत समिति साबला के बैठक कक्ष में उपखंड आसपुर एवं साबला के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने ब्लॉक साबला में जन कल्याणकारी योजना, फ्लैगशिप योजना ऑनलाइन नामांकन, राजस्व कार्य के संपादन, बेणेश्वर धाम स्थल पर विकास कार्य की प्रगति तथा ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों की कार्य प्रणाली की विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।
बैठक में उन्होंने ब्लॉक विकास अधिकारी से पीएम आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास,अब तक पूर्ण किए गए आवास तथा शेष रहे आवास की जानकारी लेते हुए उनको समय पर पूर्ण करने के लिए साथ ही उन्होंने स्वच्छता के तहत किए जाने वाले कार्यों की जानकारी लेकर स्वच्छता पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से जल जीवन मिशन योजना के तहत किए गए हर घर नल कनेक्शन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए  हेडपंप तथा खराब हेडपंप की जानकारी लेते हुए जो खराब है  उनको समय पर ठीक करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा की सभी गांव में पेयजल सप्लाई को समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
इसी प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग के अंतर्गत शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी पालनहार योजना में लाभान्वित, परीक्षा परिणाम, विद्यालय में नामांकन, जर्जर भवनों की स्थिति विद्यालय में पेयजल व्यवस्था की जानकारी, 
कृषि विभाग के अंतर्गत फसलों के उत्पादन की जानकारी, एमएसपी पर खरीद केंद्र, फसलों के लिए खाद्य उपलब्ध करवाने की जानकारी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत ब्लॉक में पीएससी एवं सीएससी की जानकारी, कार्यरत कार्मिकों , निशुल्क दवा योजना सभी सीएससी ऑनलाइन कार्य आयुष्मान योजना केवाईसी की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अंतर्गत जो वंचित है उनका समय पर जुड़वा कर तथा समय पर जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित करें।
बैठक में उपखंड अधिकारी समल श्रीमती अभिलाषा तहसीलदार आसपुर योगेंद्र वैष्णव तहसीलदार, तहसीलदार साबला मोहनलाल बारिया, ब्लॉक विकास अधिकारी साबला वाल सिंह राणा सहित उपखंड आसपुर एवं साबला के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद उन्होंने पर्यटन स्थल बेणेश्वर धाम का अवलोकन किया इस दौरान उपखंड अधिकारी साबला श्रीमती अभिलाषा ने बेणेश्वर धाम पर पर्यटन के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी ।
उन्होंने बेणेश्वर धाम स्थल पर हरि मंदिर में दर्शन कर जिले की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम। नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी। ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
    3
    साफ सफाई टाइम से ना होने से नालिया हुई जाम।
नालियों का पानी आया सड़क पर आने जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी।
ग्राम कलमोड़ा तहसील व जिला रतलाम
    user_Lakhan
    Lakhan
    Ratlam Nagar, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की। महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा। “सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप” सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया। उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है। जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप 65रुपए की प्रभावना दी जिसमें शोभा लोढ़ा 20 रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना बाफ़ना 5 रुपए, चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की । अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया। जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा— “शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो” भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई। विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
    1
    अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव के बीच 50 महिलाओं ने 12 घंटे में 36हजार बार अखंड जाप किए, विश्व शांति की कामना दुनिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका–इजरायल–ईरान संघर्ष के चलते बन रहे विश्व युद्ध जैसे हालातों के बीच राजगढ़ की महिलाओं ने शांति और अहिंसा का अनूठा संदेश दिया। 
शहर की राजेंद्र कॉलोनी स्थित राजेंद्र सूरी मंदिर परिसर में राजेंद्र सूरी सामायिक मंडल की 50 महिलाओं ने शनिवार को विश्व शांति के लिए 12 घंटे में 36हजार मंत्रों का अखंड जाप कर आध्यात्मिक पहल की।
महिलाओं ने भगवान शांतिनाथ का चित्र एवं  भगवान महावीर स्वामी की चांदी की फोटो फ्रेम स्थापित कर अखंड दीप प्रज्वलित किया और सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक निरंतर जाप किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और शांति का वातावरण बना रहा।
“सभी जीवों के कल्याण की भावना से किया जाप”
सामायिक मंडल की सदस्य सोनू लोढ़ा एवं मीना बाफना ने बताया कि वर्तमान में विश्व स्तर पर बन रही अशांति और युद्ध की स्थिति को देखते हुए महिलाओं से विशेष जाप के लिए आव्हान किया गया था। सभी महिलाओं ने इसे सहर्ष स्वीकार करते हुए एकजुट होकर यह आयोजन किया।
उन्होंने बताया कि इस जाप का उद्देश्य विश्व शांति, अहिंसा और समस्त जीवों के कल्याण की भावना को मजबूत करना है।
जाप करने वाले महिलाओं को सम्मान स्वरूप  65रुपए की प्रभावना दी जिसमें
शोभा लोढ़ा 20  रुपए ,लीला बाफना 10 रुपए, विजया बाफ़ना 10रुपए, मीना  बाफ़ना 5 रुपए,  चंचला बाफ़ना 5 रुपए,किरण डांगी 5 रुपए,किरण बाफना 5 बाफना ,मीना पगारिया 5 रुपए की प्रभावना देने की घोषणा की ।
अखंड दीप के साथ 12 घंटे गूंजता रहा मंत्र
कार्यक्रम गुरु राजेंद्र सूरी मंदिर में आयोजित किया गया, जहां महिलाओं ने अखंड दीप प्रज्वलित कर निरंतर जाप किया।
जाप के दौरान यह मंत्र लगातार गूंजता रहा—
“शांति जिनेश्वर शांति करो, सभी जीवों को सुखी करो”
भक्तिभाव से किए गए इस जाप में महिलाओं ने पूरे मनोयोग से सहभागिता निभाई।
विश्व शांति के लिए दिया आध्यात्मिक संदेश
इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने यह संदेश दिया कि जब विश्व अशांति और युद्ध की ओर बढ़ रहा हो, तब आध्यात्मिक शक्ति और सामूहिक प्रार्थना ही शांति का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
    user_Himmat barod
    Himmat barod
    Sardarpur, Dhar•
    5 hrs ago
  • धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे। इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है। इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    4
    धंबोला। धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम इन दिनों जिलेभर में देखने को मिल रहा है। विप्र समाज के आराध्य भगवान परशुराम के डूंगरपुर स्थित मंदिर के प्रथम पाटोत्सव एवं भव्य कलश यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए गांव-गांव निमंत्रण की गूंज सुनाई दे रही है। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में चल रहे जनसंपर्क अभियान ने समाज में नई ऊर्जा का संचार किया है। फाउंडेशन के पदाधिकारी—योगेश जोशी, ललित उपाध्याय, प्रशांत चौबीसा और भारत भूषण—सहित कार्यकर्ता पारंपरिक विधि से घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल भेंट कर रहे हैं, जो भारतीय संस्कृति में शुभ आमंत्रण का प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन को विशेष स्वरूप देने में विप्र महिला मंडल की सक्रिय भूमिका उल्लेखनीय है। मंडल की पदाधिकारी डॉ. कीर्ति आचार्य, नेहा शर्मा, शिल्पा प्रफुल पंड्या, विद्या संजय पंड्या हरिप्रिया राजन पंड्या और प्रीति मुकेश पंड्या सहित मातृशक्ति पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक अभियान में सहभागी बनी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में विप्रजन इस आयोजन में भाग लेंगे।
इस पाटोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य कलश यात्रा होगी, जिसमें महिलाओं की विशेष भागीदारी देखने को मिलेगी। पारंपरिक वेशभूषा में सजी मातृशक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ इस यात्रा को भव्यता प्रदान करेगी।शनिवार, 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विशेष निमंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे श्री गोवर्धन नाथ जी मंदिर से विप्र मातृशक्ति एकत्रित होकर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आमंत्रण यात्रा प्रारंभ करेगी और पूरे कस्बे में घर-घर जाकर निमंत्रण देगी। इसी क्रम में काब्जा, झरियाना, बड़ौदा और आसपुर सहित विभिन्न गांवों में भी समाजजनों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान करने हेतु किन्नर राष्ट्रीय अखाड़ा की महामंडलेश्वर के सानिध्य में आशीर्वाद प्राप्त किया गया। धंबोला में एनआरआई अनिल मानसुखराम पंड्या एवं पिंडवाल के सचिन जोशी द्वारा 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट कर आयोजन के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की गई। गांव-गांव चल रहे इस जनजागरण अभियान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज की एकता, परंपरा और आस्था का विराट उत्सव बनने जा रहा है। हर व्यक्ति इस ऐतिहासिक पाटोत्सव का साक्षी बनने को उत्सुक नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज 4 अप्रैल को धंबोला कस्बे में विप्र महिला मंडल द्वारा घर-घर जाकर निमंत्रण पत्रिका के साथ पीले चावल भेंट कर आमंत्रण दिया जाएगा।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में कपास विकास एवं अनुसंधान संघ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत “कपास विशेष परियोजना” के तहत भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की मुख्य अतिथि डॉक्टर हरगिलास मीणा (क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर ही अधिक उत्पादन और बेहतर आय संभव है उन्होंने अतिदीर्घ रेशा (ईएलएस) कपास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर बाजार मूल्य मिल सके डॉक्टर जी एस आमेटा (परियोजना समन्वयक, राजस्थान) ने “कस्तूरी कपास भारत” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसानों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला कपास उत्पादन करने के लिए प्रेरित करती है वहीं क्षेत्रीय प्रभारी भरत कुमावत ने उन्नत बीज संतुलित उर्वरक उचित दूरी पर बुवाई तथा समय पर कीट रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों एवं आधुनिक खेती तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया विशेष रूप से जनजाति किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में हुई वृद्धि को सराहा गया इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया कार्यक्रम में छगन जी डामा (सहायक निदेशक, कुशलगढ़) भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे) राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष) संतोष जी पारगी (सहायक कृषि अधिकारी, छोटी सरवा) शांतिलाल जी (सरपंच) देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जी एस आमेटा के निर्देशन में हुआ जिसमें राजूलाल कुमावत सहित परियोजना दल का विशेष योगदान रहा किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की
    1
    बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवा स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्या निकेतन में कपास विकास एवं अनुसंधान संघ द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत “कपास विशेष परियोजना” के तहत भव्य किसान मेले का आयोजन किया गया इस अवसर पर लगभग 350 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की
मुख्य अतिथि डॉक्टर हरगिलास मीणा (क्षेत्रीय अनुसंधान निदेशक, कृषि अनुसंधान केंद्र बांसवाड़ा) ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर ही अधिक उत्पादन और बेहतर आय संभव है उन्होंने अतिदीर्घ रेशा (ईएलएस) कपास की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जिससे किसानों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर बाजार मूल्य मिल सके
डॉक्टर जी एस आमेटा (परियोजना समन्वयक, राजस्थान) ने “कस्तूरी कपास भारत” पहल की जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना किसानों को वैश्विक स्तर की गुणवत्ता वाला कपास उत्पादन करने के लिए प्रेरित करती है वहीं क्षेत्रीय प्रभारी भरत कुमावत ने उन्नत बीज संतुलित उर्वरक उचित दूरी पर बुवाई तथा समय पर कीट रोग नियंत्रण जैसी वैज्ञानिक विधियों को अपनाने की सलाह दी
कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्मों एवं आधुनिक खेती तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया विशेष रूप से जनजाति किसानों द्वारा पिछले तीन वर्षों में कपास उत्पादन में हुई वृद्धि को सराहा गया
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया गया तथा प्रश्नोत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया कार्यक्रम में छगन जी डामा (सहायक निदेशक, कुशलगढ़) भरत जी कुमावत (समन्वयक, सुयश ट्रस्ट, पुणे) राकेश जी वड़किया (मंडल अध्यक्ष) संतोष जी पारगी (सहायक कृषि अधिकारी, छोटी सरवा) शांतिलाल जी (सरपंच) देवेन्द्र जोशी (स्थानीय व्यापारी) एवं राहुल रावल (कृषि विभाग) सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर जी एस आमेटा के निर्देशन में हुआ जिसमें राजूलाल कुमावत सहित परियोजना दल का विशेष योगदान रहा किसानों ने नई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लेते हुए आयोजन की सराहना की
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.