एसीबी की बड़ी कार्रवाई: चतरा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार चतरा: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के कर्मचारी भवन से राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को 10,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी लेम पंचायत (हल्का-7) में पदस्थापित था। आरोपी कर्मचारी द्वारा जमीन के दाखिल- (म्यूटेशन) के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए अपने साथ हजारीबाग ले गई। इस त्वरित कार्रवाई से सदर अंचल और स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर आम जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर कर दिया है।
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: चतरा में 10 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार चतरा: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर अंचल के कर्मचारी भवन से राजस्व कर्मचारी सतीश कुमार को 10,000 रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी कर्मचारी लेम पंचायत (हल्का-7) में पदस्थापित था। आरोपी कर्मचारी द्वारा जमीन के दाखिल- (म्यूटेशन) के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और पुष्टि होने के बाद जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को आगे की कानूनी प्रक्रिया और पूछताछ के लिए अपने साथ हजारीबाग ले गई। इस त्वरित कार्रवाई से सदर अंचल और स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया है। इस घटना ने एक बार फिर आम जनता से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर कर दिया है।
- “वासेपुर में बंटी खान का बयान वायरल, पिटाई के बाद कहा- ‘भाई आतंकवादी है, कर दो एनकाउंटर’” “बंटी खान का चौंकाने वाला बयान वायरल, प्रिंस खान को लेकर कही बड़ी बात!”1
- Slug:- दुबई भागने से पहले पकड़ा गया प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तारी.......... फर्जी पासपोर्ट और वीजा बरामद................... हत्या-रंगदारी समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में थी तलाश............. Anchor:- धनबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बंटी खान फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई भागने की तैयारी में था। अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़कर विदेश निकल पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से वैध और फर्जी पासपोर्ट के साथ वीजा भी बरामद किए गए हैं। धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने बैंक मोड़ थाना में प्रेस वार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंटी खान के खिलाफ हत्या, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश समेत एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लंबे समय से धनबाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि बंटी खान कोलकाता में छिपा हुआ है और वहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ान के जरिए दुबई भागने की फिराक में है। इसके बाद धनबाद पुलिस की विशेष टीम कोलकाता भेजी गई। पश्चिम बंगाल पुलिस के सहयोग से संभावित ठिकाने पर कार्रवाई कर बंटी खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से वैध पासपोर्ट के अलावा फर्जी पासपोर्ट और वीजा भी मिले हैं। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन फर्जी दस्तावेजों की व्यवस्था किसने की और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ धनबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इससे पहले गिरोह के मुख्य गुर्गे मेजर उर्फ सैफी को भी कोलकाता एयरपोर्ट से दुबई भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया था। अब बंटी खान की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। एसएसपी के अनुसार, बंटी खान से पूछताछ के बाद गिरोह के रंगदारी नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और विदेश में सक्रिय सदस्यों से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं। फिलहाल बंटी खान को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस रिमांड लेकर उससे आगे की पूछताछ करेगी। वहीं इस दौरान धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार बंटी खान का सड़क पर परेड भी निकाला। इस दौरान उसके हाथों में हथकड़ी और कमर में कानून का रस्सा बंधा था और खाखी वर्दी में पुलिस कर्मी उसके इर्दगिर्द साथ-साथ सड़क पर चल रहे थें। जिसे देखने के लिए कुछ समय के लिए लोग सड़क पर गाड़ियां रोक दी। Byte:- प्रभात कुमार – एसएसपी, धनबाद।2
- गोरहर में विधायक अमित यादव ने ग्राहक सेवा केन्द्र का किया उद्घाटन बगोदर: बगोदर के गोरहर में सोमवार को बैंक ऑफ इंडिया, अटका शाखा के नए ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने किया। यह अटका शाखा का 10वां ग्राहक सेवा केन्द्र है। इस मौके पर विधायक अमित यादव ने कहा कि ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर शाखा जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जमा-निकासी, डीबीटी, पेंशन समेत अन्य बैंकिंग सुविधाएं अब गांव में ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग सुविधा का विस्तार लोगों के लिए समय और धन दोनों की बचत करेगा। अटका शाखा प्रबंधक मोहित कुमार गुप्ता ने बताया कि केन्द्र का संचालन अटका शाखा के अधीन होगा। केन्द्र संचालक ललन कुमार पांडेय ने ग्राहकों को बेहतर सेवा देने की बात कही।1
- सुहाग की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत, हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की भक्ति में डूबीं सुहागिनें गिरिडीह। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह सहित पूरे जिले में सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ निर्जला व्रत रखा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन अन्न-जल का त्याग कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा की तथा हरतालिका तीज की कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती से अपने दांपत्य जीवन में प्रेम, सुख और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज को लेकर बाजारों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुहाग की सामग्री, साड़ी, चूड़ी, मेहंदी, सिंदूर, पूजा सामग्री और फल-फूल की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज की पूजा और कथा का आयोजन किया। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। इसी आस्था और परंपरा के तहत सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए यह कठिन व्रत रखती हैं। शाम को सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान शिव एवं माता पार्वती का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्ति का माहौल बना रहा। हरतालिका तीज ने एक बार फिर गिरिडीह में आस्था, परंपरा और सुहाग के इस पर्व की जीवंत तस्वीर पेश की।4
- एसआईआर में गड़बड़ी का आरोप, मंत्री इरफान अंसारी ने बीजेपी पर साधा निशाना। breaking news जामताड़ा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जामताड़ा की सियासत गरमा गई है। मंगलवार को जामताड़ा विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर मतदाता सूची में गड़बड़ी कराने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में करीब 14 हजार तथा व्यापक स्तर पर करीब 41 हजार मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश की जा रही है। हालांकि, ये आंकड़े मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित हैं।1
- पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग पहाड़ी बाबा मंदिर की तर्ज पर सजा गणेश पूजा का भव्य पंडाल, 251 किलो मोतीचूर के लड्डू का लगेगा भोग1
- सिमराढाब में जमीन विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस 🔥 दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप तेज, जानिए पूरा मामला गिरिडीह | बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन विवाद को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के सिमराढाब में जमीन और पैतृक संपत्ति से जुड़े पुराने विवाद को लेकर मामला एक बार फिर चर्चा में है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पक्ष ने अपनी जमीन बचाने का दावा करते हुए दूसरे पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं, मामले में दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप सामने आ रहे हैं। जमीन, मकान और दस्तावेजों से जुड़े दावों को लेकर विवाद लंबे समय से चलने की बात कही गई है। अब दोनों पक्ष अपने-अपने दावे और दस्तावेजों के आधार पर अपना पक्ष रख रहे हैं। 📌 क्या है पूरा जमीन विवाद? 📄 दस्तावेजों में क्या है? ⚖️ किस पक्ष का दावा कितना सही है? 🎥 देखिए सिमराढाब से सत्य साहित्य न्यूज़ की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट। नोट: वीडियो में बताए गए आरोप संबंधित पक्षों के दावे पर आधारित हैं। सत्य साहित्य न्यूज़ इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। 👍 वीडियो पसंद आए तो Like करें 🔔 चैनल को Subscribe करें 📲 खबर को Share करें #सिमराढाब #जमीनविवाद #गिरिडीह #बिरनी #झारखंडन्यूज़ #GiridihNews #JharkhandNews #BreakingNews #PressConference #आरोपप्रत्यारोप #सत्यसाहित्यन्यूज़1
- प्रिंस खान पर धनबाद पुलिस का बड़ा शिकंजा, भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार दुबई भागने की फिराक में था बंटी खान, पुलिस ने एयरपोर्ट पहुंचने से पहले दबोचा प्रिंस खान के नेटवर्क पर बड़ी चोट, सगा भाई बंटी खान गिरफ्तार फर्जी पासपोर्ट-वीजा के साथ बंटी खान गिरफ्तार, दुबई भागने की थी तैयारी1