logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अटल जन सेवा शिविर का आयोजन 12 मार्च को* *जिला कलेक्टर पंचायत समिति झालरापाटन में सुनेंगे आमजन की समस्याएं* झालावाड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उपखण्ड स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से पंचायत समिति झालरापाटन के वी.सी. रूम में उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा की जाएगी। शिविर के माध्यम से आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही सुनवाई कर यथासंभव त्वरित निस्तारण किया जाएगा।शिविर में राजस्व, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों का समाधान करेंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में अन्य उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उपखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारी भाग लेगा।

3 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
3 hrs ago

*अटल जन सेवा शिविर का आयोजन 12 मार्च को* *जिला कलेक्टर पंचायत समिति झालरापाटन में सुनेंगे आमजन की समस्याएं* झालावाड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं एवं परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से उपखण्ड स्तर पर प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को अटल जन सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत 12 मार्च 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11 बजे से पंचायत समिति झालरापाटन के वी.सी. रूम में उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ द्वारा की जाएगी। शिविर के माध्यम से आमजन से प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों, समस्याओं एवं परिवेदनाओं का मौके पर ही सुनवाई कर यथासंभव त्वरित निस्तारण किया जाएगा।शिविर में राजस्व, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों का समाधान करेंगे। इसके अतिरिक्त संबंधित उपखण्ड अधिकारी की अध्यक्षता में अन्य उपखण्ड स्तरीय अटल जन सेवा शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उपखण्ड स्तर के विभागीय अधिकारी भाग लेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली।  कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    1
    झालावाड़। मुख्य डाकघर झालावाड़ को आज दूसरे दिन बुधवार को भी ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी का संदेश मिलने के बाद पुलिस विभाग की सीआईडी इंटेलिजेंट और एसपी कार्यालय की विशेष शाखा के करीब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सदिग्ध वस्तु नही मिली। 
कोटा डाकघर के डिवीजन कार्यालय टीम की ओर आज दूसरे दिन मेल मिलने के बाद वहां से झालावाड़ मुख्य डाकघर को मेल भेजने के बाद यहां अधिकारियों ने इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस को अवगत कराने पर स्थानीय इंटेलीजेंट ओर विशेष शाखा के पुलिस कर्मियों ने अपने उपकरणों से सर्च अभियान चलाया ओर करीब आधे घण्टे तक बारीकी से पूरे कार्यालय की जांच की इसके बाद कोई सादिक आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। इस दौरान बस स्टैंड के मुख्य डाकघर में भी करीब 1 घंटे तक कार्य प्रभावित रहा, इस अभियान के दौरान यहां आने वाले लोगों को भी बाहर मुख्य गेट पर ही रोका गया, ताकि शांतिपूर्वक सर्च किया जा सके। उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व जयपुर से मिले सन्देश के बाद झालावाड़ डाकघर में पुलिस विभाग की ओर से सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन आज दूसरे दिन फिर से सूचना मिलने पर यदि आपके तौर पर पुलिस विभाग की स्पेशल टीमों ने बारीकी से निरीक्षण किया। कल मंगलवार को मिले मेल में सदिग्ध आरोपी ने अपनी ओर से भेजे मेल में लिखा कि पाकिस्तान आईएसआई निवेथा उदयनिधि पेथुराज जिंदाबाद,आपके पासपोर्ट पोस्टल ऑफिस में 5 साइनाड़ गैस से भरे एलईडी ब्लास्ट करेंगे।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    53 min ago
  • मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    2
    मोड़क क्षेत्र के दरा अभ्यारण क्षेत्र में अबली मणी के सामने बुधवार को सड़क पर एक कंटेनर ख़राब मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूसरी तरफ से वाहनों निकालने में लगे हैं जिससे हाईवे पर जाम कि स्थिति ना बने दरा नाल में बढ़ता जा रहा वाहनों का दबाव।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं। डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
    1
    रामगंजमंडी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। सुकेत के अधीन आने वाले ढाबादेह, सहरावदा, गुजरियाखेड़ी और मानपुरा गांवों में विशेष अभियान चलाया गया। बुधवार शाम करीब 5 बजे विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुकेत के नेतृत्व में तकनीकी टीम ने करीब दर्जनभर अवैध आंकड़े हटाए। वहीं दूसरी टीम ने रामगंजमंडी और सातलखेड़ी क्षेत्र में पीडीसी चेकिंग करते हुए करीब 20 से 25 लोगों के अवैध तार जब्त किए और वीसीआर की कार्रवाई भी की। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों को समझाइश देते हुए कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन कटे हुए हैं, वे अपनी बकाया राशि सहायक अभियंता कार्यालय सुकेत में या 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत रामगंजमंडी के माध्यम से जमा करवाकर अपने घरेलू कनेक्शन दोबारा जुड़वा सकते हैं।
डिस्कॉम अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा कराने की अपील की गई है।
    user_Aajam Choudhary
    Aajam Choudhary
    Riportar रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    1
    चेचट माइंस क्षेत्र में सरेण्डर हो चुकी खदानों को भरवाने की मांग को लेकर गौ सेवकों और ग्रामीणों ने खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता को ज्ञापन सौंपा गौ सेवकों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 815 बीघा चरागाह भूमि माइंस क्षेत्र में आती है। इनमें से लगभग 450 बीघा भूमि पर खनन कार्य हो चुका है और करीब 300 बीघा क्षेत्र की माइंस सरेण्डर की जा चुकी है। इसके बावजूद कई खदानें अब भी खुली पड़ी हैं और उनमें पानी भरा हुआ है। खेडली रोड़ से कोटड़ी रोड तक कई स्थानों पर खदानों के पास ही सड़क और बस्ती होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नियमों के अनुसार खदान सरेण्डर होने के बाद उन्हें मिट्टी डालकर समतल किया जाना चाहिए, ताकि वहां घास उग सके और भूमि का उपयोग फिर से चरागाह के रूप में किया जा सके। लेकिन कई स्थानों पर चरागाह भूमि पर मलबा डाल दिया गया है, जिससे गौवंश के चरने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2021 से अब तक कई बार जिला कलेक्टर और एसडीएम को ज्ञापन दिए जा चुके हैं। वर्ष 2022 में भूमि का सीमांकन भी कराया गया था, जिसमें करीब 400 बीघा भूमि खनन से प्रभावित पाई गई थी। गौ सेवकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि जिन खदानों में खनन कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें जल्द भरवाकर समतल किया जाए और भूमि को चरने योग्य बनाकर ग्राम पंचायत को सौंपा जाए। साथ ही दोषी खनन पट्टाधारकों को ब्लैकलिस्ट कर भविष्य में उन्हें माइंस लीज नहीं देने की भी मांग की गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो गौ सेवक और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    user_Malva Darshan News
    Malva Darshan News
    Reporter Ramganj Mandi, Kota•
    7 hrs ago
  • छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    1
    छीपाबड़ौद मंडी में हंगामा हो गया
    user_Ramesh Chand Lodha
    Ramesh Chand Lodha
    Farmer Aklera, Jhalawar•
    9 hrs ago
  • खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    1
    खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।
    user_Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Mr Ravindra Meena kota Rajasth
    Farmer सांगोद, कोटा, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के फूलबडौद गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने पक्के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी व ज्वेलरी समेत करीब एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित अशोक कारपेंटर ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों पति-पत्नी हरनावदाशाहजी एक निजी स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनकी मां भी खेतों का काम करने गई थी ऐसे में मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी फिराक में सूना मकान देख छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। नगदी समेत सोने चांदी की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ - चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी गोदरेज के ताले खोलकर तसल्ली से हाथ साफ किए। पीड़ित ने बताया कि अंदर कमरों के ताले खुले थे लेकिन लोहे की अलमारियों के ताले लगे थे लेकिन चोरों ने चाबियां ढूंढ कर ताले खोल लिए तथा सारी अलमारियां खंगाल ली। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 60 हजार नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड पायल, चूड़ियां, बिछिया भी ले गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआयना किया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पडताल कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    2
    हरनावदाशाहजी. क्षेत्र के फूलबडौद गांव में बुधवार को दिनदहाड़े एक सूने पक्के मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने धावा बोलते हुए नगदी व ज्वेलरी समेत करीब एक लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
पीड़ित अशोक कारपेंटर ने बताया कि रोजाना की तरह बुधवार को भी दोनों पति-पत्नी हरनावदाशाहजी एक निजी स्कूल में पढ़ाने गए थे। उनकी मां भी खेतों का काम करने गई थी ऐसे में मकान के दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने इसी फिराक में सूना मकान देख छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला।
नगदी समेत सोने चांदी की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ -
चोरों ने छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर कमरे में रखी गोदरेज के ताले खोलकर तसल्ली से हाथ साफ किए। पीड़ित ने बताया कि अंदर कमरों के ताले खुले थे लेकिन लोहे की अलमारियों के ताले लगे थे लेकिन चोरों ने चाबियां ढूंढ कर ताले खोल लिए तथा सारी अलमारियां खंगाल ली। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान में 60 हजार नगदी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड पायल, चूड़ियां, बिछिया भी ले गए। 
सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुचकर मुआयना किया। हेड कांस्टेबल विजय सिंह ने बताया कि मामले में पडताल कर आगे की कार्रवाई जारी है।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • झालावाड़। सकल जैन समाज झालावाड़ की ओर से मिनी सचिवालय पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुकेश जैन की अगुवाई में शहर के गढ़ पार्क में लगे लगभग 52 वर्ष पूर्व स्थापित हुए जैन स्तम्भ को नहीं हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक ज्ञापन सोपा है। जैन समाज ने जिला प्रशासन को बताया कि शहर झालावाड़ में पुराने कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने छोटे पार्क गढ़ परिसर के अन्दर स्थित भगवान महावीर स्वामी के 2500 निवार्ण उत्सव पर करीब 52 साल पहले जैन स्तम्भ को केन्द्रीय सरकार की तरफ से लगभग 52 वर्ष पूर्व शहर झालावाड़ में स्थापित किया गया था। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस स्तम्भ को यहां से हटाने की मौखिक सूचना समाज के व्यक्तियों को दी गई और अचानक हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। यह 52 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया स्तम्भ है तथा पूरे झालावाड़ शहर में किसी भी स्थान पर जैन समाज का पहचान चिन्ह या ऐसा कोई चौराहा भी नहीं है। जिस पर कोई चिन्ह या स्तम्भ वगैराह कुछ स्थापित हो। यह स्तम्भ कलाकारी के साथ मजबूत व सुन्दर निर्मित है। इस स्तम्भ को हटाने से जैन समाज में रोष व्याप्त है। समाज की ओर से बताया कि इस स्तम्भ को यथास्थान पर लगा रहने दे तथा जैन समाज की पहचान चिन्ह को नहीं हटाए। इस मामले में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस सिस्टम को यही रखा जाएगा,नगरपरिषद की ओर से सौंदर्य करण के काम होंगे, इस दौरान स्थान परिवर्तन किया जा सकता है लेकिन स्थाई रूप से नहीं हटाएंगे। इस दौरान सुरेंद्र कोठारी, चंद्रकुमार जैन, अनीता जैन, प्रवीण जैन ,सुंदरी जैन, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, नमित जैन, विनय ने स्तंभ को यथावत रखने की मांग की है।
    1
    झालावाड़। सकल जैन समाज झालावाड़ की ओर से मिनी सचिवालय पहुंचे एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष मुकेश जैन की अगुवाई में शहर के गढ़ पार्क में लगे लगभग 52 वर्ष पूर्व स्थापित हुए जैन स्तम्भ को नहीं हटाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ को एक ज्ञापन सोपा है।
जैन समाज ने जिला प्रशासन को बताया कि शहर झालावाड़ में पुराने कलेक्ट्रेट ऑफिस के सामने छोटे पार्क गढ़ परिसर के अन्दर स्थित भगवान महावीर स्वामी के 2500 निवार्ण उत्सव पर करीब 52 साल पहले जैन स्तम्भ को केन्द्रीय सरकार की तरफ से लगभग 52 वर्ष पूर्व शहर झालावाड़ में स्थापित किया गया था। लेकिन नगर परिषद की ओर से इस स्तम्भ को यहां से हटाने की मौखिक सूचना समाज के व्यक्तियों को दी गई और अचानक हटाने का निर्णय लिया जा रहा है। यह 52 वर्ष पूर्व स्थापित किया गया स्तम्भ है तथा पूरे झालावाड़ शहर में किसी भी स्थान पर जैन समाज का पहचान चिन्ह या ऐसा कोई चौराहा भी नहीं है। जिस पर कोई चिन्ह या स्तम्भ वगैराह कुछ स्थापित हो। यह स्तम्भ कलाकारी के साथ मजबूत व सुन्दर निर्मित है। इस स्तम्भ को हटाने से जैन समाज में रोष व्याप्त है।
समाज की ओर से बताया कि इस स्तम्भ को यथास्थान पर लगा रहने दे तथा जैन समाज की पहचान चिन्ह को नहीं हटाए। इस मामले में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि इस सिस्टम को यही रखा जाएगा,नगरपरिषद की ओर से सौंदर्य करण के काम होंगे, इस दौरान स्थान परिवर्तन किया जा सकता है लेकिन स्थाई रूप से नहीं हटाएंगे। इस दौरान सुरेंद्र कोठारी, चंद्रकुमार जैन, अनीता जैन, प्रवीण जैन ,सुंदरी जैन, आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, नमित जैन, विनय ने स्तंभ को यथावत रखने की मांग की है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    54 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.