logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकराई, जिसमे मोटर साइकिल सवार युवक की मौक़े पर दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव को कब्जेे मे लेकर भेजा शव गृह, घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया एडमिट, जहाँ उसका चल रहा है इलाज,

2 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकराई, जिसमे मोटर साइकिल सवार युवक की मौक़े पर दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव को कब्जेे मे लेकर भेजा शव गृह, घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया एडमिट, जहाँ उसका चल रहा है इलाज,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकराई, जिसमे मोटर साइकिल सवार युवक की मौक़े पर दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव को कब्जेे मे लेकर भेजा शव गृह, घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया एडमिट, जहाँ उसका चल रहा है इलाज,
    2
    बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर मोड़ के समीप एक तेज रफ़्तार अनियंत्रित मोटर साइकिल खड़े ट्रक से टकराई, जिसमे मोटर साइकिल सवार युवक की मौक़े पर दर्दनाक मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने शव को कब्जेे मे लेकर भेजा शव गृह, घायल महिला को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मे कराया गया एडमिट, जहाँ उसका चल रहा है इलाज,
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    4
    फतेहपुर। मेवाड़ के महान योद्धा, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक महाराणा सांगा की पावन स्मृति में जनपद फतेहपुर में ‘संकल्प दिवस समारोह’ एवं विशाल ‘गौरव यात्रा’ का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवशाली आयोजन में भारी जनसैलाब उमड़ा, जहां लोगों ने महाराणा सांगा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उनके बलिदान और वीरता को याद करते हुए समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे मनोरमा गेस्ट हाउस, शाह बांदा सागर रोड से हुई। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे भव्य गौरव यात्रा का शुभारंभ किया गया, जो शाह से 52 इमली तक निकाली गई। यात्रा के दौरान “महाराणा सांगा अमर रहें” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा और जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।इस अवसर पर दोपहर 1:00 बजे से ही विशाल भोज प्रसाद का वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक धर्मेंद्र सिंह ‘जनसेवक’ एवं संयोजक पत्रकार आशीष सिंह चंदेल की प्रमुख भूमिका रही। कार्यक्रम के संरक्षक विष्णु सिंह भदौरिया रहे। इसके अलावा धीरेन्द्र सिंह चंदेल, ग्राम प्रधान शाह शशिभूषण सिंह उर्फ सुशील सिंह चंदेल, सुनील सिंह चंदेल, राहुल सिंह (बहुआ), मनीष गुप्ता, हर्षित, नमन सिंह, आशीष सिंह, अंकित पाल, सुनील, रिशु सिंह (बहुआ), मोनू सिंह एवं अखिलेश भैया मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय वीरेंद्र पांडे जी विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष आदरणीय अनिल शुक्ला जी नागेश सिंह जी सुशील सिंह जी राघवेंद्र सिंह जी हेमंत जीसहित अनेक लोगों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। समस्त हिन्दू समाज एवं अ.क्ष. महासभा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश दिया।क्षेत्र के कोने-कोने से आए धर्मप्रेमी बंधुओं ने इस ‘संकल्प दिवस’ को यादगार बना दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • फ़तेहपुर जनपद के असोथर में ओवर लोड निकल रहे वाहन को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने देर रात सड़क जामकर,जमकर हंगामा काटा। जहां बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाँदा फ़तेहपुर मार्ग जाम रहा। जाम की सूचना मिलने पर देर रात पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। बताया जा रहा है कि ओवर लोड वाहन बाँदा से फ़तेहपुर के लिये आते हैं।और इसके बाद दूसरे जनपदों को जाते हैं।ओवरलोड वाहनों से उड़ने वाली धूल से गांव के स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है।जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा लीपापोती से आहत गांव वालों ने सड़क जामकर हंगामा काटा।
    1
    फ़तेहपुर जनपद के असोथर में ओवर लोड निकल रहे वाहन को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगो ने देर रात सड़क जामकर,जमकर हंगामा काटा। जहां बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे बाँदा फ़तेहपुर मार्ग जाम रहा। जाम की सूचना मिलने पर  देर रात पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवा सकी। बताया जा रहा है कि ओवर लोड वाहन बाँदा से फ़तेहपुर के लिये आते हैं।और इसके बाद दूसरे जनपदों को जाते हैं।ओवरलोड वाहनों से उड़ने  वाली धूल से गांव के  स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल है।जिससे आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। अधिकारियों द्वारा लीपापोती से आहत गांव वालों ने सड़क जामकर हंगामा काटा।
    user_मो.शहीद रिपोर्टर
    मो.शहीद रिपोर्टर
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • रिपोर्ट:अमित सिंह गौर फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के कलक्टरगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गाय के छोटे बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बछड़ा कूड़े के ढेर के बीच तड़पता रहा, लेकिन मौके पर न तो कोई गौ रक्षक पहुंचा और न ही कोई समाजसेवी उसकी मदद के लिए आगे आया। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन ऐसे हमले हो रहे हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बछड़े के शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह नोचा गया है, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते न तो कूड़े का सही निस्तारण हो रहा है और न ही आवारा पशुओं व कुत्तों पर कोई नियंत्रण किया जा रहा है। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द घायल बछड़े का उपचार कराया जाए और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
    2
    रिपोर्ट:अमित सिंह गौर
फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र के कलक्टरगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गाय के छोटे बछड़े पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद बछड़ा कूड़े के ढेर के बीच तड़पता रहा, लेकिन मौके पर न तो कोई गौ रक्षक पहुंचा और न ही कोई समाजसेवी उसकी मदद के लिए आगे आया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आए दिन ऐसे हमले हो रहे हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि बछड़े के शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह नोचा गया है, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।
लोगों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते न तो कूड़े का सही निस्तारण हो रहा है और न ही आवारा पशुओं व कुत्तों पर कोई नियंत्रण किया जा रहा है। यही कारण है कि इस तरह की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द घायल बछड़े का उपचार कराया जाए और आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Vinod shriwastva
    1
    Post by Vinod shriwastva
    user_Vinod shriwastva
    Vinod shriwastva
    रिपोर्टर फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • खागा (फतेहपुर) नगर के डाकखाना स्थित मंगलम गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने भक्ति की अविरल धारा में गोता लगाया। ईश्वर की भक्ति ही जीवन का आधार: साध्वी अर्चना भारती दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री भक्ति अर्चना भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और सेवा के गूढ़ रहस्यों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "ईश्वर की भक्ति ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।" साध्वी जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। *विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़* कथा की पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों के उत्साह ने इसे एक उत्सव का रूप दे दिया। *इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति* इस अवसर पर मुख्य यजमान अभिषेक भार्गव के साथ ही प्रमुख रूप से पप्पू द्विवेदी अविनाश द्विवेदी रामबाबू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, अजय त्रिपाठी . सूर्य भान त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी छत्रपाल मौर्य, आशीष द्विवेदी शिवगंज द्विवेदी प्रवीण, ज्ञानेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अतुल सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    खागा (फतेहपुर) नगर के डाकखाना स्थित मंगलम गार्डन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'श्री हरि कथा ज्ञान यज्ञ' का भव्य समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालुओं के जनसैलाब ने भक्ति की अविरल धारा में गोता लगाया।
ईश्वर की भक्ति ही जीवन का आधार: साध्वी अर्चना भारती
दिव्य गुरु सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री भक्ति अर्चना भारती जी ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और सेवा के गूढ़ रहस्यों को साझा किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि, "ईश्वर की भक्ति ही मानव जीवन का वास्तविक आधार है। निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही मनुष्य के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।" साध्वी जी के भजनों और आध्यात्मिक विचारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
*विशाल भंडारे में उमड़ी भीड़*
कथा की पूर्णाहूति के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की व्यवस्था और भक्तों के उत्साह ने इसे एक उत्सव का रूप दे दिया।
*इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर मुख्य यजमान अभिषेक भार्गव के साथ ही प्रमुख रूप से पप्पू द्विवेदी अविनाश द्विवेदी रामबाबू त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, अजय त्रिपाठी . सूर्य भान त्रिपाठी,  अनुराग द्विवेदी छत्रपाल मौर्य, आशीष द्विवेदी  शिवगंज द्विवेदी प्रवीण, ज्ञानेंद्र प्रजापति, एडवोकेट अतुल सिंह सहित भारी संख्या में भक्तगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_आलोक कुमार केशरवानी
    आलोक कुमार केशरवानी
    Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #फतेहपुर जेसीबी स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, चालक की दबकर मौत – परिजनों ने मालिक पर हत्या का लगाया आरोप - (टी एस इंडिया न्यूज (जिला क्राइम ब्यूरो की खास रिपोर्ट) किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कछरा गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय लल्लू जेसीबी मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मशीन सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस पर चालक ने उसे डायरेक्ट स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक जेसीबी आगे बढ़ गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी मालिक द्वारा घायल राकेश को तत्काल मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेसीबी मालिक पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    2
    #फतेहपुर
जेसीबी स्टार्ट करते समय हुआ हादसा, चालक की दबकर मौत
– परिजनों ने मालिक पर हत्या का लगाया आरोप -
(टी एस इंडिया न्यूज (जिला क्राइम ब्यूरो की खास रिपोर्ट)
किशनपुर, फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में जेसीबी चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कछरा गांव निवासी राकेश कुमार (30) पुत्र स्वर्गीय लल्लू जेसीबी मशीन को स्टार्ट करने का प्रयास कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मशीन सेल्फ से स्टार्ट नहीं हो रही थी, जिस पर चालक ने उसे डायरेक्ट स्टार्ट करने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक जेसीबी आगे बढ़ गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जेसीबी मालिक द्वारा घायल राकेश को तत्काल मंझनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जेसीबी मालिक पर लापरवाही और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_राजेंद्र मीडिया जिला महामंत्री  खागा फतेहपुर यूपी
    राजेंद्र मीडिया जिला महामंत्री खागा फतेहपुर यूपी
    खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप, मजदूर की दर्दनाक मौत फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन का अचानक पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग पुणे से अपने गांव लौट रहे थे और 20 अप्रैल को होने वाले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टायर फटते ही वाहन बेकाबू हो गया और मजदूर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    2
    टायर फटने से बेकाबू हुई पिकअप, मजदूर की दर्दनाक मौत
फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH-19 पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकअप वाहन का अचानक पिछला टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया और उसमें सवार एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग पुणे से अपने गांव लौट रहे थे और 20 अप्रैल को होने वाले पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि टायर फटते ही वाहन बेकाबू हो गया और मजदूर पिकअप के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू कर सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.