Shuru
Apke Nagar Ki App…
मौदहानगर की कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज मौदहा 🔹 सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर 🔹 गणेश पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ 🔹 अरतरा चौराहा, मराठीपुरा, मथुरा मंदिर रोड और रामलीला मैदान में सजे पंडाल 🔹 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल 🔹 आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण 🔹 गणेशोत्सव में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी 🔹 गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा पूरा कस्बा
ISLAM
मौदहानगर की कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज मौदहा 🔹 सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर 🔹 गणेश पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ 🔹 अरतरा चौराहा, मराठीपुरा, मथुरा मंदिर रोड और रामलीला मैदान में सजे पंडाल 🔹 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल 🔹 आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण 🔹 गणेशोत्सव में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी 🔹 गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा पूरा कस्बा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मौदहानगर की कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज मौदहा 🔹 सुबह-शाम आरती, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर 🔹 गणेश पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ 🔹 अरतरा चौराहा, मराठीपुरा, मथुरा मंदिर रोड और रामलीला मैदान में सजे पंडाल 🔹 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल 🔹 आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण 🔹 गणेशोत्सव में युवाओं की भी सक्रिय भागीदारी 🔹 गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज रहा पूरा कस्बा1
- हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 148 शिकायतें, 24 का मौके पर निस्तारण हमीरपुर। जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए शनिवार को जनपद की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। तहसील हमीरपुर में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। चारों तहसीलों में कुल 148 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 24 का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। तहसीलवार हमीरपुर में 35 शिकायतों में पांच, सरीला में 30 में छह, मौदहा में 36 में पांच तथा राठ में 47 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण हुआ। अधिकारियों ने शेष शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। हमीरपुर तहसील में जिलाधिकारी ने नवनिर्मित सीसीटीवी कैमरा व्यवस्था का शुभारंभ किया और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं दो फरियादियों की खतौनी में तत्काल शुद्धि कराकर उन्हें राहत दी गई। सरीला तहसील में कृषक दुर्घटना बीमा योजना के दो लाभार्थियों को नियमानुसार लाभान्वित किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। केवल औपचारिकता के लिए निस्तारण न हो, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों से शिकायतों की स्वयं समीक्षा करने और शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेने को भी कहा गया।2
- अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल तिंदवारीथाना क्षेत्र के ग्राम तेरही अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल तिंदवारी। थाना क्षेत्र के ग्राम तेरही के पास शुक्रवार शाम करीब आठ बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मुकेश कुमार (25) पुत्र बृजलाल निवासी ग्राम परसौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिंदवारी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।1
- अतरार गांव में एससी-एसटी मुकदमों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश हमीरपुर। बिवांर थाना क्षेत्र के ग्राम अतरार में एससी-एसटी एक्ट के मुकदमों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी सामने आई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति और उसकी पुत्रियों पर ग्रामीणों को आए दिन गाली-गलौज करने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने तथा मुकदमे दर्ज कराने के बाद धन उगाही करने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव निवासी परदेश उर्फ अवधेश पुत्र रामसनेही अनुसूचित जाति से हैं और आए दिन ग्रामीणों को परेशान करते हैं। आरोप है कि विवाद होने पर ग्रामीणों को एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। ग्रामीणों का दावा है कि पूर्व में भी गांव के कई लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए जा चुके हैं। इसके बाद धन उगाही किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार की ओर से एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामलों में मिलने वाली आर्थिक सहायता का लाभ लेने के उद्देश्य से भी कथित तौर पर मुकदमे दर्ज कराने का प्रयास किया जाता है। हालांकि, ये सभी आरोप ग्रामीणों की ओर से लगाए गए हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं के कारण गांव के लोग भयभीत हैं। उन्होंने अधिकारियों से संबंधित व्यक्ति और उसकी पुत्रियों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की भी जांच कराने तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे गांव से पलायन करने को मजबूर होंगे। शिकायती पत्र पर मुरलिया, रामकुमार, अवधेश, मुकेश तिवारी, नन्हे, दिनेश, अनिल, हरि सिंह, लालमन, शिवकुमार, रामबाबू, कालका प्रसाद, दशरथ समेत कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।3
- तिंदवारी में गरजा PDA, 2027 में समाजवादी सरकार का ऐलान बांदा। आज दिनांक 19.09.2026, दिन शनिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा विधानसभा तिंदवारी के ग्राम पंचायत पिपरगवां में विशाल पी.डी.ए. पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामलाल प्रजापति रहे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधायक माननीय विशंभर सिंह यादव मौजूद रहे। पंचायत में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव ने सपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम संयोजक रामलाल प्रजापति ने ग्राम वासियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर तिंदवारी विधानसभा की हर ग्राम पंचायत में विकास की गंगा बहेगी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में PDA पंचायत कर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कार्यक्रम की सराहना की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व प्रत्याशी किरण वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय करण यादव, जिला मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता प्रमोद गुप्ता राजा, जिला सचिव कुदरत उल्ला, जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता बाबू, शिवाकांत प्रजापति, शानू खान, बृजेश पटेल, अजीत पटेल, अजय चौहान दादा, इरफान खान, यशवंत यादव, चिरैया प्रजापति सहित बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गांव की देवतुल्य जनता उपस्थित रही।4
- आज मैं शीतला माता मंदिर गुड़गांव गया था वहां जाकर देखा तो बहुत ही सुंदर नजारा है जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻 जय मां शीतला 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻1
- UPI से जुड़े व्यापारी शुल्क के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जलशक्ति राज्यमंत्री,तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर किया प्रदर्शन। UPI से जुड़े व्यापारी शुल्क के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने जलशक्ति राज्यमंत्री,तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद के इंदिरा नगर स्थित आवास पर किया प्रदर्शन।1
- मौदहा नगर की तहसील सभागार आयोजित संपूर्ण समाधान में दर्ज की गई 36 से खेतों में से पांच का मौके पर निस्तारण 📍 संपूर्ण समाधान दिवस में 36 शिकायतें दर्ज, 5 का मौके पर निस्तारण 📍 सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील परिसर में हुआ समाधान दिवस। 📍 राजस्व, पुलिस, विद्युत, विकास और नगर पालिका से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे फरियादी। 📍 एसडीएम कर्णवीर सिंह ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।1