logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।

2 hrs ago
user_JSB NEWS UP
JSB NEWS UP
पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है

। गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए

गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    2
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *➡️साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार ।* *➡️अभियुक्तों द्वारा गांव-गांव में फेरी लगाकर चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदकर उनके मदरबोर्ड बदलकर IMEI ब्लॉक/आंशिक रुप से खराब डिवाइस को पुनः सक्रिय कर अवैध रूप से साइबर अपराधियों को किया जाता था सप्लाई ।* *➡️अभियुक्तों के कब्जे से कुल 88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 मोबाइल बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल व 11 हजार रुपए सहित 07 दोपहिया वाहन बरामद ।* *विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए, खराब एवं साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 16.04.2026 को शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे ग्राम चहितारा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के भारी मात्रा में मोबाइल के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना व विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबन्दी करते हुए 09 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा उनके पास से भारी मात्रा में पुराने मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के मदरबोर्ड, मोबाइल की बैटरी, मोबाइल के फर्जी क्रय बिल आदि बरामद हुए । जिनमें 41 एंड्रायड मोबाइल फोन, 38 की-पैड फोन, 92 मोबाइल के मदरबोर्ड, 66 मोबाइल की बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल, 11 हजार रुपए नकद, 07 दोपहिया वाहन, 09 मोबाइल फोन जामा तलाशी से बरामद हुए । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गांव-गांव में घूम-घूमकर पुराने, चोरी किए हुए, खराब एवं साइबर ठगी/फ्रॉड आदि में प्रयुक्त किए हुए मोबाइल फोन को सस्ते दामों में खरीदते थे और डीसी मशीन का प्रयोग कर मदरबोर्ड आदि की जांच करते थे जिन मोबाइल फोन का मदरबोर्ड सही पाया जाता था उन्हे विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को अच्छे दामों में बेच देते थे । साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त जिन मोबाइल फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था/रहता था उन मोबाइल फोन के मदरबोर्ड व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स को निकालकर उन्हे अन्य मोबाइल फोन में लगा देते थे, या अलग-अलग पार्ट्स को संयोजित कर एक नया मोबाइल फोन तैयार कर साइबर ठगी में उसका प्रयोग करते थे । इनके द्वारा राजस्थान और हरियाणा राज्य में विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को इस तरह के मोबाइल फोन बेचना/सप्लाई करना स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है एवं कहां-कहां इनके द्वारा पुराने मोबाइल फोन को सप्लाई की जाती है/की गई है । बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि सस्ते व लालच के चक्कर में चोरी अथवा संदिग्ध स्रोत से मोबाइल फोन खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें । *बरामदगी-* ▪️88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल फोन ▪️92 मोबाइल के मदरबोर्ड ▪️66 मोबाइल की बैटरी ▪️20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल ▪️11 हजार रुपए नकद ▪️07 दोपहिया वाहन *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1. मुस्तकीम पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 2. अरमान पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 3. अनमोल पुत्र मुस्ताक निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 4. असलम पुत्र भूरे निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 5. साहिल अली पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 6. समीम पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 7. रेहान पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 8. अमिर पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ । 9. मुस्ताक रजा पुत्र भूरे खां निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
    4
    *➡️साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक व उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को बेचने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️अभियुक्तों द्वारा गांव-गांव में फेरी लगाकर चोरी, खोए हुए एवं खराब मोबाइल फोन सस्ते दामों में खरीदकर उनके मदरबोर्ड बदलकर IMEI ब्लॉक/आंशिक रुप से खराब डिवाइस को पुनः सक्रिय कर अवैध रूप से साइबर अपराधियों को किया जाता था सप्लाई ।*
*➡️अभियुक्तों के कब्जे से कुल 88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल, 92 मोबाइल मदरबोर्ड, 66 मोबाइल बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल व 11 हजार रुपए सहित 07 दोपहिया वाहन बरामद ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के कुशल निर्देशन जनपद में साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी साइबर सुश्री मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम पुलिस थाना बांदा के प्रभारी निरीक्षक एवं उनकी टीम द्वारा चोरी, खोए हुए, खराब एवं साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त कर उन्हें तकनीकी रूप से पुनः सक्रिय कर साइबर अपराधियों को सप्लाई करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अन्तर्राज्यीय गिरोह के 09 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि दिनांक 16.04.2026 को शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बुन्देलखंड एक्सप्रेस वे ग्राम चहितारा के पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के भारी मात्रा में मोबाइल के साथ होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर तत्काल साइबर क्राइम पुलिस थाना व विश्वविद्यालय चौकी की पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबन्दी करते हुए 09 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया तथा उनके पास से भारी मात्रा में पुराने मोबाइल फोन, मोबाइल फोन के मदरबोर्ड, मोबाइल की बैटरी, मोबाइल के फर्जी क्रय बिल आदि बरामद हुए । जिनमें 41 एंड्रायड मोबाइल फोन, 38 की-पैड फोन, 92 मोबाइल के मदरबोर्ड, 66 मोबाइल की बैटरी, 20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल, 11 हजार रुपए नकद, 07 दोपहिया वाहन, 09 मोबाइल फोन जामा तलाशी से बरामद हुए । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा गांव-गांव में घूम-घूमकर पुराने, चोरी किए हुए, खराब एवं साइबर ठगी/फ्रॉड आदि में प्रयुक्त किए हुए मोबाइल फोन को सस्ते दामों में खरीदते थे और डीसी मशीन का प्रयोग कर मदरबोर्ड आदि की जांच करते थे जिन मोबाइल फोन का मदरबोर्ड सही पाया जाता था उन्हे विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को अच्छे दामों में बेच देते थे । साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त जिन मोबाइल फोन का IMEI नंबर ब्लॉक कर दिया जाता था/रहता था उन मोबाइल फोन के मदरबोर्ड व अन्य महत्वपूर्ण पार्ट्स को निकालकर उन्हे अन्य मोबाइल फोन में लगा देते थे, या अलग-अलग पार्ट्स को संयोजित कर एक नया मोबाइल फोन तैयार कर साइबर ठगी में उसका प्रयोग  करते थे । इनके द्वारा राजस्थान और हरियाणा राज्य में विभिन्न साइबर ठगी के गिरोह को इस तरह के मोबाइल फोन बेचना/सप्लाई करना स्वीकार किया गया । पुलिस द्वारा इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है एवं कहां-कहां इनके द्वारा पुराने मोबाइल फोन को सप्लाई की जाती है/की गई है । बांदा पुलिस द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि सस्ते व लालच के चक्कर में चोरी अथवा संदिग्ध स्रोत से मोबाइल फोन खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
*बरामदगी-*
▪️88 एंड्रायड/की-पैड मोबाइल फोन
▪️92 मोबाइल के मदरबोर्ड
▪️66 मोबाइल की बैटरी
▪️20 फर्जी/कूटरचित मोबाइल क्रय बिल
▪️11 हजार रुपए नकद
▪️07 दोपहिया वाहन
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. मुस्तकीम पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
2. अरमान पुत्र मुस्ताक रजा निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
3. अनमोल पुत्र मुस्ताक निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
4. असलम पुत्र भूरे निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
5. साहिल अली पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
6. समीम पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
7. रेहान पुत्र नवाव निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
8. अमिर पुत्र शौकत अली निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
9. मुस्ताक रजा पुत्र भूरे खां निवासी नवावगंज जनपद फतेहगढ़ ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन* रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233 बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।
    1
    *स्कूलों, कालेजों पर फायर मॉकड्रिल का आयोजन*
रिपोर्ट-अल्तमश हुसैन-7054881233
बाँदा।अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न संस्थाओं में कराए जाने वाले फायर मॉकड्रिल के तहत अग्निशमन अधिकारी मतलूब हुसैन द्वारा अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें थीम के अंतर्गत जनपद के विभिन्न स्थानों, संस्थानों, स्कूलो कॉलेजो में मॉकड्रिल, जागरूकता कार्यक्रम तथा प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया । कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, विशेषकर छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया । इसी शहर के सेंट जेवियर्स स्कूल में मॉकड्रिल एवं अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर दमकल कर्मियों द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों को अग्निशमन उपकरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।उनके संचालन एवं उपयोग के संबंध में व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को उपकरणों का स्वयं संचालन कराकर उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया गया। जिससे वे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो सकें। निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अग्नि सुरक्षा के प्रति अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की । इसके साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में स्वयं एवं अन्य व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकालने के संबंध में विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया तथा रेस्क्यू प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया गया। सभी प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया, जिससे किसी भी आपात स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।
    user_Altmush Husain
    Altmush Husain
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की कि निर्मम हत्या पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला हत्या कर मौके से फरार हुआ पति कोचिंग से लौटी बेटी की मां को खून में लथपत देख निकली चीख चीखें सुन घटना स्थल पहुंचे मोहल्ले वासी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस बबेरू थाना अंतर्गत मुरवल क्षेत्र का मामला
    1
    घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की कि निर्मम हत्या
पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला
हत्या कर मौके से फरार हुआ पति
कोचिंग से लौटी बेटी की मां को खून में लथपत देख निकली चीख
चीखें सुन घटना स्थल पहुंचे मोहल्ले वासी
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
बबेरू थाना अंतर्गत मुरवल क्षेत्र का मामला
    user_LK Tiwari Ram G
    LK Tiwari Ram G
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव - अखिलेश यादव के नाम पर विवाद करके हुआ उपद्रव फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तोड़फोड़, लूट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चौकी चौराहे पर स्थित शेषमन की फेमस चाय की दुकान और उनके सुपुत्र “आर्यन कॉमेडियन” के नाम से चर्चित चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अल्लीपुर निवासी जरजीस, कय्यूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद समेत 16-17 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर आर्यन, उसकी बहन आरती, मां राजकुमारी और अन्य महिला परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता शेषमणि यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से करीब ₹7000 भी लूट लिए गए। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। वहीं आर्यन यादव ने बताया कि दुकान पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग आए और चाय पिए उसके बाद अखिलेश यादव को चाय पिलाने की बात का तंज कसते हुए मारपीट और अभद्रता की है। पीड़ितों ने बताया कि ये उपद्रवी लोग भाजपा नेता एवं मोहम्मदपुर गौती वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी के सगे रिश्तेदार हैं जो इजूरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संगठन से जुड़े नेता नरेंद्र हिंदू ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। *रिपोर्टर ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30लाइव फ़तेहपुर*
    1
    चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव
- अखिलेश यादव के नाम पर विवाद करके हुआ उपद्रव
फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तोड़फोड़, लूट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, चौकी चौराहे पर स्थित शेषमन की फेमस चाय की दुकान और उनके सुपुत्र “आर्यन कॉमेडियन” के नाम से चर्चित चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अल्लीपुर निवासी जरजीस, कय्यूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद समेत 16-17 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर आर्यन, उसकी बहन आरती, मां राजकुमारी और अन्य महिला परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता शेषमणि यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से करीब ₹7000 भी लूट लिए गए। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। वहीं आर्यन यादव ने बताया कि दुकान पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग आए और चाय पिए उसके बाद अखिलेश यादव को चाय पिलाने की बात का तंज कसते हुए मारपीट और अभद्रता की है। पीड़ितों ने बताया कि ये उपद्रवी लोग भाजपा नेता एवं मोहम्मदपुर गौती वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी के सगे रिश्तेदार हैं जो इजूरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संगठन से जुड़े नेता नरेंद्र हिंदू ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
*रिपोर्टर ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30लाइव फ़तेहपुर*
    user_ज्योति गुप्ता न्यूज
    ज्योति गुप्ता न्यूज
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    57 min ago
  • फतेहपुर। जिले में ब्लड की कमी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद रजत से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश वहां से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो सीधे एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. पीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोगों को प्राइवेट ब्लड सेंटरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, उन्होंने निजी अस्पतालों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अस्पताल चंद कमीशन के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है और ब्लड के लिए भटकने की समस्या में कमी आएगी।
    1
    फतेहपुर। जिले में ब्लड की कमी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद रजत से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश वहां से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो सीधे एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से संपर्क किया जा सकता है।
डॉ. पीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोगों को प्राइवेट ब्लड सेंटरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है।
वहीं, उन्होंने निजी अस्पतालों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अस्पताल चंद कमीशन के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है और ब्लड के लिए भटकने की समस्या में कमी आएगी।
    user_अमित सिंह गौर 9044
    अमित सिंह गौर 9044
    Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by JSB NEWS UP
    1
    Post by JSB NEWS UP
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    2
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त 1. अर्पित पुत्र अभयराज निवासी प्रेमनगर कस्बा व थाना तिंदवारी जनपद बांदा । 2. अरुण कुमार पुत्र बालचन्द्र निवासी छिरौरा टोड़ी फतेहपुर जनपद झांसी ।
    1
    तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले वांछित 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।
पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.	अर्पित पुत्र अभयराज निवासी प्रेमनगर कस्बा व थाना तिंदवारी जनपद बांदा ।
2.	अरुण कुमार पुत्र बालचन्द्र निवासी छिरौरा टोड़ी फतेहपुर जनपद झांसी ।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.