एसीएमओ पीके सिंह का संदेश: ब्लड के लिए निजी सेंटरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं फतेहपुर। जिले में ब्लड की कमी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद रजत से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश वहां से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो सीधे एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. पीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोगों को प्राइवेट ब्लड सेंटरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, उन्होंने निजी अस्पतालों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अस्पताल चंद कमीशन के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है और ब्लड के लिए भटकने की समस्या में कमी आएगी।
एसीएमओ पीके सिंह का संदेश: ब्लड के लिए निजी सेंटरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं फतेहपुर। जिले में ब्लड की कमी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद रजत से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश वहां से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो सीधे एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. पीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोगों को प्राइवेट ब्लड सेंटरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, उन्होंने निजी अस्पतालों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अस्पताल चंद कमीशन के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है और ब्लड के लिए भटकने की समस्या में कमी आएगी।
- Post by Vinod shriwastva1
- चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव - अखिलेश यादव के नाम पर विवाद करके हुआ उपद्रव फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तोड़फोड़, लूट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चौकी चौराहे पर स्थित शेषमन की फेमस चाय की दुकान और उनके सुपुत्र “आर्यन कॉमेडियन” के नाम से चर्चित चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अल्लीपुर निवासी जरजीस, कय्यूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद समेत 16-17 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर आर्यन, उसकी बहन आरती, मां राजकुमारी और अन्य महिला परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता शेषमणि यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से करीब ₹7000 भी लूट लिए गए। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। वहीं आर्यन यादव ने बताया कि दुकान पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग आए और चाय पिए उसके बाद अखिलेश यादव को चाय पिलाने की बात का तंज कसते हुए मारपीट और अभद्रता की है। पीड़ितों ने बताया कि ये उपद्रवी लोग भाजपा नेता एवं मोहम्मदपुर गौती वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी के सगे रिश्तेदार हैं जो इजूरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संगठन से जुड़े नेता नरेंद्र हिंदू ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। *रिपोर्टर ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30लाइव फ़तेहपुर*1
- फतेहपुर। जिले में ब्लड की कमी को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मरीज को ब्लड की आवश्यकता हो, तो सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद रजत से संपर्क करें। यदि किसी कारणवश वहां से ब्लड उपलब्ध नहीं हो पाता है, तो सीधे एसीएमओ डॉ. पीके सिंह से संपर्क किया जा सकता है। डॉ. पीके सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में ब्लड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है, इसलिए लोगों को प्राइवेट ब्लड सेंटरों के पास जाने की आवश्यकता नहीं है। वहीं, उन्होंने निजी अस्पतालों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ अस्पताल चंद कमीशन के लालच में मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं, जो बेहद गंभीर और निंदनीय है। उन्होंने प्रभारी सीएमओ डॉ. इश्तियाक अहमद से ऐसे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से जरूरतमंद मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है और ब्लड के लिए भटकने की समस्या में कमी आएगी।1
- Post by Sandeep tvnews2
- फतेहपुर अमावस्या पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान यूपी के फतेहपुर जिले में गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा अमावस्या पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया । गंगा आरती मे गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी ने कहा कि हम सबका दायित्व है की गंगा नदी को गंदा न करें और सभी को जागरूक करने का कार्य करें । अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर आचार्य रामचन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता , संत वासुदेव ,आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू , सुरेंद्र पाठक, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, शांति देवी ,पुष्पा गुप्ता प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा ,सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।1
- Post by Vimal kumar4
- Post by Arman Khan1
- थरियांव थाना क्षेत्र के सलेमपुर पिटाई गांव में खडंजा मार्ग पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, थरियांव थाना क्षेत्र के मवइया गांव के मजरे तलकापुर निवासी रविकुमार लोधी पुत्र मानिकलाल लोधी, उम्र लगभग 30 वर्ष, शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे किसी काम से सलेमपुर पिटाई गांव गया था। इसी दौरान गांव के खडंजा मार्ग पर उसका शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देख परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को घर ले आए और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक के दोनों हाथों की बाजुओं तथा पीठ पर चोट के निशान थे। शरीर की चमड़ी भी कई स्थानों पर निकली हुई थी। इसे लेकर परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक के साथ मारपीट की गई है और बाद में शव को खडंजा मार्ग पर फेंक दिया गया। मृतक के पिता मानिकलाल ने बताया कि रविकुमार शराब पीने का आदी था। वहीं शरीर पर मिले चोट के निशानों को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस को सूचना न दिए जाने के कारण मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।1