logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव - अखिलेश यादव के नाम पर विवाद करके हुआ उपद्रव फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तोड़फोड़, लूट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चौकी चौराहे पर स्थित शेषमन की फेमस चाय की दुकान और उनके सुपुत्र “आर्यन कॉमेडियन” के नाम से चर्चित चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अल्लीपुर निवासी जरजीस, कय्यूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद समेत 16-17 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर आर्यन, उसकी बहन आरती, मां राजकुमारी और अन्य महिला परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता शेषमणि यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से करीब ₹7000 भी लूट लिए गए। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। वहीं आर्यन यादव ने बताया कि दुकान पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग आए और चाय पिए उसके बाद अखिलेश यादव को चाय पिलाने की बात का तंज कसते हुए मारपीट और अभद्रता की है। पीड़ितों ने बताया कि ये उपद्रवी लोग भाजपा नेता एवं मोहम्मदपुर गौती वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी के सगे रिश्तेदार हैं जो इजूरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संगठन से जुड़े नेता नरेंद्र हिंदू ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। *रिपोर्टर ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30लाइव फ़तेहपुर*

2 hrs ago
user_ज्योति गुप्ता न्यूज
ज्योति गुप्ता न्यूज
Local News Reporter फतेहपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव - अखिलेश यादव के नाम पर विवाद करके हुआ उपद्रव फतेहपुर। जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक चाय की दुकान पर हुई मारपीट की घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें तोड़फोड़, लूट और महिलाओं से अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, चौकी चौराहे पर स्थित शेषमन की फेमस चाय की दुकान और उनके सुपुत्र “आर्यन कॉमेडियन” के नाम से चर्चित चाय की दुकान पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार, अल्लीपुर निवासी जरजीस, कय्यूम अहमद, यासीन अहमद, जावेद अहमद समेत 16-17 लोगों ने दुकान पर पहुंचकर आर्यन, उसकी बहन आरती, मां राजकुमारी और अन्य महिला परिजनों के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता शेषमणि यादव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी लज्जा भंग करने की कोशिश की। साथ ही दुकान में तोड़फोड़ कर गुल्लक से करीब ₹7000 भी लूट लिए गए। पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने और गोली मारने की धमकी दी। वहीं आर्यन यादव ने बताया कि दुकान पर कुछ मुस्लिम समाज के लोग आए और चाय पिए उसके बाद अखिलेश यादव को चाय पिलाने की बात का तंज कसते हुए मारपीट और अभद्रता की है। पीड़ितों ने बताया कि ये उपद्रवी लोग भाजपा नेता एवं मोहम्मदपुर गौती वार्ड से जिला पंचायत सदस्य महमूद कुरैशी के सगे रिश्तेदार हैं जो इजूरा गांव के मूल निवासी हैं। घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता भी सक्रिय हो गए हैं। संगठन से जुड़े नेता नरेंद्र हिंदू ने थाना सुल्तानपुर घोष पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रखी है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। *रिपोर्टर ज्योति गुप्ता क्राइम रिपोर्टर समाचार 30लाइव फ़तेहपुर*

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • Post by Sandeep tvnews
    1
    Post by Sandeep tvnews
    user_Sandeep tvnews
    Sandeep tvnews
    Fatehpur, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    1
    डंपर ने एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी  महिला को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई। बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली। घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा। 👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    1
    सतांव (रायबरेली)। जिले के मानपुर गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 26 वर्षीय नीतू की उसके ही पति ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। महज इतना कि पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया और ईंट-भट्ठे पर जाने से इंकार कर दिया — यही उसकी “गलती” बन गई।
बताया जा रहा है कि आरोपी अखिलेश इस कदर गुस्से में था कि उसने नीतू को रास्ते में ही लात-घूंसों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि वह पत्नी को पीटते हुए पूरे रास्ते घर तक घसीटता ले गया, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की।
नीतू की हालत गंभीर होने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश पुत्र रामदयाल ने करीब डेढ़ साल पहले खीरों थाना क्षेत्र के बसावन खेड़ा निवासी नीतू से प्रेम विवाह किया था। आरोपी की मां राजरानी के अनुसार, बुधवार दोपहर वह नीतू को पंजाब के ईंट-भट्ठे पर मजदूरी के लिए ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि अखिलेश ने अपना आपा खो दिया और पत्नी की जान ले ली।
घटना के बाद सास की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
👉 यह घटना एक बार फिर घरेलू हिंसा और शराब की लत के खतरनाक रूप को उजागर करती है, जहां एक मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली।
    user_Balvant singh Press
    Balvant singh Press
    डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया । बता दे कि पूर्व में दिनांक 07.03.2026 को गैंग के एक अन्य सदस्य रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
    3
    पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में गिरोह बनाकर चोरी, लूटपाट ,नकबजनी तथा हत्या का प्रयास आदि घटनायें कारित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के 25 हजार के इनामिया वांछित अभियुक्त को थाना नरैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । अभियुक्त गैंग बनाकर अपने अन्य साथियों के साथ, चोरी नकबजनी आदि की घटनाओं को अंजाम देता था जिसके सम्बन्ध में थाना नरैनी में गैंगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें अभियुक्त वांछित चल रहा था । पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी हेतु 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था जिसे थाना नरैनी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम प्रसिद्धपुर राजापुर पहाड़ी मार्ग चित्रकूट से गिरफ्तार किया गया । बता दे कि पूर्व में दिनांक 07.03.2026 को गैंग के एक अन्य सदस्य रवि पुत्र रामचन्द्र निवासी राजनगर थाना नरैनी जनपद बांदा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    1
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • रायबरेली के नए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह ने जिले में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की। इस पैदल गश्त का नेतृत्व एएसपी आलोक सिंह ने किया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अरुण नोहार और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह भी मौजूद रहे। गश्त का मुख्य उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लेना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था।
    2
    रायबरेली के नए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक सिंह ने जिले में अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त की। इस पैदल गश्त का नेतृत्व एएसपी आलोक सिंह ने किया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिटी अरुण नोहार और शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह भी मौजूद रहे। गश्त का मुख्य उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था का जायजा लेना, भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था।
    user_Yash kumar
    Yash kumar
    सलोन, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    1
    जनगणना कार्य 2026 के अन्तर्गत शिक्षकों को ड्यूटी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं एवं व्यवहारिक कठिनाइयों के दृष्टिगत उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ रायबरेली ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। 
उक्त ज्ञापन में दिव्यांग, असाध्य एवं गम्भीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं, गर्भवती एवं गम्भीर रूप से बीमार एवं छोटे बच्चों की देखभाल कर रही महिला शिक्षकों एवं महिला कार्मिको, दो वर्ष में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को जनगणना कार्य से मुक्त रखने, जनगणना कार्य में संलग्न शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं कार्मिकों को उचित मानदेय व प्रतिकर अवकाश प्रदान करने तथा उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। 
संगठन की जिलाध्यक्ष सरिता नागेन्द्र ने कहा कि शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार न डाला जाए तथा कार्य का विभाजन संतुलित एवं व्यावहारिक रूप से किया जाए जिससे शिक्षकों का बना रहे और वे अपने शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ कर सकें।
    user_रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    रोहित यादव भारत न्यूज़ 24
    Physiotherapist डलमऊ, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।
    3
    पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर 1.98 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना तिंदवारी क्षेत्र के कस्बा तिंदवारी के रहने वाले राजू पुत्र रामखिलावन की कस्बा तिंदवारी में पशु आहार की दुकान है जिसके दुकान में काम करने वाले एक व्यक्ति अर्पित पुत्र अभराज द्वारा उसके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर 01 लाख 98 हजार रुपए अपने साथी अरुण पुत्र बाल चन्द्र के माध्यम से निकलवा लिए गए थे । जिसके सम्बन्ध में थाना तिंदवारी में अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहे थे जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 17.04.2026 को थाना तिंदवारी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों अभियुक्तों को तेरही मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया ।
    user_JSB NEWS UP
    JSB NEWS UP
    पत्रकारिता बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    2
    Post by राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    user_राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    राधेश्याम गुप्ता जय मां दुर्गे
    बबेरू, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.