लोहपुरुष की 150 वी जयंती पर निकली साइकिल रैली, लौहपुरुष की जयंती पर दिया एकता अखंडता का संदेश,नगर के मुख्य मार्गो से निकली साइकिल रैली, पानसेमल।देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गो से साइकिल रैली निकली गई । जिसमें नगर के साइकिल प्रेमीयो ने भाग लिया।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का आयोजन पुलिस थाने से ब्रजधाम कॉलोनी तक किया।साइकिल चलाने से मन स्वस्थ,शरीर फिट रहता है उन्होंने बताया कि आगे और साइकिल प्रेमियों को जागरूक करेंगे।नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ने कहा कि शारीरिक,मानसिक विकास को लेकर साइकिल चलाने हेतु आमजनों को प्रेरित करेंगे।रेली में नगरवासी,पुलिस स्टाफ एवं डॉक्टर शामिल हुए।
लोहपुरुष की 150 वी जयंती पर निकली साइकिल रैली, लौहपुरुष की जयंती पर दिया एकता अखंडता का संदेश,नगर के मुख्य मार्गो से निकली साइकिल रैली, पानसेमल।देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गो से साइकिल रैली निकली गई । जिसमें नगर के साइकिल प्रेमीयो ने भाग लिया।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का आयोजन पुलिस थाने से ब्रजधाम कॉलोनी तक किया।साइकिल चलाने से मन स्वस्थ,शरीर फिट रहता है उन्होंने बताया कि आगे और साइकिल प्रेमियों को जागरूक करेंगे।नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ने कहा कि शारीरिक,मानसिक विकास को लेकर साइकिल चलाने हेतु आमजनों को प्रेरित करेंगे।रेली में नगरवासी,पुलिस स्टाफ एवं डॉक्टर शामिल हुए।
- लौहपुरुष की जयंती पर दिया एकता अखंडता का संदेश,नगर के मुख्य मार्गो से निकली साइकिल रैली, पानसेमल।देश की एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के उपलक्ष्य में नगर के मुख्य मार्गो से साइकिल रैली निकली गई । जिसमें नगर के साइकिल प्रेमीयो ने भाग लिया।थाना प्रभारी मंशाराम वगेन ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश एवं जिला पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के मार्गदर्शन में साइकिल रैली का आयोजन पुलिस थाने से ब्रजधाम कॉलोनी तक किया।साइकिल चलाने से मन स्वस्थ,शरीर फिट रहता है उन्होंने बताया कि आगे और साइकिल प्रेमियों को जागरूक करेंगे।नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर ने कहा कि शारीरिक,मानसिक विकास को लेकर साइकिल चलाने हेतु आमजनों को प्रेरित करेंगे।रेली में नगरवासी,पुलिस स्टाफ एवं डॉक्टर शामिल हुए।1
- Post by Lucky Gole (Aditya)1
- धामनोद में महिला की रहस्यमय मौत पर चौंकाने वाला खुलासा1
- *"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"* *जनहित में जारी सूचना:..* हमारी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सभी नागरिकों को सूचित किया जाता है की भारत सरकार द्वारा 14 व 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए HPV टीकाकरण (सर्वाइकल कैंसर से बचाव) अभियान शुरू किया गया है। जो हमारी बेटियों के जीवन की सुरक्षा करेगा। *महत्वपूर्ण तथ्य:..* यह टीका गर्भाशय के कैंसर (Cervical Cancer) से हमारी बेटियों को जीवनभर सुरक्षा प्रदान करता है। यह पूरी तरह सुरक्षित और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा प्रमाणित है। यह टिका हमारे शहर व ग्रामीणों मे सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों में यह नि:शुल्क उपलब्ध है। अतः शिध्र आप अपनी बेटियों को टिका लगवाए। *भ्रामक अफवाहों से बचें:..* प्रजनन क्षमता या गंभीर दुष्प्रभावों से जुड़ी सभी बातें पूर्णतः निराधार और गलत हैं। अपनी बेटियों के स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। आज ही संपर्क करें: अपने नजदीकी आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी अस्पताल से। *"स्वस्थ बेटी, समृद्ध भविष्य।"*1
- बिरसिंहपुर स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने बुझाया घर का चिराग: एम्बुलेंस के इंतजार में तड़प-तड़प कर हुई मासूम की मौत सतना/बिरसिंहपुर: एक तरफ सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की संवेदनहीनता और घोर लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार को ताउम्र का दर्द दे दिया है। कटनी जिले के भट्टा मोहल्ला निवासी एक परिवार, जो बिरसिंहपुर के पास अपने रिश्तेदारों के यहाँ आया हुआ था, क्या जानता था कि सरकारी तंत्र की खामियाँ उनके बच्चे को उनसे छीन लेंगी। कल रात जब बच्चे की तबीयत बिगड़ी, तो परिजन उम्मीद के साथ अस्पताल पहुँचे, लेकिन वहाँ का मंजर उम्मीद के ठीक उलट था। डॉक्टरों ने औपचारिक खानापूर्ति करते हुए बच्चे को गंभीर बताकर सतना रेफर तो कर दिया, लेकिन उसके बाद की 'सरकारी सुस्ती' जानलेवा साबित हुई। बेबस माँ-बाप लगभग एक घंटे तक अस्पताल की दहलीज पर खड़े होकर एम्बुलेंस का इंतजार करते रहे, मिन्नतें करते रहे, लेकिन "सिस्टम" की कान पर जूं तक नहीं रेंगी। प्रशासन की इस कदर अनियमितता और लापरवाही का आलम यह था कि समय पर इलाज मिलना तो दूर, बच्चे को बड़े अस्पताल ले जाने के लिए वाहन तक नसीब नहीं हुआ। अस्पताल की इस उदासीनता के कारण अंततः मासूम ने दम तोड़ दिया। यह पहली बार नहीं है जब बिरसिंहपुर सरकारी अस्पताल से ऐसी हृदयविदारक खबरें सामने आई हों, पहले भी कई बार ऐसी अव्यवस्थाओं ने लोगों की जान ली है। सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन की इस गंभीर चूक की भरपाई उस माँ की सूनी गोद को भरकर की जा सकती है? आखिर इस मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या शासन और प्रशासन सिर्फ फाइलों में ही स्वास्थ्य क्रांति लाएगा या धरातल पर दम तोड़ते इन मासूमों की भी सुध ली जाएगी?3
- बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना साहब के नगर आगमन को लेकर तैयारियां तेज, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने बोहरा बाखल पहुंचकर लिया जायजा आलीराजपुर। आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने शुक्रवार को आलीराजपुर नगर के बोहरा बाखल क्षेत्र का दौरा कर सैयदना साहब के प्रस्तावित आगमन को लेकर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। सैयदना साहब के आगमन को लेकर बोहरा समाज में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। निरीक्षण के दौरान महेशपटेल ने मौके पर उपस्थित एमपीईबी (MPEB) एवं नगरपालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, सड़क सुधार, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सैयदना साहब बोहरा समाज के धर्मगुरु हैं और उनके आगमन पर नगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तर की और सुव्यवस्थित होना आवश्यक है। उन्होंने इसे सामाजिक एकता और सद्भाव का प्रतीक बताते हुए सभी से मिलकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी काम गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं, ताकि नगर की सकारात्मक छवि सामने आए। इस दौरान पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद प्रतिनिधि अजहर चंदेरी, बोहरा समाज के गणमान्य नागरिक, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित नगरपालिका की टीम मौजूद रही। सभी ने क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्यों पर चर्चा की। महेश पटेल ने कहा कि यह आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ नगर की प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। बेहतर व्यवस्थाओं के माध्यम से आलीराजपुर एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत कर सकता है, जिससे क्षेत्र की सकारात्मक पहचान स्थापित होगी।1
- Bhuru Bhai MY WORK Gurukrupa Eiectrias Sama Vadodara9
- खरगोन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान मध्यप्रदेश के शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को उठाया। उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता पर पुनर्विचार करने की मांग केंद्र सरकार के समक्ष रखी।सांसद पटेल सदन को अवगत कराया कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में म. प्र राज्य में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों के लिए TET अनिवार्य किया है। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पूर्व नियमानुसार की गई थी, उस समय TET का कोई प्रावधान नहीं था।उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों की नियुक्ति तत्कालीन NCTE के नियमों के अंतर्गत पूरी तरह वैध रूप से हुई थी और वे वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान में TET को अनिवार्य किए जाने से उन्हें व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके मनोबल पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में TET की अनिवार्यता से राहत प्रदान करना न्यायसंगत और आवश्यक है।उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ पुनर्विचार कर शिक्षकों के हित में उचित निर्णय लिया जाए,ताकि उनके अनुभव,सेवा और समर्पण का सम्मान बना रहे।उल्लेखनीय है कि इस विषय को विभिन्न जनप्रतिनिधियों का समर्थन प्राप्त हो रहा है तथा शिक्षक संगठनों द्वारा भी आवेदन प्रस्तुत कर इस मांग को प्रमुखता से उठाया गया है।1