Shuru
Apke Nagar Ki App…
गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ बागेश्वर जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ गणखेत रेंज के नरगवाड़ी और बैजनाथ रेंज के विभिन्न जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। बैजनाथ रेंज के देवनाई और शिखरकोट के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में हैं, साथ ही गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ, जो लगातार फैल रही है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है।
Jc pandey
गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ बागेश्वर जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ गणखेत रेंज के नरगवाड़ी और बैजनाथ रेंज के विभिन्न जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। बैजनाथ रेंज के देवनाई और शिखरकोट के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में हैं, साथ ही गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ, जो लगातार फैल रही है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- बागेश्वर जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ गणखेत रेंज के नरगवाड़ी और बैजनाथ रेंज के विभिन्न जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं। बैजनाथ रेंज के देवनाई और शिखरकोट के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में हैं, साथ ही गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ, जो लगातार फैल रही है। इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है।1
- “खुरपका-मुंहपका से बचाव के लिए 45 दिवसीय टीकाकरण अभियान शुरू”1
- अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिले में चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली अल्मोड़ा और एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11.46 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 3.43 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार लोधिया बैरियर के पास चेकिंग के दौरान सज्जन बिष्ट (23) निवासी दुगालखोला, अल्मोड़ा के कब्जे से 5.30 ग्राम और प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल (28) निवासी ग्राम दियारी, कोतवाली भवाली, जिला नैनीताल के कब्जे से 6.16 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि प्रभांशु उर्फ कन्नू कपिल के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- विडियो देखें- रूद्रपुर (उत्तराखंड) कलम का प्रहार: रुद्रपुर में महिला को बंधक बनाने वाले सूदखोरों की अब खैर नहीं। सच दिखाने पर पत्रकार को मिली धमकी, लेकिन डिगा नहीं हौसला। पुलिस की मौजूदगी में हुआ बड़ा खुलासा!1
- हाथरस। हाथरस में प्रधानमंत्री आवासीय योजना की फाइल पास कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। सुमन नाम की महिला की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद में तैनात महिला क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने गुप्त तरीके से जाल बिछाया, जिसमें महिला क्लर्क फंस गई। आरोपी महिला के पकड़े जाने पर कोतवाली में हंगामा, पीड़ितों का फूटा गुस्सा महिला क्लर्क के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत रिश्वत देने वाली दर्जनों महिलाएं सदर कोतवाली पहुंच गईं और जमकर हंगामा किया। महिला सोनिया सिंह, जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी होने के बावजूद लाइसेंस लिपिक और प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभार देख रही थी, को पकड़कर सदर कोतवाली लाया गया, जहां वैधानिक कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मामला हाथरस गेट थाना क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिषद का बताया जा रहा है।1
- सीएम पुष्कर धामी के गृह क्षेत्र खटीमा में गैस की कालाबाजारी पर खबर को लेकर पत्रकार पर मुकदमा दर्ज करने से पत्रकार बेहद नाराज हैं। पत्रकारों ने ज्ञापन देकर मुकदमा वापस लेने की मांग की है।2
- Post by Jagdish Ballabh Sharma1
- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल ने आज अल्मोड़ा मुख्य बाजार का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना तथा विभिन्न कार्यों का फीडबैक लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्मोड़ा बाजार में शौचालय के अभाव के दृष्टिगत शौचालय निर्माण हेतु कई स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त स्थलों का चयन किया गया तथा संबंधित को शौचालय कॉम्प्लेक्स के नियम हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ सफाई, झूलते तारों, निर्धारित सीमा के बाहर फड़ लगाने के संबंध में नगर आयुक्त को कहा कि शहर की नियमित और उचित ढंग से साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बाजार में झूलते हुए तारों को व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाजार में लगने वाले फड़ निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि नगर वासियों की समस्याओं का समाधान करना, बेहतर और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना तथा लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए यथा आवश्यक कार्य किए जाएंगे। इस दौरान नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित उपस्थित रहे।1