Shuru
Apke Nagar Ki App…
Anoopshukla
More news from Hardoi and nearby areas
- Post by Anoopshukla1
- संविधान के रचियता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गईं cp maurya मानवी समय न्यूज़ हरदोई जनपद के संडीला नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा इमलियाबाग मैनचेस्टर मैदान से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए बेगमगंज में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। छोटा चौराहा पर हसन मक्की एवं समस्त सभासदों द्वारा स्वागत किया गया, वहीं किला मार्केट के पास पूर्व सभासद लताफत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। गल्ला मंडी के पास उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश सिंह, शुभम गुप्ता एवं अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार गौतम (अध्यक्ष), बबलू कुमार (सभासद उपाध्यक्ष), मनोज कुमार बौद्ध (महामंत्री), सरोज कुमार गौतम (कोषाध्यक्ष) सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा सतीश कार्यक्रम सफल बनाने के लिए संडीला कोतवाली प्रभारी विद्यासागर पाल के नेतृत्व में इस कार्यक्रम सफल बनाने में पुलिस महकमा नजर आया भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती (14 अप्रैल 2026) पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक समानता, ज्ञान और सामाजिक न्याय के प्रतीक बाबासाहेब के विचार हमें एक सशक्त व समतावेशी भारत बनाने के लिए सदैव प्रेरित करते रहें।शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो! बाबासाहेब के इन महान विचारों के साथ अंबेडकर। आइए उनके आदर्शों को अपनाएं। समता, स्वतंत्रता एवं न्याय बंधुत्ता के प्रबल समर्थक डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को कोटि-कोटि नमन। संविधान निर्माता को सलाम, जिन्होंने हमें समानता का अधिकार दिया।समाज में न कोई छोटा है न कोई बड़ा है सभी एक समान है जैसा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में लिखा है "We, the People of India" यानि कि हम सब पूरा समाज जिसमें हर वर्ग है सभी भारतीय है और एक समान है बाबासाहेब के विचारों का सार: सामाजिक समरसता और समानता। शिक्षा को नारी सशक्तिकरण का हथियार मानना। न्यायपूर्ण समाज का निर्माण । पुनः आप सभी को बाबा साहब डॉ.भीम राव अंबेडकर जयंती "जीवन लंबा नहीं, महान होना चाहिए।" - डॉ. भीमराव शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ संभल, उत्तर प्रदेश। प्रदेश के संभल जिले से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा माहिरा को कक्षा-3 पास करने के बावजूद कक्षा-5 उत्तीर्ण का रिजल्ट कार्ड दे दिया गया। मामले का खुलासा तब हुआ जब छात्रा की मां ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को कक्षा-4 और कक्षा-5 का बुनियादी सिलेबस तक नहीं आता, ऐसे में उसे सीधे कक्षा-6 में कैसे दाखिला दिलाया जा सकता है। आरोप है कि जब परिवार ने स्कूल के शिक्षक से शिकायत की तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि “जूनियर स्कूल में कक्षा-6 में एडमिशन हो जाएगा, इसकी बात कर ली गई है।” इस जवाब से परिजन और अधिक चिंतित हो गए हैं। माहिरा जिस विद्यालय में पढ़ती है, वह उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित है। ऐसे में इस घटना ने सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली और छात्रों के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और छात्रा की शिक्षा को सही स्तर से दोबारा शुरू कराया जाए, ताकि उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो।1
- बांगरमऊ में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य भीम शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तहसील क्षेत्र से सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूरे नगर को उत्सव के रंग में रंगा गया, जगह-जगह आकर्षक स्वागत द्वार बनाए गए और पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसडीएम बृजेंद्र मोहन शुक्ला, सीओ संतोष कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राम जी गुप्ता, कोतवाल अखिलेश चंद्र पाण्डेय, पूर्व चेयरमैन इजहार खां 'गुड्डू' और सपा नेता मोफिश, मुन्ना अल्वी सहित कई गणमान्य व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडे ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। यात्रा में शामिल झांकियों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक सुधारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते युवा, हाथों में झंडे और पोस्टर लिए लोग तथा 'जय भीम' और 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए विभिन्न इलाकों में पहुंची, जहां स्थानीय लोगों ने पानी, शरबत और अन्य व्यवस्थाओं के साथ प्रतिभागियों का स्वागत किया। अध्यक्ष राम जी गुप्ता ने भंडारे का आयोजन भी किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सतत निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि महान समाज सुधारक थे। उन्होंने जीवन भर समानता, शिक्षा और न्याय के लिए संघर्ष किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हुए।2
- Post by Shiva Gautam1
- गेहूं भरने वाली बखारी साफ करने के दौरान दो लोगों की दम घुटने से ही मौत, # यूपी के हरदोई में थाना बिलग्राम क्षेत्र जलालपुर गांव में गेहूं भरने के लिए बखारी को साफ करते समय दो व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो गई। गेहूं के टैंक की सफाई करते समय दम घुटने से मृत्यु के में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम की बाइट,1
- Post by शुभम तिवारी भरावन हरदोई1