Shuru
Apke Nagar Ki App…
#कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई के रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों ने जताई हत्या कर शव को फेंकने की आशंका । पीड़ित परिजनों ने शव को बलिहावा के पास नेशनल हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम । #viralreels #trendingreels #trendingreelsvideo #viralinindia #कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई के रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों ने जताई हत्या कर शव को फेंकने की आशंका । पीड़ित परिजनों ने शव को बलिहावा के पास नेशनल हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम । #viralreels #trendingreels #trendingreelsvideo #viralinindia
सुनील कुमार पत्रकार
#कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई के रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों ने जताई हत्या कर शव को फेंकने की आशंका । पीड़ित परिजनों ने शव को बलिहावा के पास नेशनल हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम । #viralreels #trendingreels #trendingreelsvideo #viralinindia #कौशाम्बी जनपद में चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत पकसराई के रामू पाल का संदिग्धावस्था में संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जीवनगंज के पास रेलवे ट्रैक पर शव मिलने से परिजनों ने जताई हत्या कर शव को फेंकने की आशंका । पीड़ित परिजनों ने शव को बलिहावा के पास नेशनल हाईवे पर रखकर किया चक्काजाम । #viralreels #trendingreels #trendingreelsvideo #viralinindia
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भूमि हड़पने और अवैध कब्जे के आरोप में तीन गिरफ्तार,जांच भूमि हड़पने और अवैध कब्जे के आरोप में तीन गिरफ्तार कड़ाधाम पुलिस ने दर्ज मुकदमे में की कार्रवाई, तीनों आरोपित न्यायालय में पेश कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना पुलिस ने भूमि हड़पने, अवैध कब्जा करने और षड्यंत्रपूर्वक निर्माण करने के आरोप में तीन वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, क्षेत्रीय लेखपाल तहसील सिराथू राम किशन यादव की तहरीर पर थाना कड़ाधाम में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में मु0अ0सं0 123/2026, धारा 329(3) बीएनएस के तहत पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कार्रवाई के दौरान सम किशोर पुत्र स्व. रामप्रताप, विजय बहादुर पुत्र राम औतार तथा राजू पुत्र रामजी, निवासीगण मिर्जापुर, मजरा अफजलपुर सातो, थाना कड़ाधाम, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।1
- *प्रयागराज के झूंसी क्षेत्र अंतर्गत एक चर्चित इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढ़ने वाले 7वीं कक्षा के एक छात्र ने स्कूल मे अपनी दबंगई कायम रखने के लिए अपनी ही कक्षा के दूसरे छात्र को हॉकी से बुरी तरह पीटा और पीटते हुए वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।* *बच्चे की घायल स्थिति और वायरल वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के पिता ने दबंग छात्र के खिलाफ झूंसी थाने मे दी तहरीर।* *पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया की दबंग छात्र अपनी कक्षा मे पढ़ने वाले सीधे साधे बच्चों से रुपयों की मांग करता है और जो बच्चा रूपए नहीं लाकर देता है तो दबंग छात्र उसको बुरी तरह मारता पीटता है।* *मामला अब झूंसी पुलिस के संज्ञान मे है। पुलिस द्वारा जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।*1
- प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज के मऊआइमा में सपा नेता व समर्थकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी का आरोप, पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम दुबाही से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने सपा नेता और उनके समर्थकों पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर तोड़फोड़ और धमकी देने के संगीन आरोप लगाए हैं। कार्रवाई में हो रही देरी और सुरक्षा की चिंता को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, घटना 22 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे की है, जब उनका बेटा मो० शाहनबाज घर लौट रहा था। रास्ते में एक सुनसान स्थान के पास दबंगों ने उसे रोककर गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद सपा नेता, वर्तमान ब्लॉक प्रमुख व प्रधान इम्तियाज अहमद और महताब अपने सहयोगियों के साथ आ धमके और शाहनबाज के साथ मारपीट करने लगे। किसी तरह अपनी जान बचाकर मोटरसाइकिल से भाग रहे युवक का आरोपियों ने पीछा भी किया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे आरोपी 6-7 अज्ञात लोगों के साथ गोलबंद होकर उनके घर में जबरन घुस आए। हमलावरों ने घर में जमकर उपद्रव मचाया और कुर्सियाँ, बल्ब तथा खिड़कियों के काँच तोड़ दिए। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी से मोबाइल छीनकर उसमें बनाई गई वीडियो रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। स्थानीय स्तर पर उचित सुनवाई न होने की आशंका जताते हुए पीड़ित मुख्तार अहमद ने प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और निष्पक्ष जाँच व दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- कौशांबी के युवाओं के लिए आया है नौकरी पाने का बड़ा मौका! जिला सेवायोजन कार्यालय कौशांबी, राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन द्वारा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित यह मेला 28 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से बाबू सिंह इंटर कॉलेज, सयारा में आयोजित होगा। इस मेले में SIS सिक्योरिटी, टाटा मोटर्स जैसी 15 से अधिक नामी कंपनियों में विभिन्न पदों पर चयन के अवसर उपलब्ध होंगे। 18 वर्ष से अधिक आयु के अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। 8वीं पास, हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और नर्सिंग में योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। अगर आप भी रोजगार के बेहतर अवसर खोज रहे हैं, तो इस अवसर का लाभ ज़रूर उठाएं। अभी 'रोजगार संगम' पोर्टल या ऐप पर फ्री रजिस्ट्रेशन करें।1
- गणपति बप्पा को भावपूर्ण दी गई विदाई, जयकारों से गुंजा पत्थर गली,नखास कोहना श्रद्धालुओं की आंखें हुई नाम प्रयागराज पत्थर गली गणेश उत्सव धार्मिक और भक्ति भाव से मनाया गया भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया इस दौरान श्रद्धा भक्ति उत्साह का माहौल बना रहा।महिलाएं बच्चे श्रद्धालु भक्ति भाव से विसर्जन में भाग लिया पंजाबी बैंड बजे के साथ डांस करते हुए श्रद्धालु आबिर गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे रास्ते में गणेश जी और श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए गए पूरे रास्ते गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया अगले वर्ष तू जल्दी जाना है कि जयकारे लगा रहे थे सभी धर्म के लोग इसमें शामिल हुए सामूहिक आयोजन ने एकता आपसी भाईचारे सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के परिवार और समाज में सुख ,शांति ,समृद्धि, की कामना की विसर्जन के समय सभी ने भगवान गणेश जी को भावपूर्ण विदाई दी अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।समाज सेवी अकरम शगुन ने विसर्जन में शामिल होकर गंगा जमुना एकता तहजीब मिसाइल कायम की।इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष आकाश चौरसिया महामंत्री विभु केसरवानी कोषाध्यक्ष यश केसरवानी उपाध्यक्ष रमेश साहू मंत्री अमित गुप्ता राजकुमार राठौर प्रशांत भट्ट राहुल केसरवानी आदि मौजूद रहे1
- **नरक पंचायत शंकरगढ़ बनी नगर पंचायत! करोड़ों के विकास दावों पर फिरा पानी, डूडा कॉलोनी के लोग घुटने भर पानी में तैरने को मजबूर** **कनकनगर वार्ड नंबर 2 का हाल बेहाल; हल्की रिमझिम बारिश ने खोली नगर प्रशासन और ठेकेदारों के भ्रष्टाचार की पोल, क्षेत्रीय निवासियों में भारी आक्रोश** प्रयागराज। नगर पंचायत शंकरगढ़ की प्रशासनिक लापरवाही और कागजी विकास की जीती-जागती खौफनाक तस्वीर सामने आई है। वार्ड नंबर 2, कनकनगर स्थित डूडा कॉलोनी में आज की हल्की रिमझिम बारिश ने ही व्यवस्था के ऐसे परखच्चे उड़ा दिए हैं कि पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो गया है। कॉलोनी की सड़कों और गलियों में घुटनों तक गंदा पानी भर चुका है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। तस्वीरें साफ गवाही दे रही हैं कि जिन्हें नगर पंचायत के विकास का जिम्मा सौंपा गया था, उनकी नाकामी के चलते आज स्थानीय निवासियों के लिए यह 'नगर पंचायत' नहीं बल्कि सही मायनों में **'नरक पंचायत'** साबित हो रही है। **विधायक जी का फंड गायब, जमीनी हकीकत 'शून्य'!** सबसे बड़ा और गंभीर सवाल तो यह उठता है कि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक आदरणीय **डॉक्टर वाचस्पति जी** ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये का भारी-भरकम बजट स्वीकृत कराया था। विधायक जी की मंशा क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं देने की थी, लेकिन प्रशासनिक जिम्मेदारों और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने उन करोड़ों रुपयों को नाले में बहा दिया। * **कागजों में विकास, जमीन पर जलभराव:** आखिर करोड़ों रुपये की लागत से कौन सा नालों का निर्माण और जलनिकासी का काम हुआ जो महज़ एक रिमझिम बारिश भी सहन नहीं कर पाया? * * **बीमारियों का न्योता:** घुटनों तक भरे इस दूषित पानी से डेंगू, मलेरिया और हैजा जैसी भयानक महामारियों का खतरा डूडा कॉलोनी के मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है। * **दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त:** स्कूली बच्चे, दिहाड़ी मजदूर और घरों की महिलाएं अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं। आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस या किसी वाहन का आना तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। **अधिकारियों की नींद कब टूटेगी?** जनता का साफ तौर पर कहना है कि ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों ने मिलकर विधायक जी के विकास फंड में भारी लीपापोती की है। जनता के खून-पसीने के टैक्स का पैसा और विधायक जी का विकास बजट आखिर किसकी जेब में गया, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। **जनता की सीधी चेतावनी और मांग:** जिला प्रशासन और नगर पंचायत के आला अधिकारी तुरंत इस तस्वीर और जमीनी हकीकत का संज्ञान लें। डूडा कॉलोनी से तत्काल पंप सेट लगाकर पानी की निकासी कराई जाए और क्षेत्र में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए। यदि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो वार्डवासी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन और घेराव करने को बाध्य होंगे।1
- कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम कौशाम्बी ब्रेकिंग रेलवे लाइन पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका में चक्का जाम संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मरधरा गांव के सामने रेलवे लाइन पर रामू पाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक चारवा क्षेत्र के पाक्सराई गांव का निवासी बताया जा रहा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने बलिहावा मोड़ के पास जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पुलिस मौजूद है और स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। ⚠️ हत्या की आशंका की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #कौशाम्बी #KaushambiBreaking #रामूपाल #संदीपनघाट #पाक्सराई #मरधरा #चक्काजाम #हत्या_की_आशंका #KaushambiNews #BreakingNews1
- प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* *प्रयागराज में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस ने पोस्टर जलाकर की इस्तीफे की मांग* सिविल लाइंस स्थित गिरजाघर पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जोरदार विरोध किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पोस्टर को आग के हवाले कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता न बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने "ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा दो", "ज्ञानेंद्र कुमार मुर्दाबाद" और "ज्ञानेंद्र कुमार को बर्खास्त करो" के नारे लगाय। मौके पर उपस्थित रहे मुस्तकीम अटाला, फैजुल हसन, इम्तियाज सिद्दीकी, आसिफ अहमद, मोहम्मद आरिफ, आरती पाल, अगर चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।1
- पोषण कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने पर रोली कुशवाहा सम्मानित शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत खबर हिन्दी दैनिक चायल/कौशाम्बी .... चायल ब्लॉक के शेखपुर रसूलपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से पोषण कार्यों, नौनिहालों की देखरेख तथा पोषण संबंधी नवाचारों को जन-जन तक पहुंचाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रोली कुशवाहा को सम्मानित किया गया।चायल विधायक प्रतिनिधि संतोष पाल एवं सीडीपीओ सतीश चन्द्र ने रोली कुशवाहा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण है। केंद्रों के माध्यम से सरकार की पोषण योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों का लाभ ग्रामीण परिवारों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सम्मान मिलने पर रोली कुशवाहा ने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए वह आगे भी पूरी जिम्मेदारी और लगन के साथ कार्य करती रहेंगी। कार्यक्रम के दौरान पवन पाल, लवकुश शास्त्री, सीमा, उर्मिला, मंजू, संगीता, बीनू पाल, दीपा शर्मा, प्रिया देवी, सीमा प्रजापति, गुड़िया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1