अमरोहा के हसनपुर स्थित चामुंडा माता मंदिर में धौरिया गांव की तीन सगी बहनों—सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी रचा ली। 17 जुलाई को तीनों बहनें दुल्हन के जोड़े में मंदिर पहुंचीं, जहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और विकास ने एक-एक कर तीनों की मांग में सिंदूर भरा। बिना बैंड-बाजे और बिना परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई इस रस्म का पूरा वीडियो कैमरे में कैद किया गया, जिसके सोशल मीडिया पर आते ही देश भर में चर्चा छिड़ गई है। तीनों बहनें सोशल मीडिया पर रील बनाती हैं और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। विकास बीते छह महीनों से उनके वीडियो की शूटिंग करने के साथ-साथ कई रील में पति का किरदार भी निभाता था। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग इसे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं, वहीं हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल पर ऐसी शादी को सनातन परंपराओं की मर्यादा के खिलाफ बताकर विरोध जताया है। दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन ने सफाई दी है कि उस वक्त मंदिर में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था और कोई पुजारी मौजूद नहीं था। मामले के दूसरे पहलू पर तीनों बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं और अलग नहीं होना चाहती थीं, इसलिए परिवार द्वारा अलग-अलग रिश्ते तय करने पर उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया। विकास ने भी तीनों की भावनाओं को समझते हुए उनका साथ देने का दावा किया है। हसनपुर पुलिस के मुताबिक तीनों बहनें बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की बात कही है। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
अमरोहा के हसनपुर स्थित चामुंडा माता मंदिर में धौरिया गांव की तीन सगी बहनों—सरोज, सावित्री और संतोष ने एक ही युवक विकास उर्फ विक्कू के साथ शादी रचा ली। 17 जुलाई को तीनों बहनें दुल्हन के जोड़े में मंदिर पहुंचीं, जहां अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए गए और विकास ने एक-एक कर तीनों की मांग में सिंदूर भरा। बिना बैंड-बाजे और बिना परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में हुई इस रस्म का पूरा वीडियो कैमरे में कैद किया गया, जिसके सोशल मीडिया पर आते ही देश भर में चर्चा छिड़ गई है। तीनों बहनें सोशल मीडिया पर रील बनाती हैं और इंस्टाग्राम व फेसबुक पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। विकास बीते छह महीनों से उनके वीडियो की शूटिंग करने के साथ-साथ कई रील में पति का किरदार भी निभाता था। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद
जहां कुछ लोग इसे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं, वहीं हिंदू संगठनों ने धार्मिक स्थल पर ऐसी शादी को सनातन परंपराओं की मर्यादा के खिलाफ बताकर विरोध जताया है। दूसरी ओर मंदिर प्रबंधन ने सफाई दी है कि उस वक्त मंदिर में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था और कोई पुजारी मौजूद नहीं था। मामले के दूसरे पहलू पर तीनों बहनों का कहना है कि वे बचपन से साथ रही हैं और अलग नहीं होना चाहती थीं, इसलिए परिवार द्वारा अलग-अलग रिश्ते तय करने पर उन्होंने अपनी मर्जी से यह फैसला लिया। विकास ने भी तीनों की भावनाओं को समझते हुए उनका साथ देने का दावा किया है। हसनपुर पुलिस के मुताबिक तीनों बहनें बालिग हैं और उन्होंने अपनी इच्छा से शादी की बात कही है। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
- रीवा के अमहिया थाने से सामने आए कथित मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- रीवा के गंगेव जनपद पंचायत में आयोजित समीक्षा बैठक में विकास कार्यों को लेकर सख्ती दिखाई गई है। इस बैठक के दौरान क्षेत्र की 88 ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।1
- मध्य प्रदेश के रीवा में हो रही अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी अचानक एक्शन में आ गए हैं। रीवा में जारी अवैध प्लाटिंग का जायजा लेने के लिए कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल पर 30 एकड़ से अधिक भूमि में अवैध प्लाटिंग पाई गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही इस अवैध प्लाटिंग के काम में संलिप्त कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- हापुड़ पुलिस चौकी में एक शराबी खुद थानेदार बनकर बैठ गया। उसने सीधे थानेदार की कुर्सी पर कब्जा जमाया और थानेदारी झाड़ने लगा। इस दौरान शराबी ने चौकी में रखी फाइलें खोलीं और उन्हें इधर-उधर फेंक दिया। काफी जोर से आवाज देने और कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को संभाला जा सका।1
- संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर 22 जुलाई को रीवा जिले के सेमरिया तहसील बाजार चौराहे पर किसानों ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया। देश की खेती-किसानी को बचाने का संकल्प लेते हुए किसानों ने सामूहिक रूप से शपथ ली और अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए नरेंद्र मोदी व डोनाल्ड ट्रंप के पुतले दहन किए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के नेता एडवोकेट शिव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के सामने झुक रहे हैं और भारतीय बाजार में अमेरिकी कृषि एवं औद्योगिक उत्पादों तथा सेवाओं के निर्बाध प्रवाह के लिए शून्य आयात शुल्क की मांग मान रहे हैं। उन्होंने इसे भारत के ग्रामीण बाजार को अमेरिकी साम्राज्यवाद के आगे समर्पित करने वाला "ऐतिहासिक विश्वासघात" करार दिया। इस दौरान रामजीत सिंह, रामायण सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल, मानसिंह, अजय कुमार पटेल, अमरेश पटेल, सरपंच शत्रुघ्न पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में किसान और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।1
- मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुज़ूर स्थित सिरमौर चौराहा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पार्किंग जोन बनाया गया है। हालांकि, नगर निगम के ठेकेदार अपनी कमाई करने के लिए इस स्थान पर ठेला दुकानें लगवा रहे हैं। पार्किंग जोन में ठेले लगाए जाने के कारण सिरमौर चौराहे पर लगातार जाम की समस्या बन रही है।1