राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) फोरलेन निर्माण से प्रभावित शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत गंगटी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने और मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय की मांग की है। सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर घर खाली करने का नोटिस मिलने के बाद से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से खाता संख्या-157 और खेसरा संख्या-194 से संबंधित भूमि पर अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण तत्काल घर खाली करना बेहद कठिन है। ऐसे में प्रशासन पहले प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराए और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कुछ महीनों का समय दे, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर अपने परिवार के साथ स्थानांतरित हो सकें। इस सामूहिक आवेदन पर कुल 44 प्रभावित लोगों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर मामले पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि बिना पर्याप्त समय और उचित मुआवजे के मकान खाली करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए ऐसा निर्णय लेगा, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और वर्षों से बसे परिवारों को न्याय भी मिल सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) फोरलेन निर्माण से प्रभावित शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत गंगटी गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर उचित मुआवजा देने और मकान खाली करने के लिए पर्याप्त समय की मांग की है। सड़क निर्माण कार्य के लिए प्रशासन की ओर से एक सप्ताह के भीतर घर खाली करने का नोटिस मिलने
के बाद से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले करीब 40 वर्षों से खाता संख्या-157 और खेसरा संख्या-194 से संबंधित भूमि पर अपने मकान बनाकर रह रहे हैं। आवेदन में बताया गया है कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण तत्काल घर खाली करना बेहद कठिन है। ऐसे में
प्रशासन पहले प्रभावित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराए और वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए कुछ महीनों का समय दे, ताकि वे सुरक्षित स्थान पर अपने परिवार के साथ स्थानांतरित हो सकें। इस सामूहिक आवेदन पर कुल 44 प्रभावित लोगों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मानवीय आधार पर मामले पर गंभीरता
से विचार करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि बिना पर्याप्त समय और उचित मुआवजे के मकान खाली करना उनके लिए संभव नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशासन उनकी व्यावहारिक समस्याओं को समझते हुए ऐसा निर्णय लेगा, जिससे विकास कार्य भी प्रभावित न हो और वर्षों से बसे परिवारों को न्याय भी मिल सके।
- शेखपुरा जिला स्थापना दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को चेवाड़ा प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल विधाओं का आयोजन हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रत्येक खेल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) प्रमोद कुमार झा द्वारा मेडल एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीआरसी कार्यालय कर्मियों व शिक्षकों की भूमिका रही। इस अवसर पर अनिल कुमार चंद्रवंशी, मुकेश कुमार सिंह, पवन कुमार, कुमार राकेश कुमार, अजय प्रिय, सोनू, मनोज कुमार, बीआरसी ऑपरेटर निवास कुमार, प्रखंड शिक्षा कार्यालय के कर्मी, शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक सोच को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने तालियों से विजेताओं का उत्साहवर्धन किया। यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार शाम 4 बजे संपन्न हुआ।1
- बिहार के लखीसराय जिले स्थित उच्च विद्यालय शरमा में मानव व्यापार, बाल श्रम, बाल विवाह और बंधुआ मजदूरी उन्मूलन के तहत कवच परियोजना द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेंटर डायरेक्ट संस्था के प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह, प्रसून कुणाल, सुमित कुमार और आनंद कुमार मिश्रा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों के लिए पेंटिंग और निबंध प्रतियोगिता कराई गई। "पढ़ने-खेलने की उम्र है, बाल विवाह नहीं" जैसे पोस्टरों के माध्यम से बच्चों ने कुरीतियों के दुष्प्रभावों को सामने रखा। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया तथा छात्रों को उनके अधिकारों और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। अभियान के दूसरे चरण में तेतरहाट थाना परिसर में थानाध्यक्ष श्रीमती ईलू उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कवच टीम ने सामाजिक स्तर पर बाल अपराधों को जड़ से खत्म करने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी राखी आनंद और विद्यालय की प्रधानाध्यापिका फरहत जवी विशेष रूप से मौजूद रहीं। थानाध्यक्ष ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण किया जाएगा, जबकि प्रधानाध्यापिका ने इस संयुक्त पहल को बच्चों में चेतना जगाने की दिशा में एक अहम कदम बताया।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर महिला प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार, पुलिस कार्रवाई, राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज हो गई है। इन घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र और राज्य सरकारों पर हमलावर है और लगातार सवाल उठा रही है। इन्हीं मुद्दों पर कांग्रेस का पक्ष, आगे की रणनीति और सरकार से मांगों को लेकर पटना जिला कांग्रेस कमिटी (ग्रामीण-2) के अध्यक्ष सरदार गुरजीत सिंह से चर्चा की गई है। इसमें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिलाओं और छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर पार्टी का रुख साफ किया जा रहा है।1
- गंगा में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई है, जिसके बाद मोकामा में SDRF की स्थायी तैनाती की मांग एक बार फिर से उठ गई है। पिछले तीन वर्षों के भीतर गंगा में डूबने से 50 से अधिक मौतों का दावा किया गया है, जिसके आधार पर मोकामा में SDRF की स्थायी मौजूदगी सुनिश्चित करने की मांग को बार-बार दोहराया जा रहा है।1
- शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड मुख्यालय स्थित टाटी नदी के किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 700 मीटर दक्षिण टाटी नदी के किनारे इस्तेमाल की गई सिरिंज, सुई, ग्लव्स और अन्य खतरनाक जैव-चिकित्सा अपशिष्ट बिखरे पड़े मिले। खुले में पड़े इस कचरे को लेकर लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने के बजाय उसे खुले स्थान पर फेंक दिया जाता है। इस संबंध में अस्पताल प्रशासन और कचरा उठाव से जुड़े ठेकेदार को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने आशंका जताई कि बरसात और बाढ़ के समय यह कचरा नदी के पानी और खेतों में फैल सकता है, जिससे भूजल प्रदूषित होने, संक्रमण फैलने और इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी डॉ. आशा कुमारी ने नदी किनारे मेडिकल कचरा फेंके जाने के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में निस्तारण निर्धारित नियमों और मानकों के अनुसार ही कराया जाता है। दूसरी तरफ, सूत्रों के मुताबिक पूरे मुंगेर प्रमंडल में मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का जिम्मा एक निजी कंपनी को सौंपा गया है, लेकिन कंपनी पर नियमित उठाव न करने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सुरक्षित निस्तारण की मांग की है।3
- शेखपुरा-शेखोपुरसराय मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के जमालपुर स्थित सोतवा पुल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शराब के नशे में तेज रफ्तार और लहरिया कट बाइक चला रहा युवक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। मटोखर की ओर से आ रहे ई-रिक्शा में सामने से आ रही बाइक ने इतनी भीषण टक्कर मारी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ई-रिक्शा का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया। इस दुर्घटना में चेवाड़ा निवासी बुखन यादव की पत्नी शांति देवी, अमानतपुर निवासी प्रताप यादव की पत्नी ललिता देवी, देवरा निवासी शिक्षिका नेहा कुमारी, जमालपुर निवासी आकृति देवी, स्टेशन के समीप रहने वाली कालोना देवी, करिहो निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत कुमार और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ई-रिक्शा पर सवार कुछ महिलाएं स्कूल ड्यूटी के लिए जा रही थीं, जबकि कुछ मटोखर दह में पूजा-अर्चना करने जा रही थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। नगर थाना के एएसआई अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने और फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, भोजडीह मोड़ के पास भी एक अन्य ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में तीन लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।1