Shuru
Apke Nagar Ki App…
जतारा विधायक व जिलाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भव्य लोकार्पण व उद्घाटन, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल
Digoda News
जतारा विधायक व जिलाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भव्य लोकार्पण व उद्घाटन, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जतारा विधायक व जिलाध्यक्ष ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया भव्य लोकार्पण व उद्घाटन, 30 बिस्तरीय हुआ अस्पताल1
- भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर कर्मचारियों को किया सम्मानित टीकमगढ़, 17 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज जिला चिकित्सालय तथा एमपीईबी परिसर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं, महिलाओं के साथ ही एनजीओ तथा जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा 32 यूनिट रक्तदान किया गया। मध्यप्रदेश शासन से श्रम विभाग के सचिव श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने शिविर का निरीक्षण कर रक्तदाताओं एवं आयोजन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। रक्तदान शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय की टीम एवं ईशानिका फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर श्री रघुराज एम राजेंद्रन ने एमपीईबी परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की तथा सभी को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका शॉल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी , सीएमएचओ डॉ. अमित चौधरी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ईशानिका फाउंडेशन की टीम उपस्थित रही।1
- टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन टीकमगढ़ में सेवा से संकल्प अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक केन्द्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में युवाओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, श्री राजेन्द्र तिवारी, विकास यादव, संकल्प जैन, अन्य जनप्रतिनिधिगण, सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला, डाॅ. विकास जैन सहित संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।1
- कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच प्रधानमंत्री आवास, शौचालय और पेंशन के लिए भटक रहा जरूरतमंद जिला ब्यूरो हैड धर्मेंद्र सिंह लोधी कलेक्टर से लगाई मदद की गुहार, सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग टीकमगढ़ जिले के सुजारा निवासी जरूरतमंद ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय एवं पेंशन का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। आवेदक ने प्रशासन से मामले में जांच कर पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। 📍 टीकमगढ़, मध्यप्रदेश1
- जतारा 5100 दीपों से जगमगाया जतारा का आमघाट, सेवा संकल्प माह का हुआ शुभारंभ जतारा 5100 दीपों से जगमगाया जतारा का आमघाट, सेवा संकल्प माह का हुआ शुभारंभ जतारा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार से सेवा संकल्प माह का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में जतारा के आमघाट परिसर में 51000 दीपों को आकर्षक रूप से सजाकर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। आयोजन के दौरान आमघाट परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर परिषद अध्यक्ष रामजी नायक ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जतारा के वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पाठक एवं जन सहायता मानव अधिकार परिषद राष्ट्रीय प्रमुख सचिव राम रतन दीक्षित सहित नगर परिषद के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया। दीप प्रज्ज्वलन के दौरान परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने आयोजन में सहभागिता की।2
- भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर क़स्बा मड़ावरा में श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा सुसज्जित घुडबघघियों में महापुरुषों के छायाचित्र हो रहे थे शोभायमान आज क़स्बा मड़ावरा में ब्रह्माण्ड के प्रथम शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की भव्य जयंती मनायी गयी इस दौरान कस्बे सहित ग्राम रंनगांव मुख्य मार्ग होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे वहीं मोती महाराज मंदिर परिसर में आयोजित हो रहे भगवान गणेश महोत्सव आयोजन की समिति द्वारा शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया गया।2
- गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *गणेश उत्सव पर आरती के समय बिजली कटौती बंद हो: सम्राट सेना ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन* *मड़ावरा, ललितपुर।* सम्राट सेना के जिला अध्यक्ष रामकुमार कुशवाहा (आरके) . के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर गली-मोहल्ले में भगवान गणेश की झांकियां स्थापित हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों से शाम 7 बजे से 9 बजे के बीच जब आरती का समय होता है, उसी समय बिजली काट दी जाती है। जिससे भक्तों, महिलाओं और बच्चों को आरती-पूजा में भारी परेशानी हो रही है। सम्राट सेना ने मांग की है कि गणेश उत्सव खत्म होने तक शाम 7 से 9 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इस पर एसडीएम ने जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी भागीरथ कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, उमाशंकर, वंदे भारत न्यूज से नीलेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।2
- अवैध पिस्टल व तीन कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महरौनी पुलिस की कार्रवाई, मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी युवक पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज ललितपुर महरौनी। अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महरौनी पुलिस ने ग्राम छिल्ला के पास चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 बोर की एक अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिल्ला थाना महरौनी के पास चेकिंग के दौरान खेमराज उर्फ लल्ला पुत्र बालकिशन रावत, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम सड़, थाना करैरा, जनपद शिवपुरी (मध्य प्रदेश) को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर थाना महरौनी में मुकदमा अपराध संख्या 379/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना बार, जनपद ललितपुर में भी मुकदमा अपराध संख्या 221/2026 के तहत धारा 3(5), 109, 125, 324(4), 351(3) बीएनएस में मामला दर्ज है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुलाम फरीद, चौकी प्रभारी खितवास, कांस्टेबल विकास कुमार, कुलदीप कुमार और पवन कुमार मिश्रा शामिल रहे।1