Shuru
Apke Nagar Ki App…
आखिरकार प्रशांत किशोर की आशंका सही निकली!
Prasant kishor ki sena
आखिरकार प्रशांत किशोर की आशंका सही निकली!
More news from Patna and nearby areas
- इस चुनाव में आपने अपने वोट की कीमत लगाई 5 रुपए प्रतिदिन।1
- Nitish Kumar ने शनिवार को Bakhtiyarpur में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर, कॉलेज के लिए बनाए जा रहे रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तथा Tajpur–Karjan Four-Lane Project का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और आरओबी का काम जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर आरओबी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं ताजपुर–करजान फोरलेन के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब मुख्यमंत्री अचानक सुरक्षा घेरा छोड़कर लोगों के बीच पहुंच गए और स्थानीय जनता से बातचीत करने लगे। Athmalgola में लोगों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुल बनने के बाद दोनों ओर के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का वे कई बार निरीक्षण कर चुके हैं और काम की प्रगति देखने के लिए लगातार आते रहे हैं। दरअसल ताजपुर–करजान पथ मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, लेकिन यह परियोजना अब तक कई बार तय समय सीमा को पार कर चुकी है। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल करीब 62 प्रतिशत कार्य पूरा होने का दावा किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर प्रगति अपेक्षाकृत धीमी नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार Navayuga Engineering Company Limited ने वर्ष 2011 में इस परियोजना का निर्माण कार्य शुरू किया था और इसे 2016 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसके बाद निर्माण अवधि कई बार बढ़ाई गई—पहले मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020 और अब मई 2026 तक का लक्ष्य दिया गया। इसके बावजूद अब नई समयसीमा 2027 तय की गई है। परियोजना के दौरान कई बार तकनीकी समस्याएं, स्लैब गिरने की घटनाएं और आर्थिक कठिनाइयों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित होता रहा। इस कारण परियोजना की लागत भी लगातार बढ़ती गई। पहले इसकी अनुमानित लागत 1604 करोड़ रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 3923 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। यह परियोजना करीब 51.26 किलोमीटर लंबी है, जिसमें Ganga River पर लगभग 5.51 किलोमीटर लंबा पुल और 45.75 किलोमीटर सड़क मार्ग का निर्माण शामिल है। इस पुल के बनने से Mahatma Gandhi Setu और Rajendra Setu पर यातायात का दबाव कम होगा तथा उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।1
- चेवाड़ा में जमीनी विवाद को लेकर बैठक, एक मामले का हुआ निष्पादन। गौरतलब है कि चेवाड़ा प्रखंड स्थित अंबेडकर भवन में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में करंडे थाना क्षेत्र एवं चेवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने भाग लिया और आपसी जमीन संबंधी विवादों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार राजीव ने की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पूर्व से कुछ जमीनी विवाद के मामले लंबित थे, जिनकी सुनवाई के लिए यह बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पुराने मामलों के साथ-साथ दो नए मामले भी सामने आए। अंचलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पूर्व से चल रहे एक जमीनी विवाद के मामले का निष्पादन कर दिया गया है। वहीं बाकी बचे मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की गई और संबंधित पक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शेष बचे मामलों का निष्पादन अगले सप्ताह किया जाएगा, ताकि दोनों पक्षों के बीच विवाद का समाधान हो सके और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। बैठक के दौरान दोनों थाना क्षेत्रों के ग्रामीणों ने अपनी-अपनी बात अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकारियों ने सभी पक्षों की बात सुनकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यह बैठक शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे संपन्न हुई। इस अवसर पर कई स्थानीय ग्रामीण एवं संबंधित पक्ष उपस्थित रहे।1
- इसका मुख्य उद्देश्य देश के 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, स्वच्छता और पशुपालन के प्रमुख संकेतकों में 100% कवरेज (सैचुरेशन) प्राप्त करना शेखपुरा- आज 7 मार्च, 2026 नीति आयोग के आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 'संपूर्णता अभियान 2.0' को गति देने के लिए आज श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अभियान के तहत निर्धारित संकेतकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करना है। नीति आयोग द्वारा देश के सभी आकांक्षी जिलों और प्रखंडों में संपूर्णता अभियान 2.0 का संचालन 28 जनवरी से 14 अप्रैल, 2026 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में आज की बैठक में अब तक की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। जिले का विकास और जन कल्याण से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर निर्धारित 5 प्रमुख संकेतकों (KPI) और प्रखंड स्तर पर निर्धारित 6 संकेतकों (KPI) में 100% लक्ष्य हासिल किया जाए। शिक्षा एवं स्वास्थ्य: बुनियादी सुविधाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। महिला एवं बाल विकास (ICDS): पोषण और टीकाकरण कार्यक्रमों की निगरानी। पशुपालन: पशुओं के टीकाकरण कवरेज को बढ़ाना, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हो सके। जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा (14 अप्रैल) के भीतर शेखपुरा जिला नीति आयोग के मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डेटा के मिलान और क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *डी० पीo आरo ओo* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3
- Post by RUBY JOURNALIST1
- बेगूसराय2
- प्रशांत किशोर तो चुनाव से पहले ही कह चुके थे… नीतीश कुमार सिर्फ मोहरा हैं, चुनाव के बाद बीजेपी बदल देगी चेहरा!!1
- आगामी 8 मार्च 2026 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिले में विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त शेखपुरा ने संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर स्थित पालनाघर के सामने "एक पौधा-बेटी के नाम" की शुरुआत पौधा रोपण कर किया। इस दौरान जिलास्तरीय महिला पदाधिकारीगण ने स्वयं के नाम एक-एक पौधारोपण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रकृति और महिला दोनों ही सृजन की प्रतीक हैं। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने ज़ोर दिया कि सशक्त समाज के लिए महिलाओं की भागीदारी और हरियाली, दोनों ही अनिवार्य हैं। उप विकास आयुक्त ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण को बेहतर बनाएगा, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेगा। इसके साथ ही जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया। जिले भर के उच्च विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अंबेडकर कन्या उच्च विद्यालय तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सहित सभी विद्यालयों में महिला मुद्दों से संबंधित प्रेरणादायक फिल्मों का प्रदर्शन किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण के उदाहरणों से आगामी पीढ़ी को प्रेरणा मिली है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित महिला एवं बाल विकास निगम के कर्मी उपस्थित थे।1
- विधि विवादित बच्चों को सृजनात्मक कार्यों में लगाने का निर्देश शेखपुरा - आज दिनांक 07.03.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा सुरक्षित स्थान मटोखर में आवासित विधि विवादित बच्चों में कौशल विकास तथा सृजनात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता दिलाने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में आयोजित चतुर्थ त्रैमासिक जिला निरीक्षण समिति की बैठक में उन्होंने मटोखर स्थित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां आवासित बच्चों के रहन-सहन ,साफ-सफाई, शिक्षा, भोजन ,सुरक्षा तथा प्रबंधन का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने सुरक्षित स्थान के प्रबंधन पर संतोष जाहिर किया तथा सुरक्षित स्थान के अधीक्षक सुदर्शन कुमार को निर्देश दिया कि जो बच्चे पठन-पाठन में रुचि नहीं लेते हैं उनके अंदर सृजनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए जागरूक करें एवं उनके अंदर कौशल विकास की भावना को विकसित करें। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन संजय कुमार ,जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर अहमद, प्रभारी सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई अभिजीत सोनल, बाल संरक्षण पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अधीक्षक सुदर्शन कुमार एवं बाल संरक्षण के अन्य कर्मी आदि उपस्थित थे। बताते चले की विधि विवादित बच्चों के आवासन एवं प्रबंधन को बेहतर बनाने को लेकर हर 3 महीने पर जिला स्तरीय निरीक्षण समिति की बैठक होती है इसमें जिला पदाधिकारी बच्चों के रखरखाव का निरीक्षण करते हैं एवं वहां पाए गए कमियों को दूर करने के लिए निर्देश देते हैं तथा बेहतर बनाने की कार्य योजना तय की जाती है।जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने सुरक्षित स्थान को बेहतर बनाने के लिए वहां आवासित बच्चों में समाज के प्रति जवाबदेह नागरिक बनाने के लिए परामर्श एवं जागरूकता पर विशेष बल दिया ।निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के मानकों का भी निरीक्षण किया गया जो संतोषप्रद पाया गया । सुरक्षित स्थान के परिसर को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने पर विशेष बल दिया गया। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* #Sheikhpuranews3