छीनी गोठ में सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, शिव मंदिर के पास पलटा टुकटुक, बड़ा हादसा टला चम्पावत, 1 अगस्त। टनकपुर क्षेत्र के छीनी गोठ स्थित शिव मंदिर के समीप शनिवार को एक टुकटुक (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई, जबकि वाहन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टुकटुक को सीधा कराया और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को सामान्य चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त टुकटुक का पंजीकरण संख्या UK03 ERG 655 बताया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छीनी गोठ की यह सड़क लंबे समय से जगह-जगह टूटी हुई है। सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी सतह लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार ध्यान दिलाया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि इस घटना के बाद संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करेगा और सड़क को सुरक्षित बनाया जाएगा। (संवाददाता : विनोद जोशी, चम्पावत संवाद)
छीनी गोठ में सड़क की बदहाली बनी हादसे की वजह, शिव मंदिर के पास पलटा टुकटुक, बड़ा हादसा टला चम्पावत, 1 अगस्त। टनकपुर क्षेत्र के छीनी गोठ स्थित शिव मंदिर के समीप शनिवार को एक टुकटुक (ई-रिक्शा) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक व्यक्ति को हल्की चोट आई, जबकि वाहन में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टुकटुक को सीधा कराया और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल को सामान्य चोट आने के कारण प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त टुकटुक का पंजीकरण संख्या UK03 ERG 655 बताया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छीनी गोठ की यह सड़क लंबे समय से जगह-जगह टूटी हुई है। सड़क पर बने गड्ढे और उखड़ी सतह लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क का तत्काल निरीक्षण कर मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों और राहगीरों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार ध्यान दिलाया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि इस घटना के बाद संबंधित विभाग शीघ्र कार्रवाई करेगा और सड़क को सुरक्षित बनाया जाएगा। (संवाददाता : विनोद जोशी, चम्पावत संवाद)
- टनकपुर में गुरु रविदास जयंती पर निकली भव्य समरसता संकल्प कलश यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत टनकपुर | चम्पावत संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 'समरसता संकल्प अभियान' के अंतर्गत टनकपुर के ज्ञानखेड़ा पंचायत घर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ निकली इस यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सूरज कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवर सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने संत गुरु रविदास महाराज के समता, सेवा, सद्भाव और सामाजिक न्याय के संदेश को समाज के लिए प्रेरणादायी बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के विचारों को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।1
- Post by अशोक सरकार1
- भटके युवाओं पर बड़ा संदेश! सज़ा नहीं, दूसरा मौका | दिल छू लेने वाला बयान | G Express भटके हुए युवाओं और बच्चों को लेकर सामने आए बड़े संदेश ने पूरे देश में नई बहस छेड़ दी है। क्या गुमराह हो चुके युवाओं को सिर्फ सज़ा देना ही समाधान है, या उन्हें दूसरा मौका देकर सही रास्ते पर लाना चाहिए? इस वीडियो में जानिए पूरा मामला, बयान का अर्थ, इसके पीछे की सोच और समाज के लिए इसका क्या संदेश है। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और G Express को Subscribe करना न भूलें। #GExpress #BreakingNews #Youth #India #HindiNews1
- अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई अन्नू कपूर की फिल्म उत्तर दा पुत्तर हुई रिलीज, सुनिये क्या कहते हैं अभिनेता आदिल भाई ।3
- गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा गरुड़ नगर पंचायत बोर्ड बैठक में सफाई, सोलर लाइट और विकास कार्यों पर गरमाई चर्चा बागेश्वर जिले की गरुड़ नगर पंचायत में नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा की अध्यक्षता तथा अधिशासी अधिकारी धीरज कांडपाल की मौजूदगी में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक शुरू होने से पहले नवनिर्वाचित तीन सभासद हेम रावत, नवीन खोलिया और हिमांशु खाती को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद सभी सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। बैठक के दौरान सभासदों ने बोर्ड बैठक का विरोध भी दर्ज कराया। उनका कहना था कि वार्डों की कई समस्याओं का समय पर समाधान नहीं हो रहा है। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों ने आपसी समन्वय के साथ चर्चा की और नगर पंचायत की व्यवस्थाओं में सुधार, विकास कार्यों में तेजी तथा समस्याओं के प्रभावी समाधान को लेकर सुझाव साझा किए। सभासद प्रदीप गुरुरानी ने कहा कि कई वार्डों में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं है और वे अपने वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो पुरानी सोलर लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, उन्हें स्क्रैप कर उनकी राशि से नई सोलर लाइटें लगाई जाएं। वहीं सभासद अंकित जोशी ने कहा कि कई वार्डों में कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं और राजस्व वसूली का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। बैठक में नौघर और गरसेर वार्ड की समस्याओं पर विशेष चर्चा हुई। नगर पंचायत क्षेत्र में वृहत सफाई अभियान चलाने, पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में तेजी लाने तथा नदी में कूड़ा फेंकने की समस्या पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। पर्यावरण से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर कई सभासदों ने नाराजगी भी व्यक्त की। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने कहा कि सभी सभासद जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी बात रखना तथा समस्याओं का समाधान करना नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपसी समन्वय बनाकर सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। बैठक में नगर विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई और वार्डों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।1
- पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार पति-पत्नी के कलह का खौफनाक अंत, घर-जमाई बनकर रह रहे पति का पत्नी ने घोंटा गला, आरोपी महिला गिरफ्तार माधोटांडा (पीलीभीत)। ससुराल में रह रहे पति और पत्नी के बीच का विवाद इस कदर बढ़ा कि एक हंसता-खेलता परिवार पल भर में उजाड़ गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के लोहरपुरी गांव में पारिवारिक क्लेश के चलते पत्नी ने ही अपने पति की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरपुर गांव निवासी उमाशंकर पुत्र श्री कृष्णा पिछले कुछ समय से अपने गांव के बजाय अपनी ससुराल लोहरपुरी में 'घर-जमाई' के रूप में रह रहा था। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के ही घर में उमाशंकर का शव मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच आपस में गहरा विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी ममता उर्फ सीमा ने पति का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला ममता उर्फ सीमा ने उमाशंकर से पहले गुजरात के किसी व्यक्ति से कोर्ट मैरिज की थी। बाद में वह उमाशंकर के संपर्क में आई। पुलिस अब महिला के इस आपराधिक और व्यक्तिगत बैकग्राउंड की भी पड़ताल कर रही है, ताकि हत्या के असली कारणों का पता लगाया जा सके। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने दो छोटे-छोटे मासूम बच्चों—विकास और गीता—को पूरी तरह अनाथ कर दिया है। पिता की हत्या और मां के जेल चले जाने के बाद दोनों मासूमों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद में गला दबाकर हत्या का लग रहा है। आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by अशोक सरकार1
- तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप, अद्भुत निराली है तारों की दुनिया तारों के भीतर भी उठते हैं भूकंप तारों की दुनिया भी अजीबो गरीब है, जो हमारी कल्पनाओं से भी परे है। हमारा सूर्य भी एक तारा है। जिसे आधुनिक खगोल विज्ञान अभी तक इसके रहस्यों को ठीक से समझ नही पाया है। बहरहाल वैज्ञानिक मानते हैं कि थोड़ा वक्त लगेगा और तारों की दुनिया का सच हम जान जाएंगे। आज डेल्टा स्कूटी तारे की बात करते हैं। इन तारों में भूकंप के समान प्रक्रिया होती है, जो फूलते और पिचक जाते है। तारों के बिना ग्रहों का अस्तित्व संभव नही और तारे ही वह केंद्र बिंदु हैं, ग्रहों के भविष्य पर प्रकाश डाल सकते हैं। तारों का ग्रहों से अटूट रिश्ता है। हमारे ग्रह का स्वामी सूर्य है, जो एक तारा है। यदि सूर्य न होता तो पृथ्वी का अस्तित्व नहीं होता। यही कारण है दुनिया में वैज्ञानिकों का एक बड़ा वर्ग सूर्य के अध्ययन में जुटे रहता है। इसी तरह अन्य तारों का अध्ययन भी बहुत जरूरी हो जाता है। तारों के कई प्रकार हैं। जिनमें डेल्टा स्कूटी तारे ब्रह्मांड में बड़ा महत्व रखते हैं। डेल्टा स्कूटी तारों की खासियत यह है कि यह तारे एक प्रकार के पल्सटिंग वैरिएबल स्टार होते हैं जिनकी चमक उनके अंदर होने वाली धड़कनों (घड़कनों) के कारण घटती-बढ़ती रहती है। यह धड़कने भूकंप के समान हैं। इनकी चमक और आकार नियमित रूप से थोड़े समय के लिए फूलते और सिकुड़ते हैं। इनका द्रव्यमान सूर्य से लगभग 1.5 से 2.5 गुना अधिक होता है। मुख्य डेल्टा स्कूटी तारा पृथ्वी से लगभग 200 प्रकाश-वर्ष दूर स्कुटम तारामंडल में है। स्कुटी तारों और तारकीय भूकंप विज्ञान का हमारे दैनिक जीवन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता है, लेकिन पृथ्वी के भविष्य और ब्रह्मांड को समझने के लिए इसका बहुत बड़ा महत्व है। श्रोत: डॉ संतोष जोशी, एरीज फोटो: नासा2
- चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि* चम्पावत:*लोहाघाट में 24 लाभार्थियों को मिली मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से राहत राशि*1