Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बुधवार शाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करार दिया। इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की और उनके प्रति किए गए व्यवहार पर भी कड़ा विरोध जताया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्रों और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया तथा मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बुधवार शाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करार दिया। इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की और उनके प्रति किए गए व्यवहार पर भी कड़ा विरोध जताया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्रों और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया तथा मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया जिले के भांडेर नगर परिषद में कार्यरत स्थाई और आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 17वें दिन बुधवार को भी जारी रही। संजय पार्क में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने बुधवार दोपहर 2 बजे अपनी बात रखते हुए बताया कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनका लगातार शोषण किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। हड़ताली कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें प्रत्येक माह समय पर वेतन दिया जाए, ठेकेदार द्वारा वेतन से की जाने वाली कटौती को तुरंत बंद किया जाए और लंबित एरियर का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी शिकायत कलेक्टर, एसडीएम, नगर परिषद सीएमओ और नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने तक यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी।1
- दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनजर दतिया पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा जिलेभर में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की जा रही है। इसी अभियान के तहत गायत्री गार्डन चेकिंग प्वाइंट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक स्कूटी की डिग्गी से 3 लाख 30 हजार रुपये नकद बरामद किए। मौके पर स्कूटी चालक इस राशि से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों, अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगातार वाहन चेकिंग जारी है। इस दौरान अवैध हथियार, शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। दतिया पुलिस ने आमजन से चुनाव के दौरान कानून का पालन करने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।1
- दतिया में आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक स्कूटी से ₹3.30 लाख नकद जप्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में गायत्री गार्डन के पास उप निरीक्षक अर्चना पाल द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कूटी की डिग्गी की तलाशी लेने पर उसमें से ₹3.30 लाख नकद बरामद हुए। दतिया निवासी स्कूटी चालक मौके पर इस रकम के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मामले में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। चुनाव के दृष्टिगत जिला पुलिस बल द्वारा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों के साथ मिलकर जिलेभर के समस्त थाना क्षेत्रों, अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थापित चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग चलाई जा रही है। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन तलाशी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों के पहचान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। इसके साथ ही अवैध हथियार, अवैध शराब, नकदी और अन्य प्रतिबंधित सामग्री के परिवहन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।1
- शादी समारोह से 9 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी को दोबारा फांसी की सजा सुनाई है। इसके साथ ही पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पर 18 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।1
- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन 2026 के तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पात्र दिव्यांगजनों के लिए घर पर ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कराने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। इस अभियान के तहत निर्वाचन दलों ने मतदाताओं के घर-घर पहुंचकर गोपनीय, स्वतंत्र और निष्पक्ष वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान भाग संख्या 160 के विजय किशोर गोस्वामी तथा भाग संख्या 163 की कमला देवी, रामरती नीखरा और रामकुमार श्रीवास्वात सहित अनेक वृद्धजनों एवं दिव्यांगों ने उत्साहपूर्वक लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाई। मतदान की यह पूरी प्रक्रिया नियुक्त अधिकारियों, माइक्रो ऑब्जर्वर और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आयोग के सभी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की गई। जिला निर्वाचन प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था उन मतदाताओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुई है जो शारीरिक कारणों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ थे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य "कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" की भावना को साकार करना और हर पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही, दतिया विधानसभा उपनिर्वाचन के तहत मतदान के दिन 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सार्वजनिक व सामान्य अवकाश घोषित करने की अधिसूचना भी जारी की गई है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दतिया से जिला ब्यूरो चीफ संजीव रिछारिया की रिपोर्ट के अनुसार, राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में यह प्रदर्शन किया।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में बुधवार शाम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहे पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करार दिया। इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हुई कथित धक्का-मुक्की और उनके प्रति किए गए व्यवहार पर भी कड़ा विरोध जताया। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार पर छात्रों और विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया तथा मामले के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।1
- दतिया उपचुनाव के दौरान एक वीडियो वायरल होने से सियासत गरमा गई है। इस वायरल वीडियो में एक युवक मंत्री राकेश शुक्ला के सामने कथित तौर पर वोट डलवाने और अपने साथ हुई मारपीट की बात कहता हुआ नज़र आ रहा है।1
- दतिया जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंडोखर थाना पुलिस ने ग्राम नटर्रा तिराहा स्थित प्रतीक्षालय के पास से वारदात की नीयत से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रतीक्षालय के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में हथियार लेकर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी पहाड़ सिंह केवट को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद कर जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पंडोखर थाने में अपराध क्रमांक 98/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की विवेचना शुरू कर दी है।1