Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: कायमगंज में रामलीला आयोजन को लेकर समिति की बैठक, 6 अक्टूबर से मंचन पर बनी सहमति
CITY NEWS
CITY NEWS: कायमगंज में रामलीला आयोजन को लेकर समिति की बैठक, 6 अक्टूबर से मंचन पर बनी सहमति
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कन्नौज: विधान सभा चुनाव 2027 को सफल बनाने हेतु भाजपा नेता ने जनसंपर्क कर, बांटे पत्रक। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध कन्नौज: भाजपाइयों ने रविवार को छिबरामऊ नगर में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करते हुए विधान सभा के सैकड़ों लोगों से संवाद किया। विपिन द्विवेदी (निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भाजपा) के नेतृत्व में यह महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने पूर्व सहकारिता मंत्री राम प्रकाश त्रिपाठी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। भाजपाइयों ने प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान एवं घरों पर जनसंपर्क करते हुए पत्रक बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनों के बारे में बताया। भाजपा नेता विपिन द्विवेदी ने आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का आवाहन किया। इस दौरान सुशांत शुक्ला, पीयूष गुप्ता मीडिया प्रभारी भाजपा, ओम जाटव, श्याम तिवारी, लखन,सचिन, राजकरण ठाकुर, आशुतोष दुबे, विक्रांत, पुनीत भदौरिया,संतोष,विमल, राजेंद्र कठेरिया, दीपू सविता एवं रोहित सक्सेना आदि उपस्थित रहे।1
- बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी का प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया निरीक्षण जलालाबाद। जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने को बाढ़ प्रभावित ग्राम कसारी पहुंचकर जमीनी स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रभारी मंत्री को बाढ़ की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे राहत कार्यों के संबंध में जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखे और आवश्यकता के अनुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराए।1
- पेलानी उत्तर में बाढ़ का कहर, घरों में घुसा पानी; राहत के इंतजार में ग्रामीण कलान के पेलानी उत्तर गांव में बाढ़ और जलभराव से हालात बेहद खराब हैं। कई मकान पानी में डूबे हुए हैं और ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। घरों में पानी भरने से लोग छतों पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। वहीं पेयजल का संकट भी गहरा गया है और दैनिक जरूरतों के लिए ग्रामीणों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब दो महीने से गांव जलभराव की चपेट में है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई राहत सामग्री बांटने नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव, शुद्ध पेयजल, राशन और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।1
- आलू की माला पहनकर जयकुमार तिवारी ने जताया विरोध, सरकार पर साधा निशाना आलू की माला पहनकर जयकुमार तिवारी ने जताया विरोध, सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की बदहाली और उनकी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में सपा के वरिष्ठ नेता जयकुमार तिवारी ने आलू की माला पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर यह आंदोलन किया गया है। जयकुमार तिवारी ने कहा कि आलू किसान लगातार परेशानियों से जूझ रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, वहीं आगामी फसल की तैयारी के बीच खाद की किल्लत ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी के चलते किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद तक उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रही है। आलू किसानों की बदहाली दूर करने के लिए उचित मूल्य और खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने सरकार की किसान नीतियों पर जमकर निशाना साधते हुए आलू किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान किए जाने की मांग उठाई।4
- आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना आलू किसानों की बदहाली को लेकर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना कन्नौज। आलू किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा कलेक्ट्रेट में किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आलू किसान इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है और सरकार को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि धरने के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से सरकार से मांग की गई है कि आलू किसानों को उनकी फसल का उचित और लाभकारी मूल्य दिलाया जाए तथा उनकी बदहाली दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि आलू किसान पूरी तरह से परेशान और बर्बादी की कगार पर है। एक ओर खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। खाद महंगी होने के साथ ही आलू के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं। बढ़ती महंगाई ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि सरकार को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आलू का उचित रेट तय करना चाहिए, खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए और किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।4
- बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व सपा जिलाध्यक्ष, बांटे लंच पैकेट; ग्रामीणों ने दिया आशीर्वाद अरवल। क्षेत्र में बाढ़ का कहर लगातार जारी है, जहाँ शासन-प्रशासन, क्षेत्रीय विधायक, समाज सेवी और विभिन्न संस्थाएं पीड़ितों की मदद में जुटी हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्षी दलों के नेता भी इस संकट की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राहत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव 'वीरे' ने बाढ़ प्रभावित गांव जसमई और जिगनी का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के घर-घर जाकर स्थिति का जायजा लिया और उन्हें खाद्य सामग्री के रूप में लंच पैकेट वितरित किए। मुसीबत के समय में मिली इस त्वरित सहायता से ग्रामीणों के चेहरे पर राहत नजर आई। लंच पैकेट प्राप्त करने के बाद बाढ़ पीड़ितों और बुजुर्गों ने पूर्व जिलाध्यक्ष को सहदय धन्यवाद देते हुए ढेरों दुआएं व आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि संकट की इस आपदा में वे हर संभव तरीके से पीड़ितों के साथ खड़े हैं और क्षेत्र में किसी भी पीड़ित को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। वितरण के दौरान स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।3
- सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार सुरसा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर ग्राम कमरौली से हुई गिरफ्तारी, .315 बोर का तमंचा बरामद हरदोई। अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरसा पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना सुरसा पुलिस ने लकी पुत्र हरिओम निवासी ग्राम कमरौली, थाना सुरसा, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। मामले में थाना सुरसा पर मु0अ0सं0 330/2026, धारा 3/25/9 आर्म्स एक्ट के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र गिरि, महिला उपनिरीक्षक सुरेखा शर्मा, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार रावत, कांस्टेबल हिमांशु चौधरी, विशाल राठी, संजय सिंह तथा महिला कांस्टेबल कविता चौधरी शामिल रहे। हरदोई पुलिस के अवैध शस्त्रों के खिलाफ अभियान के बीच सुरसा पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- *फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल* *भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। *फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, मौत पर उठे सवाल* *भाई ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी* *सौरिख,कन्नौज* सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ चौकी अंतर्गत मिर्जापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। मृतका रेखा पत्नी विमलेश उर्फ पिंकू अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है मामले में मृतका के भाई विजय प्रताप सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया है कि घटना संदिग्ध प्रतीत होती है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मायके पक्ष को सूचना समय पर नहीं दी गई, जिससे संदेह और बढ़ गया है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।4
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट गाली गलौज का विरोध करने पर परिवार से मारपीट1