हाथियों के हमले से हुई मौतों और नुकसान पर मुआवजा नहीं मिलने से ग्रामीणों का धरना मझगांव/कुमारडुंगी: हाथियों के हमले से लगातार हो रही जान-माल की क्षति और पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में मझगांव प्रखंड और कुमारडुंगी प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक हाथियों के हमले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घरों को हाथियों ने तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके बावजूद सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया जाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से राहत देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। माधव चंद्र कुंकल ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश राज्य में हाथी के हमले से मौत होने पर मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुआवजा राशि की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जिन परिवारों के घर हाथियों ने तोड़ दिए हैं, उन्हें अबुवा आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी घटना के बाद दो सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। धरना के दौरान ग्रामीणों की मांगों को लेकर एक आवेदन पत्र भी तैयार किया गया, जिसे पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक, झारखंड सरकार को भेजा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस धरना-प्रदर्शन में विजय हेंब्रम, राहुल बिरुवा, रोहित पान, संजू दोराईबुरु, रमेश बेहरा, मधुसूदन कुम्हार, तुरी सिंह कुटिया, कृष्णा हेस्सा, जगदीश बिरुवा, लाल सिंह आलडा, मनीष तिरिया, अनीता पिंगुवा, दोनों पान, आसमान कुंकल, लक्ष्मी बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

- मझगांव/कुमारडुंगी: हाथियों के हमले से लगातार हो रही जान-माल की क्षति और पीड़ित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने वन विभाग कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम में मझगांव प्रखंड और कुमारडुंगी प्रखंड के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिला है। धरना को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि 1 जनवरी 2026 से लेकर अब तक हाथियों के हमले में 23 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों घरों को हाथियों ने तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया है। इसके बावजूद सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया जाना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार आर्थिक और मानसिक संकट से गुजर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से राहत देने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। माधव चंद्र कुंकल ने झारखंड सरकार से मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार मध्यप्रदेश राज्य में हाथी के हमले से मौत होने पर मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपये मुआवजा दिया जाता है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी मुआवजा राशि की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा जिन परिवारों के घर हाथियों ने तोड़ दिए हैं, उन्हें अबुवा आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी घटना के बाद दो सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि का भुगतान किया जाए। धरना के दौरान ग्रामीणों की मांगों को लेकर एक आवेदन पत्र भी तैयार किया गया, जिसे पत्राचार के माध्यम से मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रधान मुख्य वन संरक्षक, झारखंड सरकार को भेजा गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस धरना-प्रदर्शन में विजय हेंब्रम, राहुल बिरुवा, रोहित पान, संजू दोराईबुरु, रमेश बेहरा, मधुसूदन कुम्हार, तुरी सिंह कुटिया, कृष्णा हेस्सा, जगदीश बिरुवा, लाल सिंह आलडा, मनीष तिरिया, अनीता पिंगुवा, दोनों पान, आसमान कुंकल, लक्ष्मी बानरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।1
- बसिया (गुमला): प्रखंड के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। *कोयल नदी से भरा गया पवित्र जल* कलश यात्रा की शुरुआत कलिगा स्थित रामनवमी अखाड़ा पूजा पंडाल से हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में लगभग 501 कन्याएं और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लिए शामिल हुईं। श्रद्धालुओं का जत्था सबसे पहले कोयल नदी के तट पर पहुँचा। वहाँ उपस्थित पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने कलशों में पवित्र जल भरा। नदी तट से जल लेकर श्रद्धालु पुनः पूजा पंडाल पहुँचे, जहाँ मंत्रों के बीच कलशों की विधिवत स्थापना की गई। *भंडारे का आयोजन और क्षेत्र में उत्साह* कलश स्थापना के पश्चात पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भंडारे (प्रसाद) का वितरण किया गया। पूरी यात्रा के दौरान 'जय माता दी' और माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्तों के उत्साह ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य रूप से: पुरुषोत्तम राम, सुनील साहू, घनश्याम महतो परमानंद राम, प्रवीण सिंह, रितेश शाही रघुनंदन महतो, शरद पासवान सहित पूजा समिति के अन्य गणमान्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।2
- सिमडेगा:-शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक कर विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन पर विचार- विमर्श किया गया। प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए। एलकेजी में साहिल डुंगडुंग, प्रियांशा कुमारी और रीतिका कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से यूकेजी में वर्षा कुमारी, ओम कुमार साहू, आहिल राजा, वर्ग एक में सपना कुमारी, रेशमा कुमारी, शगुन कुमारी वर्ग 2 में अमन कुमार दास, अनीश बड़ाइक, अनुज कुमार साहू, वर्ग 3 में जैनब कुलसुम, कृपा किड़ो, ऋतिक राम,वर्ग 4 में अस्फीया नाज, मनीष इंदवार, निजामुद्दीन अंसारी, वर्ग 5 में सुप्रिया कुमारी,अवनीत एक्का, गौरव साव, वर्ग 6 में रशिका नाज, नव्या सिंह, रोहन कुमार शाह, वर्ग 7 में शबनम कुमारी, माही कुमारी और सना फिरदौस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। वहीं विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य गोरखनाथ सिंह ने बताया कि विद्यालय में नए सत्र में नामांकन जारी है। अभिभावक कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं।1
- बहरागोड़ा में द्वितीय विश्व युद्ध के बम निष्क्रिय , सेना ने संभाला मोर्चा ,बम को किया गया डिफ्यूज। जमशेदपुर : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपाड़ा नागुड़साईं में स्वर्णखा नदी किनारे मिले द्वितीय विश्व युद्ध काल के दो बमों को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। इनमें से एक बम को सेना की टीम ने बुधवार को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है , जबकि दूसरे को डिफ्यूज करने की प्रक्रिया जारी है।1
- शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सूर्य उदय के साथ चैती छठ पूजा समापन हुआ।4
- चैती छठ पूजा 2026 में 22 मार्च से 25 मार्च तक मनाया जा रहा है, जो चैत्र मास में सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित एक पवित्र चार दिवसीय महापर्व है। यह कठिन तप, स्वच्छता और नियम (नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य) के साथ सुख, आरोग्य और परिवार की खुशहाली के लिए मनाया जाता है। 22 मार्च को शाम का अर्ध अर्पित किया गया और आज 25 मार्च को सुबह के अर्ध के साथ इस पर्व की समाप्ति होगी1
- सरायकेला–खरसावाँ जिला अंतर्गत पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों हेतु जिला स्तरीय सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं खेलकूद आधारित कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, सरायकेला में किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ श्री नीतीश कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए म्यूजिकल चेयर, बैलून फोड़ एवं इन-आउट गतिविधियों का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए लूडो, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी/शील्ड देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले सभी विद्यालयों को भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, जिससे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कैलाश मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया।2
- बसिया (गुमला): शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और पाठकों को पुस्तकों से जोड़ने के उद्देश्य से बसिया के कोनबीर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुस्तकालय परिसर में एक भव्य पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अनुमंडल प्रशासन, बसिया और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। *सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन* मेले का मुख्य आकर्षण सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा फुले की जीवनी पर आधारित नाटक रहा। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उनके संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को जीवंत कर दिया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। कार्यक्रम में एसडीओ जयवंती देवगम, जिप सदस्य बसंती डूंगडूंग, एलआरडीसी शेखर कुमार ,बीडीओ सुप्रिया भगत सीओ नरेश कुमार मुंडा, कामडारा सीओ सुप्रिया एक्का, ब्रदर सुशील समेत अनेक गण्यमान्य व्यक्ति ओर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। *छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह* इस मेले में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने न केवल विभिन्न स्टालों पर सजी पुस्तकों का अवलोकन किया, बल्कि ज्ञान-विज्ञान और साहित्य से जुड़ी जानकारियों में भी रुचि दिखाई। स्थानीय ग्रामीणों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।2