ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल सिमडेगा में परीक्षा परिणाम घोषित सिमडेगा:-शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक कर विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन पर विचार- विमर्श किया गया। प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए। एलकेजी में साहिल डुंगडुंग, प्रियांशा कुमारी और रीतिका कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से यूकेजी में वर्षा कुमारी, ओम कुमार साहू, आहिल राजा, वर्ग एक में सपना कुमारी, रेशमा कुमारी, शगुन कुमारी वर्ग 2 में अमन कुमार दास, अनीश बड़ाइक, अनुज कुमार साहू, वर्ग 3 में जैनब कुलसुम, कृपा किड़ो, ऋतिक राम,वर्ग 4 में अस्फीया नाज, मनीष इंदवार, निजामुद्दीन अंसारी, वर्ग 5 में सुप्रिया कुमारी,अवनीत एक्का, गौरव साव, वर्ग 6 में रशिका नाज, नव्या सिंह, रोहन कुमार शाह, वर्ग 7 में शबनम कुमारी, माही कुमारी और सना फिरदौस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। वहीं विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य गोरखनाथ सिंह ने बताया कि विद्यालय में नए सत्र में नामांकन जारी है। अभिभावक कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं।

- सिमडेगा:-शहर के सैंपुर स्थित ब्रिलिएंट्स हाई स्कूल में बुधवार को शिक्षकों और अभिभावकों की बैठक कर विद्यार्थियों के बेहतर पठन-पाठन पर विचार- विमर्श किया गया। प्राचार्य गोरखनाथ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों और अभिभावकों दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर वार्षिक परीक्षा के परिणाम भी घोषित किए गए। एलकेजी में साहिल डुंगडुंग, प्रियांशा कुमारी और रीतिका कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से यूकेजी में वर्षा कुमारी, ओम कुमार साहू, आहिल राजा, वर्ग एक में सपना कुमारी, रेशमा कुमारी, शगुन कुमारी वर्ग 2 में अमन कुमार दास, अनीश बड़ाइक, अनुज कुमार साहू, वर्ग 3 में जैनब कुलसुम, कृपा किड़ो, ऋतिक राम,वर्ग 4 में अस्फीया नाज, मनीष इंदवार, निजामुद्दीन अंसारी, वर्ग 5 में सुप्रिया कुमारी,अवनीत एक्का, गौरव साव, वर्ग 6 में रशिका नाज, नव्या सिंह, रोहन कुमार शाह, वर्ग 7 में शबनम कुमारी, माही कुमारी और सना फिरदौस ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। वहीं विभिन्न विषयों में 90 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष पुरस्कार दिए गए। प्रधानाचार्य गोरखनाथ सिंह ने बताया कि विद्यालय में नए सत्र में नामांकन जारी है। अभिभावक कार्यालय अवधि में संपर्क कर सकते हैं।1
- सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। तत्काल एक टीम का गठन किया गया और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो शमीउल्लाह अंसारी शामिल है। पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार मो शमीउल्लाह का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। बाइट, सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ, गुमला।3
- इस रैली में कई समुदाय के लोग शामिल हुए थे और साथ ही साथ अपना प्रदर्शन दिखाया इस रैली में शामिल होकर सभी लोगों में एक नई ऊर्जा प्राप्त किया1
- बसिया (गुमला): प्रखंड के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भक्ति और उत्साह के इस समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। *कोयल नदी से भरा गया पवित्र जल* कलश यात्रा की शुरुआत कलिगा स्थित रामनवमी अखाड़ा पूजा पंडाल से हुई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में लगभग 501 कन्याएं और महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश लिए शामिल हुईं। श्रद्धालुओं का जत्था सबसे पहले कोयल नदी के तट पर पहुँचा। वहाँ उपस्थित पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई, जिसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने अपने कलशों में पवित्र जल भरा। नदी तट से जल लेकर श्रद्धालु पुनः पूजा पंडाल पहुँचे, जहाँ मंत्रों के बीच कलशों की विधिवत स्थापना की गई। *भंडारे का आयोजन और क्षेत्र में उत्साह* कलश स्थापना के पश्चात पूजा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच भंडारे (प्रसाद) का वितरण किया गया। पूरी यात्रा के दौरान 'जय माता दी' और माता रानी के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। भक्तों के उत्साह ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूजा कमेटी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर मुख्य रूप से: पुरुषोत्तम राम, सुनील साहू, घनश्याम महतो परमानंद राम, प्रवीण सिंह, रितेश शाही रघुनंदन महतो, शरद पासवान सहित पूजा समिति के अन्य गणमान्य सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।2
- हमारे यहां हर तरह के टैटू बने एवं मिटाए जाते हैं एवं फेस के दाग धब्बे उच्च तकनीक लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं1
- चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदान बुकमा गांव में बुधवार की अहले सुबह करीब 6:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। महुआ चुनने जंगल गए 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिपाल लोहरा पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।1
- Post by राहुल कुमार3
- जलडेगा:-चैती छठ पूजा प्रखंड मुख्यालय में श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। चार दिवसीय इस पावन पर्व के अंतिम दिन अहले सुबह व्रतियों ने मुंशी तालाब में उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा का समापन किया।सुबह होते ही मुंशी तालाब परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ उमड़ने लगी । व्रती वेशभूषा में जल में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना में लीन नजर आए। छठ गीतों और जयकारों से पूरा घाट गूंज उठा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। पूरे विधि-विधान के साथ अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरोगी जीवन की कामना की।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार ने भी अपनी पत्नी के साथ मुंशी तालाब पहुंचकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।1