Shuru
Apke Nagar Ki App…
आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर की छापेमारी 1गिरफ्तार 3 मामले दर्ज बताते चले की बाराबंकी जनपद के थाना असंद्रा क्षेत्र में आबकारी-प्रवर्तन विभाग ने कुल 22 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1 युवक को गिरफ्तार कर 3 मामले दर्ज किए हैं
Journalist Manoj Shukla
आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर की छापेमारी 1गिरफ्तार 3 मामले दर्ज बताते चले की बाराबंकी जनपद के थाना असंद्रा क्षेत्र में आबकारी-प्रवर्तन विभाग ने कुल 22 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1 युवक को गिरफ्तार कर 3 मामले दर्ज किए हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बताते चले की बाराबंकी जनपद के थाना असंद्रा क्षेत्र में आबकारी-प्रवर्तन विभाग ने कुल 22 स्थानों पर छापेमारी करते हुए 1 युवक को गिरफ्तार कर 3 मामले दर्ज किए हैं1
- थाना जयपुर जिला जिला किथुरी1
- बाराबंकी में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात तस्कर मिस्बाहुर्रहमान उर्फ अज्जन की करीब 6 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर दी है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट-1985 की धारा 68F(2) के तहत न्यायनिर्णायक प्राधिकारी, नई दिल्ली के आदेश पर की गई। जानकारी के मुताबिक 09 जनवरी 2026 से जिला कारागार बाराबंकी में बंद अज्जन लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह थाना जैदपुर का हिस्ट्रीशीटर (नं. 56B) है और बीते करीब 25 वर्षों से ड्रग नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। प्रशासन ने नवाबगंज नगर परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 198 (मिन), क्षेत्रफल 558.70 वर्गमीटर में बने आवासीय मकान को कुर्क किया है, जो उसकी पत्नी नगमी खातून के नाम दर्ज बताया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया पूरी कराई गई। जानकारी के मुताबिक अज्जन के खिलाफ बाराबंकी और लखनऊ में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसे एडीजी लखनऊ जोन द्वारा इंटर-डिस्ट्रिक्ट गैंग (IR-09) में भी सूचीबद्ध किया गया है, जबकि जिला स्तर पर उसे ड्रग माफिया घोषित करते हुए गैंग नंबर 32 का सरगना बताया गया है। इसके अलावा उसके खिलाफ एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं और पीआईटी-एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वर्ष की निरुद्धि का आदेश भी जारी किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। एसपी बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।फिलहाल। इस कार्रवाई के बाद जिले में ड्रग माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश गया है और पुलिस-प्रशासन की सख्ती साफ तौर पर नजर आ रही है।4
- ग्राम सभा कुड़ियांव में 2 घंटा बारिश में यह हाल है गांव के अंदर की मेन रोड का क्या यह कार्य होगा की नही पूछता हैं कुडियाव के नागरिक वर्तमान प्रधान एव वर्तमान विधायक और सांसद जी से1
- Post by Mueed Abdul1
- बाराबंकी में पुलिस की सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीमों ने एक बड़ी कार्रवाई में 73 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग कर तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से इन मोबाइलों को बरामद किया।1
- बाराबंकी। सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए करीब 15 लाख रुपये कीमत के 73 मोबाइल फोन बरामद किये जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी की बाइट।1
- बाराबंकी पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सर्विलांस सेल और थाना स्तर की संयुक्त टीम द्वारा बरामद किए गए 73 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर गुम मोबाइलों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। सर्विलांस सेल और थानों की टीमों ने CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग कर इन मोबाइलों को बरामद किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया फोन और उसमें मौजूद जरूरी डाटा वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने मौके पर ही बाराबंकी पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं या CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट करें। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों और हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा के बारे में भी जानकारी दी गई। गौरतलब है कि पिछले 5 महीनों में बाराबंकी पुलिस की मोबाइल रिकवरी टीम ने 623 से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपये बताई जा रही है। यह आंकड़ा पुलिस की सक्रियता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।2