गोलेन्दा बालाजी से आने वाली कावड़ विशाल जुलूस के साथ भगवान नीलकंठ के चढेगी दौसा। नीलकंठ धर्म सेवा समिति देवगिरी पर्वत दौसा द्वारा 34 वीं कावड़ यात्रा 6 अगस्त को गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के लिए रवाना होगी। 9 अगस्त को विशाल जुलूस के साथ भगवान नीलकंठ के मंदिर पहुंचकर कावड़ के जल से अभिषेक होगा। कावड़ यात्रा के संयोजक दिनेश जायसवाल ने बताया कि नीलकंठ धर्म सेवा समिति देवगिरी पर्वत की यह 34 वीं कावड़ यात्रा होगी। इससे पहले अनेक स्थानों से पवित्र जल कावड़ के माध्यम से लाकर भगवान नीलकंठ के प्रतिवर्ष अभिषेक होता रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार कावड़ यात्रा का शुभारंभ आनंद शर्मा स्कूल लालसोट रोड दोसा से 6 अगस्त को गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। जायसवाल ने बताया कि जो भी धर्मबंधु कावड़ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वह 5 अगस्त तक अपना नामांकन नीलकंठ धर्म सेवा समिति के पदाधिकारी या कावड़ समिति के सदस्यों को लिखवा सकते हैं। दिनेश जायसवाल ने बताया कि कमलेश तिवाडी उर्फ कल्लू भाई, विनय जोशी पत्रकार, रज्जू सैनी, राकेश शर्मा सीटू व नंदू धौंकरिया से भी संपर्क करके कावड़ यात्रा के लिए अपना नाम लिखवाया जा सकता है। उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा में जाने के लिए गणवेश,कावड़ लोटा,व 6 अगस्त की रात्रि का भोजन साथ लेकर चलना होगा। जायसवाल ने बताया कि गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के पवित्र कुंड से जल लेने के बाद कावड़ यात्रा दौसा के लिए स्थान करेगी। 6,7 व 8 अगस्त को चलते हुए 9 अगस्त को दोपहर तक कावड़ यात्रा दौसा पहुंचेगी। सायंकाल 5 बजे दुर्गा मंदिर, मंडी रोड दौसा से शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कावड़ यात्रा की विशाल शोभायात्रा किला सागर बैद्यनाथ महादेव मंदिर होते हुए देवगिरी पर्वत स्थित भगवान नीलकंठ के मंदिर पर पहुंचेगी। इसके बाद कावड़ द्वारा ला गए पवित्र जल से सोमवार तड़के भगवान नीलकंठ का अभिषेक करेंगे।
गोलेन्दा बालाजी से आने वाली कावड़ विशाल जुलूस के साथ भगवान नीलकंठ के चढेगी दौसा। नीलकंठ धर्म सेवा समिति देवगिरी पर्वत दौसा द्वारा 34 वीं कावड़ यात्रा 6 अगस्त को गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के लिए रवाना होगी। 9 अगस्त को विशाल जुलूस के साथ भगवान नीलकंठ के मंदिर पहुंचकर कावड़ के जल से अभिषेक होगा। कावड़ यात्रा के संयोजक दिनेश जायसवाल ने बताया कि नीलकंठ धर्म सेवा समिति देवगिरी पर्वत की यह 34 वीं कावड़ यात्रा होगी। इससे पहले अनेक स्थानों से पवित्र जल कावड़ के माध्यम से लाकर भगवान नीलकंठ के प्रतिवर्ष अभिषेक होता रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार कावड़ यात्रा का शुभारंभ आनंद शर्मा स्कूल लालसोट रोड दोसा से 6 अगस्त को गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। जायसवाल ने बताया कि जो भी धर्मबंधु कावड़ यात्रा में शामिल होना चाहते हैं वह 5 अगस्त तक अपना नामांकन नीलकंठ धर्म सेवा समिति के पदाधिकारी या कावड़ समिति के सदस्यों को लिखवा सकते हैं। दिनेश जायसवाल ने बताया कि कमलेश तिवाडी उर्फ कल्लू भाई, विनय जोशी पत्रकार, रज्जू सैनी, राकेश शर्मा सीटू व नंदू धौंकरिया से भी संपर्क करके कावड़ यात्रा के लिए अपना नाम लिखवाया जा सकता है। उन्होंने बताया की कावड़ यात्रा में जाने के लिए गणवेश,कावड़ लोटा,व 6 अगस्त की रात्रि का भोजन साथ लेकर चलना होगा। जायसवाल ने बताया कि गोलेन्दा बालाजी मालाखेड़ा के पवित्र कुंड से जल लेने के बाद कावड़ यात्रा दौसा के लिए स्थान करेगी। 6,7 व 8 अगस्त को चलते हुए 9 अगस्त को दोपहर तक कावड़ यात्रा दौसा पहुंचेगी। सायंकाल 5 बजे दुर्गा मंदिर, मंडी रोड दौसा से शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए कावड़ यात्रा की विशाल शोभायात्रा किला सागर बैद्यनाथ महादेव मंदिर होते हुए देवगिरी पर्वत स्थित भगवान नीलकंठ के मंदिर पर पहुंचेगी। इसके बाद कावड़ द्वारा ला गए पवित्र जल से सोमवार तड़के भगवान नीलकंठ का अभिषेक करेंगे।
- जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा का सिकराय दौरा: स्टोन पार्क, ग्रामीण सेवा शिविर और उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण स्टोन पार्क का तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य शुरू करने के दिए निर्देश दौसा, 31 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शुक्रवार को सिकराय क्षेत्र का दौरा कर प्रस्तावित स्टोन पार्क, पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर एवं सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दौरे की शुरुआत में जिला कलक्टर ने सिकराय के निकट रीको को आवंटित स्टोन पार्क की भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से अब तक हुई प्रगति की जानकारी ली और तकनीकी प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर विकास कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के उद्यमियों को स्टोन पार्क का लाभ जल्द मिल सके। इस दौरान रीको के क्षेत्रीय प्रबंधक टीसी भट्ट ने बताया कि स्टोन पार्क के लिए भूमि का लेआउट प्लान अंतिम रूप ले चुका है तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी हो गई है। तकनीकी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसके पूरा होते ही विकास कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेटा, दुब्बी एवं पीलवा कलां गांवों में 42 हेक्टेयर से अधिक भूमि स्टोन पार्क के लिए आवंटित की गई है। इसके बाद जिला कलक्टर पीपलकी ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचे। शिविर के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनका त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आवासीय पट्टों सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ वितरण भी किया। दौरे के अंतिम चरण में जिला कलक्टर ने सिकराय उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी नवनीत कुमार, पंचायत समिति विकास अधिकारी रानू इनखिया सहित रीको एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- _*मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिया करारा जवाब*_ *अशोक गहलोत जादूगर हैं, अच्छी हेरा फेरी करते हैं* *उनके शासनकाल में भ्रष्टाचार हुआ इसलिए उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं* *पूर्व मुख्यमंत्री अपने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बातों का जवाब दें* उदयपुर, 01 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की जनता जानती है कि उनके मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है। -----1
- लालपुरा में संत निरंकारी सत्संग आयोजित, ब्रह्मज्ञान का दिया संदेश लालसोट। संत निरंकारी मिशन की लालसोट शाखा द्वारा लालपुरा पंचायत में सत्संग का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता महात्मा रतन लाल सैनी ने कहा कि ब्रह्मज्ञान केवल सद्गुरु की कृपा से ही प्राप्त होता है। सत्संग में भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन चौथमल सैन ने किया। संगत के लिए लंगर एवं आवागमन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।1
- सेवा का स्वर्णिम अध्याय हुआ पूर्ण, प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी गई गरिमामयी विदाई 5 वर्ष 1 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद प्रधानाध्यापक सीताराम साहू को दी भावभीनी विदाई लालसोट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चैनपुरा खुर्द में प्रधानाध्यापक सीताराम साहू के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भौरी लाल, विशिष्ट अतिथि पीईईओ रामविलास मीणा एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष कजोड़मल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम खिलाड़ी मीणा ने की। विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संबोधन में कहा कि सीताराम साहू ने 5 वर्ष डेढ माह के सेवाकाल में अनुशासन, गुणवत्ता और समर्पण के साथ विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उनके कार्यों और व्यवहार की सभी ने सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं आनंदमय सेवानिवृत्ति जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निर्मल सामरिया, रक्षित शर्मा, विनोद कुमार, सुनील कुमार, पिंटू मीणा, कविता खंडेलवाल सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामवासी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1
- पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रतिराम मीणा ने प्रधानाचार्य किया पद कार्य ग्रहण लालसोट उपखंड में आज निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के आदेश अनुसार पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसोट में रत्तिराम मीणा ने विद्यालय व सरस्वती माता को नमन कर प्रधानाचार्य के पद पर कार्य ग्रहण किया । उपप्राचार्य मोहनलाल उपाध्याय ने प्रधानाचार्य का अभिनंदन कर कहा विद्यालय स्टाफ का विद्यालय संचालन और विकास में पूर्ण सहयोग रहेगा और आपके नेतृत्व में विद्यालय प्रगति की ओर अग्रसर होगा ।प्रधानाचार्य रत्तिराम मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में संख्यात्मक और गुणात्मक विकास के लिए हम सतत् प्रयत्नशील रहेंगे एवं कार्यग्रहण के इस अवसर पर उपस्थित सभी संस्था प्रधान व अन्य आगंतुकों का आभार प्रकट किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य रामनिवास मीना , अरविंद शर्मा , राम लखन मीणा ,रामबाबू ज्योति , युगल किशोर बोहरा, शंभू दयाल मीणा, सियारामशरण शर्मा, पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश गौतम, अरविंद मीणा, हनुमान शर्मा ,परीक्षित शर्मा, अविनाश शर्मा ,वीरेंद्र जैन लालचंद बुनकर, विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मंत्रालयिक कर्मचारी एवं अन्य कार्मिको ने प्रधानाचार्य का साफा बंधन कर अभिनंदन किया । इसी प्रकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुरा में रामनिवास मीणा ने एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजौली में सुरेश कुमार रैगर ने प्रधानाचार्य पद पर कार्य ग्रहण किया।4
- ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा सैंथल पंचायत में ग्राम न्यायालय शिविर का हुआ आयोजन ग्राम न्यायालय, दौसा द्वारा आज पंचायत समिति सैंथल परिसर में न्यायालय शिविर (कोर्ट कैंप) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य लंबित प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति एवं राजीनामे के माध्यम से विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराना रहा। शिविर में ग्राम न्यायालय, दौसा के न्यायाधिकारी पुलकित शर्मा ने उपस्थित पक्षकारों को आपसी समझाइश कराते हुए विवादों का शांतिपूर्ण एवं आपसी सहमति से निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया। शिविर आयोजन की इस कड़ी में आज 4 प्रकरणों का राजीनामा करवाया जाकर निस्तारण करवाया गया न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय पुलकित शर्मा ने बताया कि राजीनामे के माध्यम से विवादों का समाधान समय, धन एवं श्रम की बचत के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। इस अवसर पर रीडर रामावतार शर्मा, शेरिस्तेदार संदीप मीणा, लिपिक गिर्राज मीना , अक्षय कुमार शर्मा ,एएसआई शिवदत्त व् कानि प्रवीण,हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने शिविर के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया तथा पक्षकारों को विधिक जानकारी एवं आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया। ग्राम न्यायालय द्वारा भविष्य में भी ऐसे न्यायालय शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण करने के प्रयास जारी रहेंगे।2