पुखरायां बस स्टेशन का निर्माण समय सीमा में पूरा करने के निर्देश कानपुर देहात, 21 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने पुखरायां में निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। परियोजना की भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 48.50 प्रतिशत पाई गई। परियोजना की स्वीकृत लागत 2.77 करोड़ रुपये है, जबकि 2.10 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य 15 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और इसे 14 फरवरी 2027 तक पूरा किया जाना है। अब तक 100 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसमें 48.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बोरिंग, मिट्टी भराई, मुख्य भवन की छत ढलाई, प्लास्टर और टॉयलेट ब्लॉक का प्लास्टर पूरा हो चुका है। वर्तमान में बाउंड्रीवाल, फ्रंट फेस, फ्लोरिंग और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने निर्माण सामग्री की नियमित गुणवत्ता जांच और कार्य समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। यात्रियों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार व उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार मौजूद रहे।
पुखरायां बस स्टेशन का निर्माण समय सीमा में पूरा करने के निर्देश कानपुर देहात, 21 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने पुखरायां में निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। परियोजना की भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 48.50 प्रतिशत पाई गई। परियोजना की स्वीकृत लागत 2.77 करोड़ रुपये है, जबकि 2.10 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य 15 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और इसे 14 फरवरी 2027 तक पूरा किया जाना है। अब तक 100 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसमें 48.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बोरिंग, मिट्टी भराई, मुख्य भवन की छत ढलाई, प्लास्टर और टॉयलेट ब्लॉक का प्लास्टर पूरा हो चुका है। वर्तमान में बाउंड्रीवाल, फ्रंट फेस, फ्लोरिंग और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने निर्माण सामग्री की नियमित गुणवत्ता जांच और कार्य समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। यात्रियों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार व उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार मौजूद रहे।
- पुखरायां बस स्टेशन का निर्माण समय सीमा में पूरा करने के निर्देश कानपुर देहात, 21 अगस्त। मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने पुखरायां में निर्माणाधीन बस स्टेशन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति देखी। परियोजना की भौतिक प्रगति 56 प्रतिशत और वित्तीय प्रगति 48.50 प्रतिशत पाई गई। परियोजना की स्वीकृत लागत 2.77 करोड़ रुपये है, जबकि 2.10 करोड़ रुपये का अनुबंध हुआ है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि निर्माण कार्य 15 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और इसे 14 फरवरी 2027 तक पूरा किया जाना है। अब तक 100 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जिसमें 48.50 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। बोरिंग, मिट्टी भराई, मुख्य भवन की छत ढलाई, प्लास्टर और टॉयलेट ब्लॉक का प्लास्टर पूरा हो चुका है। वर्तमान में बाउंड्रीवाल, फ्रंट फेस, फ्लोरिंग और फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। सीडीओ ने निर्माण सामग्री की नियमित गुणवत्ता जांच और कार्य समय सीमा में पूरा कराने के निर्देश दिए। यात्रियों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा जैसी सुविधाएं मानक के अनुरूप सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार व उपायुक्त श्रम रोजगार अशोक कुमार मौजूद रहे।1
- रेलवे ओवर ब्रिज ना होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते फाटक पार कानपुर देहात जिला के कंचोसी नगरपंचायत मे रेलवे ओवर ब्रिज न होने के कारण लोग जान जोखिम मे डालकर करते हैं रेलवे क्रासिंग पार फाटक बंद होने के बाबजूद लोग बूम के नीचे से मोटरसाईकल निकालने के चक्कर मे ही होते हैं हादसे का शिकार फोर लेन क्रॉसिंग होने के कारण लग जाता है लम्बा जाम1
- *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *मुख्य विकास अधिकारी ने आँगनवाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का किया निरिक्षण , दिए निर्देश* *कक्षाओं में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री न मिलने एवं परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित को फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश* *पंजीकृत छात्र छात्राओं की विद्यालय में शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए,अन्यथा प्रधानध्यापक के विरुद्ध की जायेगी कार्यवाही* *बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए: मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात :- दिनांक : 21 अगस्त 2026 मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज जनपद के विकासखण्ड मलासा के आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर एवं प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सर्वप्रथम आँगनवाड़ी केंद्र श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया, निरिक्षण के समय मौके पर 19 छात्र छात्रायें पंजीकृत पाए पर मात्र 03 छात्र ही मौके पर उपस्थित मिले। मौके पर उपस्थित बच्चों में शिक्षा का अभाव मिला इसके पश्चात उनके द्वारा प्राथमिक विद्यालय श्याम सुन्दरपुर का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय विद्यालय के प्रधानध्यापक दिनेश कुमार उपस्थित मिले इसके अतिरिक्त अजय कुमार शिक्षा मित्र मौके पर अनुपस्थित पाए गए , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पूछे जाने पर प्रधानध्यापक द्वारा बताया गया कि वे किसी काम से बीआरसी गए हुए है जिस पर उन्होंने सम्बंधित का स्पष्टीकरण प्राप्त किये जाने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए । वहीं विद्यालय में 68 छात्र छात्राओं का पंजीकरण हुआ है जिसके सापेक्ष मात्र 49 छात्र/छात्रायें उपस्थित पाए गए उन्होंने प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित की जाए साथ ही विद्यालय में उपस्थित होने वाले सभी छात्र/छात्राएं पूरी ड्रेस में ही आये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी ने कक्षाओं में जाकर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी शैक्षिक गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने अध्यापकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं रुचिकर शिक्षा प्रदान की जाए, जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील व्यवस्था, पाठ्य सामग्री तथा विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं विद्यायल में बाल शिक्षण अधिगमन सामग्री नहीं मिली जिस पर उन्होंने संबंधित प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि सभी कक्षाओं में सामग्री उपलब्ध रहे अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। विद्यालय परिसर में बाल मैत्री पेंटिंग न होने पर प्रधानध्यापक को फटकार लगाते हुये तत्काल कराये जाने तथा स्पष्टीकरण प्राप्त किए जाने के दिए निर्देश। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि विद्यालय परिसर, कक्षाओं, शौचालयों एवं पेयजल व्यवस्था को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण बच्चों के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया कि शासन की योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।1
- विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का सीडीओ ने किया निरीक्षण कानपुर देहात। 20 अगस्त 2026 को मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन परिसर स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रख-रखाव, स्वच्छता तथा जनसामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण विभाग की चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पूजा, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक सुरेंद्र बहादुर, अश्वनी त्रिवेदी (डीसी, एसबीएम), उपायुक्त स्वतः रोजगार कार्यालय की डीएमएम निखा सचान, पूजा वर्मा (डीएमएम) एवं अंकित, लघु सिंचाई कार्यालय के प्रधान सहायक राकेश कुमार सचान, कनिष्ठ सहायक शशिकांत वर्मा, हिमांशु कुमार जायसवाल तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कमलेश कनोजिया अनुपस्थित पाए गए। कृषि विभाग के मोहित मिश्रा आकस्मिक अवकाश पर थे, लेकिन उनके द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर सक्षम अधिकारी से अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महेंद्र वर्मा बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। मुख्य विकास अधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचने और अपने दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करने के लिए सख्त निर्देश दिए। सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकताओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने के साथ कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार किया जाए। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही विभिन्न योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति दें और शासन की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।2
- कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। कानपुर देहात: राजपुर थाना क्षेत्र में कांधी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार युवक बाल-बाल बच गया। गनीमत रही कि युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं। जानकारी के अनुसार युवक अपनी कार से गांव देवब्राह्मणपुर जा रहा था। कांधी के पास अचानक वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसा होते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय निवासियों के मुताबिक सड़क किनारे खाई होने और रात के समय अंधेरा रहने के कारण इस स्थान पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित स्थान पर बैरिकेडिंग कराने के साथ चेतावनी बोर्ड लगाए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।1
- मास्टर रोल में 59 श्रमिक, मौके पर मिले 44 मिले स्त प्रतिसत श्रमिको की उपस्थित के दिये निर्देश कानपुर देहात, 21 अगस्त। विकासखंड अमरौधा की ग्राम पंचायत श्याम सुंदरपुर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान बंबा से डड़वापुर तक नाली खुदाई का कार्य चलता मिला। कार्य के लिए 59 श्रमिकों का मास्टर रोल जनरेट था, जबकि मौके पर 44 श्रमिक ही उपस्थित मिले। इनमें 21 पुरुष और 23 महिलाएं शामिल थीं। करीब 1.3 किलोमीटर लंबी नाली के निर्माण पर 1.92 लाख रुपये की प्राक्कलन धनराशि प्रस्तावित है। सीडीओ ने श्रमिकों और रोजगार सेवक से कार्य तथा मजदूरी भुगतान की जानकारी ली। उन्होंने मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही खंड विकास अधिकारी और डीसी मनरेगा को मास्टर रोल के सापेक्ष श्रमिकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- झींझक नगर पालिका में काशीराम कॉलोनी कानपुर देहात में लगी आग झींझक नगर पालिका काशीराम कॉलोनी अकत मास झोपड़ी में लगी आग बिटिया के कपड़े और लड़के के इन सब लोगों के कपड़े जल गए लकड़ी की अलमारी में लगी आग जिनके यहां आग लगी है उनका नाम ममता है उनका कहना है कि हम उसे तरफ खाना बना रहे थे तभी किसी ने आग लगा दी1
- भाल के मुख्य मार्ग पर मृत पशुओं से फैली दुर्गंध, राहगीरों और स्कूली बच्चों का निकलना हुआ दूभर भाल गांव के मुख्य मार्ग स्थित नहर पुल के पास मृत पशुओं के पड़े रहने से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाय, भैंस समेत अन्य मृत पशुओं के अवशेष पड़े होने से क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे लोगों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बीमारी फैलने की आशंका जताते हुए संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। भाल निवासी अंकित सिंह और उनके साथियों ने गुरुवार को करीब 3 बजे इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए बताया कि गांव की मुख्य सड़क पर मृत पशुओं के पड़े रहने से राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है और आसपास के वातावरण में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। अंकित सिंह ने गांव के वरिष्ठजनों और जिम्मेदार लोगों से मामले का संज्ञान लेकर मृत पशुओं के अवशेषों को हटवाने तथा समस्या के स्थायी निस्तारण की अपील की है। वहीं उत्कर्ष फौजी, धर्मेंद्र सिंह, राघवेंद्र, रामकेश, छोटे सिंह, सिद्धे तिवारी सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मृत1