हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से पहुंचे CM साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, भरपूर फसल और किसानों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला ऑटो चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन के बाद नांगर, रापा, कुदाल और फावड़े जैसे कृषि औजारों की पूजा की गई। मुख्यमंत्री ने गौशाला में गाय और बछड़े को हरा चारा, चना-गुड़ और पारंपरिक लोंदी खिलाई। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण जीवन और खेती का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी उपयोगी और प्रकृति से जुड़ी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में कृषि और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक दिया। कृषि विभाग के स्टॉल पर उन्होंने ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से भी मुलाकात की। चंद्रकली अब तक 2,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री निवास में गेड़ी, बिल्लस, गोटी, बाटी और रहचुली जैसे पारंपरिक खेलों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। मांदर और ढोलक की थाप पर मुख्यमंत्री साय कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। ठेठरी, खुरमी और बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने भी आयोजन में गांव की खुशबू बिखेरी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली केवल खेती-किसानी का पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक अस्मिता, प्रकृति, पशुधन और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी पहचान का उत्सव है। आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक परंपराओं, खेलों, कला और खानपान को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है।
हरेली तिहार पर छत्तीसगढ़ी रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पारंपरिक वेशभूषा में पिंक ऑटो से पहुंचे CM साय रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम लोक पर्व हरेली तिहार पर नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पारंपरिक रंग देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान शिव, गौमाता और कृषि औजारों की पूजा कर प्रदेश में अच्छी बारिश, भरपूर फसल और किसानों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय पारंपरिक वेशभूषा में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ महिला ऑटो चालक संगीता यादव के पिंक ऑटो से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा। कार्यक्रम में गौरी-गणेश और नवग्रह पूजन के बाद नांगर, रापा, कुदाल और फावड़े जैसे कृषि औजारों की पूजा की गई। मुख्यमंत्री ने गौशाला में गाय और बछड़े को हरा चारा, चना-गुड़ और पारंपरिक लोंदी खिलाई। उन्होंने कहा कि पशुधन ग्रामीण जीवन और खेती का अहम हिस्सा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी उपयोगी और प्रकृति से जुड़ी परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास परिसर में पारिजात का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में कृषि और अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री ने रायपुर के किसान इंद्र कुमार वर्मा को हार्वेस्टर सब्सिडी के रूप में 16 लाख रुपए का चेक दिया। कृषि विभाग के स्टॉल पर उन्होंने ड्रोन दीदी चंद्रकली वर्मा से भी मुलाकात की। चंद्रकली अब तक 2,500 एकड़ से अधिक क्षेत्र में ड्रोन से छिड़काव कर चुकी हैं। मुख्यमंत्री निवास में गेड़ी, बिल्लस, गोटी, बाटी और रहचुली जैसे पारंपरिक खेलों के साथ छत्तीसगढ़ी लोकगीत और नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहे। मांदर और ढोलक की थाप पर मुख्यमंत्री साय कलाकारों के साथ झूमते नजर आए। ठेठरी, खुरमी और बड़ा जैसे पारंपरिक व्यंजनों ने भी आयोजन में गांव की खुशबू बिखेरी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हरेली केवल खेती-किसानी का पर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक अस्मिता, प्रकृति, पशुधन और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी पहचान का उत्सव है। आधुनिक विकास के साथ अपनी लोक परंपराओं, खेलों, कला और खानपान को सहेजना सभी की जिम्मेदारी है।
- aaj ki nai taji khabar Jakhar Gonda ke bich mein padta hai aur bataya ja raha hai ki tractor chalane wala hai vah Nashe mein tha aur ismein char log maujud the char log Sahi Shravan Bach Gaye dhanyvad bhi milte Hain nai khabar mein2
- बिजली कटौती से किसान परेशान, 2 दिन में समाधान नहीं तो घेराव की चेतावनी उदयपुर। किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों के समाधान की मांग को लेकर विद्युत वितरण केंद्र उदयपुर के कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लगातार हो रही बिजली कटौती से सिंचाई प्रभावित होने का मुद्दा उठाया गया। किसानों ने कृषि कार्य के लिए नियमित बिजली आपूर्ति, अनावश्यक कटौती बंद करने और स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आने की शिकायतों की जांच की मांग की है। साथ ही इच्छुक उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर नियमानुसार बदलने की मांग रखी गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि 2 दिवस के भीतर समस्या का समाधान नहीं होने पर सैकड़ों किसानों के साथ विद्युत वितरण केंद्र का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।2
- केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, केसीजी जिले के पुलिस ने किया जिले में बाहरी राज्यों के श्रमिकों का सत्यापन, 12 अगस्त बुधवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी अनुसार जिले में बाहरी राज्यों से आए श्रमिकों के दस्तावेजों के सत्यापन का अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बीबीसी राइस मिल पहुंचकर वहां कार्यरत बाहरी राज्यों के कर्मचारियों एवं श्रमिकों की जांच की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड व अन्य पहचान दस्तावेजों के साथ स्थायी एवं वर्तमान पते की जानकारी का सत्यापन किया। साथ ही राइस मिल प्रबंधन को श्रमिकों से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस ने कहा कि वैध दस्तावेज वाले श्रमिकों को परेशान नहीं किया जाएगा, जबकि संदिग्ध या अधूरे दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1
- मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद करने का आरोप, पुराने विवाद के बीच मौके पर चल रहा था निर्माण बलौदाबाजार। गायत्री मंदिर के पास लवन रोड स्थित एक मकान के दरवाजे के सामने दीवार खड़ी कर रास्ता बंद किए जाने को लेकर पुराना विवाद एक बार फिर सामने आया है। मकान मालिक राकेश साहू ने सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी जावेद खान एवं उनकी पत्नी जुली बेगम द्वारा उनके मकान के दरवाजे के ठीक सामने ईंट की दीवार खड़ी की जा रही है। राकेश साहू का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दस वर्षों से अधिक समय से विवाद चला आ रहा है तथा पूर्व में कई बार रिपोर्ट और समझौते हो चुके हैं। मामला सिविल कोर्ट बलौदाबाजार में भी लंबित बताया गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे संवाददाता ने देखा निर्माण कार्य मामले की सूचना मिलने पर जब संवाददाता मौके पर पहुंचे तो वहां ईंट की दीवार खड़ी करने का निर्माण कार्य चल रहा था। मौके पर बाहरी मजदूर एवं श्रमिकों को लगाकर राकेश साहू के मकान के दरवाजे के ठीक सामने दीवार खड़ी की जा रही थी। निर्माण की स्थिति ऐसी थी कि मकान के दरवाजे से बाहर निकलने के बाद आगे जाने वाले रास्ते के सामने दीवार खड़ी हो रही थी, जिससे आवागमन बाधित होने की स्थिति दिखाई दे रही थी। राकेश साहू का आरोप है कि जिस स्थान पर दीवार खड़ी की जा रही है, वह उनके मकान के दरवाजे के सामने है और इससे घर से बाहर निकलकर रास्ते तक पहुंचने में परेशानी होगी। उनका कहना है कि विवादित भूमि को लेकर सिविल न्यायालय में मामला पहले से लंबित है। ऐसी स्थिति में न्यायालय के निर्णय से पहले निर्माण कर मौके की स्थिति बदलने से नया विवाद उत्पन्न हो सकता है। राकेश साहू ने अपने आवेदन में पुलिस से कहा है कि वह किसी प्रकार का विवाद नहीं करना चाहते और शांति बनाए रखना चाहते हैं। उन्होंने न्यायालय में प्रकरण के अंतिम निराकरण तक संबंधित स्थान पर दीवार निर्माण रोकने तथा दोनों पक्षों के बीच पुनः विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए उचित कार्रवाई की मांग की है। मामला पहले से न्यायालय में लंबित होने और मौके पर निर्माण कार्य किए जाने के आरोप के बीच अब पुलिस एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।1
- संवेदनशील कलेक्टर की पहल, दृष्टिबाधित प्रियंका को मिला स्मार्ट फोन बलौदाबाजार, 11 अगस्त 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा की संवेदनशील पहल ने जनदर्शन में पहुंची दृष्टिबाधित बालिका प्रियंका बघेल के चेहरे पर मुस्कान ला दी। संगीत में आगे बढ़ने की इच्छुक प्रियंका ने पढ़ाई और ऑनलाइन संगीत कक्षाओं के लिए स्मार्ट फोन की आवश्यकता को लेकर कलेक्टर से मदद मांगी थी। कलेक्टर ने उसकी प्रतिभा और जरूरत को समझते हुए सप्ताहभर के भीतर उसे स्मार्ट फोन उपलब्ध कराया। प्रियंका ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत सुनाकर कलेक्टर का आभार जताया। कलेक्टर ने उसका उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शारीरिक अक्षमता प्रतिभा के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। प्रियंका की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने 35 किलो चावल वाला राशन कार्ड बनाने के निर्देश भी दिए। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल की सराहना हो रही है।1
- 🇮🇳 बस्तर तिरंगा यात्रा का आगाज, पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंची 🇮🇳 बस्तर तिरंगा यात्रा का आगाज, पहले दिन दंतेवाड़ा पहुंची नारायणपुर से शुरू हुई ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ का उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने नेतृत्व किया। बाइक पर तिरंगा लेकर निकली यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान मंत्री द्वय ने शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों की स्मृति में वृक्षारोपण किया और पवित्र मिट्टी एकत्र की। ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूहों से मुलाकात कर बस्तर के विकास पर चर्चा की। विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में अब शांति और विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। वहीं केदार कश्यप ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा निकलना शांति और समृद्धि का संदेश है। पहले दिन नारायणपुर से मुंजमेटा, धौड़ाई, कड़ेनार, बारसुर होते हुए यात्रा दंतेवाड़ा पहुंची। दूसरे दिन यात्रा दंतेवाड़ा से सुकमा और बीजापुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से गुजरेगी।4
- गंडई में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 120 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार, गंडई में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, 120 पौवा देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार,1
- हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बिल्हा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में अटल उद्यान से हुआ शुभारंभ मंगलवार की रात 8:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत मंगलवार को नगर पंचायत बिल्हा में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर पंचायत बिल्हा स्थित अटल उद्यान में भारत रत्न, परम श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। माल्यार्पण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ बिल्हा तिरंगा यात्रा अटल उद्यान से प्रारंभ होकर पीपल चौक होते हुए बिल्हा मोड़ पहुंची। बिल्हा मोड़ पर ग्राम पेंडरवा, निपनिया एवं हिर्री-हरदी के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद यात्रा भोजपुरी, पौसरी, दगोरी, करहीपार और मुरकुटा गांवों से गुजरी, जहां ग्रामीणों ने तिरंगे को नमन कर यात्रा में सहभागिता की। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति गीतों के बीच पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। यात्रा का गरिमापूर्ण समापन ग्राम बरतोरी के बाजार चौक में हुआ। समापन पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभक्ति को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। अटल जी के आदर्शों पर चलते हुए हम विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने घरों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर क्रेडा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी, श्री सोमेश तिवारी जी, डॉ. देवेन्द्र कौशिक जी, डॉ. रामकुमार कौशिक जी, डॉ. गोविंद यादव जी, श्री इंद्रजीत क्षत्री जी, श्री उमाशंकर कश्यप जी, श्रीमती वंदना जेंद्र जी एवं श्री सतीश शर्मा जी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।1
- रूवाड हाई स्कूल में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, स्कूल भवन की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण स्कूल भवन की वर्षों से लंबित मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने आज सुबह करीब 7 बजे रूवाड हाई स्कूल में तालाबंदी कर दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के पास धरने पर बैठ गए और स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से स्कूल भवन की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते ग्रामीणों ने स्कूल में ताला लगाकर धरना शुरू किया है। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही ब्लॉक के तहसीलदार एवं बीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं और स्कूल भवन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।3