Shuru
Apke Nagar Ki App…
4 महीने से वेतन नहीं मिला! टोला सेवक शिक्षक ने CM सम्राट चौधरी पर जताई नाराजगी
Nandan Kumar Paswan
4 महीने से वेतन नहीं मिला! टोला सेवक शिक्षक ने CM सम्राट चौधरी पर जताई नाराजगी
More news from बिहार and nearby areas
- 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, पुराने ई-चालान पर 50 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान जमुई व्यवहार न्यायालय परिसर से 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह ने लोगों से सुलहनीय लंबित मामलों का निपटारा कराने की अपील की। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि 90 दिनों से अधिक पुराने ई-चालान के निपटारे पर नियमानुसार अधिकतम 50% तक छूट का प्रावधान है। वाहन चालकों से पूर्व-पंजीकरण कराने की अपील की गई है।1
- लखीसराय पुरानी बाजार शनि देव मंदिर में वार्षिक महोत्सव आयोजित। लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार चितरंजन रोड स्थित जिला शनि देव मंदिर परिसर में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।इस अवसर पर विद्वान पुरोहितों द्वारा भगवान शनि देव का तेल से अलौकिक श्रृंगार कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। महोत्सव को लेकर दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।शुक्रवार की शाम सात बजे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शनि देव से सुख-समृद्धि की कामना की।1
- तियाय में गणेश पूजा और चार दिवसीय मेले को लेकर हुई बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन का संकल्प तियाय गांव में गणेश पूजा सह चार दिवसीय मेले को लेकर शुक्रवार की शाम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा और मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। करंडे थानाध्यक्ष ममता गिरी ने पूजा समिति के सदस्यों और ग्रामीणों से आयोजन के दौरान आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है, इसलिए सभी लोग पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों ने गणेश पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।1
- बीजेपी में ऊपर से लेकर नीचे तक, न संवेदना है, न ज़िम्मेदारी का भाव है बिहार में 5 किलो मुफ्त राशन बिहार का विकास मान लिया जाता है1
- “हवेली खड़गपुर में जनता क्यों मांग रही है जानिए पूरी बात” “हवेली खड़गपुर में जनता क्यों मांग रही है जानिए पूरी बात”“नई सोच, नए विचार” यह Sumit Sach Bihar के लिए स्लोगन के रूप में भी अच्छा रहेगा।1
- दिल्ली में हुआ स्थानीय लोगों से विवाद देखिए ग्राउंड रिपोर्ट किस तरीके से?1
- बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें: लालू फैमिली की बढ़ीं मुश्किलें, पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना..... Bihar News Today: बिहार दिनभर की 10 बड़ी खबरों में राज्य के 14 जिलों में बाढ़ से 41.45 लाख लोगों के प्रभावित होने, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव, तेजस्वी यादव और राबड़ी देवी समेत 9 आरोपियों पर आरोप तय होने, वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरने, पवन सिंह पर 1000 रुपये जुर्माना, दरभंगा में पुलिस टीम पर हमला, मोतिहारी डबल मर्डर, बेगूसराय में शराब-पिस्तौल वीडियो और पटना यूनिवर्सिटी छात्र आंदोलन की खबरें शामिल हैं। ऐसे ही जमुई, बिहार और देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए City Channel Jamui को Subscribe करें। वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- बाढ़ पीड़ितों के बीच राहुल अकेला ने बांटी राहत सामग्री, सामाजिक कार्यकर्ताओं से आगे आने की अपील शेखपुरा- घाटकोसुम्भा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित कई गांवों में शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार अकेला ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। बाढ़ के कारण प्रभावित लोगों की परेशानियों को देखते हुए उन्होंने जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई और उनका हालचाल जाना। इस दौरान राहुल कुमार अकेला ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में लोगों को एक-दूसरे का सहारा बनना चाहिए। पानी में फंसे और प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में छोटी-सी मदद भी पीड़ित परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। बताया गया कि राहुल कुमार अकेला लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जीवन है, तब तक लोगों की मदद करने का प्रयास करते रहेंगे। राहत वितरण के दौरान उनके सहयोगी भी मौजूद रहे।1
- मां से बिछड़ा मासूम, डायल-112 ने सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया तारापुर थाना क्षेत्र के लोहसारी गली के समीप शुक्रवार को भटक रहे चार वर्षीय बच्चे सचिन कुमार को तारापुर पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों से मिला दिया। जानकारी के अनुसार डायल-112 पर सूचना मिली कि लोहसारी गली के समीप एक बच्चा काफी देर से रो रहा है। सूचना मिलते ही डायल-112 के पदाधिकारी एएसआई अनिकेत झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पदाधिकारी ने बच्चे को अपनी गोद में लेकर शांत कराया और उसके घर तथा परिजनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन बच्चा कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित थाना परिसर में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद बच्चे की मां सोनाली कुमारी तारापुर थाना पहुंचीं। उन्होंने बच्चे को पहचान लिया और उसे अपने साथ ले गईं। सोनाली कुमारी ने बताया कि वह बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थीं। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बेटा अचानक कहीं बिछड़ गया। बाजार में काफी खोजबीन करने के बावजूद बच्चे का पता नहीं चल सका। बच्चे के सकुशल मिलने पर मां ने राहत की सांस ली। उन्होंने बच्चे को सुरक्षित खोजकर परिजनों तक पहुंचाने के लिए तारापुर पुलिस और डायल-112 की टीम के प्रति आभार जताते हुए धन्यवाद दिया।1