परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा *परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा* इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी के आवास पर पत्ता बाग फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा में संपन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अरविन्द तिवारी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अशोकनगर इटावा निवासी सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से माँ चामुंडा देवी मन्दिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में आयोजित किया जायेगा l उक्त वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में 11 महिलाओं सहित 51 वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाण पत्र, पट्टीका व परशुराम जी की प्रतिमा देकर परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जायेगा l बैठक में परशुराम सेवा समिति की इटावा जिला कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुयी l इटावा जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी l बैठक में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, सदस्य रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शुभम पाठक, श्याम मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी, जिला महामंत्री राज तिवारी आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा *परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 19 अप्रैल को होगा* इटावा, परशुराम सेवा समिति उ.प्र. (रजि.) की एक आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी के आवास पर पत्ता बाग फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा में संपन्न हुयी । बैठक की अध्यक्षता संरक्षक अरविन्द तिवारी ने की तथा संचालन प्रदेश महामंत्री जयशिव मिश्रा ने किया l परशुराम सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने अशोकनगर इटावा निवासी सेवानिवृत पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को समिति का संरक्षक मनोनीत किया l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर 2 बजे से माँ चामुंडा देवी मन्दिर परिसर प्रकाश कोल्ड स्टोर इकदिल में आयोजित किया जायेगा l उक्त वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह कार्यक्रम में 11 महिलाओं सहित 51 वरिष्ठ नागरिकों को प्रमाण पत्र, पट्टीका व परशुराम जी की प्रतिमा देकर परशुराम सम्मान से सम्मानित किया जायेगा l बैठक में परशुराम सेवा समिति की इटावा जिला कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा हुयी l इटावा जिला कार्यकारिणी की घोषणा एक सप्ताह के अंदर कर दी जाएगी l बैठक में संरक्षक हरिप्रकाश चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपालजी मिश्रा, सदस्य रविशंकर चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी, शुभम पाठक, श्याम मिश्रा, जिलाध्यक्ष अनुपम तिवारी, जिला महामंत्री राज तिवारी आदि पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे l
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by कुमार सुनील4
- नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी, पीड़ित ने पुरानी रंजिश में घटना का लगाया आरोप जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला केशो राय में बकरा-बकरी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित महबूब ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरियां पास के खेत में चर रही थीं, जिनकी देखरेख उसके बच्चे कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात लोग उसकी एक बकरा और एक बकरी चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार, इससे पहले भी उसकी बकरियां चोरी की जा चुकी थीं। उस समय मामला पकड़े जाने पर आरोपियों द्वारा मुआवजा दिया गया था। महबूब का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते ही दोबारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित ने थाना जसवंतनगर पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- नगर कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस ने गैस सिलेंडर और बिजली दरों की वृद्धि को लेकर धरना दिया. भिंड में नगर ब्लॉक कांग्रेस एवं शहर ब्लॉक कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, डीजल पेट्रोल की कमी एवं बिजली दरों में वृद्धि को लेकर गोल मार्केट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार भिंड रणजीत सिंह कुशवाह को ज्ञापन दिया. उक्त अवसर पर बोलते हुए जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर आमजन की कमर तोड़ दी है इससे देश के अंदर में महंगाई चरम पर है गरीब आमजन का जीना मुश्किल हो गया है इसी के साथ देश में गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल की भारी कमी है लोगों को अपने सारे काम काज छोड़कर लाइनों में लगकर घरेलू गैस सिलेंडर एवं डीजल पेट्रोल लेना पड़ रहा है बीजेपी सरकार के अच्छे दिन वाली बात खोखला साबित हो रही है. वही जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा देश में घरेलू सिलेंडर महंगे कर दिए गए हैं और व्यावसायिक सिलेंडरों की भारी कमी है इससे लोगों को चूल्हे जलाकर खाना बनाना पड़ रहा है इससे लोगों को अपना जीवन यापन करने में परेशानी हो रही है पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे है दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की राज्य सरकार ने आगामी 1 अप्रैल से बिजलीदरों में वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है इससे आम लोगों पर असर पड़ेगा और उनके मासिक खर्च में वृद्धि होगी इससे साबित होता है कि भाजपा की नीतियां जन विरोधी है कार्यक्रम में बोलते हुए नगर कांग्रेस कमेटी भिंड के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा हाल ही में बीजेपी सरकार ने डीजल पेट्रोल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत बढ़ने पर 10रुपये की एक्साइज ड्यूटी कम की है अगर यही एक्साइज ड्यूटी 2021 से कम की गई होती तो इसका लाभ भारत की जनता को मिलता लेकिन बीजेपी सरकार आम जनता को लाभ देना नहीं चाहती है बीजेपी सरकार केवल अडानी अंबानी को लाभ देती है इसी प्रकार बिजली दरों में भी वृद्धि कर रही है प्रदेश में 7 रुपए 50 पैसे यूनिट बिजली आम जनता को दे रही है जबकि अन्य राज्यों को 3 रुपए 80 पैसे प्रति यूनिट की बिजली बेच रही है मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार भी आमजन की हितैषी नहीं है ज्ञापन में प्रमुख रूप से घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई एवं शहर में कालाबाजारी रोकने की भी मांग की गई एवं मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई जा रही बिजली की दरो को वापस लेने की मांग की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा बाबा भगवान दास सेथिया मनोज दैपुरिया रामहर्ष सिंह कुशवाह रेखा भदोरिया संतोष त्रिपाठी पान सिंह बाबूजी हलीम पठान रामजी लाल शाक्य शिव शंकर भदोरिया पार्षद राम अवतार सिंह भदोरिया गोविंद राजावत पार्षद छोटे सिंह नरवरिया पार्षद राम हेत शाक्य हिम्मत सिंह हरिऔध बलराम जाटव आशुतोष शर्मा विवेक पचौरी राजेंद्र यादव राम प्रकाश जाटव बलराम जाटव मुकेश गर्ग संजीव बरुआ प्रमोद दीक्षित पीसी दर्शन सिंह तोमर दीपू दुबे कुलदीप भारद्वाज अजय जैन देवेंद्र चतुर्वेदी हरिशंकर तिवारी प्रेम शंकर तिवारी वकील खान मोहर सिंह जाटव पिंटू शर्मा ब्रजेश जैन मनोज जैन मामा सोमेश शर्मा प्रतीक चौहान चुनटाई शर्मा चांद मुन्ना खान गिरिराज भारद्वाज नाइक पठान साहीब खान अनस पठान सिराजुद्दीन खान सानु अमजत खान बॉबी तोमर ध्रुव राजावत नमन सीरोठियां शंकर जैन आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे.1
- उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IPS अफसरों के तबादले, 13 जिलों के एसपी बदले उत्तर प्रदेश में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर करते हुए 13 जिलों के पुलिस कप्तानों (एसपी) को बदल दिया है। इस फेरबदल के तहत 2018 बैच के आईपीएस विनय कुमार सिंह को जनपद जालौन की कमान सौंपी गई है, जबकि 2016 बैच के आईपीएस डॉ. दुर्गेश सिंह को सेनानायक, 6वीं वाहिनी एसएसएफ, अयोध्या में तैनात किया गया है। सरकार द्वारा किए गए इन बदलावों को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई तैनातियों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्टर दविंदर सिंह जालौन1
- औरैया जनपद के अजीतमल कस्बे में 4 अप्रैल को श्री श्याम फाल्गुन उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम पावन स्थल शीतला माता मंदिर में आयोजित होगा, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दिल्ली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बनाएंगे। उत्सव में अखंड ज्योति, छप्पन भोग और पुष्प होली जैसे विशेष आकर्षण भी होंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, जिसके चलते तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।1
- Post by Kanhaiya lal1
- जसवंतनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार अपनी टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास क्षेत्र में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे पुल के नीचे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास, थाना तिर्वा, जनपद कन्नौज के रूप में बताई। वह वर्तमान में नगला खुमान, कांशीराम कॉलोनी, कचौरा रोड क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन समय रहते उसकी गिरफ्तारी से योजना विफल हो गई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।1