Shuru
Apke Nagar Ki App…
खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि #PanditDeendayalUpadhyay #KhelSammanSamaroh2026 #Vaishali #Mahnar #Karnauti #BJP #SportsHonor #SportsEvent #YouthTalent #BiharNews #VaishaliNews #MahnarNews #BreakingNews #HindiNews #ABAPNewsNetwork
Mohan Kumar
खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि #PanditDeendayalUpadhyay #KhelSammanSamaroh2026 #Vaishali #Mahnar #Karnauti #BJP #SportsHonor #SportsEvent #YouthTalent #BiharNews #VaishaliNews #MahnarNews #BreakingNews #HindiNews #ABAPNewsNetwork
More news from Vaishali and nearby areas
- राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय वैशाली में खुद और समाज को नशा मुक्त करने का लिया गया संकल्प1
- बाया नदी में इंजीनियरिंग छात्र की मौत का मामला गरमाया, पिता ने लगाया हत्या का आरोप मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के मदुदाबाद पंचायत के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप 31 जुलाई को बाया नदी में डूबने से इंजीनियरिंग छात्र प्रिंस कुमार यादव की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है। मृतक के पिता विपीन कुमार ने इसे हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए रविवार को मोहिउद्दीननगर थाने में आवेदन दिया है। रपुलिस ने आवेदन के आधार पर छह नामजद छात्रों समेत तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के नवादा पंचायत के शिबूटोल निवासी विपीन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनका इकलौता पुत्र प्रिंस कुमार राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, सरायरंजन में पढ़ाई करता था। 31 जुलाई को कॉलेज के कुछ छात्र उसे घूमाने के बहाने मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के अंदौर स्थित गोपलिया घाट के समीप बाया नदी किनारे ले गए थे। पिता ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के छात्र गौतम गंभीर, निखिल कुमार, अंकित राज, अभिनव कुमार, नवीन कुमार एवं दीपक कुमार समेत तीन अज्ञात युवकों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत प्रिंस को नदी में डुबोकर उसकी हत्या कर दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना से पहले प्रिंस ने उक्त युवकों द्वारा मारपीट करने, प्रताड़ित करने तथा जान से मारने की धमकी दिए जाने की जानकारी अपने पिता को दी थी। विपीन कुमार के अनुसार, विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने अपने परिचित राहुल कुमार के साथ संबंधित छात्रों को समझाने का प्रयास भी किया था। इसके बावजूद कुछ दिनों बाद प्रिंस की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से मिली। इसके बाद वे परिजनों के साथ मोहिउद्दीननगर पहुंचे और जानकारी लेने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रिंस को मृत पाया। पोस्टमार्टम एवं अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में व्यस्त रहने के कारण थाने में आवेदन देने में विलंब हुआ। मृतक के पिता एवं चाचा संजीव कुमार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक तरीके से जांच कराने तथा आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अपर थानाध्यक्ष अन्नु सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 214/26 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि प्रिंस कुमार की मौत के बाद प्रारंभिक तौर पर नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान डूबने की बात सामने आई थी। अब मृतक के पिता द्वारा हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस की जांच और अनुसंधान में सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही छात्र की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।1
- Post by As Na1
- नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प नशामुक्त भारत की ओर बढ़ा समस्तीपुर, युवाओं ने दोहराया विकसित भारत का संकल्प । जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किया युवाओं का आह्वान । समस्तीपुर : ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान-2026’ के तहत रविवार को शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय, समस्तीपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण देखा और सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने, स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने तथा ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश का युवा यदि नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री के संबोधन के उपरांत जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में उपस्थित मौजूद जनप्रतिनिधि अधिकारी, शिक्षक, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ ली और स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने का संकल्प दोहराया। इससे पूर्व माई भारत की जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार ने सभी आगंतुक अतिथियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत का संदेश देते हुए पौधा भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगाएं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, विद्यालय, समाज और युवाओं की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय ने किया। मौके पर डीपीओ (एसएसए) शुभम कसौधन, माई भारत की सहायक निदेशक सह जिला युवा पदाधिकारी विजेता मजूमदार, आरएसबी इंटर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ललित घोष, संभाग प्रभारी हरिश्चंद्र राम, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार राय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स तथा जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- बख्तियारपुर में 20 महिलाओं को मिला मुफ्त उज्ज्वला गैस कनेक्शन, विधायक अरुण कुमार ने कहा- धुएं से मिलेगी आजादी, खाते में आएगी ₹372 सब्सिडी। पटना/बख्तियारपुर : नगर परिषद के वार्ड संख्या 27 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 20 महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया गया। विधायक अरुण कुमार और निवर्तमान वार्ड पार्षद गुड़िया देवी ने लाभार्थियों को गैस सिलेंडर, चूल्हा, रेगुलेटर और पाइप सौंपे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को रसोई के धुएं से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के खाते में गैस रिफिल पर ₹372 की सब्सिडी भी भेजी जाएगी। महिलाओं ने गैस कनेक्शन मिलने पर खुशी जताई और इसे उनके जीवन को आसान बनाने वाली योजना बताया।1
- भाजपा पंचायत अध्यक्ष के घर से 30 हजार की सरसों चोरी, दो किसानों के मोटर भी ले उड़े चोर समस्तीपुर। मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बिसनपुर बेरी पंचायत के भाजपा अध्यक्ष मुकेश सिंह के घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली। चोरी गई सरसों की बाजार कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। घटना के संबंध में मुकेश सिंह ने बताया कि शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के दरवाजे पर रखी करीब 10 बोरा सरसों चोरी कर ली और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह परिजनों की नजर जब सरसों के बोरों पर पड़ी तो वे गायब थे। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। मुकेश सिंह ने आशंका जताई कि घटना को नशे के आदी लोगों द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नवादा गांव में दो किसानों के मोटर चोरी इधर, थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत अंतर्गत नवादा गांव के वार्ड संख्या 11 में भी अज्ञात चोरों ने दो किसानों के मोटर चोरी कर लिए। चोर रामबालक राय का करीब 13 हजार रुपये मूल्य का मोटर तथा कृष्णदेव साह का करीब 13 हजार रुपये का मोटर खोलकर ले गए। चोरी गए दोनों मोटरों की कुल कीमत करीब 26 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पीड़ित किसानों ने चोरी की जानकारी पुलिस को दी है। पीड़ितों ने बताया कि वे मोहिउद्दीननगर थाना में आवेदन देकर चोरी की घटना की जांच, सामान की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। इस संबंध में मोहिउद्दीननगर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस विधि-सम्मत कार्रवाई करेगी।1
- खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि खेल प्रतिभाओं का होगा सम्मान, करनौती में जुटेंगे खिलाड़ी और जनप्रतिनिधि #PanditDeendayalUpadhyay #KhelSammanSamaroh2026 #Vaishali #Mahnar #Karnauti #BJP #SportsHonor #SportsEvent #YouthTalent #BiharNews #VaishaliNews #MahnarNews #BreakingNews #HindiNews #ABAPNewsNetwork1