Shuru
Apke Nagar Ki App…
भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे
श्री विजयनगर
भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे
More news from राजस्थान and nearby areas
- BJP को वोट नहीं देने की खाई थी सौगंध! अब उन्हीं चेहरों को BJP ने दे दिया टिकट? बीकानेर नगर निगम चुनाव में टिकट को लेकर चर्चाएं तेज। देखिए वीडियो और बताइए—इनमें से कौन-कौन BJP के टिकट पर चुनाव लड़ रहा है? #Bikaner #BikanerNews #BJP #BJPNews #NagarNigamElection #BikanerNagarNigam #RajasthanPolitics #BikanerPolitics #Election2026 #PoliticalNews #BreakingNews #SSSONews1
- कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें हरीश राव, श्रीकोलायत बज्जू। बज्जू क्षेत्र में इस बार कमजोर बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई खेतों में खरीफ की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। बारिश की बेरुखी के साथ बिजली कटौती और खेती की लगातार बढ़ती लागत ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में कई जगह खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है और कई जगह पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ की खेती काफी हद तक मानसून पर निर्भर रहती है, लेकिन इस बार बारिश की कमी से फसल पर संकट गहराता जा रहा है। वहीं बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीजल, खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की बढ़ती लागत के बीच किसान पहले से आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में फसल खराब होने की स्थिति में किसानों के सामने पूरे साल की मेहनत और लागत डूबने का खतरा बना हुआ है। माणकासर निवासी किसान विसनाराम कड़ेला ने बताया कि किसानों ने पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन कमजोर बारिश के कारण अब फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रकृति और व्यवस्था, दोनों की मार झेल रहा है। यदि समय रहते बारिश नहीं हुई और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। किसान विसनाराम कड़ेला ने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र में फसलों की स्थिति का सर्वे करवाकर किसानों को समय पर राहत देने की मांग की है। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि खेती केवल एक फसल नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सालभर की उम्मीद होती है। ऐसे में फसल संकट के समय किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समय पर राहत और ठोस व्यवस्था की जरूरत है।1
- 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏1
- वार्ड नंबर 44 के भाजपा प्रत्याशी विनोद जांगिड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन झुंझुनू। नगर परिषद झुंझुनू के वार्ड नम्बर 44 के भाजपा प्रत्याशी विनोद जांगिड़ के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक राजेन्द्र भाम्बू ने मंगलवार को खेमी सती रोड स्थित जमन वाटिका में किया। इस अवसर पर भाम्बू ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में झुंझुनू नगर परिषद में भाजपा का सभापति बनेगा तथा ट्रीपल इंजन की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में विधायक भाम्बु का वार्डवासियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विनोद जांगिड़ ने कहा कि मैंने वार्ड में अनेक विकास कार्य करवाये हैं तथा जनता की सेवा तत्पर रहर हूं और आगे भी रहुंगा। कार्यक्रम में बडी संख्या में वार्डवासी एवं समर्थक कार्यकर्ता उपस्थित थे।1
- 37 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रहलाद राम तानान सेवानिवृत्त भव्य समारोह में हुआ भावभीना अभिनंदन, सहकर्मियों और शिक्षकों ने दी सम्मानपूर्वक विदाई पादूकलां,,नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड से शिक्षा विभाग में करीब 37 वर्षों की गौरवपूर्ण और बेदाग सेवा पूरी करने के बाद मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी प्रहलाद राम तानान राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।उनके सम्मान में भव्य विदाई एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, स्काउट-गाइड पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रहलाद राम तानान अपने सेवाकाल के दौरान समय की पाबंदी, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और मधुर व्यवहार के लिए विशेष पहचान रखते रहे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए विभागीय कार्यों का पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा से निर्वहन किया।प्रहलाद राम तानान ने 2 अगस्त 1990 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय गगराना में प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी राजकीय सेवा यात्रा शुरू की थी। इसके बाद प्रधानाध्यापक,प्रधानाचार्य सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं देते हुए वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद तक पहुंचे। 27 सितंबर 2022 से वे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रियांबड़ी के पद पर कार्यरत रहे। वे राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रियांबड़ी से भी जुड़े रहे। विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि तानान की पहचान केवल एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि सरल, सहज, समयनिष्ठ और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में रही है।समारोह में मेड़ता विधायक लक्ष्मण राम कलरु, मेड़ता के पूर्व विधायक सुखाराम नेतड़िया, रामचंद्र जारोड़ा, रियांबड़ी अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण, प्रधानाचार्य रुपाराम तंवर, वन प्रेमी एवं वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक सहित ब्लॉक रियांबड़ी के समस्त प्रधानाचार्य, अध्यापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। 37 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए प्रहलाद राम तानान को समारोह में उपस्थित लोगों ने सुखी, स्वस्थ और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दीं। वहीं सहकर्मियों ने कहा कि शिक्षा विभाग में उनके योगदान और सरल व्यवहार की कमी हमेशा महसूस होगी। बाईट रियांबड़ी ब्लॉक अतिरिक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह चारण4
- बंजारा बस्ती में सुरेश भूकर का जोरदार स्वागत! 🔥नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। 🔥 बंजारा बस्ती में सुरेश भूकर का जोरदार स्वागत! 🔥 📍 चिड़ावा। नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। बंजारा बस्ती में सुरेश भूकर के पहुंचने पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और उत्साह के बीच समर्थकों ने अपना समर्थन जताया। मौके पर लोगों की भीड़ और उत्साह ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। 🗳️ बंजारा बस्ती में सुरेश भूकर के समर्थन में दिखा जबरदस्त उत्साह, एकतरफा माहौल के दावे के बीच चुनावी चर्चाएं तेज!1
- नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश बालोतरा। आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बालोतरा नगर परिषद सहित सिणधरी, जसोल, सिवाना, समदड़ी, गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना नगर पालिकाओं में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, जिला प्रभारी मोहनलाल डागर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिलाध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। नेताओं ने घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। वहीं विधायक हरीश चौधरी ने जनहित, विकास, पारदर्शिता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक के बाद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जिला प्रभारी मोहनलाल डागर ने सिवाना और समदड़ी में भी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील परिहार, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- बहुला चतुर्थी पर महिलाओं ने की पत्ति की दीर्घायु की कामना पादूकलां,,कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण आंचल में सोमवार को बहुला चतुर्थी धुमधाम से बनाई।सुहागिन महिलाओं ने सोलह श्रृंगार से अंलकृत होकर अपने पत्ति की दीर्धायु की कामना के लिए बहुला चतुर्थी भगवान गणेशजी महाराज की पुजा अर्चना व कथा सुनकर तथा चद्रमा को अर्ग देकर अपने पत्ति से आर्शीवाद प्राप्त किया और सुहागिनें अपने पत्ति की लम्बी उम्र की कामना की और अपने परिवार की भी कुशल कामना की। मंदिर व अपने घरों के बहार आंगन में महिलायें एकजुट होकर के मंगल गीत गाती हुई बहुला चतुर्थी भगवान गणेशजी महाराज की पुजा अर्चना की। पति की लम्बी उम्र की कामना के लिए कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला व्रत करवा चौथ है। कथावाचक देवकी देवी बोहरा व सुमनदेवी उपाध्याय ने बताया कि बहुला चतुर्थी भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कहा जाता है। यह तिथि बहुला चौथ के नाम से भी जानी जाती है। इस दिन भगवान श्रीगणेश के निमित्त व्रत किया जाता है। वर्ष की प्रमुख चार चतुर्थियों में से एक यह भी है। इस दिन व्रत रखकर माताएँ अपने पुत्रों की रक्षा हेतु कामना करती हैं। बहुला चतुर्थी के दिन गेहूँ एवं चावल से निर्मित वस्तुएँ भोजन में ग्रहण करना वर्जित है। गाय तथा शेर की मिट्टी की प्रतिमा बनाकर पूजन करने का विधान प्रचलित है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन चन्द्रमा के उदय होने तक बहुला चतुर्थी का व्रत करने का बहुत ही महत्त्व है। विधिण्विधान से प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा की जाती है। रात्रि में चन्द्रमा के उदय होने पर उन्हें अध्र्य दिया जाता है। कई स्थानों पर शंख में दूध,सुपारी,गंध तथा अक्षत चावल से भगवान श्रीगणेश और चतुर्थी तिथि को भी अध्र्य दिया जाता है। इस प्रकार इस संकष्ट चतुर्थी का पालन जो भी व्यक्ति करता हैए उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं। व्यक्ति को मानसिक तथा शारीरिक कष्टों से छुटकारा मिलता है। जो व्यक्ति संतान के लिए व्रत नहीं रखते हैंए उन्हें संकट विघ्न तथा सभी प्रकार की बाधाएँ दूर करने के लिए इस व्रत को अवश्य करना चाहिए। रात को महिलाऐ चद्रमा को अर्ग देकर भोजन की ।2
- चिड़ावा वार्ड 44 में विकास चाहर का शक्ति प्रदर्शन! लड्डुओं से तौला, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब चिड़ावा वार्ड 44 में विकास चाहर का शक्ति प्रदर्शन! लड्डुओं से तौला, समर्थन में उमड़ा जनसैलाब 📍 चिड़ावा। नगर निकाय चुनाव के बीच वार्ड नंबर 44 में विकास चाहर के समर्थन में जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। समर्थकों ने विकास चाहर का भव्य स्वागत किया और लड्डुओं से तौलकर अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। नारेबाजी और उत्साह के बीच चुनावी माहौल पूरी तरह गरम नजर आया। 🗳️ वार्ड 44 के चुनावी मुकाबले में विकास चाहर की दावेदारी ने बढ़ाई सियासी हलचल!1