logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश बालोतरा। आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बालोतरा नगर परिषद सहित सिणधरी, जसोल, सिवाना, समदड़ी, गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना नगर पालिकाओं में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, जिला प्रभारी मोहनलाल डागर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिलाध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। नेताओं ने घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। वहीं विधायक हरीश चौधरी ने जनहित, विकास, पारदर्शिता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक के बाद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जिला प्रभारी मोहनलाल डागर ने सिवाना और समदड़ी में भी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील परिहार, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

7 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
7 hrs ago

नगर निकाय चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश बालोतरा। आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर बालोतरा जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में बालोतरा नगर परिषद सहित सिणधरी, जसोल, सिवाना, समदड़ी, गुड़ामालानी एवं धोरीमन्ना नगर पालिकाओं में चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, बायतु विधायक हरीश चौधरी, जिला प्रभारी मोहनलाल डागर, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, जिलाध्यक्ष प्रियंका मेघवाल, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी सहित कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने के निर्देश दिए। नेताओं ने घर-घर संपर्क, मतदाता संवाद और जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा आपसी समन्वय के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझकर कांग्रेस की नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं। वहीं विधायक हरीश चौधरी ने जनहित, विकास, पारदर्शिता और स्थानीय समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक के बाद सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल एवं जिला प्रभारी मोहनलाल डागर ने सिवाना और समदड़ी में भी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं टिकट के दावेदारों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान कांग्रेस नेता सुनील परिहार, पूर्व विधायक गोपाराम मेघवाल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

More news from राजस्थान and nearby areas
  • वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे वार्ड नंबर 94 बनेगा आदर्श वार्ड कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे। समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि अपील
    1
    वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे
वार्ड नंबर 94 बनेगा  आदर्श वार्ड
 कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे।  समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि 
 अपील
वार्ड नंबर 94 पार्षद प्रत्याशी लतेश भाटी को मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे
वार्ड नंबर 94 बनेगा  आदर्श वार्ड
कांग्रेस पार्षद प्रत्याषी लतेश भाटी को वार्ड नंबर 94 से मत एवं समर्थन देकर विजय बनावे।  समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कि 
अपील
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पहली बार महिलाओं ने मनाया सातुड़ी तीज महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजा आयोजन गांव 18 एसपीडी तहसील पीलीबंगा सातुड़ी तीज के पावन अवसर पर पहली बार महिलाओं की ओर से विशेष सातुड़ी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया। महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजकर तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीज की कथा का श्रवण किया गया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की गई। आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन को यादगार बनाया। आयोजकों ने बताया कि पहली बार इस तरह का सामूहिक सातुड़ी तीज महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाना, पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को हमारी लोक परंपराओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सातुड़ी तीज के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता का खास आकर्षण रहा।
    2
    पहली बार महिलाओं ने मनाया सातुड़ी तीज महोत्सव, पारंपरिक रंग में सजा आयोजन
गांव 18 एसपीडी तहसील पीलीबंगा सातुड़ी तीज के पावन अवसर पर पहली बार महिलाओं की ओर से विशेष सातुड़ी तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तीज पर्व मनाया।
महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और आभूषणों में सजकर तीज माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद तीज की कथा का श्रवण किया गया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की गई।
आयोजन में महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं दीं और इस आयोजन को यादगार बनाया।
आयोजकों ने बताया कि पहली बार इस तरह का सामूहिक सातुड़ी तीज महोत्सव आयोजित करने का उद्देश्य महिलाओं को एक साथ लाना, पारंपरिक संस्कृति को आगे बढ़ाना और नई पीढ़ी को हमारी लोक परंपराओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। सातुड़ी तीज के अवसर पर आयोजित यह महोत्सव महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक एकजुटता का खास आकर्षण रहा।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दावा! 309 निकायों में साढ़े 11 हजार सिंबल बांटने का रिकॉर्ड, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान की 309 निकायों में पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार चुनाव चिन्ह वितरित किए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंबल बांटे गए हैं और 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को टिकट देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि किसी योग्य व्यक्ति का हक छूटने पर नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का धर्म और फर्ज़ है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाए। वहीं ओसियां में दोपहर 3:30 बजे के बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और न कोई ठोस नीति। कांग्रेस का दावा है कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
    1
    राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का बड़ा दावा! 309 निकायों में साढ़े 11 हजार सिंबल बांटने का रिकॉर्ड, BJP पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप
राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि राजस्थान की 309 निकायों में पार्टी ने पूरी पारदर्शिता के साथ करीब साढ़े 11 हजार चुनाव चिन्ह वितरित किए हैं। कांग्रेस के अनुसार प्रदेश में पहली बार इतने बड़े स्तर पर सिंबल बांटे गए हैं और 50 प्रतिशत से अधिक युवाओं को टिकट देकर पार्टी ने युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने का काम किया है।
कांग्रेस ने यह भी कहा कि किसी योग्य व्यक्ति का हक छूटने पर नाराजगी होना स्वाभाविक है, लेकिन पार्टी का धर्म और फर्ज़ है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर किया जाए।
वहीं ओसियां में दोपहर 3:30 बजे के बाद बीजेपी विधायक द्वारा पुलिस के पहरे में सिंबल जमा करवाने को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे लोकतंत्र पर धब्बा बताया है। कांग्रेस ने बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के पास जनता को बताने के लिए न विकास है, न इंफ्रास्ट्रक्चर और न कोई ठोस नीति। कांग्रेस का दावा है कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे
    1
    भाजपा ने सौंपा 25 के 25 उम्मीदवारों की लिस्ट उपखंड अधिकारी को 
श्री विजयनगर उपखंड अधिकारी को भाजपा ने अपने 25 वार्डों में 25 उम्मीदवार उतारे
    user_श्री विजयनगर
    श्री विजयनगर
    पत्रकारिता विजयनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक
    1
    रायसिंहनगर कांग्रेस का बोर्ड बना तो भ्रष्टाचार खत्म करुंगा - विधायक सोहन नायक
    user_Subhash chander
    Subhash chander
    सुभाष दूबगा(भील) ..पत्रकार श्री विजयनगर रायसिंहनगर, श्री गंगानगर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • बीकानेर में सेना ने बम को डिफ्यूज किया तो तेज धमाके के साथ रेत का गुबार उठा। बम करीब डेढ़ महीने पहले जरजनसर क्षेत्र में जसवंतसर के पास खेत में मिला था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पहले ही इलाके को सुरक्षित कर लिया था। #news #update #viral
    1
    बीकानेर में सेना ने बम को डिफ्यूज किया तो तेज धमाके के साथ रेत का गुबार उठा। बम करीब डेढ़ महीने पहले जरजनसर क्षेत्र में जसवंतसर के पास खेत में मिला था। कार्रवाई से पहले पुलिस ने पहले ही इलाके को सुरक्षित कर लिया था।
#news #update #viral
    user_Bikaner local news
    Bikaner local news
    Local News Reporter बीकानेर, बीकानेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • जोधपुर वार्ड66में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब वार्ड 66 में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में जबरदस्त जोश! जोधपुर। वार्ड नंबर 66 में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद साहब को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। टिकट मिलने और नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आए। पूरे माहौल में जोश, उत्साह और समर्थन की लहर दिखाई दी। खास बात यह है कि शेर मोहम्मद साहब एक बार निर्दलीय और तीन बार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। लगातार चुनावी सफलता के बाद अब चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। नामांकन के बाद शेर मोहम्मद एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर वोट और समर्थन की अपील की। इस दौरान समर्थकों की भीड़ और लोगों के उत्साह ने वार्ड 66 के चुनावी माहौल को और गरमा दिया। वार्ड में लगातार सक्रिय रहने और समाजसेवा के जरिए जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले शेर मोहम्मद को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी और वार्ड में लगातार मौजूदगी को उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।
    1
    जोधपुर वार्ड66में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब
वार्ड 66 में शेर मोहम्मद के नामांकन के बाद उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों में जबरदस्त जोश!
जोधपुर। वार्ड नंबर 66 में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पूर्व पार्षद शेर मोहम्मद साहब को चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाकर भरोसा जताया है। टिकट मिलने और नामांकन दाखिल करने के बाद उनके समर्थन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक नजर आए। पूरे माहौल में जोश, उत्साह और समर्थन की लहर दिखाई दी।
खास बात यह है कि शेर मोहम्मद साहब एक बार निर्दलीय और तीन बार पार्टी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। लगातार चुनावी सफलता के बाद अब चौथी बार कांग्रेस पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।
नामांकन के बाद शेर मोहम्मद एक बार फिर जनता के बीच पहुंचे और लोगों से मुलाकात कर वोट और समर्थन की अपील की। इस दौरान समर्थकों की भीड़ और लोगों के उत्साह ने वार्ड 66 के चुनावी माहौल को और गरमा दिया।
वार्ड में लगातार सक्रिय रहने और समाजसेवा के जरिए जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखने वाले शेर मोहम्मद को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। जनता के सुख-दुख में सक्रिय भागीदारी और वार्ड में लगातार मौजूदगी को उनके समर्थन की बड़ी वजह माना जा रहा है।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • न्यायपालिका में महिला जजों के यौन उत्पीड़न का ‘काला रहस्य’, वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह का सनसनीखेज दावा नई दिल्ली। पत्रकार इकबाल खान: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने भारतीय न्यायपालिका में महिला जजों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर गंभीर और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में यौन उत्पीड़न एक ऐसा ‘काला रहस्य’ है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।इंदिरा जयसिंह के मुताबिक, उनके पास कई महिला जज शिकायत लेकर आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला जजों ने अपने पुरुष सहकर्मियों और वरिष्ठ जजों की ओर से यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें उनसे की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई महिला जजों का प्रतिनिधित्व भी किया है।जयसिंह ने एक महिला जज का उदाहरण देते हुए दावा किया कि संबंधित महिला जज ने एक पुरुष जज की कथित मांग मानने से इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, उस महिला जज से पुरुष जज ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह की पार्टी में ‘आइटम नंबर’ पर डांस करने को कहा था। महिला जज ने इसका विरोध किया और जयसिंह के मुताबिक बाद में उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।उन्होंने न्यायपालिका में मौजूद पदानुक्रम और कथित सामंती संस्कृति को ऐसी घटनाओं की एक बड़ी वजह बताया। जयसिंह ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों तथा जिला अदालतों की महिला जजों के बीच मौजूद पदानुक्रम का महिलाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।इंदिरा जयसिंह ने ये बातें ‘माय विजन ऑफ इंडिया 2047 एडी’ विषय पर आयोजित 29वें डीएस बोरकर मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं। उनका बयान ऐसे समय सामने आया है जब न्यायपालिका के भीतर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर बहस एक बार फिर तेज हुई है।जयसिंह ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2047 तक न्यायपालिका में इस तरह की कथित प्रथाओं और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहार में बदलाव आएगा।
    1
    न्यायपालिका में महिला जजों के यौन उत्पीड़न का ‘काला रहस्य’, वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह का सनसनीखेज दावा
नई दिल्ली। पत्रकार इकबाल खान: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने भारतीय न्यायपालिका में महिला जजों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर गंभीर और सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में यौन उत्पीड़न एक ऐसा ‘काला रहस्य’ है, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।इंदिरा जयसिंह के मुताबिक, उनके पास कई महिला जज शिकायत लेकर आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला जजों ने अपने पुरुष सहकर्मियों और वरिष्ठ जजों की ओर से यौन उत्पीड़न किए जाने की शिकायतें उनसे की हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कई महिला जजों का प्रतिनिधित्व भी किया है।जयसिंह ने एक महिला जज का उदाहरण देते हुए दावा किया कि संबंधित महिला जज ने एक पुरुष जज की कथित मांग मानने से इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, उस महिला जज से पुरुष जज ने अपनी 25वीं शादी की सालगिरह की पार्टी में ‘आइटम नंबर’ पर डांस करने को कहा था। महिला जज ने इसका विरोध किया और जयसिंह के मुताबिक बाद में उसे अपनी नौकरी गंवानी पड़ी।उन्होंने न्यायपालिका में मौजूद पदानुक्रम और कथित सामंती संस्कृति को ऐसी घटनाओं की एक बड़ी वजह बताया। जयसिंह ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जजों तथा जिला अदालतों की महिला जजों के बीच मौजूद पदानुक्रम का महिलाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।इंदिरा जयसिंह ने ये बातें ‘माय विजन ऑफ इंडिया 2047 एडी’ विषय पर आयोजित 29वें डीएस बोरकर मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं। उनका बयान ऐसे समय सामने आया है जब न्यायपालिका के भीतर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और कार्यस्थल पर उत्पीड़न को लेकर बहस एक बार फिर तेज हुई है।जयसिंह ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2047 तक न्यायपालिका में इस तरह की कथित प्रथाओं और महिलाओं के साथ होने वाले भेदभावपूर्ण व्यवहार में बदलाव आएगा।
    user_आईरा समाचार बीकानेर
    आईरा समाचार बीकानेर
    Journalist Bikaner, Rajasthan•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.